जलोढ़ मिट्टी से आप क्या समझते हैं यह भारत में कहां पाया जाता है? - jalodh mittee se aap kya samajhate hain yah bhaarat mein kahaan paaya jaata hai?

निर्माण - इनका निर्माण हिमालयी तथ प्रायद्वीपीय नदियो के द्वार मलवा निक्षेप द्वारा हुआ है।

प्रकृति - इनका रंग हल्के धूसर से भस्मी धूसर के बीच और गठन रेतीली से दोमट के बीच पाया जाता है।

इनमे पोटाश और चूना की प्रचुरता पाइ जाती है।

इनमे फॉस्फोरस नाइट्रोजन एव्म ह्युमस की कमी पाई जाती है। 

परंतु यह बहुत उपजाऊ होती है क्योकि नदियॉ कई प्रकार के शैल चूर्ण बहाकर ले आती है जिनमे बहुत से रसायनिक तत्व मिले होते है।

प्राप्ति स्थान - भारत के 40% भूभाग पर पश्चिम मे सतलज नदी से लेकर पूर्व मे ब्रह्मपुत्र नदी घाटी तक विस्तृत है।

इसके अतिरिक्त प्राय्द्वीपीय नदि घाटियो मे तथा केरल के तट के सहारे भी पाई जाती है।

जलोढ मिट्टी का विभाजन - इसको 5 भागो मे बांटा गया है।

1- नवीन (खादर) 2- प्राचीन (बांगर ) 

Types Of Soil In India

भारत में अनेक प्रकार के उच्चावच, भू आकृतियां, जलवायु और वनस्पतियां पाई जाती है। इस कारण भारत में विभिन्न प्रकार की मिट्टियां विकसित हुई है। जलोढ़ और काली मृदा भारत की उपजाऊ मिट्टी के रूप में जाना जाता है। जलोढ़ मृदा और काली मृदा वाले क्षेत्र में भारत की 80% जनसंख्या निवास करती है। जबकि लाल-पीली, लेटराइट और मरुस्थलीय मृदा कम उपजाऊ वाली मानी जाती है। यहां जनसंख्या का घनत्व अपेक्षाकृत कम देखा जाता है। आज की कड़ी में Types Of Soil In India देखने जा रहे हैं।

अखिल भारतीय मृदा एवं उपयोग सर्वेक्षण संगठन द्वारा 1956 में भारतीय मृद्राओं को वर्गीकृत करने का प्रयास किया गया। वर्ष 1957 में राष्ट्रीय एटलस एवं थिमेटिक संगठन (NATAO) द्वारा भारत की एक मृदा मानचित्र का प्रकाशन किया गया। इस मानचित्र में भारतीय मृदाओं को छह प्रमुख समूहों में बाटा गया।

👉 मैट्रिक सामाजिक विज्ञान का Question Bank वर्ष- 2009 से 2019 तक का प्रश्न

1• जलोढ़ मिट्टी
Alluvial Soils

2• काली मिट्टी
Black or Regur Soils

3• लाल एवं पीली मिट्टी
Red and Yellow Soils

4• लेटराइट मिट्टी
Laterite Soils

5• मरूस्थलीय मिट्टी
Desert Soils

6• पर्वतीय मिट्टी
Mountain Soils

Types Of Soil In India

👉 सामाजिक विज्ञान का अर्थ और महत्व को जानने के लिए क्लिक करें

Types Of Soil In India
भारत में मिट्टी के प्रकार

1• जलोढ़ मिट्टी
Alluvial Soils

⭐ निर्माण:-

इस मिट्टी का निर्माण नदी द्वारा ढो कर लाए गए जलोढ़ीय पदार्थों से हुआ है। यह मिट्टी भारत की सबसे महत्वपूर्ण मिट्टी है।

क्षेत्र या विस्तार:

भारत में जलोढ़ मृदा

इस मिट्टी का विस्तार मुख्य रूप से हिमालय की तीन प्रमुख नदी तंत्रों गंगा, ब्रह्मपुत्र और सिंधु नदी बेसिनों में पाया जाता है। इसके अंतर्गत उत्तरप्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा, असम के मैदानी क्षेत्र तथा पूर्वी तटीय मैदानी क्षेत्र आते हैं।

⭐ जलोढ़ मृदा की विशेषताएं

• यह मिट्टी बहुत ही उपजाऊ होती है।
• इस मिट्टी में पोटाश फास्फोरस चुना अधिक मात्रा में पाया जाता है।
• इसमें नाइट्रोजन तथा जैव पदार्थों कमी होती है।
• यह मिट्टी चावल गेहूं गन्ना दलहनी फसलें तथा अन्य अनाजों के लिए उपयुक्त है।
• उर्वर मिट्टी के कारण जलोढ़ मृदा में गहन कृषि की जाती है। यहां जनसंख्या सघन बसा हुआ है।
• पंजाब व हरियाणा में व्यवसायिक कृषि की जाती है।

⭐ जलोढ़ मृदा को दो भागों में बांटा जा सकता है।
(क) खादर
(ख) बांगर/भांगर

(क) खादर


• यह नवीन जलोढ़ मृदा है।
• इनमें महीन मृदा के कण कण पाए जाते हैं।
• यहां प्रति वर्ष बाढ़ का पानी पहुंचता है।
• यह बांगर के अपेक्षा अधिक उपजाऊ होता है।
• इस मिट्टी में चुने की ग्रंथी नहीं पायी जाती है।
• इस मिट्टी में बांगर की अपेक्षा कम सिंचाई की आवश्यकता पड़ती है।
• खादर मृदा का निर्माण प्लीस्टोसीन से अब तक हो रहा है।

(ख) बांगर/भांगर

• यह पुरानी जलोढ़ मृदा है।
• इसमें  खादर की अपेक्षा मृदा के कण मोटे पाए जाते हैं।
• यहां प्रति वर्ष बाढ़ का पानी नहीं पहुंचता है।
• यह खादर की अपेक्षा कम उपजाऊ मिट्टी है।
• इस मिट्टी में चुने ग्रंथी पायी जाती है।
• इस मिट्टी में खादर की अपेक्षा अधिक सिंचाई की आवश्यकता पड़ती है।
• बांगर मृदा का निर्माण प्लीस्टोसीन काल तक हुआ है।

2• काली मिट्टी
Black or Regur Soils

⭐ निर्माण:-

• इस मिट्टी का निर्माण ज्वालामुखी के लावा से हुआ है। इस कारण इस मिट्टी का रंग काला है। इसे स्थानीय भाषा में रेगर या रेगुरू मिट्टी के नाम से भी जाना जाता है। इस मिट्टी के निर्माण में जनक शैल और जलवायु ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

⭐ क्षेत्र या विस्तार:-

भारत में काली मिट्टी

इस मिट्टी का मुख्य विस्तार दक्कन पठार क्षेत्र में है। यह मिट्टी महाराष्ट्र, गुजरात के सौराष्ट्र, मालवा का पठार, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के पठार में मुख्य रूप से पाई जाती है। इसके अलावा गोदावरी और कृष्णा नदी बेसिन में भी इसका विस्तार है।

⭐ काली मिट्टी की विशेषताएं:-

• यह उपजाऊ मिट्टी है। जो कपास के लिए प्रसिद्ध है।
• इस मिट्टी का रंग काला है। जो इसमें उपस्थित अल्मुनियम और लोहे के योगिक के कारण है।
• शुष्क ऋतु में भी यह मिट्टी अपने में नमी बनाए रखती है। इस कारण इसमें सिंचाई की आवश्यकता कम पड़ती है।
• गर्म और शुष्क ऋतु में इस मिट्टी में नमी निकलने से मिट्टी में चौड़ी एवं गहरी दरारें पड़ जाती है। जिससे इसमें अच्छी तरह वायु का मिश्रण हो जाता है। और मानसून की पहली बौछार पड़ने के साथ ही ये दरारें भरभरा कर ढ़ह जाती है। इस कारण इस मिट्टी में प्राकृतिक रूप से जुदाई भी हो जाती है।
• गीली होने पर काली मिट्टी चिपचिपी होती है। इस कारण इसकी जुताई करना मुश्किल होता है।
• ये मृदा में कैल्शियम कार्बोनेट, मैगनीशियम, पोटाश, लोहा, अल्युमिना और चूने जैसे पौष्टिक तत्वों से भरपूर होती है।
• परन्तु इसमें फास्फोरस, नाइट्रोजन और जैव पदार्थों की कमी होती है।
• कपास के अतिरिक्त यह मिट्टी गन्ना, गेहूं, प्याज और फलों की खेती के लिए अनुकूल है।

3• लाल एवं पीली मिट्टी
Red and Yellow Soils

⭐ निर्माण:-

यह मिट्टी ग्रेनाइट जैसे रवेदार आग्नेय शैलों तथा नीस जैसे कायांतरित शैलों के अपक्षय से बनी है। इस मिट्टी में लाल रंग रवेदार आग्नेय और रूपांतरित चट्टानों में लौह धातु के कारण है। इसका पीला रंग इसमें जलयोजन के कारण होता है।

