उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के अधिक वर्षा वाला क्षेत्र कौन कौन से हैं वहां अधिक वर्षा किन पवनों के कारण होती है? - uttaree amerika mahaadveep ke adhik varsha vaala kshetr kaun kaun se hain vahaan adhik varsha kin pavanon ke kaaran hotee hai?

यह लेख उत्तर अमेरिका महाद्वीप के बारे में है। आमतौर पर अमेरिका नाम से जाने जाने वाले देश के लिए, संयुक्त राज्य अमेरिका देखें।

उत्तर अमेरिकाक्षेत्रफलजनसंख्या घनत्वराष्ट्रीयतादेशभाषा (एँ)समय क्षेत्रबड़े नगर
२,४७,०९,००० किमी२ (९५,४०,००० वर्ग मील)
२२.९/किमी२ (५९.३/वर्ग मील)
उत्तरी अमेरिकी, अमेरिकी
२३
अंग्रेज़ी, स्पेनी, फ़्रान्सीसी और अन्य
यूटीसी-१० से यूटीसी
मेक्सिको नगर, न्यूयॉर्क नगर, लास एंजेल्स, टोरंटो, शिकागो

  • वा

उत्तर अमेरिका (अंग्रेजी: North America; स्पेनी: América del Norte; फ़्रान्सीसी: Amérique du Nord) महाअमेरिका (उत्तर और दक्षिण अमेरिका संयुक रूप से) का उत्तरी महाद्वीप है, जो पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में स्थित है और पूर्णतः पश्चिमी गोलार्ध में आता है। उत्तर में यह आर्कटिक महासागर, पूर्व में उत्तरी अन्ध महासागर, दक्षिणपूर्व मेंकैरिबियाई सागर और पश्चिम में उत्तरी प्रशान्त महासागर से घिरा हुआ है। उत्तर अमेरिका का मुख्य भाग ४० उत्तरी अक्षांश से ८३० उत्तरी अक्षांश तथआ ५३० पश्चिमी देशान्तर से १६८० पश्चिमी देशान्तर के बीच स्थित है। इसका आकार त्रिभुज के समान है जिसका शीर्ष दक्षिण की ओर और आधार उत्तर की ओर है। उत्तर अमेरिका का कुल भूभाग २,४७,०९,००० वर्ग किलोमीटर है, पृथ्वी की कुल सतह का ४.८% या कुल भूभाग का १६.५%। जुलाई, २००८ तक, इसकी अनुमानित जनसंख्या ५२.९ करोड़ थी। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह एशिया और अफ़्रीका के बाद विश्व का तीसरा सबसे बड़ा और जनसंख्या की दृष्टि से यह एशिया, अफ़्रीका और यूरोप के बाद चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है।

नामोत्पत्ति[संपादित करें]

व्यापक रूप से यह माना जाता है, की उत्तर और दक्षिण अमेरिका का यह नाम मार्टिन वाल्डसिम्यूलर और मात्थियास रिंगमन नामक दो जर्मन मानचित्रकारों द्वारा, अमेरिगो वेस्पूची के नाम पर रखा गया, जो एक इतालवी खोजकर्ता था। वेस्पूची ही वह पहला यूरोपीय व्यक्ति था जिसने यह सुझाया कि महाअमेरिका पूर्वी इंडीस नहीं हैं, बल्कि एक नई दुनिया है जो यूरोपीयनों को अज्ञात है।

दूसरा कम प्रचलित प्रमेय यह है, की यह नाम ब्रिस्टल के एक अंग्रेज़ व्यापारी रिचर्ड अमेरीक के नाम पर पड़ा, जिसने जॉन कैबॉट की १४९७ में इंग्लैंड से न्यूफ़ाउण्डलैण्ड तक की गई यात्रा में पैसा लगाया था।

एक अन्य प्रमेय यह है कि यह नाम अमेरिण्डिया भाषा से आया।

इतिहास[संपादित करें]

