हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना घर हो। अपने इसी सपनों के घर को बनाने के लिए वह पूरी मेहनत करता है। फिर कई जद्दोजहद के बाद उसका यह सपना पूरा होता है। फिर आती है बारी गृह प्रवेश (Griha Pravesh) की। अब शायद आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि, किसी नए घर में रहने से पहले गृह प्रवेश क्यों कराना चाहिए? ऐसा इसलिए कि इतनी मेहनत के बाद जब आप अपने सपनों का घर बना लेते हैं, तो सुख-समृद्धि के बिना सब व्यर्थ हो सकता है। गृह प्रवेश (Griha Pravesh) कराने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है और शांति रहती है तथा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। Show
गृह प्रवेश (Griha Pravesh) के महत्व को समझते हुए हिंदू धर्म में इसे लेकर कुछ नियम बताये गए हैं। इसमें से एक नियम है, गृह प्रवेश की पूजा कराने का समय। गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त में ही कराया जाता है। तो आइए जानते हैं कि साल 2022-23 में गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त (Griha Pravesh Muhurat 2022-23) कौन-कौन से हैं? 2022 में गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्तकुछ ज्योतिषों के अनुसार, खरमास, चतुर्मास, श्राद्ध आदि के महीनों में गृह प्रवेश कराना अशुभ माना जाता है। इसलिए, इससे पहले कि आप गृह प्रवेश का समय तय करें, नीचे बताये गए साल 2022-23 में गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त (Griha Pravesh Muhurat 2022-23) देखें और अपने पंडितजी या ज्योतिषी से भी सलाह लें।
आप ऊपर बतायी गईं तारीखों पर अपने नए घर की गृह प्रवेश पूजा करा सकते हैं। ऊपर बतायी गईं तारीखों के साथ, हमने कुछ और शुभ तिथियां भी बतायी हैं जिन्हें व्यक्ति की राशि तथा नक्षत्रों के आधार पर गृह प्रवेश हेतु चुना जा सकता है। सितंबर, अक्टूबर और नवंबर 2022 में गृह प्रवेश मुहूर्तमध्य जुलाई से नवंबर 2022 तक गृह प्रवेश के लिए कोई शुभ तिथि नहीं हैं। श्रावण, भाद्रपद, अश्विन और कार्तिक महीनों को गृह प्रवेश जैसे कार्यों के लिए शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इन महीनों में पूजा करने से आपके घर में आर्थिक नुकसान, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं तथा नकारात्मक ऊर्जा आती है। इसलिए मध्य जुलाई से नवंबर तक के समय में गृह प्रवेश कराने से बचना बेहतर है। इसके अलावा, अपने नए घर का गृह प्रवेश कराने के लिए सही समय जानने हेतु किसी ज्योतिषी या पुजारी से सलाह लें। दिसंबर 2022 में गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्तदिसंबर के महीने में 4 तिथियों पर गृह प्रवेश कराया जा सकता है। वर्ष 2022 के अंतिम महीने में गृह प्रवेश के लिए केवल 4 तिथियां उपलब्ध हैं। इसलिए अगर आप 2022 में ही अपने नए घर में रहना शुरु करना चाहते हैं तो आपको इनमें से किसी एक तिथि को गृह प्रवेश पूजा करानी होगी। आप शायद 2023 तक इंतजार न कर पाएं, इसलिए आप 2022 में में ही उपलब्ध कुछ तिथियों पर अपने नए घर का गृह प्रवेश करके 2022 को खास बना सकते हैं।
