चेन्नई कितनी बार आईपीएल जीता है - chennee kitanee baar aaeepeeel jeeta hai

आईपीएल-13 का फाइनल हो चुका है और मुंबई इंडियंस ने चैम्पियन बनने का गौरव पांचवीं बार हासिल किया है. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए फाइनल में मुंबई ने पहली बार फाइनल खेलने वाली दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेटों से हरा अपना पांचवां आईपीएल खिताब जीता. दिल्ली ने 13 साल में पहली बार चैम्पियन बनने का मौका गंवा दिया. पहली बार फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स का खिताब जीतने का सपना अधूरा रहा. IPL के 13 सीजनों में सिर्फ 6 टीमों ने ही चैम्पियन बनने का स्वाद चखा है. 

मुंबई इंडियंस के नाम सर्वाधिक 5 आईपीएल खिताब हैं. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 3 (2010, 2011, 2018) खिताब जीते हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 2 (2012, 2014) खिताब हासिल किए हैं. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)- 2016, डेक्कन चार्जर्स- 2009 और राजस्थान रॉयल्स- 2008 में चैम्पियन बनी थी.  

देखें: आजतक LIVE TV 

2008-2020 : चैम्पियंस की लिस्ट

2008 : राजस्थान रॉयल्स (चेन्नई को 3 विकेट से हराया)

2009 : डेक्कन चार्जर्स (बेंगलुरु को 6 रनों से हराया)

2010 : चेन्नई सुपर किंग्स (मुंबई को 22 रनों से हराया)

2011 : चेन्नई सुपर किंग्स (बेंगलुरु को 58 रनों से हराया)

2012 : कोलकाता नाइट राइडर्स (चेन्नई को 5 विकेट से हराया)

2013 : मुंबई इंडियंस (चेन्नई को 23 रनों से हराया)

2014 : कोलकाता नाइट राइडर्स (पंजाब को 3 विकेट से हराया)

2015 : मुंबई इंडियंस (चेन्नई को 41 रनों से हराया)

2016 : सनराइजर्स हैदराबाद (बेंगलुरु को 8 रनों से हराया)

2017 : मुंबई इंडियंस ( राइजिंग पुणे सुपरजायंट को 1 रन से हराया)

2018 : चेन्नई सुपर किंग्स (सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया)

2019 : मुंबई इंडियंस (चेन्नई को 1 रन से हराया)

2020 : मुंबई इंडियंस (दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराया)

मुंबई ने पहले तो दिल्ली को 156/6 रनों पर रोका और फिर 18.4 ओवरों में 5 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य (157 रन) हासिल कर लिया. कप्तान रोहित शर्मा ने नाबाद 68 रनों (51 गेंदें, 5 चौके, 4 छक्के) की जोरदार पारी खेली. मुंबई इंडियंस लगातार दूसरी बार चैम्पियन बनी. उसने कुल 5वें खिताब पर कब्जा जमाया. मुंबई इससे पहले 2013, 2015, 2017, और 2019 में आईपीएल चैम्पियन रही थी. ये पांचों खिताब उसने रोहित शर्मा की कप्तानी में हासिल किए है. पहली बार फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स का खिताब जीतने का सपना अधूरा रहा. दिल्ली ने 13 साल में पहली बार चैम्पियन बनने का मौका गंवा दिया. 

ये भी पढ़ें -

  • 'विराट कोहली का सभी टेस्ट नहीं खेलना तय था, पर ये रोमांचक सीरीज होगी'
  • IND vs AUS: टेस्ट सीरीज के बीच में भारत लौटेंगे कप्तान कोहली, ये है वजह

IPL कौन कितनी बार जीता है?

रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस सबसे ज्यादा पांच बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स दूसरी सबसे कामयाब टीम है। उसने चार बार यह खिताब जीता है। इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स ने दो बार टूर्नामेंट जीता है।

आईपीएल में सबसे पहले 100 में जीतने वाली कौन सी टीम है?

2020 में, दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल फाइनल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार गयी थी। अब तक, दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल में 224 मैच खेले हैं और उनमें से 100 मैच जीते हैं। साथ ही साथ 4 मैच टाई रहे हैं और 2 का कोई परिणाम नहीं निकला है।

आईपीएल में सबसे ज्यादा जीतने वाली टीम कौन सी है?

मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम है. अगर टूर्नामेंट के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो इस टीम ने अब तक सबसे ज्यादा मैच जीते हैं. इसके साथ-साथ मुंबई मैच विनिंग पर्सेंटेज के मामले में दूसरे नंबर पर हैं. मुंबई ने इस टूर्नामेंट में अब तक 217 मैच खेले हैं और इस दौरान 125 मैचों में जीत हासिल की है.

आईपीएल का पहला सीजन कौन जीता था?

आईपीएल का पहला संस्करण वर्ष 2008 में खेला गया था जहां पर फाइनल राजस्थान और चेन्नई सुपर किंग के बीच खेला गया था यह मुकाबला राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग को 3 विकेट से मुंबई में हराकर अपने नाम किया था। जी हां आईपीएल का पहला खिताब चेन्नई या मुंबई में नहीं बल्कि राजस्थान ने जीता था