आग्नेय शैल क्या है आग्नेय शैल के निर्माण की पद्धति एवं उनके लक्षण बताएँ। - aagney shail kya hai aagney shail ke nirmaan kee paddhati evan unake lakshan bataen.

आग्नेय शैल क्या है ? आग्नेय शैल के निर्माण की पद्धति एवं उनके लक्षण बताएं |

  प्रश्न 

आग्नेय शैल क्या है ? आग्नेय शैल के निर्माण की पद्धति एवं उनके लक्षण बताएं | 

उत्तर  

मैग्मा और लावा से आग्नेय शैल बनती हैं इसलिए इसे प्राथमिक शैल भी कहते हैं। आग्नेय शैल पृथ्वी की भूपर्पटी के आतंरिक भाग में या सतह पर कही भी बन सकती है।

आग्नेय शैल  का उदाहरण,

  • ग्रैनिटो, गैब्रो, पेगमाटाइट, बेसाल्ट, ज्वालामुखीय ब्रेशिया और टफ।

आग्नेय शैल  के निर्माण की तीन विधियाँ और विशेषताएँ निम्नलिखित हैं:

  • भूपर्पटी के बहुत गहराई पर, जब मैग्मा बहुत धीरे-धीरे ठंडा होता है, तो उसके परिणामस्वरूप, खनिज के कण काफी बड़े होते है ।
  • पृथ्वी की सतह पर लावा या मैग्मा पहुँचता  है तो वह बहुत तेजी से ठंडा होता है, जिसके परिणामस्वरूप खनिज कण चिकने और छोटे हो जाते हैं।
  • उथली गहराई पर, मैग्मा न तो बहुत धीमी गति से ठंडा होता है और न ही बहुत तेज गति से ठंडा होता है , परिणामस्वरूप, आग्नेय शैल के कण मध्यम आकार के होते है,  न ही बहुत बड़े और न ही बहुत छोटे होते हैं।

चुकि आग्नेय शैल प्राथमिक शैल है जो की मैग्मा से बनती है इसलिए इनमे जीवाश्म नहीं पाया जाता है | 

You may like also:

  • What is an igneous rock? Describe the method of formation and characteristics of igneous rock.

  • Tweet
  • Share
  • Share
  • Share
  • Share

आग्नेय शैल क्या है आग्नेय शैल के निर्माण की पद्धति एवं उनके लक्षण?

आग्नेय शैल के निर्माण की पद्धति एवं लक्षण बताएँ। उत्तर- आग्नेय शैलों का निर्माण पृथ्वी के आंतरिक भाग के मैग्मा से होता है, अतः इनको प्राथमिक शैल भी कहते हैं। मैग्मा के ठंडे होकर घनीभूत हो जाने पर आग्नेय शैलों का निर्माण होता है। मैग्मा ठंडा होकर ठोस बन जाता है तो यह आग्नेय शैल कहलाता है।

आग्नेय शैल क्या होता है?

आग्नेय शैल (अंग्रेज़ी: Igneous rock) वे शैल हैं जिनकी रचना धरातल के नीचे स्थित तप्त एवं तरल चट्टानी पदार्थ, अर्थात् मैग्मा, के सतह के ऊपर आकार लावा प्रवाह के रूप में निकल कर अथवा ऊपर उठने के क्रम में सतह के नीचे या सतह के उपर ठंढे होकर ठोस रूप में जम जाने से होती है।

आग्नेय शैल क्या है 2 उदाहरण लिखिए?

जब अपनी ऊपरगामी गति में मैग्मा ठंडा होकर ठोस बन जाता है, तो यह आग्नेय शैल कहलाता है। ठंडा तथा ठोस बनने की यह प्रक्रिया पृथ्वी की पर्पटी या सतह पर हो सकती है। ग्रेनाइट, गैब्रो, पैग्मेटाइट, बैसाल्ट आदि आग्नेय शैलों के उदाहरण हैं।

अवसादी शैल का क्या अर्थ है अवसादी शैल के निर्माण की पद्धति बताएँ?

अपक्षय एवं अपरदन के विभिन्न साधनों द्वारा मौलिक चट्टानों के विघटन, वियोजन और टूटने से परिवहन तथा किसी स्थान पर जमाव के परिणामस्वरुप उनके अवसादों से निर्मित शैल को अवसादी शैल (sedimentary rock) कहा जाता हैं।