2023 में गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त (Griha Pravesh Muhurat in 2023)अलग-अलग कैलेंडर के अनुसार गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त भी अलग-अलग हो सकता है। उदाहरण के लिए तेलुगु पंचांग के अनुसार गृहप्रवेशम मुहूर्तम (Gruhapravesam Muhurtham) की हिंदू पंचांग की तारीखें थोड़ी अलग हैं। ऐसे ही गुजराती और बंगाली गृह प्रवेश (Bengali Griha Pravesh) तिथियां हिंदू कैलेंडर से अलग हो सकती हैं। ध्यान दें कि गृह प्रवेश के मुहूर्त तिथियां और समय स्थान पर आधारित होते हैं और ये आपके स्थान पर सूर्योदय व सूर्यास्त के समय के आधार पर भिन्न हो सकते हैं। इसलिए, गृह प्रवेश का समय तय करने से पहले, अपने स्थानीय पुजारी से सलाह ले लेना चाहिए। गृह प्रवेश पूजा कराने से नए घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। वर्ष 2023 के पहले छः महीनों में गृह प्रवेश मुहूर्त या गृह प्रवेश पूजा का सर्वोत्तम समय नीचे दिया गया है। आपके लिए अपने नए घर में शिफ्ट होने के लिए ये दिन शुभ हैं - चाहे वह आपका अपना घर हो या किराए का। शायद तुम्हे यह भी अच्छा लगे जनवरी 2023 में गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्तअपने नए साल की शुरूआत आप नई आशाओं और सपनों के साथ नए घर में रहना शुरु करके कर सकते हैं। जनवरी 2023 में गृह प्रवेश के लिए 3 शुभ मुहूर्त हैं -
फरवरी 2023 में गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त2023 में फरवरी के महीने में गृह प्रवेश के लिए 4 शुभ मुहूर्त तिथियां हैं। फागुन के महीने को आशा की नई उम्मीद लाने वाला महीना माना जाता है और इसलिए इसे गृह प्रवेश के लिए बहुत शुभ माना जाता है। फरवरी का महीना पूजा करने और आपके सपनों के घर में प्रवेश करने हेतु शुभ होता है। हालांकि, गृह प्रवेश की तिथि तय करने से पहले, आपको अपनी राशि तथा नक्षत्रों को अनुसार सही तिथि जानने के लिए किसी पुजारी या ज्योतिष से सलाह ले लेनी चाहिए।
मार्च 2023 में गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्तगृह प्रवेश के लिए मार्च का महीना शुभ माना जाता है। मार्च 2023 में 4 तिथियां हैं जब आप अपने घर की गृह प्रवेश पूजा करा सकते हैं। अप्रैल 2023 में गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्तअप्रैल 2023 के महीने में गृह प्रवेश के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं है। मई 2023 में गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्तमई 2023 में अपने सपनों के घर का गृह प्रवेश कराने के लिए 6 तिथियां शुभ हैं। मध्य अप्रैल से मध्य मई तक के महीने को बैशाख मास माना जाता है। अप्रैल के महीने में गृह प्रवेश के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं है, लेकिन बैशाख और ज्येष्ठ दोनों में आने वाले मई महीने में 2023 में गृह प्रवेश के लिए कई शुभ तिथियां हैं।
जून 2023 में गृह प्रवेश मुहूर्तविशेषज्ञों के अनुसार 12 जून 2023 को गृह प्रवेश पूजा करना शुभ है। अगर आप जून में किसी दूसरी तारीख पर गृह प्रवेश पूजा करना चाहते हैं, आपको अपने पुजारी से पूछ चाहिए, और वे आपकी कुंडली के आधार पर कोई तारीख बता सकते हैं।
जुलाई 2023 में गृह प्रवेशहालांकि, जून में गृह प्रवेश मुहूर्त के लिए 1 शुभ तिथि है, लेकिन जुलाई में गृह प्रवेश पूजा करने की कोई तिथि नहीं है। हालाँकि, आप किसी विशेषज्ञ से सलाह ले सकते हैं, वे आपकी कुंडली या राशिफल के अनुसार आपको कोई भाग्यशाली दिन बता सकते हैं। अगस्त 2023 में गृह प्रवेश मुहूर्तअगस्त 2023 के महीने में कोई गृह प्रवेश मुहूर्त उपलब्ध नहीं है। सितंबर 2023 में गृह प्रवेश मुहूर्तसितंबर 2023 के महीने में कोई गृह प्रवेश मुहूर्त उपलब्ध नहीं है। अक्टूबर 2023 में गृह प्रवेश मुहूर्तअक्टूबर 2023 में गृह प्रवेश मुहूर्त के लिए कोई शुभ तिथि नहीं है। नवंबर 2023 में गृह प्रवेश मुहूर्त तिथिनवंबर 2023 में, गृह प्रवेश पूजा करने के लिए 5 तिथियां हैं।
दिसंबर 2023 में गृह प्रवेश मुहूर्तदिसंबर के महीने में 2023 में गृह प्रवेश मुहूर्त करने के लिए 3 शुभ तिथियां हैं।
गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त 2022-2023: शुभ त्योहारइन तिथियों के अलावा, गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त 2022-2023 के लिए कुछ त्योहारों को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। हालाँकि, आपको पता होना चाहिए कि 2022 में गृह प्रवेश की तारीखें तमिल कैलेंडर या पंचांग या विक्रम संवत कैलेंडर में भिन्न हो सकती हैं। गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त की तारीख तय करने से पहले आपको किसी पुजारी से सलाह लेनी चाहिए।
श्राद्ध (पितृ पक्ष) में गृह प्रवेश मुहूर्तश्राद्ध (पितृ पक्ष) तब होता है जब हम निधन हो चुके अपने परिवार के सदस्यों को याद करते हैं। हम दान करते हैं और प्रार्थना करते हैं ताकि उन्हें शांति मिलें। कई लोग इन 15 दिनों को अशुभ मानते हैं। ऐसा माना जाता है कि कुछ भी नया करने या नई वस्तु खरीदने से दुर्भाग्य आ सकता है। इसलिए, यह सुझाव दिया जाता है कि श्राद्ध या पितृ पक्ष के दौरान गृह प्रवेश नहीं करना चाहिए। इन 15 दिनों के दौरान कोई गृह प्रवेश मुहूर्त तिथि उपलब्ध नहीं है। गृह प्रवेश पूजा के प्रकारहिंदू परंपराओं के अनुसार, गृह प्रवेश पूजा के निम्नलिखित प्रकार होते हैं: 1. द्वांधव (Dwandhav): यह गृह प्रवेश पूजा तब करनी चाहिए जब आप किसी प्राकृतिक आपदा के कारण अपना घर छोड़ने के कई वर्षों के बाद वापस रहने आए हों। 2. सपूर्व (Sapoorva): सपूर्व गृह प्रवेश पूजा तब करायी जाती है जब आप अपने घर में बहुत लंबे समय के बाद फिर से रहने आते हैं। उदाहरण के लिए, यदि आप कई वर्षों से आपके होम टॉउन से दूर कहीं बाहर काम कर रहे थे और इस दौरान आपके घर में कोई नहीं रहता था, तो सपूर्व गृह प्रवेश पूजा कराने की सलाह दी जाती है। पूजा करने से पहले अपने घर की अच्छी तरह से साफ-सफाई कर लें। 3. अपूर्वा (Apoorva): अपूर्व गृह प्रवेश पूजा तब की जानी चाहिए जब आपने कोई नया घर खरीदा हो। गृह प्रवेश के लिए कौन से नक्षत्र सर्वोत्तम हैं?गृह प्रवेश के लिए सर्वश्रेष्ठ माने जाने वाले नक्षत्र हैं: 1. उत्तर भाद्रपद 2. उत्तर फाल्गुनी 3. उत्तराषाढ़ 4. रोहिणी 5. मार्गशीरा 6. चित्रा 7. अनुराधा नक्षत्र गृह प्रवेश पूजा मंत्र (Griha Pravesh Puja Mantra)हिंदू धर्म के नियमों के अनुसार पूजा-पाठ करना कोई आसान काम नहीं है, इसके लिए वेदों का ज्ञान होना आवश्यक होता है। हालांकि, कभी-कभी वैदिक शास्त्रों में पारंगत ब्राह्मण या पंडित मिलता कठिन होता है। ऐसे में आप खुद से पूजा कर सकते हैं। एक बात का विशेष ख्याल रखें कि हर मंत्र का एक विशेष महत्व होता है और इसे निर्धारित स्थान पर निर्धारित तरीके से ही पढ़ा जाना चाहिए। गृह प्रवेश पूजा (Griha Pravesh) में भगवान गणेश को मुख्य देवता माना जाता है। भगवान गणेश को फूल, चावल व अनाज चढ़ाएं और निम्न् मंत्र का जाम करें - "ॐ गणेशाय नमः आवाहयामि" मूर्ति पर चंदन का लेप लगाने और फूल अर्पित करने के पश्चात् इस मंत्र का जाप करें - "ॐ गणेशाय नमः गन्धंम् समर्पयामि" ॐ गणेशाय नमः पुष्पम समर्पयामि" भगवान गणेश को दीप और अगरबत्ती दिखाएं और इस मंत्र का जाप करें - "ॐ गणेशाय नमः दीपम् दर्शयामि" गणेश जी को भोजन अर्पित करते हुए इस मंत्र का जाप करें - "ॐ गणेशाय नमः नम्रता-महा-नैवेद्यं वेदयति" ॐ गणेशाय नमः सर्वोपाकारम् समर्पयामि" भगवान गणेश को फूल और भोजन अर्पित करने के पश्चात् इन नामों का जाप करें - “ॐ सुमुखाय नमः ॐ एकदंताय नमः ॐ कपिलाय नमः ॐ गजकर्णाय नमः ॐ लम्बोदराय नमः ॐ विकटाय नमः ॐ विघ्ननाशाय नमः ॐ विनायकाय नमः ॐ धूम्रकेतवे नमः ॐ गणाध्यक्षाय नमः ॐ भालचंद्राय नमः ॐ गजाननय नमः वक्रतुंदाता नमः ॐ सुर्पकार्णाय नमः ॐ हेरम्बाय नमः ॐ स्कंदपुर्वाजय नमः ॐ श्री सिद्धिविनायक नमः” गृह प्रवेश पूजा कराने से संबंधी कुछ सुझावगृह प्रवेश (Griha Pravesh) पूजा अपने सभी प्रियजनों को आमंत्रित करने और उन्हें अपना नया घर दिखाने का अवसर होती हैं। यहां कुछ सुझाव दिए गए हैं जिससे आपको बिना किसी परेशानी के अपनी गृह प्रवेश पूजा की तैयारी करने में मदद मिलेगी। 1. निर्माण कार्य पूरा करें: निर्माण कार्य पूरा करने के बाद ही गृह प्रवेश पूजा करें। जब घर तैयार हो जाए तो ही आपको घर में प्रवेश करना चाहिए और निर्माण कार्य में फिटिंग, फर्नीचर, लकड़ी का काम, पेंट आदि शामिल हैं। 2. कोई शुभ तिथि चुनें: आपको अपनी गृह प्रवेश पूजा किसी शुभ तिथि पर करनी चाहिए। हालाँकि त्योहारों के मौसम में कई शुभ तिथियां के साथ आती हैं, वैशाख, माघ, ज्येष्ठ और फाल्गुन के महीनों को गृह प्रवेश करना सबसे अच्छा माना जाता है। वहीं भाद्रपद, पौष, आषाढ़, श्रवण और आश्विन के महीने घर में प्रवेश अच्छा नहीं माना जाता है। 3. वास्तु देख लें: आपका घर वास्तु के अनुरूप होना चाहिए। यह विशेष रूप से घर के मुख्य द्वार और पूजा घर पर लागू होता है। 4. नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करें: वास्तु के अनुसार, साफ-सफाई वाली जगह पर सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इसलिए, गृह प्रवेश पूजा शुरू होने से पहले गंदगी को साफ करें और खराब हो चुके सामान को हटा दें। अपने पूरे घर को शुद्ध करें और नकारात्मक ऊर्जा को हटाएं। 5. दिशा पर ध्यान दें: आपको न केवल ऊपर बताए गए 2022 में गृह प्रवेश (Griha Pravesh puja in 2022) के लिए शुभ दिन पर पूजा करनी चाहिए बल्कि मूर्तियों को अपने घर की पूर्व दिशा में रखना भी सुनिश्चित करना चाहिए। 6. अपने घर को सजाएं: गृह प्रवेश के लिए आपको अपना घर सजाना चाहिए। विशेषतः मुख्य द्वार को, क्योंकि इसे सिंह द्वार कहा जाता है और इसे वास्तु पुरुष का चेहरा माना जाता है। घर के मुख्य द्वार को आम के पत्तों और फूलों से सजाएं। मुख्य द्वार के दोनों सिरों पर स्वस्तिक जैसा आध्यात्मिक प्रतीक भी लगाना चाहिए। 7. हवन कुंड की उचित व्यवस्था करें : अपने घर की आभा को शुद्ध करने हेतु गृह प्रवेश के दिन हवन संस्कार करना आवश्यक है। हवन के समय जिन जड़ी-बूटियों का उपयोग किया जाता है, उनसे धुआं उत्पन्न होता है जो परिवेश को शुद्ध करने और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने में मदद करती हैं। 8. अपने निकट और प्रियजनों को आमंत्रित करें: अपने सभी करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों को या तो डिजिटल तरीके से या कॉल करके आमंत्रित करें। गृह प्रवेश पूजा में आपको कम से कम लोगों को बुलाना चाहिए क्योंकि बहुत से लोगों को आमंत्रित करने से नकारात्मक ऊर्जा आ सकती है। गृह प्रवेश पूजा (Griha Pravesh Ceremony) के संबंध में क्या करें और क्या न करेंगृह प्रवेश पूजा के लिए क्या करें और क्या न करें, इस प्रकार हैं:
