CBSE Class 6 Hindi Unseen Passages अपठित गद्यांश Pdf free download is part of NCERT Solutions for Class 6 Hindi. Here we have given NCERT Class 6 Hindi Unseen Passages अपठित गद्यांश. ‘अपठित’ शब्द का अभिप्राय है-जो पहले पढ़ा न गया हो। अपठित गद्यांश पाठ्यपुस्तकों से नहीं दिए जाते। ये ऐसे गद्यांश
होते हैं जिन्हें छात्रों ने कभी नहीं पढ़ा होता। इस प्रकार के गद्यांश देकर विद्यार्थियों से उन पर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं। अपठित गद्यांशों के उत्तर देने से पूर्व निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए। उदाहरण ( उत्तर सहित ) 1. समय बहुत मूल्यावान होता है। यह बीत जाए तो लाखों-करोड़ों रुपये खर्च करके भी इसे वापस नहीं लाया जा सकता। इस संसार में जिसने भी समय की कद्र की है, उसने सुख के साथ जीवन गुजारा है और जिसने समय की बर्बादी की, वह खुद ही बर्बाद हो गया है। समय का मूल्य उस खिलाड़ी से पूछिए, जो सेकंड के सौवे हिस्से से पदक चूक गया हो। स्टेशन पर खड़ी रेलगाड़ी एक मिनट के विलंब से छूट
जाती है। आजकल तो कई विद्यालयों में देरी से आने पर विद्यालय में प्रवेश भी नहीं करने दिया जाता। छात्रों को तो समय का मूल्य और भी अच्छी तरह समझ लेना चाहिए, क्योंकि इस जीवन की कद्र करके वे अपने जीवन के लक्ष्य को पा सकते हैं। (क) उपरोक्त गद्यांश में कीमती किसे माना गया है? (ख) किसने सुख के साथ जीवन गुजारा (ग) सेकंड के सौवें हिस्से से पदक कौन चूक जाता है (घ) छात्रों को समय की कद्र करने से क्या लाभ होता है? (ङ) इस गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक होगा उत्तर- प्रश्नोत्तर (क) गद्यांश में किसे और क्यों मूल्यवाने बताया गया है? (ख) समय को महत्त्व देने वालों का जीवन कैसा होगा? (ग) कौन व्यक्ति स्वयं बर्बाद हो जाता है? (घ) “समय का हर पल कीमती होता है। इस कथन के लिए गद्यांश में कौन-सा उदाहरण पेश किया गया है? (ङ) इस गद्यांश से हमें क्या प्ररेणा मिलती
है? 2. बढ़ती जनसंख्या ने अनेक प्रकार की समस्याओं को जन्म दिया है-रोटी, कपड़ा, मकान की कमी, बेरोजगारी, निरक्षता, कृषि एवं उद्योगों के उत्पादनों में कमी आदि। हम जितनी अधिक उन्नति करते हैं या विकास करते हैं, जनसंख्या उसके अनुपात में बढ़ जाती है। बढ़ती जनसंख्या के समक्ष हमारा विकास बहुत कम रह जाता है और विकास कार्य दिखाई नहीं देते। बढ़ती जनसंख्या के समक्ष सभी सरकारी प्रयास असफल दिखाई देते हैं। कृषि उत्पादन और औद्योगिक विकास बढ़ती जनसंख्या के सामने नगण्य सिद्ध हो रहे हैं। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए जनसंख्या वृद्धि पर नियत्रंण की अति आवश्यकता है। इसके बिना विकास के लिए किए गए सभी प्रकार के प्रयत्न अधूरे रह जाएँगे। प्रश्न (क) बढ़ती जनसंख्या से किसमें कमी आई है? (ख) जनसंख्या बढ़ने से किन चीजों में बढ़ोत्तरी हुई है? (ग) हमारा विकास कार्य दिखाई नहीं देता, क्योंकि उत्तर- प्रश्नोत्तर (क) बढ़ती जनसंख्या ने किसे जन्म दिया है? 