घर में गिरावट का आना शुभ होता है या अशुभ - ghar mein giraavat ka aana shubh hota hai ya ashubh

घर में कब होगा लक्ष्मी का आना-जाना बताते हैं, ये शुभ-अशुभ संकेत

भारतीय प्राचीन ग्रंथों में ‘वास्तु’ एवं जीव संबंधों के बारे में अनेकानेक तथ्यों से शुभाशुभ की जानकारी प्राप्त होती है। * जिस भवन में

भारतीय प्राचीन ग्रंथों में ‘वास्तु’ एवं जीव संबंधों के बारे में अनेकानेक तथ्यों से शुभाशुभ की जानकारी प्राप्त होती है। 

* जिस भवन में बिल्लियां प्राय: लड़ती रहती हैं वहां शीघ्र ही विघटन की संभावना रहती है, विवाद वृद्धि होती है, मतभेद होता है।

* जिस भवन के द्वार पर आकर गाय जोर से रंभाए तो निश्चय ही उस घर के सुख में वृद्धि होती है।

* भवन के सम्मुख कोई कुत्ता भवन की ओर मुख करके रोए तो निश्चय ही घर में कोई विपत्ति आने वाली है अथवा किसी की मृत्यु होने वाली है। 

* जिस घर में काली चींटियां समूहबद्ध होकर घूमती हों वहां ऐश्वर्य वृद्धि होती है, किंतु मतभेद भी होते हैं। 

* घर में प्राकृतिक रूप से कबूतरों का वास शुभ होता है।

* घर में मकड़ी के जाले नहीं होने चाहिएं, ये शुभ नहीं होते, सकारात्मक ऊर्जा को रोकते हैं। 

* घर की सीमा में मयूर का रहना या आना शुभ होता है।

* जिस घर में बिच्छू कतार बनाकर बाहर जाते हुए दिखाई दें तो समझ लेना चाहिए कि वहां से लक्ष्मी जाने की तैयारी कर रही हैं। 

* पीला बिच्छू माया का प्रतीक है। ऐसा बिच्छू घर में निकले तो घर में लक्ष्मी का आगमन होता है।

* जिस घर में प्राय: बिल्लियां विष्ठा कर जाती हैं, वहां कुछ शुभत्व के लक्षण प्रकट होते हैं।

* घर में चमगादड़ों का वास अशुभ है। 

* जिस भवन में छछूंदरें घूमती हैं वहां लक्ष्मी की वृद्धि होती है।

* जिस घर के द्वार पर हाथी अपनी सूंड ऊंची करे वहां उन्नति, वृद्धि तथा मंगल होने की सूचना मिलती है। 

* जिस घर में काले चूहों की संख्या अधिक हो जाती है वहां किसी व्याधि के अचानक होने का अंदेशा रहता है। 

* जिस घर की छत या मुंडेर पर कोयल या सोन चिरैया चहचहाए, वहां निश्चित ही श्री वृद्धि होती है।

* जिस घर के आंगन में कोई पक्षी घायल होकर गिरे वहां दुर्घटना होती है।

* जिस भवन की छत पर कौए, टिटहरी अथवा उल्लू बोलने लगें तो, वहां किसी समस्या का उदय अचानक होता है। 

  • घर में इनका आना माना जाता है शुभ, होता है धन लाभ

    सनातन धर्म में हर जीव में ईश्वर का वास माना गया है। घर में किसका आना शुभ माना जाता है और किसका अशुभ, यह भी शास्त्रों में बताया गया है। शास्त्रों के अनुसार, अगर ये पांच चीजें घर में आती हैं तो यह धन लाभ का संकेत माना जाता है। ना केवल वास्तु के अनुसार बल्कि इनका ज्योतिष शास्त्र में भी काफी महत्वपूर्ण स्थान है। घर में इन चीजों के आने से भविष्य में होने वाले लाभ के बारे में संकेत देते हैं, साथ ही सुख और ऐशवर्य की वृद्धि होती है। आइए जानते हैं कौन सी पांच चीजों के घर में आने से धन लाभ का संकेत मिलता है।

  • तोता का घर में आना

    शास्त्रों के अनुसार, तोता का घर में आना शुभ माना जाता है क्योंकि इसका संबंध कुबेर से माना जाता है। साथ ही यह कामदेव का वाहन है इस वजह से तोता शुभ का प्रतिक है। ज्योतिष शास्त्र में भी इसका संबंध बुध ग्रह से माना गया है और बुध वैभव का प्रतिक है। तोता के घर में आने से धन लाभ और व्यापार में भी तेजी का सूचक माना गया है। साथ ही अटका हुआ धन भी प्राप्त होता है।

    फेंगशुई टिप्स: घर में रखें ये चीजें, जागेगा सोया हुआ भाग्य

  • कछुए का घर में आना

    कछुआ का घर में आना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र में जलीय जीव जैसे कछुआ और मछली का विशेष स्थान है। कहा जाता है जहां कछुआ आता है, उस घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार माना जाता है। भगवान विष्णु के कच्छप अवतार से इसका संबंध है, जिससे यह और भी पवित्र हो जाता है। घर में इसका प्रवेश लक्ष्मी आगमन का संकेत माना जाता है। घर में कछुआ से समृद्धि के साथ-साथ सुख-शांति भी आती है।

    परलोक और पुनर्जन्म : स्वर्ग से लौटकर आए हुए लोगों में दिखते हैं ये गुण

  • दोमुंहा सांप का घर में आना

    अगर घर में दोमुंहा सांप आया है तो इसका मतलब है कि मां लक्ष्मी का आपके घर आगमन हो चुका है। क्योंकि दोमुंहा सांप लक्ष्मी का वाहक माना गया है। यह बहुत दुर्लभ माना जाता है, आमतौर पर इसके दर्शन भी नहीं होते हैं। लेकिन अगर घर में आ जाए तो यह बहुत शुभ होता है। पहले जमाने में जब दोमुंहा सांप घर में आ जाता था तब लावा, धान और दूध सांप को देते था ताकि वह घर में ही रहे। यह सांप किसी को भी नहीं काटता। जिस घर में यह सांप आता है, वहां धन-धान्य की कभी कमी नहीं रहती।

    मरकर तो सब जाते हैं यमलोक, ये तो जिंदा ही पहुंच गए

  • मेंढक का घर में आना

    दुनियाभर में मेंढक शुभता का प्रतीक माना जाता है। चीन में इसे समृद्धि और धन के प्रतीक चिह्न के रूप में मान्यता प्राप्त है। मेंढक के घर में आने से सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वास्तु शास्त्र में भी मेंढक धनदायक माना गया है। ना केवल हिंदू धर्म में बल्कि तमाम संस्कृतियों में मेंढक को घर में पाला जाता है।

    देखें अगले 18 महीने केतु किन-किन राशियों को देंगे कष्ट

  • काली चीटियों का घर में आना

    काली चीटियों का भी घर में आना शुभ माना जाता है। काली चीटियों का संबंध शनि से माना गया है, जो न्याय के देवता हैं। जिस घर में चीटियां समूहबद्ध में आती है, उस घर में सुख व ऐशवर्य की प्राप्ति होती है। वहीं अगर अंडा मुह में लेकर आ रही हैं तो यह भी शुभ माना जाता है। ऐसा मानते हैं जल्द ही घर में धन लाभ होने वाला है। यह आर्थिक स्थिति अच्छी होने की संकेत देती हैं।

घर में गिरगिट का आना क्या संकेत देता है?

यदि आपको सोमवार और शनिवार के दिन गिरगिट नजर आ जाए, तो यह बहुत ही शुभ संकेत है। इससे आपको आर्थिक लाभ होता है। यदि आपका धन कहीं अटक गया है, तो वह आपको प्राप्त हो जाता है।

गिरगिट का मतलब क्या होता है?

- 1. छिपकली की प्रजाति का एक जंतु जो समयानुसार रंग बदलता है 2. {ला-अ.} आवश्यकतानुसार अपना रंग (बात या चाल-ढाल) बदलने वाला व्यक्ति।

अच्छे दिन आने से पहले क्या संकेत मिलते हैं?

अच्छा समय आने से पहले मिलते हैं ये 10 शुभ संकेत, आपको मिले तो समझिए खुलने वाली है किस्मत.
अगर रास्ते में कहीं जाते वक्त आपको अपनी दाईं तरफ कोई बंदर, कुता या सांप दिखें तो यह संकेत हैं कि आपके पास धन आने वाला है।.
यदि सुबह उठते ही आपको पूजा का नारियल के दर्शन हो जाएं तो इसका मतलब आप पर मां लक्ष्मी की कृपा होने वाली है।.

छिपकली और गिरगिट में क्या अंतर है?

गिरगिट एक प्रकार का पूर्वजगत छिपकली का क्लेड है जिसकी जून २०१५ तक २०२ जीववैज्ञानिक जातियाँ ज्ञात थी। गिरगिटें कई रंगों की होती हैं और उनमें से कई में रंग बदलने की क्षमता होती है। गिरगिट को चढ़ाई और दृश्य शिकार के लिए अनुकूलित किया जाता है।

Toplist

नवीनतम लेख

टैग