Dhanu राशि का राशिफल 2023: नए साल में धनु राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार, धन लाभ के प्रबल आसारDhanu राशि का राशिफल 2023: नए साल में धनु राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार, धन लाभ के प्रबल आसारDhanu राशि का राशिफल 2023: नए साल में ग्रहों की स्थिति में बदलाव के कारण सभी राशियों को फल अलग-अलग मिलेगा। जानें नए साल में धनु राशि वालों के जीवन में क्या बदलाव होंगे-
Saumya Tiwariलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSun, 01 Jan 2023 07:20 AM
हमें फॉलो करें
इस खबर को सुनें
0:00
/
ऐप पर पढ़ें
Sagittarius Horoscope 2023 Yearly Prediction In Hindi: धनु राशि वालों के लिए नया साल शुभ साबित हो सकता है। यह साल धनु राशि वालों के जीवन में खुशियों की सौगात ला सकता है। साल 2023 में धनु राशि के व्यापारियों को जबरदस्त लाभ मिलेगा। जानें ज्योतिषीय गणना के अनुसार, धनु राशि वालों का करियर, सेहत, आर्थिक स्थिति व शिक्षा साल 2023 में कैसी रहने वाली है। पढ़ें धनु राशि वालों के लिए साल 2023 का वार्षिक राशिफल-
धनु राशि का वार्षिक राशिफल 2023-
नए साल में परिवार में प्रेम बढ़ेगा। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। हालांकि सेहत संबंधी परेशानियों को नजर अंदाज न करें। रिश्तों में सुधार होगा। दिसंबर महीने में आय-व्यय की अधिकता बनी रहेगी। बड़ों के साथ वाद-विवाद से बचें।
नए साल में शनिदेव कुंभ राशि में करेंगे प्रवेश, शश महापुरुष योग का किन्हें मिलेगा लाभ
करियर व व्यापार-
17 जनवरी 2023 को शनि के कुंभ राशि में आने से धनु राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी। शनि दशा हटने के बाद आपको व्यापार में तरक्की मिल सकती है। आपके उत्साह में वृद्धि होगी। करियर के लिहाज से भी यह समय अनुकूल रहने वाला है।
स्वास्थ्य व परिवार-
सेहत की दृष्टि से धनु राशि वालों के लिए साल 2023 अच्छा रहने वाला है। साल के मध्य में रक्तचाप व मधुमेह जैसी बीमारियों की नियमित जांच करवाएं। जोखिम भरे कार्यों से बचें। परिवार के साथ साल 2023 में अच्छा समय बीतेगा। परिवार में नए लोगों का आगमन होगा।
13 जनवरी को मंगल होंगे मार्गी, इन राशि वालों को होगा तगड़ा लाभ
लव लाइफ-
धनु राशि वालों की लव लाइफ में नई ऊर्जा का संचार होगा। रिश्ते पहले से बेहतर होंगे। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। अपने प्रसन्न रहेंगे। जनवरी से मार्च तक अविवाहितों के लिए विवाह योग बन रहा है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। जीवन में नया मुकाम हासिल करेंगे।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
अगला लेख पढ़ें
Aaj ka Rashifal 2 January: इन राशियों के लोग आज का दिन बहुत बचकर करें पार, ये लोग करें काली वस्तु का दान
खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद करें।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से आप संतुष्ट हैं?
खबर की भाषा और शीर्षक से आप संतुष्ट हैं?
खबर के प्रस्तुतिकरण से आप संतुष्ट हैं?
खबर में और अधिक सुधार की आवश्यकता है?
स्वभाव : धनु राशि के स्वभाव बृहस्पति ग्रह होते है। इसलिए धनु राशि के जातक धार्मिक नेचर के होते है। धनु राशि वालो को पूजा पाठ में ज्यादा ध्यान होता w2है। धनु राशि के जातक थोड़े ओवर वेट हो जाते है। धनु राशि के जातक चौड़े मस्तक वाले होते है। धनु राशि के जातक सत्यवादी होते है। धनु राशि के जातक धार्मिक यात्रा करना पसंद करते है। धनु राशि के जातक की हाइट अच्छी होती है। धनु राशि के जातक स्पष्टवक्ता होते है। धनु राशि के जातक मेहनती और निडर स्वभाव के होते है। धनु राशि के जातको को रोमांच भी अधिक पसंद होता है। धनु राशि के जातक अपने जीवन का एक लक्ष्य बनाकर उसे प्राप्त करने के प्रयास करते है। धनु राशि के जातक बहुत समझदार होते है और परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने वाले होते है। धनी राशि के जातक अपने लाइफ पार्टनर के प्राप्ति पूरी तरह से वफादार होते है। धनु राशि वालो को पढ़ाई में ज्यादा रूचि होती है उनको पढ़ने लिखने का शोक अधिक होता है। धनु राशि वालो को अधिक मित्र बनाने का शोक भी होते है और धनु राशि के जातक अपने मित्रो में काफी लोकप्रिय भी होते है। धनु राशि के जातक अपने मित्रों के प्रति वफादार होते हैं। कई बार धनु राशि के जातक अपनी वाणी का गलत प्रयोग भी करते है और अपनी वाणी से दूसरो को कटुशब्द बोल देते है जिसके कारण दूसरो के दिल को चोट पहुंचा देते है। धनु राशि के जातक अपने पैसो के प्रति थोड़े कंजूस होते है।
धनु राशि के व्यक्ति का शिक्षा
शिक्षा : धनु राशि के जातको की कुंडली में शिक्षा के मालिक मंगल होते है इसलिए इनको टेक्निकल, इंजीनियरिंग, मेडिकल से जुडी शिक्षा प्राप्त करने लाइफ में तरक्की प्राप्त होने के योग बनते है इसलिए इनको सफलता प्राप्त करने के लिए टेक्निकल, इंजीनियरिंग, मेडिकल से जुडी शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए।
धनु राशि के व्यक्ति का व्यापार
व्यापार : अगर व्यापार की बात करे तो धनु राशि के जातको को निम्नलिखित व्यापार करने से लाभ होगा जैसे कंसल्टेंसी, कूरियर, हरी चीज़ो से जुड़ा कार्य, टेलीफोन, टूरिज्म, तम्बाकू, पान मसाला, पुस्तक का कार्य, कपड़े का कार्य, चूड़ियों का बिज़नेस, केमिकल, मार्केटिंग। इनमे से कोई भी बिज़नेस कन्या राशि के लोग कर सकते है।
धनु राशि के व्यक्ति का शादी
शादी : धनु राशि वालो के लाइफ पार्टनर सुन्दर होते है और इनके लाइफ पार्टनर भी बहुत धार्मिक होते है। इनके लाइफ पार्टनर को जयदा बाते करने की आदत होती है और इनके लाइफ पार्टनर को दूसरो को छोटी छोटी बातो पर सलाह देने की आदत होती है। धनु राशि के जातको को लाइफ पार्टनर थोड़े पतले शरीर के होते है। इनके लाइफ पार्टनर अच्छे शिक्षित और समझदार होते है। इनके लाइफ पार्टनर तेज दिमाग के होते है। इनके लाइफ पार्टनर को बिज़नेस में ज्यादा सफलता प्राप्त होती है।
धनु राशि के व्यक्ति का इष्ट देव
इष्ट देव : धनु राशि के जातको के इष्ट देव हनुमान जी होते है इसलिए इनको प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। हनुमान जी की पूजा करने से धनु राशि के जातको को बहुत लाभ प्राप्त होगा। हनुमान जी की पूजा करने से धनु राशि के जातको को तुरंत अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। उनको पूजा का फल जल्दी मिलेगा। इसलिए धनु राशि के जातको के लिए प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करना बहुत लाभदायक रहेगा।
धनु राशि के व्यक्ति का लकी रंग
लकी रंग : धनु राशि के जातको के लिए नारंगी और पीला रंग काफी लकी होता है। इनको अपनी प्रतिदिन की दिनचर्या में नारंगी और पीले रंग का प्रयोग अधिक करना चाहिए। नारंगी और पीले रंग से सम्बंधित कपड़े पहनने से इनको बहुत लाभ होगा। इससे इनके भाग्य में वृद्धि होगी और लाइफ में तरक्की प्राप्त होगी।
उपाय : धनु राशि वालो को पुखराज रत्न धारण करने से बहुत लाभ प्राप्त होता है इसलिए धनु राशि वालो को पुखराज रत्न धारण करना चाहिए। प्रतिदिन सुबह सूर्य आदित्य हृदय का पाठ करे। प्रतिदिन शाम को सरसो के तेल का दीपक जलाकर उसके सामने नीले कपड़े के आसन पर बैठकर शनि के मंत्र की एक माला का जाप जरूर करे ॐ प्रां प्रीं प्रों सः शनेश्चराय नमः। प्रत्येक शनिवार शनि देव पर सरसो का तेल चढ़ाए। प्रतिदिन सुबह पक्षियों को सतनाज खिलाए। अच्छी मैरिड लाइफ के लिए और करियर के लिए प्रतिदिन सुबह बुध के मंत्र की एक माला का जाप जरूर करे ॐ बुं बुधाय नमः। ये सभी उपाय धनु राशि वालो को करने चाहिए।