भारत के पूर्वी तट पर स्थित प्राकृतिक बंदरगाह कौन सा है? - bhaarat ke poorvee tat par sthit praakrtik bandaragaah kaun sa hai?

बंदरगाह (Harbor, हार्बर) किसी बड़े जल निकाय से जुड़ा हुआ ऐसा छोटा जलसमूह होता है जहाँ जलयानों और नावों को बड़े जलनिकाय के खुले पानी से आश्रय मिलता है। यहाँ से लोग व समान इन जल वाहनों से भूमि पर आ-जा सकते हैं। कई बंदरगाहों में जहाज़ों के स्वयं भूमि तक आकर उसके साथ खड़े होने के प्रबन्ध होते हैं, लेकिन अन्य में कम गहराई के कारण जलयान भूमि से कुछ दूरी पर खड़े होते हैं और उनसे सामान व लोग छोटी नावों द्वारा भूमि तक आए-जाए सकते हैं।[1][2]

बंदरगाहें प्राकृतिक या कृत्रिम हो सकती हैं। भारत के कच्छ ज़िले में स्थित कंडला एक प्राकृतिक बंदरगाह है, जबकि अमेरिका के कैलीफ़ोर्निया राज्य का लॉग आईलैण्ड बंदरगाह कृत्रिम रूप से निचली दलदली भूमि और उस से सटे कम गहाराई वाले वाले सागरीय क्षेत्र को खोदकर बनायाई गई थी।[3][4][5]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

  • कांडला
  • पत्तन (पोर्ट)
  • वायुपत्तन

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Hattendorf, John B. (2007), The Oxford encyclopedia of maritime history, Oxford University Press, p. 590, ISBN 978-0-19-513075-1
  2. "Finden's Views of the Ports, Harbours & Watering Places of Great Britain, Volume 1, William Finden, Virtue (Publisher), 1839
  3. "Harbours and Docks," Leveson Francis Vernon-Harcourt, Clarendon Press, 1885
  4. "A treatise on the principles and practice of harbour engineering," Brysson Cunningham, Charles Griffin & Company, 1908
  5. "Force Mulberry: The Planning and Installation of Artificial Harbor Off U.S. Normandy Beaches in World War II," Alfred Stanford, Read Books Ltd, 2013, ISBN 9781447494522

  • बंदरगाह देश के व्यापार की नीव होते हैं। यहीं से देश में आयात तथा निर्यात किया जाता है।
  • भारत में 13 बड़े एवं 200 छोटे बंदरगाह है।
  • प्राचीन काल में सातवाहन एवं चोलों के समय समुद्री व्यापार चरम पर था।
  • आधुनिक काल में 1856 में “ब्रिटिश इण्डिया स्टीम कम्पनी” की स्थापना के साथ भारत में जहाजरानी परिवहन की शुरुआत हुयी।
  • 13 बड़े बंदरगाहों में से सर्वाधिक 3 तमिलनाडु में है।
  • 200 छोटे बंदरगाहों में से सर्वाधिक 53 महाराष्ट्र में है।
  • भारत देश की कुल तट रेखा 7516 कि०मी० लम्बी है। यह तट रेखा देश के 13 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को स्पर्श करती है। जिनका विवरण निम्नवत है-

गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आन्ध्र प्रदेश, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल, दमन दीव, पोंडीचेरी, लक्ष्यद्वीप, अण्डमान निकोबार।

  • 13 प्रमुख बंदरगाहों में से 6 पश्चिमी तट पर और 6 पूर्वी तट पर स्थित है। एक प्रमुख बंदरगाह अण्डमान निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर पर है।

भारत देश के 13 प्रमुख बंदरगाह

क्र० सं०बंदरगाह का नामपूर्वी/पश्चिमी तटराज्य का नामकृत्रिम/प्राकृतिकबंदरगाह से सम्बन्धित प्रमुख बाते
1 काण्डला पश्चिमी तट गुजरात प्राकृतिक 1. कच्छ की खाड़ी में स्थित है।
2. ये बंदरगाह मुख्यतः आयात के लिए ही प्रयोग किया जाता है।
3. यहां प्रमुख आयात सामग्री है- पेट्रोलियम एवं उर्वरक।
2 मुम्बई पश्चिमी तट महाराष्ट्र प्राकृतिक 1. भारत का सबसे बड़ा बंदरगाह है।
2. सर्वाधिक व्यापार इसी बंदरगाह से होता है।
3 न्हावाशेवा पश्चिमी तट महाराष्ट्र कृत्रिम 1. इसे जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह भी कहा जाता है।
2. मुम्बई बंदरगाह का सहायक बंदरगाह है।
3. सबसे बड़ा कृत्रिम बंदरगाह है।
4 मर्मुगाव पश्चिमी तट गोवा प्राकृतिक 1. जुवारी नदी के मुहाने पर स्थित है।
2. गोवा से प्राप्त होने वाला लौह अयस्क यहीं से ईरान को निर्यात किया जाता है।
5 न्यू मंगलोर पश्चिमी तट कर्नाटक प्राकृतिक 1. कुंद्रेमुख का लौह अयस्क यहीं से निर्यात किया जाता है।
6 कोचीन पश्चिमी तट केरल प्राकृतिक
7 तूतीकोरिन पूर्वी तट तमिलनाडु प्राकृतिक 1. मन्नार की खाड़ी पर स्थित है।
2. यह एक छिछला बंदरगाह है अतः बड़े जहाज मुख्य तट से कुछ कि0मी0 पहले ही रूक जाते है तथा सामग्री को छोटे जहाजों से लाया-लेजाया जाता है।
3. यहां पर मत्स्य उद्योग अधिक होने के कारण इसे मत्स्य पत्तन भी कहते हैं।
8 चेन्नई पूर्वी तट तमिलनाडु कृत्रिम 1. देश का सबसे पुराना बंदरगाह है।
9 एन्नोर पूर्वी तट तमिलनाडु कृत्रिम 1. चेन्नई बंदरगाह का सहायक बंदरगाह है।
2. देश का प्रथम कम्प्यूटराइज्ड एवं निगमित बंदरगाह।
10 विशाखापट्टनम पूर्वी तट आंध्र प्रदेश प्राकृतिक 1. देश का सबसे गहरा बंदरगाह।
2. इस बंदरगाह के निकट “डॉलफिन नोज” नामक पहाड़ी होने के कारण ये तेज समुद्री हवाओं से सुरक्षित रहता है।
11 पारादीप पूर्वी तट ओड़िशा प्राकृतिक 1. झारखण्ड और ओड़िशा का लोहा यही से जापान को निर्यात किया जाता है।
12 कोलकाता-हल्दिया पूर्वी तट पश्चिम बंगाल प्राकृतिक 1. कोलकाता बंदरगाह समुद्र तट पर नहीं है बल्कि हुगली नदी पर स्थित है।
2. हल्दिया इसका सहायक बंदरगाह है जोकि समुद्र तट पर स्थित है।
3. खिदिरपुर एवं डायमण्ड हार्बर इसके प्रमुख पोताश्रय हैं।
13 पोर्ट ब्लेयर बंगाल की खाड़ी अण्डमान निकोबार प्राकृतिक
  • देश के 200 छोटे बंदरगाहों में से महत्वपूर्ण बंदरगाह एवं उनके राज्य की सूची निम्नवत है।
क्र० सं०बंदरगाह का नामराज्य
1 माण्वी गुजरात
2 ओखा गुजरात
3 द्वारका गुजरात
4 पोरबंदर गुजरात
5 भावनगर गुजरात
6 रत्नागिरी महाराष्ट्र
7 कारवार कर्नाटक
8 कासरगोड़ केरल
9 कनानूर केरल
10 कोझीगोड़ केरल
11 क्विलोन केरल
12 एलेप्पी केरल
13 टोण्डी तमिलनाडु
14 नागपट्टनम तमिलनाडु
15 कराइकल तमिलनाडु
16 मछलीपट्टनम आंध्र प्रदेश
17 एन्नौर आंध्र प्रदेश
18 गोपालपुर ओड़िशा

इसे भी पढ़ें — भारत में आंतरिक जल परिवहन

Geography Notes पढ़ने के लिए — यहाँ क्लिक करें
मात्र ₹399 में हमारे द्वारा निर्मित महत्वपुर्ण Geography Notes PDF खरीदें - Buy Now

इन्हें भी जरूर पढ़ें -

  • प्रायद्वीपीय भारत के पर्वत
  • भारत में निवास करने वाली जनजातियाँ
  • भारत में सीसा, जस्ता, तांबा एवं चाँदी के भण्डार
  • वृष्टि छाया क्षेत्र एवं अंतर उष्णकटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र (ITCZ)
  • स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना
  • मानसून का निवर्तन (लौटता मानसून)

भारत के पूर्वी तट पर स्थित प्राकृतिक बंदरगाह कौन है?

पूर्वी तट पर बंदरगाहों में चेन्नई, तूतीकोरिन, विशाखापत्तनम, पारादीप, कोलकाता और एन्नोर शामिल हैं।

निम्नलिखित में से कौन भारत का प्राकृतिक बंदरगाह है?

भारत के विशाखापत्तनम का बन्दरगाह एक प्राकृतिक बन्दरगाह है।

कौन सा प्राकृतिक बंदरगाह भारत के पश्चिमी तट पर स्थित है?

सही उत्‍तर मुरगांव है। मुरगांव दक्षिण गोवा (पश्चिमी तट) पर स्थित है और यह भारत का प्राकृतिक और सबसे पुराना पत्तन है। यह एक गहरा प्राकृतिक पोताश्रय है और गोवा का सबसे महत्वपूर्ण बंदरगाह है। इसने भारत में समुद्री व्यापार के विकास में बड़े पैमाने पर योगदान दिया है।

कौन सा पत्थर बंदरगाह देश में पूर्वी तट पर स्थित है?

भारत के पूर्वी तट पर सर्वश्रेष्ठ बंदरगाह कौन सा है? मेरे ज्ञान में भारत के पूर्वी तट पर सर्वश्रेष्ठ बंदरगाह विशाखापत्तनम बंदरगाह है।

निम्नलिखित में से कौन सा पत्तन पूर्वी तट पर स्थित है?

Solution : पारादीप (ओडिशा) और हल्दिया (पश्चिम बंगाल) भारत के पूर्वी तट पर स्थित पत्तन हैं जबकि कोचीन (केरल) और कांडला (गुजरात) पश्चिमी तट के पत्तन हैं।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग