भ्रमरगीत परंपरा में सूरदास के भ्रमरगीत का स्थान - bhramarageet parampara mein sooradaas ke bhramarageet ka sthaan

भ्रमरगीत भारतीय काव्य की एक पृथक काव्यपरम्परा है। हिन्दी में सूरदास, नंददास, परमानंददास, मैथिलीशरण गुप्त (द्वापर) और जगन्नाथदास रत्नाकर ने भ्रमरगीत की रचना की है। भारतीय साहित्य में 'भ्रमर' (भौंरा) रसलोलुप नायक का प्रतीक माना जाता है। वह व्यभिचारी है जो किसी एक फूल का रसपान करने तक सीमित नहीं रहता अपितु, विविध पुष्पों का रसास्वादन करता है।

भ्रमरगीत परम्परा[संपादित करें]

हिन्दी काव्य में भ्रमरगीत का मूलस्रोत, श्रीमद्भागवत पुराण है जिसके दशम स्कंध के ४६वें एवं ४७वें अध्याय में भ्रमरगीत प्रसंग है। श्रीकृष्ण गोपियों को छोङकर मथुरा चले गए और गोपियाँ विरह विकल हो गई। कृष्ण मथुरा में लोकहितकारी कार्यों में व्यस्त थे किन्तु उन्हें ब्रज की गोपियों की याद सताती रहती थी। उन्होंने अपने अभिन्न मित्र उद्धव को संदेशवाहक बनाकर गोकुल भेजा। वहां गोपियों के साथ उनका वार्तालाप हुआ तभी एक भ्रमर वहां उड़ता हुआ आ गया। गोपियों ने उस भ्रमर को प्रतीक बनाकर अन्योक्ति के माध्यम से उद्धव और कृष्ण पर जो व्यंग्य किए एवं उपालम्भ दिए उसी को ’भ्रमरगीत’ के नाम से जाना गया। भ्रमरगीत प्रसंग में निर्गुण का खण्डन, सगुण का मण्डन तथा ज्ञान एवं योग की तुलना में प्रेम और भक्ति को श्रेष्ठ ठहराया गया है।

ब्रजभाषा काव्य में भ्रमरगीत परम्परा के कई ग्रन्थ उपलब्ध होते हैं। विद्वान इस परम्परा का प्रारम्भ मैथिल कोकिल विद्यापति के पदों से मानते हैं किन्तु विधिवत रूप में भ्रमरगीत परम्परा सूरदास से ही प्रारम्भ हुई।

सूरदास का भ्रमरगीत[संपादित करें]

सूरसागर सूरदासजी का प्रधान एवं महत्त्वपूर्ण ग्रन्थ है। इसमें प्रथम नौ अध्याय संक्षिप्त है, पर दशम स्कन्ध का बहुत विस्तार हो गया है। इसमें भक्ति की प्रधानता है। इसके दो प्रसंग 'कृष्ण की बाल-लीला’ और 'भ्रमरगीत-प्रसंग' अत्यधिक महत्त्वपूर्ण हैं। इसके विषय में आचार्य शुक्ल ने कहा है, सूरसागर का सबसे मर्मस्पर्शी और वाग्वैदग्ध्यपूर्ण अंश भ्रमरगीत है। आचार्य शुक्ल ने लगभग 400 पदों को सूरसागर के भ्रमरगीत से छांटकर उनको 'भ्रमरगीत सार' के रूप में संग्रह किया था।

भ्रमरगीत में सूरदास ने उन पदों को समाहित किया है जिनमें मथुरा से कृष्ण द्वारा उद्धव को ब्रज संदेस लेकर भेजते हैं। उद्धव योग और ब्रह्म के ज्ञाता हैं। उनका प्रेम से दूर-दूर का कोई सम्बन्ध नहीं है। जब गोपियाँ व्याकुल होकर उद्धव से कृष्ण के बारे में बात करती हैं और उनके बारे में जानने को उत्सुक होती हैं तो वे निराकार ब्रह्म और योग की बातें करने लगते हैं तो खीजी हुई गोपियाँ उन्हें 'काले भँवरे' की उपमा देती हैं। इन्हीं लगभग 100 पदों का समूह भ्रमरगीत या 'उद्धव-संदेश' कहलाता है।

भ्रमरगीत में गोपियों की वचनवक्रता अत्यंत मनोहारिणी है। ऐसा सुंदर उपालंभ काव्य और कहीं नहीं मिलता।

उधो ! तुम अपनी जतन करौहित की कहत कुहित की लागै,किन बेकाज ररौ ?जाय करौ उपचार आपनो, हम जो कहति हैं जी की।कछू कहत कछुवै कहि डारत,धुन देखियत नहिं नीकी।

जगन्नाथदास रत्नाकर का भ्रमरगीत[संपादित करें]

जगन्नाथदास रत्नाकर के 'उद्धव-शतक' की गणना भी भ्रमरगीत परम्परा में की जा सकती हैं। यहाँ उद्धव ही 'भ्रमर' हैं जिन्हें लक्ष्य कर गोपियाँ अपने मन की कटुता व्यक्त करतीं हैं।

भ्रमरगीत परम्परा के प्रमुख ग्रन्थ[संपादित करें]

क्रमांकरचनारचयिताप्रमुख विशेषताएँ
१. भ्रमरगीत सूरदास १. भागवत के दशम स्कन्ध पर आधारित
२. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने सूरसागर के इस भाग को ’भ्रमरगीतसार’ नाम से संकलित किया है।
३. सूर की गोपियाँ भावुक अधिक हैं, तर्कशील कम।
२. भंवरगीत नन्ददास १. इसमें दार्शनिकता का पुट है।
२. गोपियाँ तर्कशील अधिक हैं।
३. ग्रन्थ का बौद्धिक स्तर उच्चकोटि का है।
३. भ्रमरदूत सत्य नारायण कविरत्न १. वात्सल्य वियोग का काव्य
२. युगीन समस्याओं का चित्रण
३. माता यशोदा को ’भारतमाता’ के रूप में चित्रित किया गया है।
४. स्वदेश प्रेम, राष्ट्रीयता, स्त्री-शिक्षा का उल्लेख है।
४. प्रियप्रवास अयोध्या सिंह उपाध्याय ’हरिऔध’ १. राधा लोकहितकारिणी में चित्रित है।
२. राधा की परोपकारिता, विश्व बन्धुत्व, लोक कल्याण वृत्ति को चित्रित किया गया है।
५. उद्धवशतक जगन्नाथ दास ’रत्नाकर’ १. भक्तिकालीन आख्यान एवं रीतिकालीन कलेवर का समन्वय
२. भाषा में चित्रोपमता
३. अनुभाव निबन्धन
३. उक्ति चातुर्य वर्णन कौशल में अद्वितीय

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

  • भ्रमरगीतसार
  • उपालम्भ
  • वक्रोक्ति अलंकार

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

  • भ्रमरगीत[मृत कड़ियाँ] (दिल्ली विश्वविद्यालय)
  • भ्रमर गीत : सूरदास (हिन्दी नेस्ट)
  • आधुनिक हिन्दी काव्य और पुराणकथा (गूगल पुस्तक ; लेखक : डॉ मालती सिंह)
  • सूर-काव्य में भ्रमर गीत (मधुमती में)
  • भ्रमरगीत परिचय

भ्रमरगीत परंपरा का मूल स्रोत भागवत का कौन सा स्थान है?

भ्रमरगीत परम्परा हिन्दी काव्य में भ्रमरगीत का मूलस्रोत, श्रीमद्भागवत पुराण है जिसके दशम स्कंध के ४६वें एवं ४७वें अध्याय में भ्रमरगीत प्रसंग है। श्रीकृष्ण गोपियों को छोङकर मथुरा चले गए और गोपियाँ विरह विकल हो गई। कृष्ण मथुरा में लोकहितकारी कार्यों में व्यस्त थे किन्तु उन्हें ब्रज की गोपियों की याद सताती रहती थी।

सूरदास जी के पदों को भ्रमरगीत क्यों कहा गया है?

जब गोपियाँ व्याकुल होकर उद्धव से कृष्ण के बारे में बात करती हैं और उनके बारे में जानने को उत्सुक होती हैं तो वे निराकार ब्रह्म और योग की बातें करने लगते हैं तो खीजी हुई गोपियाँ उन्हें काले भँवरे की उपमा देती हैं। बस इन्हीं करीब १०० से अधिक पदों का संकलन भ्रमरगीत या उद्धव-संदेश कहलाया जाता है।

भ्रमर गीत में भ्रमर किसका प्रतीक है?

गोपियों ने झट से भँवरे को संकेत कर अपने हृदय में व्याप्त सारे गुस्से को उद्धव को सुनाना आरंभ कर दिया। उद्धव का रंग भी भँवरे के समान काला था। इस प्रकार भ्रमरगीत का अर्थ है- उद्धव को लक्ष्य करके लिखा गया 'गान'। कहीं-कहीं गोपियों ने श्रीकृष्ण को भी 'भ्रमर' कहा है।

सूरदास के भ्रमरगीत की क्या विशेषता है?

भ्रमरगीत की निम्नलिखित विशेषताएँ इस प्रकार हैं - भ्रमरगीत में उद्धव व गोपियों के माध्यम से ज्ञान को प्रेम के आगे नतमस्तक होते हुए बताया गया है, ज्ञान के स्थान पर प्रेम को सर्वोपरि कहा गया है। भ्रमरगीत में गोपियों द्वारा व्यंग्यात्मक भाषा का प्रयोग किया गया है। भ्रमरगीत में उपालंभ की प्रधानता है।