2022 गुरु पुष्य नक्षत्र कब है? - 2022 guru pushy nakshatr kab hai?

हिंदी न्यूज़ धर्मGuru Pushya Yoga 2022: गुरु-पुष्य योग में आज से शुरू करें दीवाली की खरीदारी, शनि व गुरु इस दिन का बढ़ा रहे महत्व

Guru pushya yoga 2022: अबकी दिवाली 24 अक्तूबर को है। उससे ठीक दो महीने पहले गुरु-पुष्य संयोग 25 अगस्त को लग रहा है। गुरुवार के दिन पुष्य नक्षत्र का लगना दिवाली की खरीदारी के लिए ही नहीं बल्कि सामान्य क्रय-विक्रय के लिए भी अक्षय फल देने वाला है। ज्योतिर्विदों की मानें तो करीब डेढ़ हजार साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है।

इसे भी पढ़ें: सितंबर में इन 2 बड़े ग्रहों की स्थिति में हलचल, जानें क्यों कन्या राशि वालों पर ही पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

इस दिन रियल एस्टेट में निवेश, नए कामों की शुरुआत, वाहन, आभूषण, कपड़े व अन्य वस्तुओं की खरीदारी का अक्षय लाभ मिलेगा। घरेलू और दफ्तर में इस्तेमाल की वस्तुओं की खरीदारी भी मंगलकारी होगी। इस दिन सूर्य सिंह राशि में, चंद्रमा कर्क में, बुध कन्या में, बृहस्पति मीन में और शनि मकर राशि में रहेगा।

इस तरह पांच ग्रह अपनी ही राशियों में होंगे। ऐसा अत्यंत शुभ माना जाता है। इनमें शनि और गुरु के स्वराशि में होने से इस संयोग का शुभ फल कहीं अधिक होगा। पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि और देवता गुरु हैं। ग्रहों की ऐसी स्थिति कई सदियों में नहीं बनीं। पं. वेदमूर्ति शास्त्रत्ती बताते हैं कि गुरुवार को पुष्य नक्षत्र के साथ ही गुरु और शनि दोनों ही अपनी-अपनी राशियों में हो तो इस संयोग में किये कामों में सफलता तय होती है। पांच ग्रहों के संयोग से इस दिन सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि और वरियान सहित शुभकर्तरी, वरिष्ठ, भास्कर, उभयचरी, हर्ष, सरल और विमल योग बनेंगे।

इसे भी पढ़ें: 27 अगस्त का दिन कुंभ व धनु समेत इन 5 राशियों के लिए खास, जरूर करें ये उपाय

काशी विद्वत परिषद के प्रो. रामनारायण द्विवेदी ने बताया कि इस संयोग में खरीदारी बेहद शुभ होगी। चातुर्मास में सिर्फ मांगलिक काम नहीं होते लेकिन निवेश, लेन देन और नई शुरुआत के लिए यह शुभ है।

तीज की भी अच्छी खरीदारी की है उम्मीद

व्यापारी गुरुवार को पुष्य नक्षत्र के शुभ मुहुर्त में अच्छी खरीदारी की उम्मीद से खुश हैं। पिछले दिनों गहनों, साड़ी, ड्रेस मैटेरियल की खरीदारी करने वाले ग्राहकों ने गुरुवार को डिलीवरी लेने को कहा है। तीज पर सोने चांदी के आभूषणों के साथ साड़ी की खरीदारी होती है। साड़ी व्यवसायी गौरी धानुका ने बताया कि दस दिन पहले जिन ग्राहकों ने खरीदारी की थी, उन्होंने गुरुवार को डिलीवरी लेने को कहा है।

जिस प्रकार शेर समस्त जानवरों का राजा होता है, ठीक उसी प्रकार गुरु पुष्य योग भी सभी योगों में प्रधान माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस शुभ योग में किए गए कार्य सफल होते हैं। इसलिए लोग गुरु पुष्य योग में अपने नए कार्य का श्रीगणेश करना शुभ मानते हैं। वे इस अवसर पर अपना नए व्यापार का आरंभ, नई प्रॉपर्टी अथवा नया वाहन आदि ख़रीदते हैं।

