इस दुनिया में सबसे खूबसूरत कौन है - is duniya mein sabase khoobasoorat kaun hai

दुनिया का सबसे खूबसूरत चेहरा है इस हॉलीवुड एक्ट्रेस के पास, जिसे विज्ञान ने भी माना सबसे सुंदर!

हॉलीवुड फिल्म एक्वामैन की अभिनेत्री एम्बर हर्ड का चेहरा दुनिया का सबसे खूबसूरत चेहरा माना गया है। 2016 में प्लास्टिक सर्जन डॉ. जूलियन डी सिवा ने मैपिंग के ज़रिए पाया कि इस एक्ट्रेस का चेहरा सबसे पर्फेक्ट है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। क्या आप जानते हैं कि एम्बर हर्ड को कभी वैज्ञानिक रूप से दुनिया का सबसे खूबसूरत चेहरा माना जा चुका है? लंदन स्थित प्लास्टिक सर्जन डॉ. जूलियन डी सिवा के अनुसार, साल 2016 में हर्ड ने उनकी लिस्ट में टॉप स्पॉट हासिल किया था। उनकी वैज्ञानिक पद्धति के माध्यम से यह पता चलता है कि दुनिया में सबसे पर्फेक्ट चेहरा किसके पास है।

डॉ. डी सिल्वा का फेस मैपिंग तकनीक 12 प्रमुख बिंदुओं का विश्लेषण करती है और आंखों, नाक, होंठ, ठुड्डी, जबड़े और चेहरे के आकार आदि सहित विभिन्न फीचर्स का मूल्यांकन करती है। सर्जन प्राचीन ग्रीक गोल्डन रेशियो ऑफ ब्यूटी, 'फी' का उपयोग सही अनुपात निर्धारित करने के लिए करते हैं और सालाना दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट तैयार करते हैं।

मैपिंग तकनीक के अनुसार, हर्ड का चेहरा ब्यूटी 'फी' के ग्रीक गोल्डन रेशियो से 91.85 प्रतिशत सटीक पाया गया। उसी साल, लिस्ट के अनुसार किम कार्दशियन की भौहें सबसे परफेक्ट थीं, स्कारलेट जोहानसन की सबसे सुंदर आंखें थीं, जबकि सुपरमॉडल एमिली राताजकोव्स्की के होंठ सबसे सुंदर थे।

2016 में डॉ. डी सिल्वा ने बताया था, "1.618 के 'फी 'अनुपात को लंबे समय से सुंदरता के लिए रहस्य माना जाता है, लेकिन अब कंप्यूटर मैपिंग के साथ हम कैल्कुलेट कर सकते हैं कि यह वास्तविक महिलाओं पर कैसे लागू होता है।" इसी मैपिंग तकनीक का उपयोग बाद में "एम्बर हर्ड की नाक, किम कार्दशियन की भौहें, स्कारलेट जोहानसन की आंखें, रिहाना के चेहरे का आकार, एमिली राताजकोव्स्की के होंठ और केट मॉस के माथे के साथ" सही चेहरा बनाने के लिए किया गया था।

इस बीच, हर्ड हाल ही में पूर्व पति, अभिनेता जॉनी डेप के साथ लीगल बैटल से गुज़र रही थीं। जो हर्ड द्वारा 2018 में द वॉशिंगटन पोस्ट के लिए लिखे एक लेख को लेकर था, जिसमें उन्होंने घरेलू शोषण के बारे में ज़िक्र किया था, जो इंडायरेक्टली डेप पर इशारा कर रहा था। आर्टिकल के रिलीज़ होते ही, डेप ने हर्ड मानहानि के हर्जाने के लिए $50 मिलियन का मुकदमा किया था।

इस ट्रायल की शुरुआ अप्रैल 2022 में हुई तो और इसका फैसला एक जून को सुनाया गया था। कोर्ट ने 1 जून को जॉनी डेप के हक में फैसला किया और एम्बर हर्ड को एक्टर को $15 मिलियन का मुआवज़ा देने को कहा।

Edited By: Ruhee Parvez

इस दुनिया में सबसे खूबसूरत कौन है - is duniya mein sabase khoobasoorat kaun hai

दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला  |  तस्वीर साभार: Instagram

मुख्य बातें

  • जानिए कौन है दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला

  • ब्रिटेन के सर्जन ने साइंस के आधार पर बताया नाम

  • अमेरिका की एक्ट्रेस एम्बर हर्ड हैं सबसे खूबसूरत महिला

Most Beautiful Woman Amber Heard: यह सवाल हमेशा से उठता रहा है कि दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला कौन है! इसके लिए दुनियाभर में तमाम तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। मिस वर्ल्ड से लेकर मिस यूनिवर्स जैसी प्रतियोगिताएं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं को ढूंढने के लिए आयोजित की जाती हैं। इसके उलट साइंस में भी एक तरीका है, जिसके आधार पर किसी की खूबसूरती को मापा जाता है। यह तकनीक है फेशियल मैपिंग (Facial Maping Tecnique) तकनीक।

इस तकनीक में कुछ ऐसे मापदंड हैं, जिसके आधार पर किसी भी इंसान की खूबसूरती को मापा जाता है। अब इसी तकनीक का इस्तेमाल कर ब्रिटेन के एक सर्जन (British Surgeon) ने दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला के बारे में जानकारी दी है। यानी कि एक तरह से साइंस के आधार पर दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला के बारे में जानकारी मिल गई है। ब्रिटिश सर्जन ने जिस महिला को साइंस के आधार पर दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला बताया है, वह अमेरिका की एक्ट्रेस एम्बर हर्ड (Amber Heard) हैं।

अमेरिकी एक्ट्रेस एम्बर हर्ड हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला

एम्बर हर्ड पिछले कुछ दिनों से मीडिया की सुर्खियां बनी हुई हैं। अपने एक्स पति जॉनी डेप (Johny Depp) के साथ चल रहे मुकदमे की वजह से एम्बर हर्ड पिछले काफी समय से चर्चा में रही हैं। अपने पति के साथ वह केस हार भी चुकी हैं, जो उनके लिए काफी दुखद भी है। इन सबके बीच उनके चेहरे को साइंस के आधार पर दुनिया का सबसे खूबसूरत चेहरा बताया गया है, जो एम्बर हर्ड के लिए थोड़ी खुशखबरी वाली बात है। बता दें कि ब्रिटिश सर्जन ने ग्रीक रेशियो ऑफ फी में एम्बर के चेहरे के 11 पॉइंट्स को मार्क कर बताया कि कैसे वह दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला हैं।

ये भी पढ़ें- अजीब सनक: नंगे शरीर पर बांधे पटाखे और लगा ली आग, जब दर्द नहीं हुआ बर्दाश्त तो लगा भागने और फिर..

इसमें ब्रिटिश सर्जन ने एम्बर हर्ड की आंखें, नाक, होंठ, भौं, ठुड्डी, जबड़ा और चेहरे के बाकी शेप्स को शामिल किया। जिस सर्जन ने यह मापन किया है, वह लंदन में 'सेंटर फॉर एडवांस्ड फेशियल कॉस्मेटिक्स एंड प्लास्टिक सर्जरी' नाम से एक सेंटर चलाते हैं। उन्होंने इस तकनीक को अपने कंप्यूटर में फीड कर उसके आधार पर मैपिंग की और कई अन्य सेलेब्स के चेहरे को एग्जामिन कर बताया कि एम्बर हर्ड ने सबमें बाजी मारी। बता दें कि जिस तकनीक का इस्तेमाल ब्रिटिश सर्जन ने किया है, उसे किसी के भी चेहरे की खूबसूरती को मापने के लिए हजारों सालों से इस्तेमाल किया जाता रहा है। इस तकनीक के आधार पर एम्बर हर्ड का चेहरा 91.85 सटीक बैठता है।

दुनिया की सबसे खूबसूरत गर्ल कौन है?

दुनियाभर से मिले वोटों के आधार पर भारतीय टीवी अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला चुना गया है.

दुनिया का सबसे खूबसूरत चेहरा किसका है?

दुनिया में सबसे खूबसूरत चेहरा किसका है? साइंस ने इस सवाल का जवाब दे दिया है. अमेरिकी एक्ट्रेस एंबर हर्ड दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला हैं. State-of-the-art face-mapping data के मुताबिक, खूबसूरती में मामले में उन्होंने, किम कार्दशियन और ब्रिटिश सुपरमॉडल केट मॉस को भी पीछे छोड़ दिया है.

दुनिया की सबसे खूबसूरत mahila कौन है 2022?

52 Most Beautiful Women In The World (Updated 2022) दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला 2022.
ज़ोज़िबिनी टुंज़ी (Zozibini Tunzi) ... .
Bella Hadid (बेला हदीद) ... .
दीपिका पादुकोण ... .
Scarlett Johansson (स्कारलेट जोहानसन) ... .
Blake Lively (ब्लेक लाइवली) ... .
एंजेलीना जोली (Angelina Jolie) ... .
हाले बेरी (Halle Berry) ... .
Aishwarya Rai Bachchan..

इस दुनिया में खूबसूरत कौन है?

ब्रिटिश सर्जन ने जिस महिला को साइंस के आधार पर दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला बताया है, वह अमेरिका की एक्ट्रेस एम्बर हर्ड (Amber Heard) हैं। Most Beautiful Woman Amber Heard: यह सवाल हमेशा से उठता रहा है कि दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला कौन है! इसके लिए दुनियाभर में तमाम तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।