इलाहाबाद विश्वविद्यालय की स्थापना 23 सितंबर, 1887 में हुई थी तथा यह भारत के चौथे सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में से एक है। यह संयुक्त प्रांत के लेफ्टिनेंट गवर्नर, सर विलियम म्योर की देख-रेख में स्थापित किया गया था व भवन का सर विलियम एमर्सन द्वारा डिजाइन किया गया था। इस विश्वविद्यालय की वास्तुकला में मिस्र, इंग्लैंड और भारत वास्तु तत्वों के अंश देखे जा सकते हैं। Show
इलाहाबाद विश्वविद्यालय का गणित विभागवर्ष 1872 में स्थापित इलाहाबाद विश्वविद्यालय का गणित विभाग भारत में शिक्षा के सबसे प्रमुख केंद्रों में से एक है। यह विभाग एक दो मंजिला गॉथिक शैली में निर्मित भवन में मौजूद है जिसकी वास्तुकला में ठेठ इलाहाबादी मेहराब एवं छाया-आकृति देखी जा सकती हैं। इसकी कक्षाओं में ऊँची गुबंद देखी जा सकती हैं तथा दीवार से छत तक पाठ्यपुस्तकों को देखा जा सकता है। विश्वविद्यालय के “पूर्व के ऑक्सफ़ोर्ड” होने के दावे को विभाग स्पष्ट रूप से दर्शाता है। बीजगणित, तरल यांत्रिकी, रेखागणित एवं गणितीय पारिस्थितिकी के कई विश्व प्रसिद्ध विद्वान यहीं से उभरे हैं। वनस्पति विज्ञान विभागवनस्पति विज्ञान विभाग एक औपनिवेशिक युग के भवन में स्थित है जिसकी वास्तुकला में भारत-इस्लामिक शैली के साथ शास्त्रीय समरूपता देखी जा सकती है। यह वर्ष 1923 में स्थापित हुई थी तथा यह चारों ओर से खजूर के पेड़ों से घिरा हुआ है। यह भारत के सबसे पुराने वनस्पति विज्ञान विभागों में से एक है। विश्वविद्यालय रोडकर्नलगंज के समीप कटरा में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कला और विज्ञान संकायों के बीच एक गली के रूप में विश्वविद्यालय रोड स्थित है। इस मार्ग की यात्रा के जरिये विश्वविद्यालय के छात्रों के जीवन की यात्रा का अनुभव किया जा सकता है। यहाँ पर ढेरों फुटपाथ विक्रेता देखे जा सकते हैं जो रोजमर्रा के अनेक पदार्थ विक्रय करते हैं। यहाँ विक्रय होने वाले पदार्थों में स्टेशनरी से लेकर भोजन एवं दैनिक जरूरत की वस्तुएं शामिल हैं। इस स्थान के बारे में दिलचस्प तथ्य यह है कि यहाँ किताबें किलोग्राम में बेची जाती हैं। प्राचीन इतिहास विभागइस विभाग ने भारतीय प्रागितिहास, धर्म, दर्शनशास्र, पुरातत्त्व एवं मनुष्य जाति के विज्ञान के अध्ययन में बेहद योगदान दिया है। यह प्रोफेसर जी.आर. शर्मा की देख-रेख में स्थापित किया था जिन्होंने पुरातात्विक महत्व की व्यापक खुदाई परियोजनाएं की शुरुआत करी। विभाग द्वारा गंगा घाटी के इतिहास पर प्रकाश डाला गया। जी.आर शर्मा मेमोरियल संग्रहालय में विभाग द्वारा की गई प्राचीन वस्तुओं की खोज संग्रहित है। केंद्रीय पुस्तकालयस्कॉटिश, बरोनियल, अवधी, मुगल एवं ब्रिटिश वास्तुकला शैली के मिश्रण से केंद्रीय पुस्तकालय का निर्माण किया गया है जिसके वास्तुकार सर स्विन्टन जैकब थे। वर्तमान संरचना का निर्माण वर्ष 1973 में किया गया था। पुस्तकालय के सामने सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की एक प्रतिमा स्थापित है जो हिन्दी साहित्य के एक प्रख्यापित हस्ती हैं। सीनेट हॉलसीनेट हॉल का निर्माण सर स्विन्टन जैकब द्वारा वर्ष 1910-1915 में कराया गया था। यह अनेक छतरी एवं झरोखों द्वारा सजा हुआ है साथ ही इसमें ठेठ इलाहाबादी मेहराब देखे जा सकते हैं। के.पी.यू.सीयह महाविद्यालय वर्ष 1951 में स्थापित हुआ था। यह कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट द्वारा अनुरक्षित है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में ग्यारह घटक और चौदह हॉस्टल कॉलेज हैं। प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान किया जाने वाला रवीन्द्र पुरस्कार निम्नलिखित में से कौन प्राप्त कर चुका है ?📌 एरोनॉटिकल ट्रेनिंग इंस्टीटयूट प्रदेश के किस नगर में है ? 📌 सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय प्रदेश में किस नगर में स्थित है ? 📌 प्रदेश के किस लेखक को उसके निबन्ध हिन्दी, उर्दू और हिन्दुस्तानी पर 1931 में हिन्दुस्तानी अकादमी, इलाहाबाद से पुरस्कार मिला ? 📌 महाकवि जायसी का पद्मावत किस भाषा में लिखा गया ग्रन्थ है ? 📌 उर्दू का प्रथम नाटक इन्द्रसभा कब और किसके द्वारा लिखा गया ? 📌 आचार्य नरेन्द्र देव बौध्द विद्या संस्थान, प्रदेश के किस नगर में है ? 📌 निम्नलिखित में से कौन-सी लाइब्रेरी प्रदेश के लखनऊ नगर में स्थित नहीं है ? 📌 प्रदेश के खिलाडी मेजर ए.के.सिंह ने किस खेल में विश्व रिकार्ड बनाया ? 📌 श्रीमती अनार देवी खण्डेवाल महिला पॉलीटेक्निक प्रदेश के किस नगर में है ? 📌 फैजाबाद नगर में कौनसा कृषि विश्वविद्यालय स्थित है ? 📌 हास्य कवि काका हाथरसी, जिनका असली नाम प्रभुलाल गर्ग था, का निधन कब हुआ ? 📌 प्रदेश का कौनसा नगर उर्दू के प्रसिध्द शायर गालिब का जन्म स्थान है ? 📌 उत्तर प्रदेश में राजर्षी टंडन मुक्त विश्वविद्यालय किस जिले में है ? 📌 जैन विद्या शोध संस्थान प्रदेश के किस नगर में है ? 📌 निम्नलिखित औषधि शोध संस्थानों में से कौनसा प्रदेश के लखनऊ नगर में स्थित नहीं है ? 📌 प्रदेश के लखनऊ, इलाहाबाद और कानपूर के निकटवर्ती क्षेत्रों में प्रमुख रुप से कौनसी बोली बोली जाती है ?
By admin- 2 12496 भारत में वर्तमान समय में 49 केंद्रीय विश्वविद्यालय हैं। इनमे से 46 केंद्रीय विश्वविद्यालय मानवसंसाधन विकास मंत्रालय के अंतर्गत आते हैं एवं कृषिमंत्रालय, जहाज़रानीमंत्रालय, विदेश मन्त्रालय के अंतर्गत एक-एक केंद्रीय विश्वविद्यालय आते हैं। जिसमें इलाहाबाद विश्वविद्यालय सबसे पुराना है। यह भारत का चौथा सबसे पुराना विश्वविद्यालय है। राज्यवार केंद्रीय विश्वविद्यालयों (central universities) की स्थिति:भारत में सर्वाधिक केंद्रीय विश्वविद्यालयों वाला क्षेत्र उत्तर प्रदेश में है, जिसमें 6 विश्वविद्यालय हैं। वहीं दिल्ली में 5, बिहार में 4, मणिपुर और तेलंगाना में 3-3, असम, जम्मू और कश्मीर, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु में 2-2, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमांचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, उड़ीसा, पांडिचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, त्रिपुरा, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में 1-1 केंद्रीय विश्वविद्यालय हैं। गोवा, चंडीगढ़ और आंध्र प्रदेश को छोड़कर भारत के सभी राज्यों में केंद्रीय विश्वविद्यालय हैं। केंद्र शासित प्रदेशों में, दिल्ली और पांडिचेरी में केंद्रीय विश्वविद्यालय हैं।यहाँ पर सभी विश्वविद्यालय के साथ उसके वेबसाइट का लिंक (link) भी दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश का पहला केंद्रीय विश्वविद्यालय कौन है?सही उत्तर इलाहाबाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय एक सार्वजनिक केंद्रीय विश्वविद्यालय है जो इलाहाबाद (अब प्रयागराज), उत्तर प्रदेश, भारत में स्थित है। यह 23 सितंबर 1887 को स्थापित किया गया था, यह भारत के सबसे पुराने आधुनिक विश्वविद्यालयों में से एक है।
उत्तर प्रदेश में केंद्रीय विश्वविद्यालय कौन कौन है?उत्तर प्रदेश के केंद्रीय विश्वविद्यालय. बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ. डॉ0 भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ. इलाहाबाद विश्वविद्यालय, इलाहाबाद. उत्तर प्रदेश में केंद्रीय विश्वविद्यालय कितने है?भारत में सर्वाधिक केंद्रीय विश्वविद्यालयों वाला क्षेत्र उत्तर प्रदेश में है, जिसमें 6 विश्वविद्यालय हैं।
भारत का प्रथम केंद्रीय विश्वविद्यालय कौन सा है?बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय भारत का प्रथम केन्द्रीय विश्वविद्यालय है। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय का शिलान्यास मदन मोहन मालवीय ने किया।
|