भारत की सबसे पुरानी जेल कौन सी है? - bhaarat kee sabase puraanee jel kaun see hai?

  • Hindi News
  • education
  • gk update
  • these indian jail interesting facts, here all you need to know

stuti goswami | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Oct 4, 2021, 11:56 AM

Fun Facts On Jail: हम आपको बताएंगे 5 ऐसी जेलों के बारे में जहां आप बिना किसी डर के घूम सकते हैं।

Image Credit: Indiatimes

हाइलाइट्स

  • ये वे जेल, जिन्हें आप भी देख सकते हैं
  • सेल्युलर जेल दक्षिण अंडमान द्वीप समूह के पूर्वी तट पर स्थित है
  • मद्रास सेंट्रल जेल भारत की सबसे पुरानी जेल थी

Interesting Facts About Jail: कई लोगों को घूमने का बहुत शौक होता है जिसके लिए वे पहाड़, नदियां, जंगल और समुद्र तक की खाक छानते रहते हैं। ज्यादातर लोग मौसम के हिसाब से घूमने निकलते हैं लेकिन क्या आपने सुना है कि भारत में लोग जेल घूमने भी जाते हैं। भारत सरकार ने कई जेलों में इस तरह की सुविधाएं दी हैं, जहां आप जाकर कैदियों से मिल सकते हैं, जेल देख सकते हैं और घूम सकते हैं। इसे जेल टूरिज्‍म कहा जाता है, जिसे सरकार लगातार बढ़ावा दे रही है।

1. सेल्युलर जेल (Cellular Jail)
सेल्युलर जेल दक्षिण अंडमान द्वीप समूह के पूर्वी तट पर स्थित यह एक ऐसी जगह है जिसके बारे में हम सभी ने सुना होगा। सेल्युलर जेल नाम ही इसकी पूर्ण सामाजिक बहिष्कार की स्थिति के बारे में बताता है। यहां पर भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े स्वतंत्रता सेनानियों को 'कालापानी' की सजा देने के लिए बंद किया जाता था। भारत की इस जेल ने द्वितीय विश्व युद्ध की गतिविधियों को भी देखा था जब 1942 में जापानियों ने द्वीपों पर आक्रमण किया था और इसे ब्रिटिश कैदियों का घर बना दिया था। अंग्रेजों द्वारा 1945 में इसे फिर से अपने कब्जे में ले लिया गया। वर्तमान में लोग यहां पर एक साउंड एंड लाइट शो द्वारा जेल के अंधेरे अतीत को देख सकते हैं, जो भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की गाथा सुनाता है। सेल्युलर जेल सोमवार और सार्वजनिक छुट्टियों को छोड़कर हर दिन पर्यटकों के लिए खुला रहता है।

2. तिहाड़ जेल (Tihar Jail)
देश की राजधानी में स्थित तिहाड़ जेल को दक्षिण एशिया के सबसे बड़ी जेल के रूप में जाना जाता है। इस जेल को 1957 में पंजाब राज्य द्वारा स्थापित किया गया था। यह भारत की सबसे प्रसिद्ध जेलों में से एक है। जेल कैदियों के पुनर्वास के लिए भी प्रसिद्ध है क्योंकि सजा पूरी होने के साथ-साथ कैदी यहां उच्च अध्ययन व नौकरी भी कर सकते हैं। यहां पर बंद एक कैदी भारतीय प्रशासनिक सेवा में भी सेलेक्ट हो चुका है। भारत में इस जेल के कुछ ऐसे हिस्से हैं जिसमें कैंटीन भी शामिल है, वहां पर पर्यटक आसानी से जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: GK Update: हिमाचल प्रदेश में है देश का सबसे ऊंचा पोस्ट ऑफिस, यहां जानें 5 अनोखे पोस्ट ऑफिस

3. हिजली जेल (Hijli Jail)
वेस्ट बंगाल में स्थित हिजली जेल को 1930 ई. में हिजली डेटिनेशन कैंप के तौर पर तैयार किया गया था। इस जेल का भारत की स्वतंत्रता संग्राम में बहुत बड़ा योगदान है। इस जेल का इस्तेमाल स्वतंत्रता सेनानियों को यातना देने के लिए किया जाता था। इस जेल के अंदर 1931 में हुआ हिजली फायरिंग कांड इतिहास के पन्नों में दर्ज है, जेल के अंदर पुलिस ने निहत्थे कैदियों पर गोलियों की बारिश कर दी थी, जिसमें कईयों की जान चली गई थी। 1951 में स्वतंत्रता के बाद यहां पर देश की पहली आईआईटी खड़गपुर की नींव पड़ी। फॉर्मर डेटेनेशन कैंप अब नेहरू म्यूजियम में तब्दील हो चुका है।

4. यरवदा जेल, महाराष्ट्र (Yerwada Jail, Maharashtra)
इस जेल को भारत के सबसे ज्यादा हाई सिक्‍योरिटी वाले जेलों में गिना जाता है। यह महाराष्ट्र की सबसे बड़ी जेल है और दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी जेलों में से एक है। अंग्रेजों द्वारा 1871 में निर्मित इस जेल में महात्मा गांधी को स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान कैद किया गया था। इस जेल के अंदर एक कपड़ा मिल और एक अलग रेडियो स्टेशन होने के साथ यह एक खुली जेल है, जहां पर कैदी बुनियादी सुरक्षा में रहते हैं और फल और सब्जियां उगाते हैं। वर्तमान में जो सीखना चाहते हैं उन कैदियों उन्‍हें को गांधीवादी सिद्धांत पढ़ाया जाता है।
इसे भी पढ़ें: All About Lodhi Garden: लोधी गार्डन में हैं कई ऐतिहासिक स्‍थल, जानें इससे जुड़े फैक्ट्स

