सोमवार का खाना आज बेबी को सबसे पहले ब्रेस्टफीडिंग करवाएं। फिर नाश्ते में ओट्स-एप्पल की स्मूदी खिलाएं। इसके कुछ देर बार केला मैश कर के खिलाएं। लंच में बाजरे और मूंग दाल की खिचड़ी खिलाएं। शाम को ब्रेस्ट मिल्क पिलाएं और रात को डिनर में बाजरे की खिचड़ी खिलाएं। फोटो साभार : istock बुधवार का खानाबुधवार को सुबह बेबी को ब्रेस्टमिल्क पिलाएं। इसके बाद नाश्ते में उसे मल्टीग्रेन चीला खिलाएं। अब थोड़ी देर बाद बच्चे को
केला मैश कर के खिलाएं। लंच में बेबी को फ्रेंच बींस और मटर का दलिया खिलाएं। शाम को ब्रेस्टफीडिंग करवाएं और रात को डिनर में टमाटर और कद्दू का सूप पिलाएं। फोटो साभार : istock बृहस्पतिवार का भोजनआज सुबह बेबी को ब्रेस्टमिल्क पिलाएं। अब नाश्ते में सेवईयों का उपमा बनाकर खिलाएं। इसके कुछ देर बाद पपीता मैश कर के खिलाएं। लंच में अंडे की जर्दी या पनीर का पुलाव बनाकर खिलाएं। शाम के समय ब्रेस्टमिल्क पिलाएं और रात को डिनर मे आटे और केले का शीरा बनाकर खिलाना है। फोटो साभार : TOI शुक्रवार की डाइट चार्टशुक्रवार को सुबह ब्रेस्ट मिल्क पिलाना है और नाश्ते में आलू पनीर मैश कर के खिलाएं। इसके कुछ देर बाद आम या पपीता मैश कर के खिलाएं। लंच में गाजर और मूंग दाल सूप में रोटी भिगोकर खिलाएं। शाम को ब्रेस्टमिल्क पिलाएं और फिर रात को इडली के साथ सादा सांभर खिलाएं। फोटो साभार : TOI शनिवार का खानाशनिवार के दिन सुबह बेबी को ब्रेस्टफीडिंग पिलाएं। अब नाश्ते में बेबी को उबले हुए अंडे की जर्दी या होममेड पनीर खिलाएं। इसके कुछ देर बाद स्टिव्स नाशपाती या चुकंदर को उबालकर खिलाएं। लंच में बेबी को फ्रेंच बींस और मटर का दलिया खिलाएं। शाम को ब्रेस्टफीडिंग करवाएं और रात को डिनर में ओट्स और सेब का दलिया खिलाएं। फोटो साभार : TOI रविवार का आहारआज सुबह आपको बेबी को ब्रेस्टफीडिंग करवानी है और फिर नाश्ते में घी या मक्खन के साथ सफेद ढ़ोकला खिलाएं। नाश्ते के कुछ देर बाद शिशु को स्टिव्ड एप्पल खिलाएं और लंच में रागी और साबुत मूंग दाल का सूप पिलाएं। शाम को बेबी को ब्रेस्टफीडिंग करवाएं और फिर डिनर में पालक की खिचड़ी खिलाएं। फोटो साभार : TOI Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें In this article
परिवार के अन्य लोगों के लिए बना खाना शिशु कब खा सकता है?10 माह की उम्र में, आपका शिशु पूरी तरह से वह सब खाने के लिए तैयार नहीं होता, जो आप खा सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उसका पाचन तंत्र अभी पूरी तरह परिपक्व नहीं हुआ है। मगर, वह फिर भी आपके भोजन खाना शुरु कर सकता है, बशर्ते आप निम्नांकित भोजनों को दूर रखें:
शिशु के लिए 14 सबसे नुकसानदेह भोजनों के बारे में यहां और जानें। इन भोजनों के अलावा, आपका शिशु परिवार के अन्य सदस्यों के लिए बना भोजन भी खा सकता है। जो भोजन आप खा रही हैं, शिशु भी वह खाना पसंद करेगा। आपको विभिन्न तरह के भोजन खाते हुए देखकर उसे भी सभी तरह के भोजन खाने का प्रोत्साहन मिलेगा। इसका मतलब यह कतई नहीं है कि परिवार के अन्य सदस्यों को भी फीका भोजन खाना पड़ेगा। यदि अन्य परिवारजन भोजन में थोड़ा और नमक या मिर्च-मसाला चाहें, तो आप शिशु के लिए थोड़ा हिस्सा अलग निकालने के बाद उसमें मसाले मिला सकती हैं। वह हर समय, अपना खाना स्वयं खाने में भी बेहतर होता जा रहा है। 10 माह का होने पर, शायद वह अपने आप चम्मच से खाने का प्रयास कर रहा है, हालांकि इसमें उसे ज्यादा सफलता नहीं मिल रही। उसकी मदद और प्रोत्साहन करने के लिए, जब आप उसे खाना खिलाएं, तो उसे चम्मच पकड़ने दें। उसे हाथ में पकड़कर खाए जाने वाले भोजन (फिंगर फूड) भी पर्याप्त मात्रा में दें, ताकि वह स्वयं खा सके। मेरे 10 से 12 महीने के बच्चे के लिए कौन से भोजन सबसे अच्छे हैं?आपका शिशु अब दिन में तीन बार भोजन और दो बार स्नैक्स ले रहा होगा। यदि नहीं, तो जल्द ही लेने लगेगा। ऊपर दिए गए भोजनों के अलावा शिशु के लिए भी स्वस्थ एवं सेहतमंद आहार लगभग वही होगा जो परिवार के अन्य लोगों के लिए है। मुख्य बात यह है कि शिशु को प्रमुख भोजन समूहों में खाद्य पदार्थों की विस्तृत वैरायटी खिलाई जाए:
स्तनदूध या फॉर्मूला दूध अभी भी शिशु के आहार का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यही उसका मुख्य पेय होना चाहिए, साथ में आप उसे पानी भी दे सकती हैं। मेरा शिशु अब किस तरह की बनावट वाले भोजन खाने चाहिए?अब समय है कि शिशु के आहार में कीमे की तरह पीसे हुए व बारीक कटे हुए भोजन के टुकड़े शामिल करना शुरु किया जाए। हालांकि, शिशु की दाड़ 18 से 24 महीने की उम्र के बीच आएगी। मगर उसके मसूढ़े इतने कुशल अवश्य होंगे कि वे भोजनकर अच्छे से चबा सकें। सलाह यही दी जाती है कि शिशु के एक साल का होने पर आप उसे हाथ में भोजन पकड़ने, दांत से काटने, चबाने और निगलने के लिए प्रोत्साहित करें। वरना कुछ बच्चे थोड़ा बड़े होने पर भी प्यूरी किए या मसले हुए भोजन खाना जारी रखते हैं। आप अपने शिशु को अलग-अलग बनावट वाले विभिन्न खाद्य पदार्थ दे सकती हैं। यहां कुछ स्वस्थ विकल्प दिए गए हैं, जिन्हें आप आजमा सकती हैं, जैसे:
शिशु के नाश्ते, दोपहर के खाने और रात के खाने की रेसिपी के लिए ये आसान पौष्टिक विकल्प आजमाएं! शिशु को कितने स्नैक्स की जरुरत होती है?शिशु के एक साल का होने तक उसे अधिकांश जरुरी पोषण ठोस आहार से ही मिलना चाहिए। इसमें भोजनों के बीच सेहतमंद स्नैक्स भी शामिल हैं। हालांकि, शिशु का पेट छोटा सा होता है। वह एक बार में इतना भोजन नहीं खा सकता, कि उसे अगले भोजन के समय तक भूख ही न लगे। आप शिशु के संकेतों को पहचानें और यदि वह भोजन करने के कुछ समय बाद फिर से भूखा लगे और तो आप अगले भोजन से पहले बीच में उसे कुछ स्नैक्स दे सकती हैं। स्नैक्स को हल्के भोजन के तौर पर लें। स्नैक्स की मात्रा बहुत ज्यादा नहीं होनी चाहिए और उन्हें तैयार करने में भी ज्यादा समय नहीं लगना चाहिए। बस उनका स्वास्थ्यकर होना जरुरी है। सेहतमंद स्नैक्स के कुछ अच्छे विकल्प हैं फल और सब्जियों की फांकें, टोस्ट और छोटी इडली। शिशु को क्या खिलाना चाहिए, इसके सुझावों के लिए हमारा शिशु के लिए सेहतमंद स्नैक्स स्लाइडशो देखें। जब शिशु की पोषण संबंधी अधिकांश जरुरतें ठोस आहार से पूरी होने लगेंगी तब शायद आप पाएंगी कि उसका दिन में एक या दो बार का दूध पीना बंद हो गया है। यदि आपके नन्हें शिशु के दांत निकल रहे हों, तो उसे शायद सख्त फिंगर फूड चबाने से आराम मिलेगा। आप सेब या गाजर की फांकें या ब्रेडस्टिक देकर देख सकती हैं। छोटे गोलाकार खाद्य पदार्थों जैसे अंगूर, चेरी, लीची और बेरी आदि को लेकर अधिक सावधान रहें। ये सब अपने शिशु को देने से पहले थोड़ा और इंतजार करना बेहतर है। फिर भी, अगर आप ये फल शिशु को देना चाहती हैं, तो इन्हें आधा काटकर उसकी गुठली व बीज निकाल दें और छोटे टुकड़ों में काट दीजिए। जब शिशु यह खा रहा हो, तो पास ही रहिए, ताकि आप उस पर नजर रख सकें। जब भी आप बाहर जाएं हमेशा अपने बैग में शिशु के लिए कुछ स्नैक्स रखें। पता नहीं ये कब काम आ जाएं! मैं अपने शिशु को पीने के लिए क्या दे सकती हूं?फॉर्मूला दूध या स्तन दूध अभी भी आपके शिशु के आहार का महत्वपूर्ण हिस्सा है। अगर, आप शिशु को फॉर्मूला दूध दे रही हैं, तो उसे एक दिन में 500 मि.ली. (16.6 द्रव्य औंस) और 600 मि.ली. (20 द्रव्य औंस) दूध की जरुरत होगी। गर्मियों के महीनों में, अधिकांश माताएं इस बात को लेकर चिंतित रहती हैं, कि शिशुओं के तरल पदार्थों के सेवन की मात्रा किस तरह बढ़ाई जाए। अगर आपको लगे कि शिशु को और तरल पदार्थों की जरुरत है, तो आप उसे फिल्टर किया हुआ या उबला हुआ ठंडा पानी दे सकती हैं। आप कुछ स्वास्थ्यकर पेय जैसे पानी मिलाकर फलों और सब्जियों के रस भी दे सकती हैं, मगर ये तब ही शुरु करें जब आपका शिशु सादा पानी अच्छे से पीने लगा हो। कुल 120 मि.ली. (4 द्रव्य औंस) उसके लिए पर्याप्त होगा। अपने शिशु को सोडा युक्त या कृत्रिम रस देना सही नहीं है। उनमें हानिकारक खाने के रंग और अन्य चीजें मिली हो सकती हैं। इनमें मिलाई जाने वाली अतिरिक्त चीनी शिशु के दांतों में सड़न पैदा कर सकती है। मीठे पेयों के सेवन से मोटापा और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी पैदा होती हैं। आपके शिशु के एक साल को होने के बाद, उसे प्रतिदिन 350 मि.ली. गाय के दूध की आवश्यकता होती है। इससे उसे जरुरी प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्निशियम और विटामिन बी12 व बी2 (राइबोफ्लेविन) प्राप्त होते हैं। आप उसे दूध से बने पेय, जैसे मिल्कशेक, बादाम शेक, स्मूदी, लस्सी या छाछ भी दे सकती हैं। अगर उसे दूध पसंद नहीं है, तो इसके बदले उसे दो हिस्से कैल्शियम समृद्ध भोजन दें। अपने शिशु को एक दिन में 400 मि.ली. से अधिक दूध देना सही नहीं है। अगर आप ऐसा करती हैं, तो उसकी ठोस आहार खाने की भूख कम हो सकती है, जिससे उसे अन्य जरुरी पोषक तत्व जैसे आयरन और विटामिन मिलते हैं। यहां जानें कि 12 से 18 माह के बाद से आपका शिशु क्या नई चीजें आजमा सकता है। Click here to see the English version of this article! हमारे लेख पढ़ें:
ReferencesBNF. 2015. Weaning your baby (from around 6 months). British Nutrition Foundation, Healthy Living. www.nutrition.org.uk NHS. 2015a. Foods to avoid giving your baby. NHS Choices, Live Well. www.nhs.uk NHS. 2015b. Salt: the facts. NHS Choices, Health A-Z. www.nhs.uk NHS. 2016a. Birth to five development timeline. NHS Choices, Tools. www.nhs.uk NHS. 2016b. Tips for helping your teething baby. NHS Choices, Health A-Z. www.nhs.uk NHS. 2016c. Baby and toddler safety. NHS Choices, Health A-Z. www.nhs.uk NHS. 2018. Your baby’s first solid foods/ NHS Choices, Health A-Z. www.nhs.uk 10 महीने के बच्चे को क्या खिलाया जा सकता है?बच्चे को सुबह सबसे पहले ब्रेस्टफीडिंग करवाएं। नाश्ते में उसे नरम डोसा और सादा सांभर खिलाना है। इसके कुछ देर बाद स्टिव्ड एप्पल खिलाएं और फिर लंच में दाल पालक में भिगोकर रोटी खिलाएं। शाम को बच्चे को ब्रेस्टमिल्क पिलाएं और रात को डिनर में अंडे की जर्दी या पनीर का पुलाव खिलाएं।
10 महीने के बच्चे का वजन कितना होना चाहिए?भारतीय नवजात शिशु में जो Male बच्चे का weight 2.8 – 3.2 kg तक Normal weight रहता है वही female का 2.7- 3.1 kg का Weight रहता है। माँ का weight अच्छा होने से बच्चे का Weight भी अच्छा होता है। जो बच्चे 3.1 , 3.2 kg के बच्चे होते है उनको Healthy baby माना जाता है।
9 से 10 महीने के बच्चे को क्या खिलाएं?आप बेबी को ब्रोकली, आलू, बैंगन, फूलगोभी आदि मैश कर के खिलाएं। आप बेबी को अंडा, चिकन और मछली भी खिला सकते हैं। बच्चे को कच्चा मीट न खिलाएं। शिशु का पाचन तंत्र अभी भी विकसित हो रहा होता है इसलिए उसे खूब पानी पिलाएं।
10 महीने के बच्चे को कितनी बार दूध पिलाना चाहिए?-6 महीने के बच्चे को एक दिन में 6 बार दूध पिलाना चाहिए. -12 महीने के बच्चे को आपको एक दिन में 4 बार दूध पिलाना चाहिए.
|