अव्ययों का सार्थक वाक्यों में प्रयोग कीजिए और? - avyayon ka saarthak vaakyon mein prayog keejie aur?

नीचे आकृति में दिए हुए अव्ययों के भेद पहचानकर उनका अर्थपूर्ण स्‍वतंत्र वाक्‍यों में प्रयोग कीजिए :  

काश ! अव्यय हाय
बाद प्रायः
बल्‍कि और
यदि ...तो पास
वाह ! इसलिए
अलावा तरफ
के लिए कारण
क्‍योंकि अच्छा
  नहीं .... तो

  अव्यय वाक्‍य
काश ! विस्मयादिबोधक अव्यय काश ! राम के राजतिलक के अवसर पर लक्ष्मण भी होते | 
बाद कालवाचक संबंधबोधक अव्यय सुरेश नीरज के बाद खेलने गया |
बल्‍कि समुच्चयबोधक अव्यय समिधा मीनू की नहीं बल्कि प्रतीक्षा की बहन है |
यदि ...तो समुच्चयबोधक अव्यय यदि सुरेश परिश्रम करेगा तो परीक्षा पास हो जाएगा |
वाह ! विस्मयादिबोधक अव्यय वाह ! भारतीय क्रिकेट टीम ने कितना अच्छा खेल खेला |
अलावा संबंधबोधक अव्यय धीरज के अलावा मैदान में हॉकी के सभी खिलाड़ी मौजूद थे |
के लिए संबंधबोधक अव्यय मीनू सब्जी खरीदने के लिए बाजार गई थी |
क्‍योंकि समुच्चयबोधक अव्यय वह विद्यालय नहीं गया क्योंकि आज छुट्टी है |
हाय विस्मयादिबोधक अव्यय हाय! बेचारा अकाल मौत मारा गया |
प्राय: रीतिवाचक क्रियाविशेषण अव्यय वह प्रायः विद्यालय समय पर नहीं आता |
और समुच्चयबोधक अव्यय श्याम पुस्तक पढ़ता हैं और मीरा पत्र लिखती है |
पास क्रियाविशेषण अव्यय मनीष कक्षा में पुनीत के पास ही बैठता हैं |
इसलिए समुच्चयबोधक अव्यय नीरजा बीमार हैं इसलिए वह विद्यालय नहीं आती |
तरफ संबंधबोधक अव्यय मनीष अपनी माता के साथ मंदिर की तरफ जाता है |
कारण संबंधबोधक अव्यय रमेश बीमारी के कारण काम पर नहीं जाता है |
अच्छा रीतिवाचक क्रियाविशेषण अव्यय वह परीक्षा में अच्छे अंक पाना चाहता था इसलिए उसने साल भर बहुत पढ़ाई की |
नहीं .... तो समुच्चयबोधक अव्यय उसे किराए पर घर मिल गया नहीं तो वह गाँव चला जाता | 

Concept: व्याकरण (१० वीं कक्षा)

  Is there an error in this question or solution?

नीचे आकृति में दिए हुए अव्ययों के भेद पहचानकर उनका अर्थपूर्णस्‍वतंत्र वाक्‍यों में प्रयोग कीजिए :

काश ! अव्यय हाय
बाद प्रायः
बल्‍कि और
यदि __तो के पास
वाह ! इसलिए
के अलावा की तरफ
के लिए कारण
क्‍योंकि अच्छा
    नहीं __ तो

  अव्यय वाक्य
काश ! विस्मयादिबोधक अव्यय काश! मैं परीक्षा में प्रथम आती।
बाद क्रियाविशेषण अव्यय बाद में खेलने जाना।
बल्कि समुच्चयबोधक अव्यय वह कक्षा में ही प्रथम नहीं आई, बल्कि पूरे राज्य में प्रथम आई।
यदि__तो समुच्चयबोधक अव्यय यदि उसे मिलना हो, तो दो बजे से पहले आए।
वाह! विस्मयादिबोधक अव्यय वाह! कितना सुंदर नजारा है।
के अलावा संबंधसूचक अव्यय अंगद के अलावा सभी कक्षा में उपस्थित हैं।
के लिए संबंधसूचक अव्यय दादा जी के लिए खाना लाओ।
क्योंकि समुच्चयबोधक अव्यय मैं यहाँ नहीं बैठूँगा, क्योंकि यहाँ गंदगी है।
हाय विस्मयादिबोधक अव्यय हाय! यह क्या हो गया।
प्राय: क्रियाविशेषण अव्यय प्राय: हम बड़े सवेरे ही सैर पर जाते हैं।
और समुच्चयबोधक अव्यय माँ और दीदी बाजार गई हैं।
के पास संबंधसूचक अव्यय बच्चे घर के पास खेल रहे हैं।
इसलिए समुच्चयबोधक अव्यय वह पढ़ता नहीं था, इसलिए फेल हो गया।
की तरफ संबंधसूचक अव्यय घर की तरफ मंदिर है।
कारण संबंधसूचक अव्यय तेज बारिश के कारण बाढ़ आ गई।
अच्छा विस्मयादिबोधक अव्यय अच्छा! तुम भी आ जाना।
नहीं__तो समुच्चयबोधक अव्यय तुम मेहनत से पढ़ाई करो नहीं करोगे तो फेल हो जाओगे।

Concept: व्याकरण (10th Standard)

  Is there an error in this question or solution?

अव्ययों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए और?

जैसे- राम धीरे-धीरे टहलता है; राम वहाँ टहलता है; राम अभी टहलता है। इन वाक्यों में 'धीरे-धीरे', 'वहाँ' और 'अभी' राम के 'टहलने' (क्रिया) की विशेषता बतलाते हैं। ये क्रियाविशेषण अविकारी विशेषण भी कहलाते हैं।

अव्ययों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए परंतु?

वाक्य प्रयोग : राहुल खेलने में तो तेज है, परंतु खेलने में पढ़ने में कमजोर है। वाक्य प्रयोग : मेरे घर के सामने एक विशाल मैदान है। अव्यय शब्द होते हैं जो किसी जिनमें विकार नहीं उत्पन्न होता है अर्थात लिंग, वचन और कारक की दृष्टि से कोई परिवर्तन नहीं होता।

निम्नलिखित अव्ययों का अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए i कि II के साथ?

(i) एकाएक​ : सचिन सुनसान रास्ते से गुजर रहा था एकाएक दो लुटेरों ने उस पर हमला कर दिया। (ii) लेकिन : चाय बना लो लेकिन थोड़ी कम मीठी बनाना।

अवयव कितने प्रकार के होते हैं?

अव्यय शब्दों के मुख्य तक पांच भेद होते हैं:.
क्रिया विशेषण अव्यय.
संबंधबोधक अव्यय.
समुच्चयबोधक अव्यय.
विस्मयादिबोधक अव्यय.
निपातअव्यय.