अखरोट खाने का सही समय कौन सा है? - akharot khaane ka sahee samay kaun sa hai?

अखरोट (Walnuts) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अखरोट पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए इसका सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। साथ ही अखरोट का सेवन दिमागी विकास के लिए भी काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि अखरोट में प्रोटीन, विटामिन, आयरन, कैल्शियम, कॉपर, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड सहित कई अन्य तत्व भी मौजूद होते हैं। जो स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ पहुंचाते हैं। लेकिन अखरोट का सेवन आपके लिए तभी फायदेमंद साबित होता है, जब आप उसका सेवन सही समय और सही तरीके से करते हैं। आइए जानते हैं अखरोट खाने का सही समय और तरीका क्या है।

अखरोट खाने का सही तरीका, समय और फायदे (Akhrot Khane Ka Sahi Tarika, Samay Aur Fayde In Hindi)

अखरोट खाने का तरीका

- अखरोट को भिगोकर (soaked walnuts) खाने से अखरोट के गुण कई गुना बढ़ जाते हैं। भीगे अखरोट का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि भीगे अखरोट का सेवन कई बीमारियों से निजात दिलाने में मदद करता है। इसके लिए रात को ही दो अखरोट को पानी में भिगोकर रख देना चाहिए, फिर अगले दिन इसका सेवन कर लेना चाहिए।

- अखरोट का सेवन दूध में उबालकर भी किया जा सकता है। अखरोट को दूध में उबालकर सेवन करने से भी यह स्वास्थ्य को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अखरोट और दूध दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसलिए इसका सेवन कई बीमारियों को दूर करने में मदद करता है।

अखरोट खाने का सही समय

अखरोट का सेवन वैसे तो आप किसी भी समय कर सकते हैं। लेकिन अगर आप अखरोट का सेवन सुबह खाली पेट करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य को कई गुना लाभ पहुंचाते हैं। सुबह खाली पेट अखरोट खाने से डाइजेशन मजबूत होता है। आइए जानते हैं सुबह खाली पेट अखरोट खाने के और क्या-क्या फायदे होते हैं।

अखरोट खाने के फायदे

- अखरोट का सेवन हार्ट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है। साथ ही शरीर में बढ़े खराब कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) के लेवल को भी कम करता है।

- अखरोट का सेवन दिमागी विकास के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो याददाश्त (Memory) को तेज करने में मदद करता है।

- अखरोट का सेवन करने से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का खतरा कम होता है। क्योंकि अखरोट में एंटी कैंसर गुण पाये जाते हैं, जो शरीर में कैंसर को पनपने से रोकते हैं।

- अखरोट में कैल्शियम और फास्फोरस की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसका सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा भी कम होता है।

- उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए अखरोट का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अखरोट का सेवन करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।

- अखरोट कई विटामिन्स से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, जिससे आप कई बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।

- अखरोट में एंटी डायबिटीक गुण पाये जाते हैं, इसलिए इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल (Sugar Level) कंट्रोल होता है।

- अखरोट का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अखरोट में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जिसके सेवन से पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है। साथ ही कब्ज की शिकायत दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।


Rate this story!

Thank You!

Edited by Rakshita Srivastava

कई लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें ड्राई फ्रूट्स आसानी से डाइजेस्ट नहीं होते। मौसम कोई भी हो लेकिन थोड़े ड्राई फ्रूट्स खासकर अखरोट खाते ही इन्हें पेट दर्द या लूज मोशन जैसी समस्या हो जाती है। यह समस्या तब और भी बड़ी हो जाती है, जब किसी बीमारी से बचाव के लिए डॉक्टर ड्राई फ्रूट्स डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। ऐसे में अगर आपको भी ड्राई फ्रूट्स खाने में ऐसी ही परेशानियां होती है, तो ड्राई फ्रूट्स खासकर अखरोट को भिगाकर खा सकते हैं। 


सूखे अखरोट की बजाय खाएं भीगा हुआ अखरोट 
अखरोट को कच्चा खाने की बजाए अगर भिगोकर खाया जाए, तो इसके फायदे कई गुणा बढ़ जाते हैं। इसके लिए रात में 2 अखरोट को भिगोकर रख दें और सुबह के समय खाली पेट इसे खा लें। यकीन मानिए भीगे हुए बादाम खाना जितना फायदेमंद है उतना ही फायदेमंद भीगे हुए अखरोट खाना भी है। भीगा हुआ अखरोट कई बीमारियों से निजात दिलाने में मदद करता है।

डायबिटीज का खतरा करता है कम 
ब्लड शुगर और डायबिटीज से बचना चाहते हैं, तो भीगे हुए अखरोट का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। बहुत सी स्टडीज में यह बात सामने आयी है कि जो लोग रोजाना 2 से 3 चम्मच अखरोट का सेवन करते हैं, उनमें टाइप-2 डायबिटीज होने का खतरा कम हो जाता है। अखरोट ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है जिससे डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है।


पाचन शक्ति होती है बेहतर 
अखरोट फाइबर से भरपूर होता है, जो आपकी पाचन प्रणाली को दुरुस्त रखता है। पेट सही रखने और कब्ज से बचने के लिए फाइबर युक्त चीजें खानी जरूरी है। ऐसे में अगर आप रोजाना अखरोट का सेवन करते हैं, तो आपका पेट भी सही रहेगा और कब्ज भी नहीं होगा। भीगे हुए अखरोट को पचाना भी आसान हो जाता है।

 
हड्डियों की मजबूती के लिए खाएं अखरोट 
अखरोट में ऐसे कई घटक और प्रॉपर्टीज पाए जाते हैं जो आपकी हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाते हैं। अखरोट में अल्फा-लिनोलेनिक ऐसिड पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है। इसके अलावा, अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी ऐसिड सूजन को भी दूर करता है।

तनाव को दूर करने में कारगर 
अखरोट खाने से कई मायनों में आपका तनाव और स्ट्रेस कम होता है और आपको अच्छी नींद भी आती है। अखरोट में मेलाटोनिन होता है, जो बेहतर नींद लाने में मदद करता है। वहीं, ओमेगा-3 फैटी ऐसिड ब्लड प्रेशर को संतुलित कर तनाव से राहत दिलाता है। भीगे अखरोट खाने से आपका मूड भी अच्छा होता है और फिर ऑटोमैटिकली आपका स्ट्रेस कम हो जाता है।


वेट लॉस करके आपको फिट रखता है अखरोट 
अखरोट वजन कम करने में अहम भूमिका निभाता है। ये बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और आपकी बॉडी से एक्स्ट्राभ फैट कम करने में हेल्प करता है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन व कैलरी होती है, जो वजन को नियंत्रित रखने में मदद करती है। शोध में भी यह बात साबित हो चुकी है कि अखरोट का सेवन न सिर्फ वजन कम करता है, बल्कि उसे कंट्रोल में रखने में भी मदद करता है।

यह भी पढ़ें : खतरनाक हो सकता है एक दिन में 5 मिग्रा से ज्‍यादा नमक का सेवन, हम बता रहे हैं क्‍यों

अखरोट कब खाना चाहिए और कैसे खाना चाहिए?

सुबह खाली पेट अखरोट खाने से डाइजेशन मजबूत होता है। आइए जानते हैं सुबह खाली पेट अखरोट खाने के और क्या-क्या फायदे होते हैं। - अखरोट का सेवन हार्ट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है।

1 दिन में कितने अखरोट खा सकते हैं?

किसी की भी इम्यूनिटी या डाइजेशन अगर कमजोर है, तो एक दिन में सिर्फ एक ही अखरोट का खाना चाहिए. अखरोट को खाने का सबसे अच्छा तरीका है कि इसे रात भर भिगोकर छोड़ दे और सुबह होने पर खाएं. How Many Walnuts To Eat : एक दिन में 3-4 से ज्यादा अखरोट खाना सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है.

सुबह खाली पेट अखरोट खाने से क्या फायदा होता है?

अखरोट खाने से ब्रेन पावर तेज होती है। यह पाचन तंत्र को भी दुरुस्त करता है, साथ ही कब्ज की समस्या को भी ठीक करता है। रोजाना अखरोट खाने से शरीर की इम्यूनिटी भी तेज होती है।.
पोषक तत्वों का अवशोषण ... .
कब्ज से राहत ... .
नींद अच्छी आती है ... .
इम्यूनिटी बूस्ट करे.

अखरोट कौन से मौसम में खाना चाहिए?

अखरोट की तासीर काफी गर्म होती है लेकिन सर्दियों में अखरोट खाना काफी फायदेमंद होता है. अगर आप गर्मियों में अखरोट खाना चाहते हैं, तो इसे रातभर भिगोकर रखें और फिर सुबह उस अखरोट को खा लें.