Subscribe to our youtube channel!
Staying up to date on Question/Notes related to General knowledge, current affairs and are useful in Academic and Government Exams. More than 8000 video on our channel.
Subscribeबेल्जियम एक छोटा-सा यूरोपीय देश है, जिसका 30,500 वर्ग किमी क्षेत्रफल है, किंतु इसकी जनसंख्या 10.5 मिलियन है। जनसंख्या घनत्व अधिक है, जोकि 344 व्यक्ति प्रति किमी हैं। इसके उत्तर में नीदरलैंड्स, पूर्व में जर्मनी तथा दक्षिण में लक्जमबर्ग व फ्रांस स्थित है। यह यूरोपीय संघ का संस्थापक सदस्य है। यहां डच, फ्रांसीसी एवं जर्मन भाषाएं बोली जाती हैं। 4 अक्टूबर, 1830 को यह नीदरलैंड से स्वतंत्र हुआ था। यहां एसोसिएशन
फुटबॉल और साइकिलिंग सबसे लोकप्रिय खेल है। भौतिक रचना की दृष्टि से बेल्जियम को चार भागों में बांटा जा सकता है : बेल्जियम की जलवायु पश्चिमी यूरोप तुल्य अर्थात सागरीय है। आर्डेनीज पठार पर महाद्वीपीय जलवायु मिलती है। मैदानी भाग में शीत ऋतु में 1.5 डिग्री
सेल्सियस तथा ग्रीष्म ऋतु में 18 डिग्री सेल्सियस औसत तापमान रहता है, तटीय भागों में 65 सेंमी तथा आर्डेनीज पठार पर 125 सेंमी वार्षिक वर्षा होती है। बेल्जियम में भूमि संसाधनों पर जनसंख्या का दबाव अधिक है। यहां सघन कृषि तथा वैज्ञानिक पशुपालन प्रचलित है। देश के 45 प्रतिशत क्षेत्रफल पर कृषि होती है। कृषि भूमि के 48 प्रतिशत पर चरागाह तथा चारा फसलें, 25 प्रतिशत पर खाद्यान्न, 10 प्रतिशत भाग पर जड़दार फसलें, 9 प्रतिशत भाग पर औद्योगिक फसलें तथा शेष भाग पर सब्जियां उगाई
जाती है। गेहूं, चुकंदर, आलू, चिकोरी, सब्जी व फल मुख्य फसलें हैं।बेल्जियम का धरातल :
बेल्जियम की जलवायु :
बेल्जियम में कृषि :
प्रमुख खनिज संसाधन :
बेल्जियम का एकमात्र खनिज संसाधन कोयला है, जो सामब्र – म्यूज घाटी तथा कैंपादन क्षेत्र में मिलता है। मौन क्षेत्र में विटुमिनस, चार्लेरोई में कोकिंग कोयला तथा लिजें क्षेत्र में एन्थ्रेसाइट कोयला प्राप्त होता है।
उद्योग :
कच्ची धातुओं का आयात करके लोहा इस्पात, मशीनरी उद्योग विकसित किए गए हैं। कांच, क्रिस्टल कांच, वस्त्र, चीनी आदि अन्य उद्योग है।
जनसंख्या :
बेल्जियम में जनसंख्या का वितरण बहुत विषम है। आर्डेनीज पठार विरल आबादी वाला है, जबकि साम्ब्र-म्यूज घाटी तथा फ्लैंडर्स प्रदेश घने बसे हैं। नगरीय जनसंख्या 97 प्रतिशत है तथा साक्षरता 100 प्रतिशत है। प्रति व्यक्ति औसत वार्षिक आय $47290 है।
ब्रुसेल्स देश की राजधानी, औद्योगिक नगर एवं व्यापारिक केंद्र है। एन्टवर्प पत्तन है। घेण्ट, चार्लेरोई, लीज, ब्रज्जी अन्य औद्योगिक नगर है।
प्रश्न – बेल्जियम की राजधानी क्या है? उत्तर – बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स है।देश
राजधानी
बेल्जियम
ब्रुसेल्स
Belgium
Brusels
और जाने:
सम्बंधित प्रश्न:
अन्य प्रश्न
- भारत की राजधानी कहा है?
- इटली की राजधानी कहां है?
- यूपी की राजधानी कहाँ है?
- तेलंगाना की राजधानी क्या है?
- राजस्थान की राजधानी क्या है?
- मेघालय की राजधानी क्या है?
- महाराष्ट्र की राजधानी क्या है?
- छत्तीसगढ़ की राजधानी क्या है?
- बिहार की राजधानी क्या है?
- असम की राजधानी क्या है?
रोहित HindiQueries के संस्थापक और सह-संस्थापक हैं। वह पेशे से एक वेब डेवलपर, प्रोग्रामर और ब्लॉगर हैं। उन्हें ब्लॉग लिखना और अपने विचारों और ज्ञान को अन्य लोगों के साथ साझा करना पसंद है।