१७५० से उत्तर अमेरिका का इतिहास

जब प्रथम यूरोपीय खोजकर्ता यहाँ पहुँचे थे तो उस समय यह क्षेत्र एशिया से देशज लोगों द्वारा किए गए अप्रवासन से बसासित था जो बेरिंग की खाड़ी से होते हुए यहाँ पहुँचे थे।

यूरोपीय उपनिवेशवाद का क्रम इस महाद्वीप में इस प्रकार था: स्पेनी, फ़्रान्सीसी और अंग्रेज़ जिन्होनें पूर्वी तट से लेखर पश्चिमी तट तक इस महाद्वीप पर शासन किया। कुल मिलाकर यूरोपीय उपनिवेशवाद यहाँ के मूल लोगों के लिए हानिकारक रहा। इस उपनिवेशवाद के कारण मूल लोगों का पार्श्वीकरण और निर्मूलन हुआ और जो लोग बच गए वे सबसे कम उपजाऊ, ऊसर और बंजर स्थानों पर रहने के लिए विवश हो गए।

यूरोपीय उपनिवेशवाद अपने साथ बहुत सी बीमारियाँ भी लेकर आया जो स्थानीय लोगों के लिए नई थी और इस कारण भी बहुत से मूल लोगों का विनाश हुआ क्योंकि इन नई बीमारियों से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता मूल निवासियों में नहीं थी।

भूगोल[संपादित करें]

जलवायु तथा वनस्पति[संपादित करें]

उत्तर अमेरिका की जलवायु और वनस्पति में बहुत विविधता पाई जाती है और विश्व के लगभग सभी जलवायु प्रकार यहाँ पाए जाते हैं। उत्तर में आर्कटिक टुंड्रा (ग्रीनलैंड, यूकौन (कनाडा)), विविध प्रकार के वन (रॉकी पर्वत, अप्पालचियन पर्वत और द थ्री मदर), रेगिस्तान (पिनाकाटे, ज़ोना डैल सिलेन्सियो), मैदान (विशाल मैदान (ग्रेट प्लेन्स), शायर लौगूनेरा (Shire Lagunera), वायुशिफ (लुईज़ियाना, टबास्को इत्यादि) जैसे जलवायु प्रकार यहाँ पाए जाते हैं।

मानव भूगोल[संपादित करें]

उत्तर अमेरिका की तीन प्रमुख भाषाएँ है (बोलने वालों की संख्या क्रम में): अंग्रेज़ी, स्पेनी और फ़्रान्सीसी। एंग्लोअमेरिका शब्द कभी-कभी दोनों अमेरिकी महाद्वीपों में अंग्रेज़ी भाषी देशों के लिए प्रयुक्त होता है। लैटिन अमेरिका शब्द उन देशों के लिए प्रयुक्त होता है जहाँ रोमान्स भाषाएँ (स्पेनी और पुर्तगाली) प्रमुखता से बोली जातीं हैं। दोनो ही शब्दों का उपयोग उत्तर अमेरिकी महाद्वीप के लिए किया जा सकता है।

  • अंग्रेज़ी एक आधिकारिक भाषा तो नहीं है[1] लेकिन यह संयुक्त राज्य अमेरिका की आम और प्रमुख भाषा है। यह कनाडा की भी बहुसंख्यक भाषा और दो आधिकारिक भाषाओं में से एक है।[2] यह ब्रिटिश अधिनस्थ बरमूडा द्वीप समूह की भी आधिकारिक भाषा है।

  • स्पेनी भाषा आधिकारिक नहीं है लेकिन यह मेक्सिको की आम भाषा और प्रमुख भाषा है और सयुंक्त राज्य अमेरिका की दूसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। मेक्सिको में संसार की सर्वाधिक स्पेनी भाषी जनसंख्या निवास करती है और स्पेन व अर्जेण्टीना के बाद संराअमेरिका विश्व का चौथा सबसे बड़ा स्पेनी भाषी देश है।
  • फ़्रान्सीसी भाषा की उत्तर अमेरिका के इतिहास में महत्वपूर्ण भूमिका रही है और आज भी बहुत से क्षेत्रों में है। यह कनाडा की दो आधिकारिक भाषाओं में से एक है और इसके क्यूबेक में प्रमुखता से बोली जाती है और यहाँ की आधिकारिक भाषा भी है। कनाडा के ही नया बर्नस्विक में भी यह दो आधिकारिक भाषाओं में से एक है। न्यूफाउण्डलैण्ड के तट पर स्थित सन्त पियर एवं मिकलान फ़्रान्सीसी अधिनस्थ हैं और यह यहाँ की भी आधिकारिक भाषा है। इसके अतिरिक्त अमेरिका के लुईज़ियाना राज्य में भी यह भाषा बोली जाती है।
  • डैनिश भाषा, कलाल्लिसुत भाषा के साथ ग्रीनलैण्ड की आधिकारिक भाषा है।

जनसांख्यकीय दृष्टि से उत्तर अमेरिका प्रजातीय और नस्लीय रूप से बहुत विविध है। तीन प्रमुख नस्लीय समूह हैं श्वेत, मेस्तिज़ो और अश्वेत। इनके अतिरिक्त बड़ी संख्या में अमेरिण्डियन और एशियाई लोग भी इस महाद्वीप में रहते हैं।

उत्तर अमेरिका के पाँच सर्वाधिक जनसंख्या वाले महानगरः
१.

मेक्सिको नगर, मेक्सिको
२.
न्यूयॉर्क नगर, संयुक्त राज्य अमेरिका
३.
लास एंजेल्स, संयुक्त राज्य अमेरिका
४.
शिकागो, संयुक्त राज्य अमेरिका
५.
टोरण्टो, कनाडा

मानव संसाधन विकास सूचकांक के अनुसार उत्तर अमेरिका के तीन प्रमुख देश:
१.

 कनाडा ०.९६७ (उच्च)
२.
 
संयुक्त राज्य अमेरिका ०.९५० (उच्च)
३.
 
मेक्सिको ०.८४२ (उच्च)

जल अपवाह प्रणाली[संपादित करें]

उत्तर अमेरिका की नदियाँ विभिन्न दिशाओं में बहती हैं। अधिकांश नदियाँ पश्चिमी कार्डलेरा अर्थात राकी पर्वतमाला से निकलती हैं। राकी पर्वतमाला से निकलकर पूर्व से पश्चिम बहती हुई प्रशान्त महासागर में गिरने वाली प्रमुख नदियाँ यूकन, फ्रेजर, कोलम्बिया, स्नेक एवं सैक्रामेण्टे हैं।[3] यूकन नदी बेरिंग सागर में गिरती है तथा कोलोरेडो नदी दक्षिण-पश्चिम की और बहती हुई कैलीफोर्निया की खाड़ी में प्रवेश करती है।

देश और क्षेत्र[संपादित करें]

उत्तर अमेरिका राजनैतिक दृष्टि से तीन स्वतन्त्र और सम्प्रभुता सम्पन्न देशो में बँटा हुआ है: कनाडा, संराअमेरिका और मेक्सिको। इनके अतिरिक्त तीन अधिनस्थ क्षेत्र भी इस महाद्वीप में हैं: ग्रीनलैंड, बरमूडा और सन्त पियर और मिकलान।

देश
क्षेत्रफल
(किमी२) जनसंख्या
(जनवरी २००९ अनुमानित) जनसंख्या घनत्व
(किमी२) राजधानीप्रमुख भाषाएँ
 
कनाडा
९९,८५,७०० ३,३३,११,३८९ ३.० ओटावा अंग्रेज़ी और फ़्रान्सीसी (आधिकारिक)
 
मेक्सिको
२१,००,३८० १०,९९,५५,४०० २०.० मेक्सिको नगर स्पेनी (राष्ट्र भाषा)
 
संयुक्त राज्य अमेरिका
९६,३०,१०० ३०,६०,५०,५९५ २५.० वॉशिंगटन डी॰ सी॰ अंग्रेज़ी (तथ्यतः) और स्पेनी

अधिनस्थ क्षेत्र

 
ग्रीनलैण्ड १
२३,८०,१०० ५०,००० ०.०२६ नूक ग्रीनलैण्डी (आधिकारिक)
 
बरमूडा २
५५ ६०,००० १,२३३.३३ हैमिल्टन अंग्रेज़ी (आधिकारिक)
 
सन्त पियर और मिकलान ३
२४५ ७,००० २९ सन्त पियर फ़्रान्सीसी (आधिकारिक)

नोट:
१. ग्रीनलैण्ड डेनमार्क राजशाही का एक स्वायत्तशासी क्षेत्र है।
२. बरमूडा एक ब्रिटिश पारसमुद्री क्षेत्र है।
३. सन्त पियर और मिकलान एक फ़्रान्सीसी पारसमुद्री क्षेत्र है।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "अमेरिका में आधिकारिक भाषा की स्थिति". मूल से 20 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 जून 2009.
  2. "कनाडा की दो आधिकारिक भाषाएँ". मूल से 23 जनवरी 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 जून 2009.
  3. तिवारी, विजय शंकर (जुलाई २००४). आलोक भू-दर्शन. कलकत्ता: निर्मल प्रकाशन. पृ॰ ७१.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

  • उत्तर अमेरिका से सम्बन्धित समाचार
  • डा॰ वेन आल्फन हर्मन से एक साक्षात्कार[मृत कड़ियाँ]
  • उत्तर अमेरिका से सम्बन्धित जानकारी (स्पेनी)
  • उत्तर अमेरिका से सम्बम्धित कुछ वीडियो (स्पेनी)
  • उत्तर अमेरिका से देशों की सूची पॉपुलेश्नडाटा.नेट पर (फ़्रान्सीसी)
  • श्रेणी उत्तर अमेरिका (फ़्रान्सीसी)

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के अधिक वर्षा वाला क्षेत्र कौन कौन से हैं अधिक वर्षा किन पवनों के कारण होती है?

महाद्वीप के उत्तरी भाग के पश्चिमी तट पर पछुआ पवनों का प्रभाव रहता है। इस कारण शीत ऋतु में संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया में वर्षा होती है। इस कारण यहाँ भूमध्य सागरीय जलवायु उत्पन्न होती है। इसके अतिरिक्त व्यापारिक (सन्मार्गी) पवनों के कारण अमेरिकी उच्च भूमि और कैरेबियन द्वीप समूह पर भारी वर्षा होती है।

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के अधिक वर्षा वाला क्षेत्र कौन कौन से है?

उत्तर अमेरिका में विश्व की सबसे अधिक झीलें पाई जाती हैं। मिसिसिपी नदी महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी है और इसका नदी क्षेत्र ३१.६ लाख वर्ग किलोमीटर का है। अन्य महत्वपूर्ण नदी है संत ल्वेरन्स नदी, जिसका जलनिकास क्षेत्र १६ लाख वर्ग किमी में फैला हुआ है।

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में कौन कौन से देश आते हैं?

उत्तरी अमेरिका दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा और दुनिया का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला महाद्वीप है। उत्तरी अमेरिका का क्षेत्रफल 24,709,000 वर्ग किलोमीटर है, जो पृथ्वी के कुल भूमि क्षेत्र का लगभग 16.5% और पृथ्वी के कुल सतह क्षेत्र का 4.8% है।

उत्तरी अमेरिका की सबसे बड़ी झील कौन सी है?

सही उत्तर है लेक सुपीरियर। स्पष्टीकरण: लेक सुपीरियर उत्तरी अमेरिका में स्थित विश्व की सबसे बड़ी ताजे पानी की झील है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग