10 2 3 श क ष - 10 2 3 sh ka sh

ष का संस्कृत उच्चारण सुनिए - यह श से थोड़ा भिन्न है

श का उच्चारण सुनिए - हिंदी में ष इसी की तरह कहा जाता है, लेकिन संस्कृत का ष इस से भिन्न है

देवनागरी लिपि का एक वर्ण है। उच्चारण की दृष्टि से यह पश्च-वर्त्स्य उलटित, अघोष संघर्षी है। संस्कृत से उत्पन्न कई शब्दों में इसका प्रयोग होता है, जैसे की षष्ठ, धनुष, सुषमा, कृषि, षड्यंत्र, संघर्ष और कष्ट। अन्तर्राष्ट्रीय ध्वन्यात्मक वर्णमाला (अ॰ध॰व॰) में इसके संस्कृत उच्चारण को [ʂ]के चिन्ह से लिखा जाता है। संस्कृत में 'ष' और 'श' के उच्चारण में काफ़ी अंतर है, लेकिन यदि यह ‘क्, ट्, ठ्, ण्’ ध्वनियों से पहले नहीं आए तो इसका उच्चारण आजकल हिंदी में तालव्य श् [ʃ] होता है। [1]

अघोष मूर्धन्य संघर्षी[संपादित करें]

ष के संस्कृत उच्चारण को भाषाविज्ञान के नज़रिए से "अघोष मूर्धन्य संघर्षी" वर्ण कहा जाता है। अंग्रेजी में voiceless retroflex fricative या voiceless retroflex sibilant कहते हैं।

संस्कृत में[संपादित करें]

संस्कृत में 'ष' को 'श' और 'ख़' के बीच की एक ध्वनि समझा जा सकता है (यह तीनों ही संघर्षी वर्ण हैं)। ध्यान दीजिये कि 'ख़' और 'ख' दोनों कण्ठ्य ध्वनियाँ हैं और 'ख' हिंदी में 'ख़' से अधिक प्रचलित है। इस वजह से जब 'ष' का संस्कृत उच्चारण हिंदी से लुप्त हुआ तो कुछ प्राकृत उपभाषाओँ में 'ष' और 'क्ष' (यानि 'क'+'ष') के स्थान पर 'ख' कहा जाने लगा। हिंदी में ऐसे बहुत से तद्भव शब्द हैं जिनमें संस्कृत से दो चीज़ें हुई हैं:

  • श → स
  • ष/क्ष/ष्क → ख/क

इसके कई उदाहरण हैं:

  • शुष्क → सूख या सूखा
  • भिक्षा → भीख
  • शिक्षा → सीख
  • रक्षा → रख (रख-रखाव), राखी
  • धनुष → धनक (कुछ हिंदी उपभाषाओं में)

पश्तो में[संपादित करें]

पश्तो की बहुत सी उपभाषाओं में कई शब्द हैं जिनमें संस्कृत-जैसी 'ष' की ध्वनि मिलती है। इसे पश्तो के ښ‎ अक्षर से लिखा जाता है: ध्यान रहे की उर्दू, फ़ारसी और अरबी में ना यह ध्वनि मिलती है और ना यह अक्षर। यह भी ध्यान रहे कि कुछ पश्तो उपभाषाओँ में 'ष' की जगह 'ख़' उच्चारित किया जाता है। 'ष' के पश्तो प्रयोग के कुछ उदाहरण हैं:

  • पष्तो (پښتو‎), अर्थ: पश्तो भाषा
  • षोदल (ښودل‎), अर्थ: दिखाना
  • च्षल (چښل‎), अर्थ: पीना
  • प्षो (پښو‎), अर्थ: पाऊँ (एक पाऊँ)

इन्हें भी देखिये[संपादित करें]

  • देवनागरी
  • अन्तर्राष्ट्रीय ध्वन्यात्मक वर्णमाला
  • ख़

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Yamuna Kachru. "Hindi". John Benjamins Publishing Company, 2006. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9789027238122. मूल से 6 जून 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 सितंबर 2011. ... ʂ: a voiceless retroflex sibilant that occurs in words borrowed from Sanskrit ... this sound occurs only in the speech of highly educated persons with some knowledge of Sanskrit. It merges with the palatal sibilant ʃ in the seech of most Hindi speakers ...

ष से शब्द इन हिंदी – Sha Se Shabd in Hindi, Words Starting with ष

| आज के इस आर्टिकल में हम लोग ष से शुरू होने वाले शब्द और ष से बनने वाले शब्द के बारे में सीखेंगे जिसे पूरा पढ़ने के बाद आपके सभी प्रश्नो के जवाब मिल जायेंगे तो चलिए स्टार्ट करते है।

10 2 3 श क ष - 10 2 3 sh ka sh

षड्यंत्र षटकोण
षष्ठी षडभिज्ञ
षडरिपु षण्मुख
षटभुज षोडश
षडंग षडयंत्री
षडानन षडज

शब्द के बिच या अंत में “ष” अक्षर के कुछ उदहारण

विष्णु अभिषेक
शेष भाष्यकार
भाषा राष्ट्र
राष्ट्रपति भाष्कर
बहिष्कार अंत्येष्टि
राष्ट्रीय महाराष्ट्र
घोषित दुष्कर्म
भविष्य भविष्यवाणी
मेष वृष
मनीष मनीषा
पुरुष विशेष
विशेषता विशिष्ट
विशेषकर विषय
विशेषग्न आशुतोष
अनुष्का दोषी
दोष अष्टमी
भीषण द्रष्टि
वृषभ राशीभविष्य
पुरुषोत्तम भ्रष्ट
भ्रष्टाचार नवोन्मेषी
कृष्ण कृष्णमूर्ति
कृष भाषण
ऋषभ स्पष्ट
अस्पष्ट पुष्प
पुष्पांजलि इंद्रधनुष
आंतरराष्ट्रीय ज्योतिष
ज्योतिषशास्त्र निष्काशन

आपको इन अक्षरों के बारे में भी पढ़ना चाहिए:

क से शब्द ख से शब्द
ग से शब्द घ से शब्द
च से शब्द छ से शब्द
ज से शब्द झ से शब्द
ट से शब्द ठ से शब्द
ड से शब्द ढ से शब्द
ण से शब्द त से शब्द
थ से शब्द द से शब्द
ध से शब्द न से शब्द
प से शब्द फ से शब्द
ब से शब्द भ से शब्द
म से शब्द य से शब्द
र से शब्द ल से शब्द
व से शब्द श से शब्द
ष से शब्द स से शब्द
ह से शब्द क्ष से शब्द
त्र से शब्द ज्ञ से शब्द

निष्कर्ष:

बच्चो आज के इस लेख में हमने अक्षर से शुरू होने वाले और ष अक्षर का उपयोग करके बनने वाले शब्दों के बारे में बहोत ही आसान तरीके से सीखा। हमें पूरा विश्वास है की हमारा यह लेख आपको बेहद पसंद आया होगा। इसे अन्य लोगो से भी सोशल मीडिया के माध्यम से जरूर साझा करे ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चे इसका लाभ ले सके।