गृह प्रवेश पूजा पर वास्तु प्रभावपूजा की सजावट बहुत अधिक फैंसी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि पूजा के दौरान घर में सकारात्मक शक्तियों को आकर्षित करने के लिए कुछ रस्में की जाती हैं। गृह प्रवेश पूजा के दौरान सजावट का ध्यान रखें तथा सकारात्मकता को आकर्षित करने के लिए कुछ खास उपाय करें। 1. घर के मुख्य द्वार को स्वस्तिक (हिंदुओं के पवित्र प्रतीक) और घर की प्रत्येक दहलीज को देवी लक्ष्मी के चरण से सजाएं। 2. ताजे आम के पत्तों और गेंदे के फूल की माला सकारात्मक मानी जाती है। प्रत्येक दरवाजे पर ऐसी माला लटकाएं। 3. गृह प्रवेश पूजा घर के उत्तर-पूर्वी कोने पर करें, जिसे घर का ईशान कोना कहा जाता है। 4. घर में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए नवग्रह, गणेश और वास्तु पूजा द्वारा हवन करें। 5. पूजा समाप्त होने के बाद पुजारियों को अच्छा खाना परोसें। 6. गृह प्रवेश पूजा हमेशा साफ और बड़े कमरे में करें। 7. चावल के आटे से बने रंगोली के लिए चमकीले रंग चुनें, और फर्श को आकर्षक डिजाइनों से सजाएं 8. मुख्य द्वार पर कोई वस्तु न रखी हो या कोई बाधा न हो। 9. वास्तु नियमों का पालन किए बिना अपने कमरे को न सजाएं। 10. गृह प्रवेश पूजा दरवाजों और खिड़कियों को बंद करके न करें। पूरी जगह को यथासंभव हवादार रखने की कोशिश करें।
गृह प्रवेश मुहूर्त पर कुछ महत्वपूर्ण बातेंऊपर बताये गए गृह प्रवेश 2022-23 (Griha Pravesh 2022 - 23) सुझाव से नए घर में अपने रहने की शुरुआत को शुभ बना सकते हैं। ऊपर बतायी गईं बातों का ध्यान रखने से आपके घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहेगी। कुछ कारणों से आपको ऐसे महीने में गृह प्रवेश पूजा या गृह प्रवेश करना पड़ता है जिसमें कोई शुभ तिथि न हो; ऐसी स्थिति में किसी ज्योतिषी से सलाह लेनी चाहिए। जुलाई 2022 में गृह प्रवेश कब करें?जुलाई, अगस्त, सितंबर, अक्टूबर और नवंबर 2022 में गृह प्रवेश मुहूर्त मध्य जुलाई से नवंबर 2022 तक गृह प्रवेश के लिए कोई शुभ तिथि नहीं हैं। श्रावण, भाद्रपद, अश्विन और कार्तिक महीनों को गृह प्रवेश जैसे कार्यों के लिए शुभ नहीं माना जाता है।
गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त 2022 में कब कब है?जून के तीसरे सप्ताह में गृह प्रवेश के लिए एक मात्र शुभ मुहूर्त 16 जून दिन गुरुवार को है. इस दिन दोपहर 12 बजकर 37 मिनट से अगले दिन शुक्रवार को प्रात: 05 बजकर 22 मिनट तक है. आप इस दिन अपनी सुविधानुसार अपने नए मकान का गृह प्रवेश करा सकते हैं.
जुलाई में शुभ मुहूर्त कब कब है?गणेश मिश्र से जानते हैं इस सप्ताह के शुभ मुहूर्त के बारे में. आपको यदि कोई शुभ मांगलिक कार्य इस सप्ताह करना है, तो यहां इसके बारे में जान सकते हैं. जुलाई 2022 के पहले सप्ताह में विवाह के लिए 04 जुलाई, 06 जुलाई, 07 जुलाई, 08 जुलाई और 09 जुलाई का दिन शुभ है. इसमें 5 दिन शुभ मुहूर्त हैं.
जुलाई में शुभ मुहूर्त कब तक है?सूर्योदय का समय 25 जुलाई 2022 : सुबह 5 बजकर 38 मिनट पर। सूर्यास्त का समय 25 जुलाई 2022 : शाम 7 बजकर 16 मिनट पर। आज का शुभ मुहूर्त 25 जुलाई 2022 : ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 16 मिनट से 4 बजकर 57 मिनट तक।
|