वैसे तो चंद्रमा का राशि के चौथे, आठवें एवं 12वें भाव में उपस्थित होना अशुभ माना जाता है। परंतु यह पुष्य नक्षत्र की ही अनुकंपा है जो अशुभ घड़ी को भी शुभ घड़ी में परिवर्तित कर देती है। इसी कारण 27 नक्षत्रों में इसे शुभ नक्षत्र माना गया है।

शास्त्रों के अनुसार यह माना गया है कि इसी नक्षत्र में धन व वैभव की देवी लक्ष्मी जी का जन्म हुआ था। जब पुष्य नक्षत्र गुरुवार एवं रविवार के दिन पड़ता है तो क्रमशः इसे गुरु पुष्यामृत योग और रवि पुष्यामृत योग कहते हैं। ये दोनों योग धनतेरस, चैत्र प्रतिपदा के समान ही शुभ हैं।

ग्रहों की विपरीत दशा से बावजूद भी यह योग बेहद शक्तिशाली है। इसके प्रभाव में आकर सभी बुरे प्रभाव दूर हो जाते हैं, परंतु ऐसा कहते हैं कि इस योग में विवाह जैसा शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। शास्त्रो में उल्लेखित है कि एक श्राप के अनुसार इस दिन किया हुआ विवाह कभी भी सुखकारक नहीं हो सकता |

एस्ट्रोसेज की ओर से हम आशा करते हैं कि इस लेख माध्यम से आप गुरु पुष्यामृत योग के विषय से संबंधित जानकारी से संतुष्ट होंगे। हमारी वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए आपका हृदय से धन्यवाद।

  • Hindi News
  • astro
  • grah nakshatra in hindi
  • guru pushya yog 2022 last guru pushya yog of the year will be an auspicious yog before diwali

Guru Pushya Yog 2022 आज है साल का अंतिम गुरु पुष्य योग, दीपावली से पहले सोना खरीदने का सुनहरा अवसर

Edited by Gitika dubey | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Aug 25, 2022, 11:17 AM

Guru Pushya Yog ज्‍योतिष में ऐसा माना जाता है कि सोना खरीदने के लिए धनतेरस के बाद गुरु पुष्‍य योग सबसे शुभ मुहूर्त होता है। 25 अगस्‍त को यानी आज न सिर्फ गुरु पुष्‍य योग बल्कि कुछ और भी खास योग इस दिन को सोने-चांदी की खरीदारी के लिए सबसे खास बना रहे हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से हैं ये शुभ योग।

2022 गुरु पुष्य नक्षत्र कब है? - 2022 guru pushy nakshatr kab hai?

अपना यह राशिफल हर दिन ईमेल पर पाने के लिए क्लिक करें - सब्सक्राइब करेंक्लिक करे

हाइलाइट्स

  • गुरु पुष्‍य योग बन रहा है 25 अगस्‍त को
  • सोने-चांदी की खरीद के लिए शुभ मुहूर्त
  • धनतेरस के बाद बन रहा है शुभ योग
  • नए कारोबार के लिए सबसे शुभ दिन
  • अभीष्‍ट सिद्धि की प्राप्ति होती है

ज्‍योतिष के 27 नक्षत्रों में से एक गुरु पुष्‍य नक्षत्र बहुत ही शुभ फलदायी माना जाता है। जब गुरु पुष्‍य नक्षत्र रविवार को या फिर गुरुवार को होता है तो यह सबसे शुभफलदायी माना जाता है। इस योग को सभी शुभ दुर्लभ योग में से एक माना जाता है। गुरु पुष्‍य योग इस बार 25 अगस्‍त को यानी आज बन रहा है। दीपावली से बन रहे हैं इस खास योग में सोना-चांदी खरीदना और नए मकान व वाहन खरीदना बहुत ही अच्‍छा माना जाता है। ज्‍योतिष में ऐसा माना जाता है कि सोना खरीदने के लिए धनतेरस के बाद गुरु पुष्‍य योग सबसे शुभ मुहूर्त होता है। 25 अगस्‍त को न सिर्फ गुरु पुष्‍य योग बल्कि कुछ और भी खास योग इस दिन को सोने-चांदी की खरीदारी के लिए सबसे खास बना रहे हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से हैं ये शुभ...

अजा एकादशी पर आजमाएं धन वृद्धि के ये टोटके, मां लक्ष्‍मी आएंगी आपके घर

गुरु पुष्‍य योग

25 अगस्‍त को गुरु पुष्‍य योग सूर्योदय से शाम के 4 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। गुरु पुष्‍य योग धन और समृद्धि के लिए बहुत खास माना जाता है। अगर आप गृह प्रवेश करवाने के बारे में या फिर सोना चांदी खरीदने के बारे में या फिर महान-वाहन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह योग आपके लिए बहुत ही शुभ है। दीपावली से पहले यदि आपके घर में कोई शादी विवाह या फिर कोई अन्‍य कार्यक्रम है जिसमें आपको सोना लेना है उसके लिए यह दिन सबसे अच्‍छा है।

सर्वार्थ सिद्धि योग

25 अगस्‍त को सर्वार्थ सिद्धि योग भी सूर्योदय से लेकर शाम के 4 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। मान्‍यता है कि सर्वार्थ सिद्धि योग का संबंध मां लक्ष्‍मी से होता है। इस योग में कोई भी कार्य करने से आपको विशेष सिद्धि की प्राप्ति होती है। इस शुभ मुहूर्त में कोई भी कार्य करने से अभीष्‍ट सिद्धि की प्राप्ति होती है। इस शुभ महूर्त में कोई भी नया कारोबार करने से आपको भविष्‍य में कामयाबी प्राप्‍त होती है।

2022 गुरु पुष्य नक्षत्र कब है? - 2022 guru pushy nakshatr kab hai?
Chankya Niti Inauspicious Touch, चाणक्‍य नीति : पैरों से कभी न छूना इन्हें, बैडलक हो जाएगा शुरू
अमृत सिद्धि योग

25 अगस्‍त को गुरु पुष्‍य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ ही अमृत सिद्धि योग भी है। मान्‍यता है कि इस शुभ योग में की गई कोई भी पूजापाठ, अनुष्‍ठान या फिर अन्‍य शुभ कार्य भविष्‍य में शुभ फल प्रदान करते हैं। इस दिन मां लक्ष्‍मी पूजा करने और भगवान विष्‍णु को पीले फूल और फल अर्पित करने से आपके सभी कार्य बिना किसी बाधा के संपन्‍न होते हैं।

चंद्रमा रहेंगे अपनी राशि में

इस दिन चंद्रमा का स्‍वराशि कर्क में रहना भी बहुत अच्‍छा माना जा रहा है। चंद्रमा का संबंध भी मां लक्ष्‍मी से होता है और उन्‍हें मां लक्ष्‍मी का भाई कहा जाता है। चंद्रमा का अपनी राशि में होना धन समृद्धि की दृष्टि से शुभ प्रभाव देने वाला माना जाता है।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

रेकमेंडेड खबरें

  • 2022 गुरु पुष्य नक्षत्र कब है? - 2022 guru pushy nakshatr kab hai?
    बेगूसराय बेगूसराय में 'खूनी खेल' खेलने वालों की तस्वीरें जारी, पुलिस ने इनाम का भी ऐलान किया
  • 2022 गुरु पुष्य नक्षत्र कब है? - 2022 guru pushy nakshatr kab hai?
    Adv: हर पल फैशनेबल, बैग्स, वॉलिट पर 60% से ज्यादा की छूट, बंपर ऑफर्स
  • 2022 गुरु पुष्य नक्षत्र कब है? - 2022 guru pushy nakshatr kab hai?
    भारत क्या सोनिया गांधी करेंगी कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव? पार्टी के इस कदम से पूरी चुनाव प्रक्रिया पर उठ रहे सवाल
  • 2022 गुरु पुष्य नक्षत्र कब है? - 2022 guru pushy nakshatr kab hai?
    खबरें धोनी की टीम के इस चैंपियन खिलाड़ी ने क्रिकेट से लिया संन्यास, टी20 विश्व कप में मचाया था धमाल
  • 2022 गुरु पुष्य नक्षत्र कब है? - 2022 guru pushy nakshatr kab hai?
    खाड़ी देश भारत पर आतंकी हमले करें पाकिस्‍तान, बांग्‍लादेश और मलेशिया के मुसलमान, इस्‍लामिक स्‍टेट की अपील
  • 2022 गुरु पुष्य नक्षत्र कब है? - 2022 guru pushy nakshatr kab hai?
    अमेरिका अमेरिका ने इजराइल को लौटाया दुर्लभ सिक्का, 8 करोड़ रुपए है कीमत, जानें क्यों है खास
  • 2022 गुरु पुष्य नक्षत्र कब है? - 2022 guru pushy nakshatr kab hai?
    पटना JDU में होगी प्रशांत किशोर की वापसी? CM नीतीश कुमार ने हंसते हुए दे दिया जवाब
  • 2022 गुरु पुष्य नक्षत्र कब है? - 2022 guru pushy nakshatr kab hai?
    बागपत मदरसों का आतंकवाद से कनेक्शन, मंदिरों के पास से हटाई जाएं सभी मस्जिदें, ये क्या बोल गए योगी सरकार के मंत्री
  • 2022 गुरु पुष्य नक्षत्र कब है? - 2022 guru pushy nakshatr kab hai?
    राजनीति सपा के प्रदर्शन को लेकर ये कैसा खौफ? घर-घर नेताओं की नजरबंदी, कार्यालय के बाहर किलेबंदी
  • 2022 गुरु पुष्य नक्षत्र कब है? - 2022 guru pushy nakshatr kab hai?
    विमेंस फैशन पुराने हैवी कपड़ों से हो गई हैं बोर तो देखें लेटेस्ट फैशन के ये 5 डिजाइनर Anarkali Kurta
  • 2022 गुरु पुष्य नक्षत्र कब है? - 2022 guru pushy nakshatr kab hai?
    रिलेशनशिप 5 महिलाएं जिन्होंने खुद कबूला कि उन्होंने जानकर दिया अपने पति को धोखा
  • 2022 गुरु पुष्य नक्षत्र कब है? - 2022 guru pushy nakshatr kab hai?
    कार/बाइक मारुति की इस धांसू कार ने 30 दिनों में मचा दी सनसनी, लॉन्च से पहले ही 53000 लोगों ने कर दिया बुक
  • 2022 गुरु पुष्य नक्षत्र कब है? - 2022 guru pushy nakshatr kab hai?
    मसाला जिम में ऐसे उलट-पुलट हुईं हिना खान, कलाबाजी देख 'कसौटी जिंदगी 2' के पार्थ समथान भी रह गए हैरान
  • 2022 गुरु पुष्य नक्षत्र कब है? - 2022 guru pushy nakshatr kab hai?
    फिल्मी खबरें नए तारक मेहता को देख बौखलाए फैंस ने दे डाली ये धमकी, तो असित मोदी बोले- आज भी है दयाबेन का इंतजार

देश-दुनिया की बड़ी खबरें मिस हो जाती हैं?

धन्यवाद

2022 में गुरु पुष्य योग कब बन रहा है?

कल 25 अगस्‍त 2022, गुरुवार को गुरु पुष्‍य योग पर 1500 साल बाद दुर्लभ संयोग बन रहा है. Guru Pushya Yoga on 25 August 2022: ज्योतिष शास्त्र में पुष्य नक्षत्र को बहुत ही शुभ माना गया है. खासतौर पर जब गुरुवार के दिन पुष्य नक्षत्र रहे तो इसे और भी ज्‍यादा शुभ माना जाता है.

गुरु पुष्य नक्षत्र योग कब है?

Guru Pushya Yoga 2022: पुष्य योग गुरुवार के दिन बनने के कारण इसे गुरु पुष्य योग कहा जाता है. 25 अगस्त 2022 को दुर्लभ गुरु पुष्य योग का संयोग बन रहा है. ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति पुष्य नक्षत्र के स्वामी माने गए हैं. पुष्य नक्षत्र को शुभफलकारी माना जाता है.

गुरु पुष्य नक्षत्र कब है 2023?

इसके बाद 27 अप्रैल 2023 को गुरु पुष्य योग बनेगा। गुरु पुष्य नक्षत्र के संयोग में जमीन की रजिस्ट्री करने से बहुत फायदा मिलता है। नए कामों की शुरुआत भी इस योग में करनी चाहिए।

पुष्य नक्षत्र कब है March 2022?

आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra) : 14 मार्च 2022 को पंचांग के अनुसार पुष्य नक्षत्र है. जो रात 10 बजकर 8 मिनट तक रहेगा.