छतरपुर जिले के सरपंचों की सूची 2022 - chhatarapur jile ke sarapanchon kee soochee 2022

छतरपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। जिले में तीन चरणों में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद गुरुवार को जिले के सभी ब्लाक में जनपद पंचायत सदस्यों, जिलेभर की 548 ग्राम पंचायतों के सरपंच और पंच को जीत के प्रमाणपत्र दिए गए हैं। जिला पंचायत के 22 वार्ड में सारणीकरण गुरुवार को पूरा कर लिया गया है। अब शुक्रवार को अधिकृत तौर से नतीजे आएंगे। इसके साथ ही जिला पंचायत सदस्य पद पर विजयी रहे उम्मीदवारों को प्रमाणपत्र बांटे जाएंगे। गुरुवार को परिणाम के दौरान पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहे।

भाजपा का जीत का दावा, अध्यक्ष पद पर नजरः

यहां बता दें, भाजपा जिलाध्यक्ष मलखान सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा है जिले में ज्यादातर पदों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को विजयी मिली है। भाजपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि अग 17 जुलाई और 20 जुलाई को निकायों में हुए चुनाव के दोनों चरणों के नतीजे आ जाएंगे। जिले के सभी निकायों में भाजपा बहुत मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने परिषद बनाने के लिए रूपरेखा तैयार कर ली है।

सामान्य महिला के लिए है जिपं अध्यक्ष की कुर्सीः

यहां बता दें, जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर कौन बैठेगा, यह शुक्रवार को अधिकृत परिणाम के साथ लगभग साफ हो जाएगा। जिले में जिला पंचायत के कुल 22 वार्ड हैं। आज शुक्रवार को जिला पंचायत के सदस्यों के परिणाम आते ही अध्यक्ष की तस्वीर भी साफ हो जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। जनपद छतरपुर में अध्यक्ष की कुर्सी सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है।

छतरपुर जिले के सरपंचों की सूची 2022 - chhatarapur jile ke sarapanchon kee soochee 2022

Chhatarpur Crime News: उधार दिए 5 लाख रुपये वापस मांगे तो बंधक बनाकर करवाया सामूहिक दुष्कर्म

यह भी पढ़ें

छतरपुर जनपद में सदस्य पद पर यह विजयी हुएः

यहां बता दें, वार्ड एक से विजय कुमार, वार्ड दो से प्रीति प्रदीप पाराशर, वार्ड तीन से अंजू राजे बुंदेला, अजय रजनी, अहीर जगदीश यादव, अहिरवार देवला, आदिवासी सुमन, रामबाई पटेल, नीलम पाठक, अहीर सेवाराम, नीता घोष, ममता तिवारी, अहिरवार तिज्जू, अनिल शिवहरे, पवन लालाराम रावत, अभिभाष यादव, राजेश राजा, बारेलाल प्रजापति, पारूल मिश्रा, प्रीति अहिरवार, अहीर आशा देवी, अहिरवार पवन कुमारी, केशव रामलली मिश्रा, मूलचंद्र बसौर और वार्ड 25 में अहिरवार अमृत विजयी हुए हैं।

जिले की ग्राम पंचायतों के सरपंच पद और वार्डों के आरक्षण की कार्रवाई 27 अक्टूबर को सुबह साढ़े 10 बजे से होगी। इसके तहत छतरपुर जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायतों का आरक्षण कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष के पूर्वी भाग में होगा।

इसी तरह राजनगर जनपद की ग्राम पंचायतों का आरक्षण जनपद पंचायत कार्यालय छतरपुर के प्रथम तल पर, नौगांव जनपद क्षेत्र की पंचायतों का आरक्षण जनपद पंचायत कार्यालय छतरपुर के द्वितीय तल पर, लवकुशनगर जनपद क्षेत्र की पंचायतों का आरक्षण आरईएस के एसडीओ के कक्ष में, बड़ामलहरा क्षेत्र की पंचायतों का आरक्षण जिला पंचायत सभाकक्ष के उत्तरी भाग में, बकस्वाहा जनपद क्षेत्र की पंचायतों का आरक्षण जिला पंचायत सभाकक्ष के दक्षिणी भाग में, बारीगढ़ जनपद क्षेत्र की पंचायतों का आरक्षण कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष के पश्चिमी भाग में और बिजावर जनपद पंचायत क्षेत्र की पंचायतों का आरक्षण कार्यपालन यंत्री आरईएस क्रमांक 1 के कक्ष में किया जाएगा।

आरक्षण प्रक्रिया के लिए अधिकारी नियुक्त

कलेक्टरएवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. मसूद अख्तर ने आरक्षण प्रक्रिया के लिए अधिकारी नियुक्त किए हैं। छतरपुर जनपद पंचायत क्षेत्र की पंचायतों के लिये एसडीएम डीपी द्विवेदी को सहयोगी अधिकारी एवं सीईओ जनपद पंचायत छतरपुर को सहायक सहयोगी अधिकारी बनाया गया है। जबकि राजनगर के लिए एसडीएम हरवंश शर्मा को सहयोगी एवं सीईओ जनपद पंचायत राजनगर को सहायक सहयोगी अधिकारी, नौगांव के लिए एसडीएम दिव्या अवस्थी को सहयोगी और सीईओ जनपद पंचायत नौगांव को सहायक सहयोगी अधिकारी, लवकुशनगर के लिए एसडीएम हेमकरण धुर्वे को सहयोगी और सीईओ जनपद पंचायत लवकुशनगर को सहायक सहयोगी अधिकारी, बड़ामलहरा के लिए एसडीएम रविंद्र कुमार चौकसे को सहयोगी एवं सीईओ जनपद पंचायत बड़ामलहरा को सहायक सहयोगी अधिकारी, बक्स्वाहा के लिए डिप्टी कलेक्टर सीएल चनाप को सहयोगी और सीईओ जनपद पंचायत बकस्वाहा को सहायक सहयोगी अधिकारी, बारीगढ़ के लिए संयुक्त कलेक्टर बीके पांडेय को सहयोगी और सीईओ जनपद पंचायत बारीगढ़ को सहायक सहयोगी अधिकारी और बिजावर के लिए एसडीएम अनुराग वर्मा को सहयोगी एवं सीईओ जनपद पंचायत बिजावर को सहायक सहयोगी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

मध्यप्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत राज अधिनियम के तहत निर्वाचन आयोग द्वारा संपन्न हुए निर्वाचन में आज जिले के नए सरपंचों को वित्त और शासकीय आदेश निर्वाचन अधिकारी द्वारा सौंपे गए। गौरतलब है कि छतरपुर जिले में 548 ग्राम पंचायतें अस्तित्व में हैं। समस्त पंचायतों के निर्वाचन राज्य सरकार निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार तीन चरणों में संपादित कराए गए। छतरपुर जिले में भी तीनों चरणों के चुनाव संपन्न होने उपरांत स्थल पर मतगणना की गई।

छतरपुर जिले के बिजावर जनपद से निर्वाचित (जीते) सरपंचों की सूची

छतरपुर जिले के सरपंचों की सूची 2022 - chhatarapur jile ke sarapanchon kee soochee 2022

छतरपुर जिले के सरपंचों की सूची 2022 - chhatarapur jile ke sarapanchon kee soochee 2022

जनपद बिजावर के ग्राम पंचायत का हाल

लॉटरी से आया नतीजा

छतरपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत अतनिया में सरपंच पद के लिए लॉटरी सिस्टम से जीत हुई। मानाबाई कोंदर और रामदेवी आदिवासी को सरपंच पद के लिए बराबर वोट मिले। 428 दोनों प्रत्याशियों को बराबर के मत मिले थे, जिस पर नियमानुसार कन्या (बालिका) के दौरा प्रशासन की मौजूदगी में लॉटरी सिस्टम किया गया, जिसमें मानाबाई कोंदर ने जीत हासिल की।

छतरपुर जिले के सरपंचों की सूची 2022 - chhatarapur jile ke sarapanchon kee soochee 2022

भाजपा जिलाध्यक्ष मलखान सिंह का दावा- जिले में सरपंच, जनपद, और जिला पंचायत में भाजपा का कब्जा हो गया है। हमारे प्रत्याशी जीते है, BJP को पूर्ण बहुमत मिला है। जिले की सभी नगरपालिका, नगरपरिषद में भी हमारा कब्जा होने वाला है।

छतरपुर जिले के सरपंचों की सूची 2022 - chhatarapur jile ke sarapanchon kee soochee 2022

भाजपा जिलाध्यक्ष मलखान सिंह

छतरपुर जिले की 8 जनपद पंचायत सदस्यों का निर्वाचन उपरांत सरलीकरण कर प्रमाण पत्र प्रक्रिया संपन्न हुई और उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जिला पंचायत के सरलीकरण होने उपरांत कल 15 जुलाई को प्रमाण पत्रों का वितरण जिला पंचायत सभागार में किया जाएगा। अब अगला सियासी घमासान जनपद अध्यक्षों को लेकर होगा जो जिले की 8 जनपदों में अध्यक्ष बनाने के लिए आज से ही रस्साकशी जारी हो गई। इसी तरह जिला पंचायत के अध्यक्ष के लिए भी आशिया सियासत में कुर्सी के लिए कमर कस ली है।

दोबारा निर्वाचित महिला सरपंच हैं राजनीति से MA

ग्राम पंचायत बूदोर से दोबारा निर्वाचित हुई महिला सरपंच यमंका गोस्वामी राजनीति शास्त्र से MA हैं। उनके पति के.डी. गोस्वामी ने बताया कि उन्हें जनता ने दोबारा सरपंच चुना है।

छतरपुर जिला में कितनी ग्राम पंचायत है?

छतरपुर जिले में कितनी पंचायते है ? छतरपुर जिले में 558 ग्राम पंचायत है ।

वर्तमान में छतरपुर जिले के कलेक्टर कौन है?

छतरपुर में नए कलेक्टर की नियुक्ति:संदीप जी आर बने छतरपुर के नए कलेक्टर, शीलेन्द्र सिंह का भोपाल ट्रांसफर, जबलपुर में निगम आयुक्त रह चुके हैं संदीप

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में कितने ब्लॉक हैं?

छतरपुर जिले में कुल 8 ब्लॉक हैं।

छतरपुर जिले का पुराना नाम क्या है?

इतिहास छतरपुर की स्थापना 1785 में हुई थी और इसका नाम बुंदेला राजपूत छत्रसाल के नाम पर रखा गया है, जो बुंदेलखंड की आजादी के संस्थापक हैं। उनके वंशजों द्वारा राज्य पर 1785 तक शासन किया गया था। उसके बाद राजपूतों के परमार वंश ने छतरपुर पर अधिकार कर लिया था।