⭐ क्षेत्र या विस्तार:-

भारत में लाल एवं पीली मिट्टी

प्रायद्वीपीय पठार के पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों में बहुत बड़े भाग पर लाल मिट्टी पाई जाती है। जिसमें तमिलनाडु, कर्नाटक, गोवा, दक्षिण पूर्वी महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, उड़ीसा, छोटा नागपुर का पठार, उत्तर-पूर्वी राज्यों के पठार शामिल है।

⭐ लाल एवं पीली मृदा की विशेषताएं:-

• लोहे के योगिक के अधिकता के कारण इस मिट्टी का रंग लाल है।
• इसमें जैव पदार्थों की कमी होती है।
• यह मिट्टी सामान्यतः कम उपजाऊ वाली होती है। पर इसमें अधिक उर्वरक, सिंचाई आदि के द्वारा इसकी उत्पादकता बढ़ाई जाती है।
• इस मिट्टी में पोटाश, अल्मुनियम पर्याप्त मात्रा में पाई जाती है। जबकि फास्फोरस, नाइट्रोजन और चुने की कमी होती है।
• यह मिट्टी चावल, ज्वार-बाजरा, मक्का, मूंगफली, तंबाकू और फलों की पैदावार के लिए उपयुक्त है।

4• लैटराइट मिट्टी
Laterite Soils

⭐ निर्माण:-

लैटराइट मिट्टी उच्च तापमान और अत्यधिक वर्षा वाले क्षेत्र में विकसित होता है। यह भारी वर्षा से अत्यधिक निक्षालन (Leaching) का परिणाम है।

⭐ क्षेत्र या विस्तार:-

भारत में लैटराइट मिट्टी

यह मिट्टी मुख्यतः अधिक वर्षा वाले कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, असम तथा मेघालय के पहाड़ी क्षेत्र में एवं मध्यप्रदेश और उड़ीसा के शुष्क क्षेत्रों पाई जाती है।

⭐ लैटेराइट मृदा की विशेषताएं:-

• यह मिट्टी कम गहरी, कंकरीली तथा कम उपजाऊ वाली होती है।
• इसमें अत्यधिक मात्रा में प्राकृतिक एवं रासायनिक उर्वरक डालकर खेती की जाती है।
• एलुुमिनियम और लोहे के ऑक्साइड के कारण यह मिट्टी लाल-भूरा रंग का होता है ।
• इस मिट्टी में में चुना, पोटास, नाइट्रोजन, फास्फोरस और ह्यूमस की मात्रा कम पाई जाती है।
•केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश की लैटराइट मिट्टी काजू की फसल की फसल के लिए अत्यधिक उपयुक्त है।
• इस मिट्टी में काजू के अलावा कहवा तथा मसालों की खेती की जाती है।

5• मरूस्थलीय मिट्टी
Desert Soils

⭐ निर्माण:-

मरूस्थलों में दिन के समय अधिक तापमान के कारण चट्टानें फैलती है तथा रात में अधिक ठंड के कारण चटानें सिकुड़ती है। चट्टानों के इस फैलने और सिकुड़ने की क्रिया के कारण राजस्थान में मरुस्थलीय मिट्टी का निर्माण हुआ है।

⭐ क्षेत्र या विस्तार:-

भारत में मरूस्थलीय एवं पर्वतीय मिट्टी

इस मिट्टी का विस्तार राजस्थान तथा पंजाब और हरियाणा के दक्षिण-पश्चिमी भागों में पाई जाती है।

⭐ मरुस्थलीय मिट्टी की विशेषताएं:-

• यह बहुत ही कम उपजाऊ मृदा है।
• इस मिट्टी का रंग लाल और भूरा होता है।
• इस मिट्टी में ह्यूमस की मात्रा भी बहुत कम पाई जाती है है।
• इस मिट्टी को उचित तरीके से सिंचाई तथा उर्वरक डालकर कृषि योग्य बनाया जा सकता है।
• इस मिट्टी में मुख्यतः बाजरा, दलहन तथा चारे की फसल उगाई जाती है।

6• पर्वतीय मिट्टी
Mountain Soils

• पर्वतीय मृदा हिमालय की घाटियों की ढ़लानों पर 2700 मी• से 3000 मी• की ऊंचाई के बीच पाई जाती है।
• इन मृदाओं के निर्माण में पर्वतीय पर्यावरण के अनुसार बदलाव आता है।
• नदी घाटियों में यह मिट्टी दोमट और सिल्टदार होती है। परंतु ऊपरी ढ़लानों पर इसका निर्माण मोटे कणों में होता है।
• नदी घाटी के निचले क्षेत्रों विशेष रूप से नदी सोपानों और जलोढ़ पखों आदि में यह मिट्टियाँ उपजाऊ होती है।
• पर्वतीय मृदा में विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के फसलों को उगाया जाता है। इस मृदा में मक्का, चावल, फल, तथा चारे की फसल प्रमुखता से उगाई जाती है।

🔹 गृह कार्य


1• जलोढ़ मृदा का निर्माण कैसे होता है?

2• काली मिट्टी भारत के किन क्षेत्रों में पाई जाती है?

3• खादर और बांगर मिट्टी के महत्वपूर्ण चार अंतर को लिखें?

Types Of Soil In India के बाद हमारी कुछ और प्रस्तुति यहाँ नीचे आप देख सकते हैं।

👉 यूट्यूब  van hi jeevan hai पर

• हमारे पृथ्वी के ऊपर क्या है हमारा आकाश कितना बड़ा है जानने के लिए वीडियो देखें

• महेशमुंडा स्थित लक्खी पूजा मेला का वीडियो

• ब्रह्मांड का जन्म कैसे हुआ वीडियो के लिए क्लिक करें

• पारसनाथ की पहाड़ी के लिए क्लिक करें

• भारत के पुराने और प्राचीन विभिन्न तरह के सिक्के देखने के लिए यहां पर क्लिक कीजिए

• विश्व के सात आश्चर्य देखने के लिए यहां पर क्लिक कीजिए

👉 हमारे बेबसाइट www.gyantarang.com पर भी आप पढ़ सकते हैं।

• प्रत्येक महीना का करंट अफेयर्स के लिए क्लिक करें

• चट्टान के प्रकार पढ़ने के लिए क्लिक करें

• झारखंड के टॉप 50 महत्वपूर्ण प्रश्न के लिए क्लिक करें

class 10th. Geography मृदा निर्माण

• class 10th. Economics विकास से आप क्या समझते हैं

⭐ Types Of Soil In India (भारत में मिट्टी के प्रकार) आपको कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताइएगा। अच्छा लगा हो तो इसे लाइक और शेयर भी कीजिएगा। जल्द ही एक नए पोस्ट के साथ मिलते हैं। तब तक के लिए हंसिए, हंसाइए और मस्त रहिए।

भारत में जलोढ़ मिट्टी कहाँ पाया जाता है?

भारत में, उत्तर के विस्तृत मैदान तथा प्रायद्वीपीय भारत के तटीय मैदानों में मिलती है। यह अत्यंत ऊपजाऊ है इसे जलोढ़ या कछारीय मिट्टी भी कहा जाता है यह भारत के 43% भाग में पाई जाती है| यह मिट्टी सतलुज, गंगा, यमुना, घाघरा,गंडक, ब्रह्मपुत्र और इनकी सहायक नदियों द्वारा लाई जाती है| इस मिट्टी में कंकड़ नही पाए जाते हैं।

जलोढ़ मिट्टी से आप क्या समझते हो?

जलोढ़, अथवा अलूवियम उस मृदा को कहा जाता है, जो बहते हुए जल द्वारा बहाकर लाया तथा कहीं अन्यत्र जमा किया गया हो। यह भुरभुरा अथवा ढीला होता है अर्थात् इसके कण आपस में सख्ती से बंधकर कोई ठोस शैल नहीं बनाते। जलोढ़क से भरी मिट्टी को जलोढ़ मृदा या जलोढ़ मिट्टी कहा जाता है।

जलोढ़ मिट्टी क्या है यह कैसे बनती है?

निर्माण - इनका निर्माण हिमालयी तथ प्रायद्वीपीय नदियो के द्वार मलवा निक्षेप द्वारा हुआ है। प्रकृति - इनका रंग हल्के धूसर से भस्मी धूसर के बीच और गठन रेतीली से दोमट के बीच पाया जाता है। इनमे पोटाश और चूना की प्रचुरता पाइ जाती है।

जलोढ़ मिट्टी में क्या पाया जाता है?

अतिनूतन जलोढ़ मिट्टी इस प्रकार की मिट्टी गंगा, ब्रह्मपुत्र, महानदी, गोदावरी, कृष्णा, कावेरी आदि बड़ी नदियों के डेल्टा क्षेत्र में ही मिलती है। यह मिट्टी दलदली एवं नमकीन प्रकृति की होती है। इसके कण अत्यधिक बारीक होते हैं तथा इसमें पोटाश, चूना, फास्फोरस, मैग्नीशियम एवं जीवांशों की अधिक मात्रा समाहित रहती है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग