जमीन रजिस्ट्री की फीस उत्तर प्रदेश 2022 - jameen rajistree kee phees uttar pradesh 2022

UP Property Registration at IGRSUP Portal | IGRSUP in hindi | जमीन की रजिस्ट्री की जानकारी उत्तर प्रदेश | निबंधन विभाग उत्तर प्रदेश | सम्पत्ति पंजीकरण अनुक्रमणिका पंजिका | स्टाम्प शुल्क उत्तर प्रदेश – Apni Sampati Khoje | UP Property Online Registration | जमीन की रजिस्ट्री ऑनलाइन चेक UP | IGRSUP GOV IN UP

जमीन की रजिस्ट्री की जानकारी उत्तर प्रदेश : सरकारी सेवाओं का लाभ पहुचाने के लिए केन्द्र सरकार के साथ साथ राज्य सरकारें भी प्रयासरत है | उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया है | जमीन की रजिस्ट्री के सन्दर्भ में बता दें कि उत्तर प्रदेश के स्टाम्प एवं पंजीकरण विभाग के द्वारा दी जानी वाली सेवाओं को ऑफिसियल वेबसाइट ( IGRSUP GOV IN UP ) पर ऑनलाइन शुरू कर दी है | इससे राज्य के नागरिकों को अपनी जमीन की रजिस्ट्री की जानकारी से सम्बन्धित सुविधाओं को ऑनलाइन प्राप्त करने में मदद मिलेगी | उत्तर प्रदेश सरकार के स्टाम्प एवं पंजीकरण विभाग  के द्वारा लोगों को विभिन्न प्रकार की ऑनलाइन सेवाएं जैसे अचल सम्पति पंजीकरण, विवाह  पंजीकरण, भर मुक्त प्रमाण पत्र 12 साला एवं विलेखों की प्रमाणित प्रतिलिपि उपलब्ध कराता है |

यूपी स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट द्वारा उत्तर प्रदेश जमीन की रजिस्ट्री की जानकारी के लिए ऑनलाइन पोर्टल IGRSUP GOV IN UP शुरू किया गया है | यदि आप UP Property Online Registration से जुड़ी जानकारी विस्तृत एवं आसान भाषा में प्राप्त करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

जमीन की रजिस्ट्री की जानकारी उत्तर प्रदेश

  • जमीन की रजिस्ट्री की जानकारी उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग | IGRSUP GOV IN UP
      • स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग IGRSUP GOV IN UP Key Highlights
      • IGRSUP GOV IN UP / यूपी स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन पोर्टल का उद्देश्य
      • Benefits of UP Property Registration
      • जमीन की रजिस्ट्री की जानकारी यूपी के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची
    • यूपी सम्पत्ति ऑनलाइन पंजीकरण (UP Property Registration)
    • उत्तर प्रदेश सम्पत्ति पंजीकरण हेतु अपॉइंटमेंट 2021
    • जमीन रजिस्ट्री की फीस उत्तर प्रदेश 2022
      • जमीन की रजिस्ट्री ऑनलाइन चेक UP (सम्पत्ति खोजें) / igrsup.gov.in
    • जमीन की रजिस्ट्री की जानकारी उत्तर प्रदेश ऑनलाइन चेक कैसे करें ? ( UP Property Online Check ) igrsup gov in 2022
      • Contact Details of Stamp & Registration Department UP

यदि आप उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और आप अपने जमीन की रजिस्ट्री की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं | तोआपको आधिकारिक वेबसाइट igrsup.gov.in UP पर जाना है। जो लोग औद्योगिक संपत्ति का पंजीकरण के लिए आवेदन करना चाहते हैं। इसके लिए स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, उत्तर प्रदेश संपत्ति पंजीकरण के तहत पांच प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराता है। जिसमें से पहली ऑनलाइन आवेदन की सुविधा, दूसरा औद्योगिक संपत्ति पंजीकरण के लिए निवेश मित्र वेबसाइट, तीसरी संपत्ति पंजीकरण के लिए अप्वाइंटमेंट की सुविधा, चौथी संपत्ति को ऑनलाइन खोजने की सुविधा और आपके पांचवी संपत्ति का संपूर्ण विवरण प्रदान करना। इन सुविधाओं को प्राप्त करने के लिए अधिकारिक वेबसाइट https://igrsup.gov.in पर जाकर बड़ी आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जमीन रजिस्ट्री की फीस उत्तर प्रदेश 2022 - jameen rajistree kee phees uttar pradesh 2022