3. संसार में सबसे मूल्यावान वस्तु समय है क्योंकि दुनिया की अधिकांश वस्तुओं को घटाया-बढ़ाया जा सकता है, पर समय का एक क्षण भी बढ़ा पाना व्यक्ति के बस में नहीं है। समय के बीत जाने पर व्यक्ति के पास पछतावे के अलावा कुछ नहीं होता। विद्यार्थी के लिए तो समय का और भी अधिक महत्त्व है। विद्यार्थी जीवन का उद्देश्य है शिक्षा प्राप्त करना। समय के उपयोग से ही शिक्षा प्राप्त की जा सकती है। जो विद्यार्थी अपना बहुमूल्य समय खेल-कूद, मौज-मस्ती तथा आलस्य में खो देते हैं वे जीवन भर पछताते रहते हैं, क्योंकि वे अच्छी शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रह जाते हैं और जीवन में उन्नति नहीं कर पाते। मनुष्य का कर्तव्य है कि जो क्षण बीत गए हैं, उनकी चिंता करने के बजाय जो अब हमारे सामने हैं, उसका सदुपयोग करें। प्रश्न (क) समय को सबसे अमूल्य वस्तु क्यों कहा गया है? (ख) विद्यार्थी जीवन का उद्देश्य है (ग) विद्यार्थी जीवन भर क्यों पछताते रहते हैं ? (घ) संमय के संबंध में व्यक्ति का क्या
कर्तव्य बताया गया है? (ङ) उपर्युक्त गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक सुझाइए उत्तर- प्रश्नोत्तर (क) संसार में सबसे मूल्यवान
वस्तु क्या है? (ख) व्यक्ति के बस में क्या नहीं है? (ग) किस प्रकार के विद्यार्थी पछताते हैं? (घ) मनुष्य का क्या कर्तव्य है? We hope the given CBSE Class 6 Hindi Unseen Passages अपठित गद्यांश will help you. If you have any query regarding CBSE Class 6 Hindi Unseen Passages अपठित गद्यांश , drop a comment below and we will get back to you at the earliest. विद्यार्थी जीवन पर क्यों पछताते रहते हैं?जो विद्यार्थी अपना बहुमूल्य समय खेल-कूद, मौज-मस्ती तथा आलस्य में खो देते हैं वे जीवन भर पछताते रहते हैं, क्योंकि वे अच्छी शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रह जाते हैं और जीवन में उन्नति नहीं कर पाते। मनुष्य का कर्तव्य है कि जो क्षण बीत गए हैं, उनकी चिंता करने के बजाय जो अब हमारे सामने हैं, उसका सदुपयोग करें।
विद्यार्थी जीवन का क्या महत्व है?विद्यार्थी जीवन किसी भी मनुष्य के जीवन का सबसे अच्छा और यादगार काल होता है। विद्यार्थियों को अपने विद्यार्थी जीवन काल में अपनी उचित शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल कूद और व्यायाम पर पूर्ण रूप से ध्यान रखना चाहिए तथा उन्हें इस विद्यार्थी जीवन में बहुत ही परिश्रमी और लगनशील होनी चाहिए।
विद्यार्थी जीवन का क्या लक्ष्य होना चाहिए?विद्यार्थी जीवन का तो मुख्य लक्ष्य ही एकाग्रता प्राप्त करना है । पहले इस पर भी विचार कर लें कि हमारा ध्यान बगुले जैसा ही क्यों हो? आपने यदि बगुले को ध्यान से देखा हो तो, बगुले में दो बातें बहुत खास हैं । पहली, बगुला एक टांग पर खड़ा होकर गज़ब का संतुलन साध लेता है ।
विद्यार्थी जीवन में हमें क्या करना चाहिए?अच्छे विद्यार्थी को हमेशा अनुशासन में रहना चाहिए
अच्छे विद्यार्थी को हमेशा माता पिता , शिक्षकों , बड़ों की आज्ञाओं को हमेशा पालन करना चाहिए। जीवन को आनंदपूर्वक जीने के लिए विद्या और अनुशासन दोनों आवश्यक हैं। विद्या का अंतिम लक्ष्य है-इस जीवन को मधुर तथा सुविधापूर्ण बनाना। अनुशासन का भी यही लक्ष्य है।
|