व्हाट्सएप की स्थापना कब और किसने की? - vhaatsep kee sthaapana kab aur kisane kee?

वॉट्स्ऐप

व्हाट्सएप की स्थापना कब और किसने की? - vhaatsep kee sthaapana kab aur kisane kee?
विकासकर्ता WhatsApp Inc.
मौलिक संस्करण 2009
स्थिर संस्करण

2.12.330 (एंड्राइड) / 2.12.9 (आईओएस)

/ अक्टूबर 24, 2015; 6 वर्ष पहले (एंड्राइड) / अक्टूबर 14, 2015; 6 वर्ष पहले (आईओएस)
प्रोग्रामिंग भाषा Erlang
प्रचालन तंत्र

  • आई ओ एस
  • एंड्रॉइड
  • ब्लैकबेरी ओ एस
  • ब्लैकबेरी 10
  • विंडोज़ फोन
  • नोकिया सीरीज 40
  • सिम्बियन
  • तिज़ेन
  • फायरफॉक्स ओ एस

भाषा बहुभाषी
प्रकार इन्स्टेंट मेसेजिंग
लाइसेंस फ्रीमियम
जालस्थल www.whatsapp.com

वॉट्स्ऐप मेसेंजर (अंग्रेज़ी: WhatsApp Messenger[1]) या वॉट्स्ऐप एक प्रकार का त्वरित संदेश भेजने और प्राप्त करने वाला मोबाइल ऐप है, जिसे अमेरिकी कंपनी, फेसबूक ने खरीदा है। इसमें लोग अपने मोबाइल के द्वारा पाठ्य संदेश के साथ साथ आवाज, छवि और जी पी एस के द्वारा अपना पता भी भेज सकते हैं। इसके द्वारा वॉइस और वीडियो कौल भी किया जा सकता है, जिस में इंटरनेट का डेटा इस्तेमाल होता है। इस ऐप को डेस्कटॉप कंप्यूटर पर भी चलाया जा सकता है, लेकिन इसके लिए अपने वाट्सएप वाले मोबाइल को भी इंटरनेट से जोड़ना होता है। यह अकाउंट बनाने के लिए लोगों के मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करता है और कॉण्टैक्ट लिस्ट के द्वारा सभी वॉट्स्ऐप का उपयोग करने वालों की सूची भी अपने एप में दिखा देता है।

जनवरी 2018 में फेसबूक के नेतृत्व में व्हाट्सएप ने एक नया व्यापार ऐप "वॉट्स्ऐप बिज़्नस" शुरू किया। इसके द्वारा कंपनी अपने ग्राहक से सीधे व्हाट्सएप के ज़रिये बात कर सकती है।

इस एप को माउंटेन व्यू, कैलिफ़ोर्निया में स्थित वॉट्स्ऐप आइ॰एन॰सी ने बनाया था, जिसे फरवरी 2014 में फेसबुक ने लगभग $1930 करोड़ डॉलर (लगभग ₹1.5 लाख करोड़ रुपये) में खरीद लिया। 2015 में ये दुनिया का सबसे लोकप्रिय एप बन गया। फरवरी 2020 तक इससे 200 करोड़ लोग जुड़ चुके थे। यह कई जगहों में लोगों के एक दूसरे से बात करने का मुख्य साधन बन गया, जिसमें लैटिन अमेरिका, भारतीय उपमहाद्वीप और यूरोप व अफ्रीका का बहुत बड़ा भाग शामिल है।[2][1][3]

इतिहास[संपादित करें]

2009–2014[संपादित करें]

जनवरी २००९ में जेन कूम ने एप्पल का एक आईफोन खरीदा। इस फोन से जेन कूम को एप के जबर्दस्त लोकप्रिय हो सकने की संभावनाओं का अंदाजा लग गया। इसी दौरान जेन कूम अपने रूसी मूल के दोस्त एलेक्स फिशमैन के पश्चिमी सैन जोस स्थित घर गए। फिशमैन रूसी मूल के दोस्तों को हर सप्ताह पिज़्ज़ा खाने और फिल्म देखने के लिए आमंत्रित करते थे। कई बार इस महफिल में ४० लोग तक आ जाते थे। फिशमैन के रसोईघर में जेन कूम और फिशमैन चाय पीते हुए एप पर घंटों चर्चा करते थे। इसी बातचीत के दौरान वॉट्सएप जैसा एक नया एप बनाने के विचार ने जन्म लिया। दिलचस्प वॉट्सएप्प, दिलचस्प मालिक वॉट्सएप्प को उक्रेन के ३७ साल के जन कूम ने अमेरिका के ४४ साल के ब्रायन एक्टन के साथ मिल कर शुरू किया था। बाद में एक और 'वेंचर कैपिटलिस्ट', जिम गोएट्ज भी इसमें शामिल हो गए। जेन कूम कंपनी के मुख्य कार्यकारी (सीईओ) हैं। मशहूर व्यावसायिक पत्रिका 'फोर्ब्स' के मुताबिक वॉट्सएप्प के मुख्य कार्यकारी जन कूम के पास इस कंपनी की ४५ फीसदी हिस्सेदारी है। हाल ही मे व्हाट्सप्प ने व्हाट्सप्प पे की शुरुआत की हैं।

फेसबूक का भाग (2014–वर्तमान)[संपादित करें]

19 फरवरी 2014 को फेसबुक ने कहा कि वो वाट्सएप को $19 बिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग ₹1.5 लाख करोड़) में खरीदने वाला है। इसके ठीक एक साल पहले वाट्सएप का मूल्य $1.5 बिलियन आंका गया था। यह फेसबुक का उस समय तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण था। फेसबुक को एलेन एंड को ने $4 बिलियन नगद और $12 बिलियन फेसबुक के शेयर के रूप में और मॉर्गन स्टेनली के कहने पर वाट्सएप के संस्थापक कुम और एक्टोन को $3 बिलियन डॉलर का प्रतिबंधित स्टॉक इकाई प्रदान किया गया। यह भी निर्धारित किया गया कि कर्मचारी स्टॉक बंद होने के चार साल बाद समाप्त हो जाएगा। इस खरीददारी की घोषणा के अगले ही दिन वाट्सएप चलना बंद हो गया और इससे सोशल मीडिया पर फेसबुक के प्रति गुस्सा फुट पड़ा।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. ↑ अ आ "19 अरब डॉलर में फेसबुक का हुआ वॉट्स-ऐप". अमर उजाला. 21 फ़रवरी 2014. मूल से 8 दिसंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 नवंबर 2015.
  2. 19 अरब डॉलर मे फेसबुक का हुआ वॉट्स-ऐप |हिंदी टेक ट्रिक Hinditechtrick | 21 फ़रवरी 2014| https://hinditechtrick.blogspot.com/2014/02/tech-newssns-popular-site-facebook-19.html
  3. "19 अरब डॉलर में फेसबुक ने खरीदा, वाट्स-एप". One India Hindi. 20 फ़रवरी 2014. मूल से 8 दिसंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 नवंबर 2015.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

  • Sandes, India's answer to WhatsApp, being tested by govt officials: report
  • List of WhatsApp Alternatives

व्हाट्सएप की शुरुआत कब और किसने की?

WhatsApp की स्‍थापना जान कौम और ब्रायन ऐक्टन ने की थी जिन्होंने उससे पहले कुल 20 साल Yahoo में बिताए थे. WhatsApp 2014 में Facebook में शामिल हो गया, लेकिन अभी भी वह अलग ऐप के रूप में काम कर रहा है. वह अपना ध्‍यान दुनिया भर में तेज़ और भरोसेमंद मैसेजिंग सेवा बनाने पर केंद्रित कर रहा है.

WhatsApp शुरुआत कब हुई?

वाट्सऐप.

व्हाट्सएप के रचयिता कौन है?

Whatsapp को 2009 में Brian Acton और Jan Koum ने बनाया था। ये दोनों पहले Yahoo कंपनी में काम करते थे। लेकिन सितंबर 2007 में दोनों याहू छोड़कर साउथ अमेरिका चले गए। और साथ ही वह फेसबुक में नौकरी करने गया लेकिन वहां उसे नौकरी नहीं मिली।

व्हाट्सएप को हिंदी में क्या कहा जाता है?

Whatsapp Meaning in Hindi आपको बता दें कि व्हाट्सएप शब्द What's up से लिया गया इसका हिंदी में मतलब होता है “क्या हाल है” और अपनी भी यह जरूर ध्यान दिया होगा तो WhatsApp और What's up बोलने में या समझने में कोई ज्यादा अंतर नहीं है.