उत्तर प्रदेश स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग | IGRSUP GOV IN UP

UP Stamp & Registration Dept – उत्तर प्रदेश का स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग (IGRSUP) सरकार का एक महत्वपूर्ण विभाग है। राज्य सरकार के इस विभाग द्वारा अचल सम्पत्ति के लेखपत्रों के रजिस्ट्रीकरण एवं विवाह पंजीकरण का कार्य किया जाता है। इसके अतिरिक्त यह विभाग लेखपत्रों की रजिस्ट्री के साथ साथ रजिस्ट्रीकृत लेखपत्रों को संरक्षित करता है और लेखपत्रों को आम लोगों को सुलभ बनाता है। यह विभाग मुख्यतः दो अधिनियमो- 1. अधिनियम 1908 एवं 2. भारतीय स्टाम्प अधिनियम 1899 के अंतर्गत कार्य करता है।

स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग IGRSUP GOV IN UP Key Highlights

योजना का नाम यूपी प्रॉपर्टी पंजीकरण 2022
UP Property Registration ( IGRSUP GOV IN UP )
विभाग (Dept) स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग उत्तर प्रदेश
लाभार्थी (Beneficiary) उत्तर प्रदेश राज्य के सभी निवासी
विभाग का उद्देश्य (Objective) राज्य में भ्रष्टाचार को कम करना व सरकार एवं नागरिक बीच में पारदर्शिता को बढ़ावा देना
आवेदन की तिथि आवेदन कभी भी कर सकते हैं |
पंजीकरण / रजिस्ट्रेशन अंतिम तिथि (online registration last date) अंतिम तिथि निर्धारित नहीं है |
आवेदन का प्रकार ऑनलाइन मोड
ऑफिसियल वेबसाइट https://igrsup.gov.in

Also read : यूपी शासनादेश ऑनलाइन देखने के लिए यहाँ क्लिक करें |

IGRSUP GOV IN UP / यूपी स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन पोर्टल का उद्देश्य

UP Property Registration | सम्पत्ति प्रॉपर्टी ऑनलाइन पंजीकरण 2022 – उत्तर प्रदेश के राजस्व विभाग के IGRSUP का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों को आसानी से स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की सारी सुविधाएं ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराना है। जिससे की सरकार एवं राज्य के नागरिकों के मध्य पारदर्शिता को बढ़ावा मिले। ऑनलाइन सुविधाओं को शुरू करने से पहले राज्य के लोगों को अपने विवाह पंजीकरण व संपत्ति पंजीकरण के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे। इससे लोगों के बहुत समय बर्बाद हो जाते थे। अब इस योजना के आरंभ होने से जरुरतमंद लोगों को संपत्ति पंजीकरण करने और विवाह पंजीकरण का सत्यापन कराने के  लिए एवं अन्य कार्यों के लिए किसी भी रजिस्ट्रार के कार्यालय में चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी है।

इस लेख में नीचे आप निबंधन विभाग उत्तर प्रदेश ( IGRSUP GOV IN UP ) के अंतर्गत सम्पत्ति पंजीकरण अनुक्रमणिका पंजिका, जमीन की रजिस्ट्री की जानकारी, लेखपत्रों का विवरण, स्टाम्प शुल्क उत्तर प्रदेश और अपनी रजिस्ट्री को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। यूपी भूलेख नक्शा, खसरा जमाबंदी नक़ल से सम्बन्धी जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

लिंक पर क्लिक करें : उत्तर प्रदेश भूलेख सम्बन्धी पूरी जानकारी

Benefits of UP Property Registration

समय के साथ साथ सुविधाओं को ऑनलाइन किया जा रहा हैं | उत्तर प्रदेश में सम्पत्ति विवरण के ऑनलाइन होने से राज्य के लोगों को निम्नलिखित लाभ प्राप्त होंगे |

  • यूपी में सम्पत्ति विवरण के ऑनलाइन होने से राज्य के लोगों के समय में बचत होगी।
  • अब राज्य के लोगों को पटवारी खाने (तहसील) के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
  • ऑनलाइन होने से राज्य में हो रही कालाबाजारी में कमी आएगी।
  • यदि आप जमीन खरीदते हैं। तो इसके लिए अब आप रजिस्ट्री एवं अपॉइंटमेंट (Registry and Appointments) घर बैठे ही प्राप्त कर सकते हैं।
  • राज्य के निवासी ऑनलाइन सुविधा के कारण घर बैठे ही अपनी सम्पत्ति का ब्यौरा ऑनलाइन देख पायेंगे।

जमीन की रजिस्ट्री की जानकारी यूपी के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची

  • संपत्ति बेचने एवं खरीदने वाले व्यक्तियों के पहचान पत्र
  • आवेदक का फोटोग्राफ और जमीन का कागज
  • गवाही वाले व्यक्ति का पहचान पत्र
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रतिलिपि
  • सम्पत्ति पंजीकरण अनुक्रमणिका पंजिका

यूपी सम्पत्ति ऑनलाइन पंजीकरण (UP Property Registration)

UP Property Online Registration Process at igrsup gov in – राज्य के जो निवासी उत्तर प्रदेश में सम्पत्ति पंजीकरण कराना चाहते हैं | वे लोग सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (IGRSUP UP) के होम पेज पर नागरिक ऑनलाइन सेवाओं में उपलब्ध ”सम्पत्ति पंजीकरण आवेदन करें” ऑप्शन पर क्लिक करें।

जमीन रजिस्ट्री की फीस उत्तर प्रदेश 2022 - jameen rajistree kee phees uttar pradesh 2022

  • जैसे ही ऊपर दिए गये विकल्प पर क्लिक करेंगे, आपके सामने यूपी संपत्ति पंजीकरण रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी- जैस जनपद, तहसील, उपनिबंधक, मोबाइल नंबर, पासवर्ड इत्यादि को ठीक से भर दें। इसके पश्चात ‘Proceed’ के बटन पर क्लिक कर दें।
  • संपत्ति पोर्टल ( igrsup ) के अंतर्गत सफल पंजीकरण के पश्चात, आपको एक आवेदन क्रमांक प्राप्त होगा। इस आवेदन क्रमांक को भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें |
  • संपत्ति पंजीकरण Login करने के लिए आपके पास आवेदन क्रमांक तथा आपके द्वारा बनाए गए पासवर्ड का होना जरूरी है। लॉगिन करने के पश्चात, पूछी गयी सभी जानकारियों को ठीक से भरकर सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।
  • यूपी संपत्ति पंजीकरण की प्रक्रिया मुख्य रूप से तीन चरणों में पूरी होती है। प्रथम चरण के तहत आवेदक को स्टांप व रजिस्ट्रेशन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
  • दूसरे चरण में ऑनलाइन पंजीकरण करने के बाद अपने क्षेत्रीय ‘Sub Registrar Office (SRO)’ के कार्यालय में ऑनलाइन भरे हुए आवेदन फॉर्म को लेकर उपस्थित होना होता है।
  • अब संपत्ति पंजीकरण के अंतिम चरण के तहत ‘Sub Registrar Office (SRO)’ सभी दस्तावेजों का सत्यापन करने के बाद आवेदक को मूल संपत्ति का प्रमाण प्रदान कर दिया जाता है।

लेखपत्र पंजीकरण दिशा निर्देश (Document Registration Guidelines): – जब आप अपने सम्पति का रजिस्ट्रेशन कराते हैं तो लेखपत्र के निबन्धन शुल्क का भुगतान राजकोष की वेबसाइट से सीधे नहीं करना हैं बल्कि UP Property Registration के ऑप्शन का चयन करके आवेदन करते समय राजकोष के माध्यम से ही करना है।

उत्तर प्रदेश सम्पत्ति पंजीकरण हेतु अपॉइंटमेंट 2021

  • जो लोग UP Property Registration के लिए ऑनलाइन आवेदन करते हैं, उसके बाद अपनी संपत्ति पंजीकरण के लिए अपॉइंटमेंट लेना पड़ता है।
  • अपॉइंटमेंट लेने के लिए सबसे पहले “संपत्ति पंजीकरण हेतु अपॉइंटमेंट” वाले भाग पर क्लिक करना होगा।

जमीन रजिस्ट्री की फीस उत्तर प्रदेश 2022 - jameen rajistree kee phees uttar pradesh 2022

  • फिर आपको login करना होगा | आप आवेदन नंबर व पासवर्ड की सहायता से Login कर लें।
  • लॉग-इन करने के पश्चात, सभी आवश्यक जानकारियों को दर्ज के लें तथा सुविधानुसार अप्वाइंटमेंट का डेट प्राप्त करें।

जमीन रजिस्ट्री की फीस उत्तर प्रदेश 2022

Land Registry Fees UP 2021 – जब आप जमीन की रजिस्ट्री कराते हैं तो इसके लिए पंजीयन शुल्क देना होता है | उत्तर प्रदेश में पंजीयन शुल्क अभी निश्चित था | लेकिन हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की एक अहम बैठक हुई | इस बैठक में जमीन की रजिस्ट्री डीड्स पर एक फीसदी पंजीयन शुल्क पर अहम फैसला लिया गया। बैठक में रजिस्ट्रेशन एक्ट, 1908 में शामिल पंजीयन शुल्क सारिणी को संशोधित करने को मंजूरी दी गई है | इसके अनुसार निम्न बदलाव किए गए हैं |

  • नए बदलाव के अनुसार अब उत्तर प्रदेश में जमीन की Registry Deeds पर एक फीसदी पंजीयन शुल्क देना होगा। अभी तक यह शुल्क दो फीसदी या अधिकतम 20 हजार रुपये देना होता था। अब इसमें बदलाव करते हुए अधिकतम सीमा को समाप्त कर दिया गया है।
  • वर्तमान में संपत्ति की कीमत का 2% व अधिकतम 20 हजार रुपये पंजीकरण शुल्क (स्टाम्प शुल्क उत्तर प्रदेश) तय था। इस कारण बड़ी संपत्ति की रजिस्ट्री कराने वाले लोग भी उसी अनुपात में शुल्क अदा करते थे, जिससे राजस्व का नुकसान होता था |
  • अब पंजीकरण शुल्क को सीधे एक प्रतिशत तय है। इससे बड़ी संपत्ति की रजिस्ट्री कराने वाले लोगों को अधिक शुल्क देना होगा। इससे प्रदेश सरकार को प्रति वर्ष करीब 1000 करोड़ रुपये अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है।
  • नई व्यवस्था के अनुसार एक प्रतिशत की दर से एक लाख की रजिस्ट्री पर एक हजार रुपये, 20 लाख पर 20 हजार रुपये तथा 50 लाख पर 50 हजार रुपये अदा करने पड़ेंगे। इस प्रकार से पंजीकरण शुल्क बढ़ता जाएगा।
  • नई ब्यवस्था से छोटे रजिस्ट्री वालों को फायदा भी होगा, उन्हें अब केवल 1 प्रतिशत पंजीकरण शुल्क अदा करना पड़ेगा |

जमीन की रजिस्ट्री ऑनलाइन चेक UP (सम्पत्ति खोजें) / igrsup.gov.in

  • यदि आप अपनी जमीन की रजिस्ट्री ऑनलाइन चेक UP राज्य में करना चाहते हैं तो आप कहीं से भी कभी भी आसान से जानकारी प्रदान कर किसी भी संपत्ति को खोज सकते है।
  • इसके लिए ”संपत्ति खोजें” वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • उसके पश्चात, अपनी सुविधा अनुसार दिए गए विकल्पों में से एक विकल्प का चुनाव करें।
  • अब मांगी गई जानकारी जैसे- संपत्ति का पता, तहसील/ निबंधन कार्यालय, मोहल्ला, गांव इत्यादि को दर्ज करें।

जमीन रजिस्ट्री की फीस उत्तर प्रदेश 2022 - jameen rajistree kee phees uttar pradesh 2022

  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद, ‘विवरण देखें’ के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • इस प्रकार से बड़ी आसानी से संपत्ति का विवरण (UP Property Registration Details) को प्राप्त कर सकते है।

जमीन की रजिस्ट्री की जानकारी उत्तर प्रदेश ऑनलाइन चेक कैसे करें ? ( UP Property Online Check ) igrsup gov in 2022

  • इस विकल्प के माध्यम से आप बड़ी आसानी से जमीन की रजिस्ट्री ऑनलाइन चेक UP को खोज सकते हैं।
  • इसके लिए सबसे पहले वेब होमपेज पर “सम्पत्ति विवरण (Property Search)” वाले भाग पर क्लिक करे।
  • इसके पश्चात, अपनी खोज के अनुसार दिए गए विकल्पों में से एक विकल्प का चयन करें।
  • अब मांगी गई जानकारी जैसे की- संपत्ति का पता, तहसील/निबंधन कार्यालय, मोहल्ला, गांव इत्यादि को दर्ज कर दें।
  • इस तरह से आप IGRSUP GOV IN UP Portal के अंतर्गत जमीन की रजिस्ट्री की जानकारी उत्तर प्रदेश,  जमीन की रजिस्ट्री ऑनलाइन चेक UP, लेखपत्र का विवरण पंजीकरण, स्टाम्प शुल्क उत्तर प्रदेश और रजिस्ट्री ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

Contact Details of Stamp & Registration Department UP

उत्तर प्रदेश प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन हेल्पलाइन नंबर (UP Property Registration Helpline Number)

S/N पदनाम मुख्यालय स्थान दूरभाष संख्या
1 महानिरीक्षक निबन्धन⁄ आयुक्त स्टाम्प उत्तर प्रदेश इलाहाबाद, राजस्व परिषद भवन, सिविल लाइन्स इलाहाबाद फोन–0532–2623667
फैक्स–0532–2622858
शिविर कार्यालय, लखनऊ, विश्वास कामर्शियल काम्प्लेक्स,विश्वास खण्ड–3, गोमती नगर, लखनऊ फोन–0522–2308697
फैक्स–0522–2308697
2 अपर महानिरीक्षक निबन्धन (प्रशा०)  इलाहाबाद फोन–0532-2623717
फैक्स–0532-2424283
3 अपर महानिरीक्षक निबन्धन (विभागीय) इलाहाबाद फोन-0532-2623717
4 अपर महानिरीक्षक निबन्धन शिविर कार्यालय, लखनऊ फोन-0522-2308587
5 अपर महानिरीक्षक निबन्धन (विभागीय) पश्चिमी क्षेत्र गाजियाबाद, कलेक्ट्रेट परिसर गाजियाबाद फोन-120-28220844
फैक्स-0120-2820259
6 उप महानिरीक्षक निबन्धन इलाहाबाद फोन-0532-242788
7 उप महानिरीक्षक निबन्धन शिविर कार्यालय, लखनऊ फोन–0522-2308713

उत्तर प्रदेश राज्य के स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के अधिकारियों के नाम एवं संपर्क के विवरण देखने हेतु यहाँ क्लिक करें।

दोस्तों इस आर्टिकल में हमनें जमीन की रजिस्ट्री की जानकारी उत्तर प्रदेश / जमीन की रजिस्ट्री ऑनलाइन चेक UP कैसे करें ? को विस्तार से बताया है | इस आर्टिकल को पढ़कर आप आसानी से समझ सकते हैं | यदि पूरा पढ़ने के बाद भी किसी भी प्रकार का संदेह हो, तो आप अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संदेह को दूर कर सकते हैं | धन्यवाद !

ऐसी ही सरकारी योजनाओं के बारें में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानने के लिए इस वेबसाइट samriddhabharat.in को विजिट करते रहें |

जमीन रजिस्ट्री करने में कितना पैसा लगता है?

इसमें 5.20 प्रतिशत रजिस्ट्री शुल्क के रूप में देने होंगे। यही रजिस्ट्री पुरुषों के नाम पर होती है तो उन्हें 6.25 फीसदी शुल्क देना होगा। इसमें मुद्रांक शुल्क 5.25 फीसदी और और निगम सीमा कर एक प्रतिशत शामिल होगा। यानी कलेक्टर गाइड लाइन से जमीन की कीमत का 6.25 प्रतिशत शुल्क के रूप में जमा कराना होगा।

1 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री कितने में होती है?

यानि किसी जमीन का सर्किल रेट 1 लाख है, तो आपको 4 हजार रूपये स्टाम्प चार्ज देना होगा। शहरी क्षेत्र में किसी महिला के नाम पर रजिस्ट्री करवाने से 6% स्टाम्प शुल्क देना होता है। यानि किसी जमीन का सर्किल रेट 1 लाख है, तो आपको 6 हजार रूपये स्टाम्प चार्ज देना होगा। स्टाम्प शुल्क के साथ कुछ छोटी-छोटी खर्च भी आती है।

रजिस्ट्री कितने प्रकार के होते हैं?

राज्यसरकार ने जमीन के प्रकार में एकरूपता के लिए तमाम शहरी और ग्रामीण भूमि के वर्गीकरण का फैसला लिया है। जमीन का वर्गीकरण छह से सात श्रेणियों में करने की योजना है। राजधानी समेत सूबे के सभी शहरी निकायों में अब जमीन की रजिस्ट्री भी इन्हीं छह-सात श्रेणियों में होगी।

रजिस्ट्री कराने में कितना समय लगता है?

रजिस्ट्री कराने में ज्यादा से ज्यादा 1 दिन का समय लगता है।