5. वाइपर आइसलैंड की जेल (Viper Iceland Prison)
भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई में इस जेल का भी सेल्‍युलर जेल की तरह बहुत बड़ा योगदान हैं। गैलोस ऑफ वाइपर आइसलैंड जेल को सेल्‍युलर जेल के बहुत पहले बनाया गया था। अगर कोई भारतीय ब्रिटिश शासन के खिलाफ बोलता था तो उसे इसी जेल में लाकर शारीरिक प्रताड़ना दी जाती थी। अब ये जगह टूरिस्‍ट प्‍लेस बन गई है। यहां लोग जेल देखने के लिए आते हैं।

6. मद्रास सेंट्रल जेल (Madras Central Jail)
यह जेल 2009 के अंत में ध्वस्त होने से पहले भारत की सबसे पुरानी जेल थी। ऐसा माना जाता है कि पोर्ट ब्लेयर के सेल्युलर जेल में 'कालापानी' की सजा पाने वाले कैदियों को स्थानांतरित करने से पहले उन्हें यहां कैद किया जाता था। नेताजी सुभाष चंद्र बोस और वीर सावरकर जैसे प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों ने इस प्रायद्वीप में समय बिताया था। वर्तमान में, जेल परिसर के एक हिस्से का पुनर्निर्माण किया गया है और उसे मद्रास मेडिकल कॉलेज के भवन के रूप में उपयोग किया जा रहा है।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

रेकमेंडेड खबरें

  • टूरिस्ट डेस्टिनेशंस ये हैं दुनिया के सबसे महंगे देश, रोजाना किराने का सामान खरीदने से पहले 100 बार देखेंगे कीमत
  • Adv: घर और किचेन के सामान पर बंपर ऑफर्स, महज 999 रुपये से शुरू
  • फिल्मी खबरें बचपन में किसी सुपरस्टार से कम नहीं था ये एक्टर, जवानी में फिल्मी पर्दे से हुआ गायब
  • फिल्मी खबरें जितना हसीन चेहरा, उतना प्यारा नाम...इस हस्ती ने पहचान नहीं बल्कि एक दौर बनाया, फिल्मी कीड़ा हो तो पहचानो जरा
  • लाइफस्टाइल 51 की उम्र में फिगर दिखाने वाले कपड़ों में गौरी खान ने मारे पोज, हॉट फोटोज मचा रहे बवाल
  • लाइफस्टाइल देर रात ऐसे बोल्ड कपड़े पहन घर से निकली मलाइका अरोड़ा, तस्वीरों ने इंटरनेट पर लगा दी आग
  • कार/बाइक इस नवरात्रि खरीदें देश की सबसे सस्ती बाइक, 70 kmpl का देती है धांसू माइलेज, कीमत उम्मीद से भी कम
  • मनी&करियर आर्थिक करियर राशिफल 20 सितंबर : पैसों के मामलों में इन राशियों की किस्‍मत दे रही साथ
  • ऐडमिशन अलर्ट असम नीट पीजी काउंसलिंग के राउंड 1 के रजिस्ट्रेशन हुए शुरू, यहां करें चेक
  • चंडीगढ़ 1965 की जंग लड़ चुके पंजाब के कैप्टन सियासी रण में भाजपा को कितना फायदा पहुंचा पाएंगे?
  • कोलकाता ...लेकिन इसमें मोदी का हाथ नहीं, केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग की बात कर ममता के बदले सुर
  • शहर ..जब राहुल गांधी ने चलाया चप्पू, केरल की स्नेक बोट रेस में दिखा अलग अंदाज, देखें तस्वीरें
  • बिज़नस न्यूज़ केसीसी के लिए अब ब्रांच जाने की नहीं है जरूरत, मोबाइल से हो जाएगा सारा काम, इन बैंकों ने शुरू की स्कीम
  • बिजली-पानी-सड़क यूपी विधानसभा में मॉनसून सत्र की शुरुआत, बनारस-प्रयागराज में स्टूडेंट्स का विरोध प्रदर्शन

देश-दुनिया की बड़ी खबरें मिस हो जाती हैं?

धन्यवाद

भारत की सबसे सुरक्षित जेल कौन सी है?

- नई दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी जेल है। यह तिहाड़ आश्रम के रूप में भी जाना जाता है और अधिकतम सुरक्षा के साथ भारत की सबसे बड़ी जेल है। - तिहाड़ जेल 1957 से परिचालन में है और इसमें लगभग समायोजित करने की क्षमता 5200 कैदी है । इसके अंतर्गत 9 अलग-अलग केंद्रीय जेल हैं।

भारत का सबसे बड़ा जेल कहाँ है?

तिहाड़ जेल, भारत में एक जेल परिसर है और दक्षिण एशिया में जेलों का सबसे बड़ा परिसर है। दिल्ली कारागार विभाग द्वारा संचालित, जेल में नौ केंद्रीय जेल हैं, और दिल्ली के रोहिणी जेल परिसर के साथ दो जेल परिसरों में से एक है, जेल परिसर तिहार गांव में स्थित है।

भारत की नंबर वन जेल कौन सी है?

तिहाड़ जेल (Tihar Jail) देश की राजधानी में स्थित तिहाड़ जेल को दक्षिण एशिया के सबसे बड़ी जेल के रूप में जाना जाता है।

भारत में कुल कितने जेल है?

२०१५ के जेल सांख्यिकी भारत की रिपोर्ट के अनुसार भारत में कुल १,४०१ जेल है जिनली कुल अधिकृत क्षमता ३,६६,७८१ है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग