घमंडी की आँखों से तिनका निकालने के लिए लोगों ने क्या प्रयास किया? - ghamandee kee aankhon se tinaka nikaalane ke lie logon ne kya prayaas kiya?

प्रश्न 13-5. 'एक तिनका' कविता में घमंडी को उसकी 'समझ' ने चेतावनी दी -
ऐंठता तू किसलिए इतना रहा,
एक तिनका है बहुत तेरे लिए।
इसी प्रकार की चेतावनी कबीर ने भी दी है -
तिनका कबहूँ न निंदिए, पाँव तले जो होय।
कबहूँ उड़ि आँखिन परै, पीर घनेरी होय।।

• इन दोनों में क्या समानता है और क्या अंतर? लिखिए।

उत्तर :
तिनके का प्रयोग दोनों काव्यांश में उदहारण देने के लिए किया गया है। यह समानता है।
पहले काव्यांश में कवि हरिऔधजी जी ने हमें घमंड न करने की सीख दी है तथा दूसरे काव्यांश में कबीरजी ने हमें किसी को भी तुच्छ न समझने की सीख दी है। यह दोनों में अंतर है।

घमंडी के आँख से तिनका निकलने के लिए आस पास के लोगों ने क्या किया 2 points?

घमंडी की आँख से तिनका निकालने के लिए उसके आसपास लोगों ने क्या किया? उत्तर : घमंडी की आँख से तिनका निकालने के लिए उसके आसपास लोगों ने कपड़े की मूँठ बनाकर उसकी आँख पर लगाकर तिनका निकालने का प्रयास किया। एक तिनका है बहुत तेरे लिए

आंख में तिनका पड़ने पर कवि का क्या हाल हुआ?

आँख में तिनका पड़ने के बाद घमंडी की क्या दशा हुई? Answer : आँख में तिनका पड़ने के बाद घमंडी की आँख दर्द के कारण लाल हो गई। वह बैचैन हो उठा और किसी भी तरह से आँख से तिनका निकालने का प्रयत्न करने लगा।

घमंडी व्यक्ति का घमंड कब दूर हुआ?

घमंडों में भरा ऐंठा हुआ, एक दिन जब था मुंडेरे पर खड़ा । आ अचानक दूर से उड़ता हुआ, एक तिनका आँख में मेरी पड़ा। मैं झिझक उठा, हुआ बेचैन - सा, लाल होकर आँख भी दुखने लगी। मूँठ देने लोग कपड़े की लगे, ऐंठ बेचारी दबे पाँवों भगी।

कविता के आधार पर बताइए कि कवि की आंख में पडा तिनका कैसे निकला?

'एक तिनका' कविता में 'हरिऔध' जी ने आँख में चले जाने वाले तिनके की बात की है कि कैसे एक तिनका कवि की आँख में चला गया। उसकी आँख लाल होकर दुखने लगी। लोगों ने आँख में कपड़े की मुँठ भी दी। किसी तरीके से तिनका निकाल लिया गया।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग