दुनिया के सबसे ताकतवर देशों की सूची बता पाना एक बहुत ही जटिल कार्य है क्योंकि इस सूची को कई मानकों को ध्यान में रखकर तैयार करना पड़ता है जैसे कि किस देश की सैन्य ताकत क्या है? विदेशी मुद्रा भंडार कितना है? उस देश का पूरी दुनिया में पॉलिटिकल इन्फ्लुएंस किस तरह का है? या कल्चरल इंपैक्ट? 21वीं सदी मैं वर्ल्ड ऑर्डर बहुत ही तेजी से बदल रहा है जहां विकासशील देश विकसित देशों की सूची में शामिल हो रहे हैं तो वही कई विकसित देश अपना स्थान गवाने के स्तर पर पहुंच चुके हैं। द्वितीय विश्व युद्ध खत्म होने के बाद से अमेरिका अभी तक दुनिया का सबसे बड़ा ताकतवर देश माना जाता है क्योंकि अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर सैन्य ताकत दुनिया के बाकी किसी देश से अभी भी मजबूत है। मगर भारत और चाइना अब अमेरिका के प्रथम स्थान को चुनौती दे रहे हैं। इस आर्टिकल में हम आपको दुनिया के 10 सबसे ताकतवर देशों के बारे में बताने वाले है। अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और विशेषज्ञ मार्गदर्शन की तलाश कर रहे हैं, तो आप हमारे जनरल अवेयरनेस ई बुक डाउनलोड कर सकते हैं FREE GK EBook- Download Now. / GK Capsule Free pdf - Download here
Most powerful countries in the World (दुनिया के सबसे ताकतवर देश)
1. अमेरिका -
सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी)- $21.4 ट्रिलियन
जनसंख्या: 328
मिलियन
उत्तरी अमेरिका में स्थित, संयुक्त राज्य अमेरिका को दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश माना जाता है. इसमें 50 राज्य शामिल हैं, और इसकी आर्थिक और सैन्य शक्ति दुनिया भर में बेजोड़ है. आकार और जनसंख्या के मामले में यह दुनिया में तीसरे स्थान पर आता है तो वहीँ चीन के बाद यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अमीर देश भी है.
2. चीन -
सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी)- $14.3 ट्रिलियन
जनसंख्या: 1.40 अरब
चीन दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है.
Free Demo Classes
Register here for Free Demo Classes
Please fill the name
Please enter only 10 digit mobile number
Please select course
Please fill the email
Something went wrong!
Download App & Start Learning
यह दुनिया की कुछ सबसे पुरानी सभ्यताओं में से भी एक है और सन 1949 ईस्वी से कम्युनिस्ट पार्टी के द्वारा शासित है. यह देश पांच भौगोलिक टाइम ज़ोन्स (समय क्षेत्रों) में फैला हुआ है, जिसकी 14 सीमाएँ हैं. यानि कि चाइना रूस के बाद दूसरा ऐसा देश है जो सबसे अधिक भौगोलिक सीमाएँ साझा करता है. पूरी दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश होने के नाते, चीन अब दुनिया के सबसे अमीर देशों की सूची में भी शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है. आधिकारिक तौर पर चीन को एक जनवादी गणराज्य के रूप में जाना जाता है.
3. रूस -
सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी)- $1.69 ट्रिलियन
जनसंख्या: 144 मिलियन
रूस दुनिया का सबसे बड़ा देश है. पूर्वी यूरोप
और उत्तरी एशिया में फैला यह अंतरमहाद्वीपीय देश, सोलह देशों के साथ अपनी सीमाएँ साझा करता है, जो दुनिया के किसी भी देश द्वारा साझा सीमाओं
में सबसे अधिक है.
यह ग्यारह टाइम ज़ोन्स में फैला हुआ है. यह दुनियाँ का तीसरा सबसे शक्तिशाली देश है.
4. जर्मनी -
सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी)- $3.86 बिलियन
जनसंख्या: 83.1 मिलियन
यह यूरोपीय संघ में सबसे अधिक आबादी वाला देश होने के साथ साथ दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से भी
एक है. यह देश प्राकृतिक परिदृश्य से भरपूर है और इसकी सभ्यता इतिहास के
2 सहस्राब्दियों से भी अधिक समय की है.
5. यूनाइटेड किंगडम -
सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी)- $2.83 ट्रिलियन
जनसंख्या: 66.8 मिलियन
यूनाइटेड किंगडम दुनिया के सबसे विकसित देशों में से एक है. यह राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय इकॉनोमिक (आर्थिक), राजनीतिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक मामलों में अपना विशाल प्रभाव डालता है.
Attempt Free Daily General Awareness Quiz - Click here |
Attempt Free Daily Quantitative Aptitude Quiz - Click here |
Attempt Free Daily Reasoning Quiz - Click here |
Attempt Free Daily General English Quiz - Click here |
Attempt Free Daily Current Affair Quiz - Click here |
6. जापान -
सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी)- $5.06 ट्रिलियन
जनसंख्या: 126 मिलियन
जापान दुनिया के सबसे साक्षर और तकनीकी रूप से उन्नत देशों में से एक है. चार मुख्य द्वीपों से मिलकर बना यह देश दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों की सूची में छठे नंबर पर है. पूर्वी एशिया
का यह द्वीप राष्ट्र दुनिया के सबसे धनी देशों की सूची में भी 8वें स्थान पर आता है. आबादी की बात करें तो जापान दुनिया का ग्यारहवां सबसे अधिक आबादी वाला देश है.
7. फ्रांस
-
सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी)- $2.72 ट्रिलियन
जनसंख्या: 67.2 मिलियन
फ्रांस दुनिया के सबसे पुराने देशों में से एक है और पूरी दुनिया में यह अपनी सांस्कृतिक विविधता के लिए जाना जाता है. यह देश फैशन हाउस, शास्त्रीय कला संग्रहालयों का गढ़ है, और दुनिया भर
में हथियारों के शीर्ष निर्यातकों में से एक है.
8. दक्षिण कोरिया -
सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी)- $1.65 ट्रिलियन
जनसंख्या: 51.7 मिलियन
दक्षिण कोरिया बेहद कम समय में अपने आर्थिक विकास के लिए जाना
जाता है. यह पूर्वी एशियाई राष्ट्र उत्तर कोरिया के साथ दुनिया की सबसे भारी सैन्य सीमाओं में से एक को साझा करता है.
9. सऊदी अरब -
सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी)- $793 अरब
जनसंख्या: 34.3 मिलियन
मध्य पूर्व का यह देश अपने तेल के भण्डारों के लिए लिए जाना जाता है. यह दुनिया के सबसे बड़े रेत के रेगिस्तानों में से एक है. दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों की सूची में यह देश नौवें स्थान
पर आता है.
10. संयुक्त अरब अमीरात -
सकल घरेलू उत्पाद
(जीडीपी)- $421 बिलियन
जनसंख्या: 9.77 मिलियन
यूएई, अरब प्रायद्वीप के दक्षिण-पूर्वी छोर पर स्थित सात अमीरातों का एक संघ है. मध्य पूर्व का यह देश अपने दो अमीरात - अबू धाबी और दुबई के लिए पर्यटकों के बीच बेहद हीं प्रसिद्ध है.
उत्तर - उत्तरी अमेरिका में स्थित, संयुक्त राज्य अमेरिका को दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश माना जाता है.
उत्तर -सऊदी अरेबिया दुनिया के सबसे बड़े रेत के रेगिस्तानों में से एक है
उत्तर - रूस दुनियाँ का तीसरा सबसे शक्तिशाली देश है.