| ||
जन्म प्रमाण पत्र में सुधार कैसे करें – जन्म प्रमाण पत्र एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया हैं क्योंकि आज के समय में Birth Certificate की मान्यता बहुत बढ़ गयी हैं। यदि आपके जन्म प्रमाण पत्र में किसी प्रकार की कोई गलती हो गयी हैं जैसे – आपका स्थायी पता, आपका नाम, माता का नाम या पिता का नाम आदि कोई भी सूचना गलत हो गयी हैं तो आप
अपने बर्थ सार्टिफिकेट में सुधार कर सकते हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि आप अपने (Birth Certificate Correction) जन्म पत्र में सुधार कैसे कर सकते हैं ? इससे जुडी समस्त जरूरी जानकारी हम आपको उपलब्ध कराएँगे।
यदि आप भी अपने बर्थ सर्टिफिकेट में करेक्शन कराना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को पूरा अंत तक पढ़िए क्योंकि इस लेख में हम आपको जन्म प्रमाण पत्र में सुधार कैसे करें (Birth Certificate Correction 2022) से संबंधित समस्त जानकारी उपलब्ध कराने जा रहें हैं। Birth Certificate Correction से जुडी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे इस लेख से जुड़े रहिये।
जन्म प्रमाण पत्र में सुधार कैसे करें ?
यदि आपके जन्म प्रमाण पत्र में कोई त्रुटि हो जाती हैं जैसे कि माता का नाम, पिता का नाम या आपका नाम गलत हो गया हैं या अन्य कोई जरुरी सूचना आपके Birth Certificate में गलत हो गयी हैं तो आप उसमें सुधार करके सही करा सकते हैं। बर्थ सर्टिफिकेट करेक्शन (Birth Certificate Correction) आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यम से करा सकते हैं। ग्रामीण नागरिक ग्राम पंचायत और शहरी नागरिक नगर निगम के माध्यम से अपने जन्म प्रमाण पत्र में संशोधन करा सकते हैं। जिसकी प्रोसेस हम आपको आगे दी गयी जानकारी के माध्यम से उपलब्ध कराएँगे।
यह भी देखें :- मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन
(Birth Certificate) जन्म प्रमाण पत्र क्या हैं ?
क्या आप जानते हैं जन्म प्रमाण पत्र क्या होता हैं ? जन्म प्रमाण पत्र किसी व्यक्ति जन्म का सत्य प्रमाण होता होता हैं जिसमें व्यक्ति की की जन्म तिथि लिखी होती हैं। जब भी किसी नवजात शिशु का जन्म होता हैं उसका पहला कानूनी दस्तावेज बर्थ सर्टिफिकेट ही होता हैं। जन्म प्रमाण पत्र को बर्थ सर्टिफिकेट को आयु प्रमाण पत्र के नाम से भी जाना जाता हैं। इस सर्टिफिकेट में शिशु की माता और पिता दोनों का नाम, शिशु का लिंग, शिशु का नाम और जन्म का दिन, दिनांक और तिथि आदि अनेक जानकारी लिखी होती हैं। आजकल जन्म प्रमाण पत्र एक मुख्य दस्तावेज बन गया हैं। प्रत्येक सरकारी कार्य जैसे नौकरी, एडमिशन और स्कालरशिप आदि के लिए जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती हैं।
Birth Certificate Correction 2022 Highlights
यदि आप Birth Certificate Correction से जुडी कुछ जरूरी सूचनाएं प्राप्त करना चाहते हैं तो आप नीचे दी गयी तालिका के माध्यम से इन विशेष सूचनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आइये देखते हैं –
आर्टिकल का नाम | जन्म प्रमाण पत्र में सुधार कैसे करें |
केटेगरी | जन्म प्रमाण पत्र |
लाभार्थी | सम्पूर्ण देशवासी |
उद्देश्य | व्यक्ति की उम्र का सत्य प्रमाण |
वर्ष | 2022 |
प्रमाण पत्र में सुधार मोड | ऑनलाइन /ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | pehchan.raj.nic.in |
बर्थ सर्टिफिकेट में लिखित विवरण
प्रत्येक जन्म प्रमाण पत्र में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी लिखी होती हैं जिसके बारे में हम आपको जरूरी सूचना प्रदान करने जा रहें हैं। इन विशेष सूचनाओं को प्राप्त करने के लिए आप नीचे दी गयी जानकारी पढ़ें –
- शिशु का लिंक
- शिशु का नाम
- माता का नाम
- पिता का नाम
- पूरा पता
- शिशु की जन्म तिथि
- जन्म का दिन
यदि बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बना होता हैं तो वह अपने भविष्य में इस प्रमाण पत्र के माध्यम से निम्न कार्यों के जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग करके समस्त सुविधाओं का लाभ उठा सकता हैं। आइये जानते हैं इन विशेष लाभों के विषय में –
- स्कूल में एडमिशन
- रोजगार/नौकरी प्राप्त करने के लिए
- विवाह हेतु आयु प्रमाण पत्र
- माता-पिता की पहचान का प्रमाण
- मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु
- पासपोर्ट का आवेदन करने के लिए
- राशन कार्ड में नाम दर्ज कराने के लिए
- ड्राइविंग लाइसेंस का आवेदन करने के लिए
- आधार कार्ड का आवेदन करने हेतु
- भामाशाह कार्ड में नाम दर्ज कराने हेतु
- बीमा पॉलिसी लेने हेतु
हम आपको नीचे दिए गए पॉइंट्स के माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र में सुधार से जुडी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराने जा रहें हैं। अगर आप इन विशेष जानकारियों को प्राप्त करना चाहते हैं तो दिए गए पॉइंट्स पढ़िए –
- Birth Certificate Correction हेतु वही व्यक्ति पात्र हो होंगे जिनके पास ओरिजनल जन्म प्रमाण पत्र होना जरूरी होगा।
- अपडेट किये जाने वाला बर्थ सर्टिफिकेट वैद्य होना चाहिए तभी आपके प्रमाण पत्र को अपडेट किया जायेगा।
- बर्थ सर्टिफिकेट करेक्शन फॉर्म के साथ जरूरी दस्तावेजों को संलग्न करना अनिवार्य होगा।
- लगभग 15 दिन के बाद आपका जन्म प्रमाण पत्र अपडेट होकर आ जाता हैं।
- इस सर्टिफिकेट का उपयोग पहचान के रूप में भी किया जाता हैं।
आयु प्रमाण पत्र में ऑफलाइन सुधार कैसे करें ?
यदि उम्मीदवार अपना जन्म प्रमाण पत्र में ऑफलाइन माध्यम से सुधार करना चाहते हैं तो हमारे द्वारा बताये गए स्टेप्स के माध्यम से आप ऑफलाइन फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं। आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
- ऑफलाइन बर्थ सर्टिफिकेट करेक्शन के लिए ग्रामीण क्षेत्रीय नागरिको को ग्राम पंचायत और शहरी क्षेत्रीय नागरिको को नगरं निगम ने जाना होगा।
- उसके बाद उम्मीदवार को जन्म प्रमाण पत्र सुधार के लिए बर्थ सर्टिफिकेट करेक्शन फॉर्म लेना होगा।
- यदि करेक्शन फॉर्म उपलब्ध नहीं हैं तो ऐसी स्थिति में आप एक प्लेन पेपर पर एप्लीकेशन भी लिख सकते हैं।
- उसके बाद आपको अपनी स्थानीय नोटरी से एक एफिडेविट जन्म प्रमाण पत्र में नाम, माता का नाम या पता आदि बदलने हेतु तैयार करना होगा।
- इसके बाद आपको फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेज जिनकी भी मांग की जाएगी वह दस्तावेज संलग्न करने होंगे।
- अब इसके बाद आपको इस फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
- इस फॉर्म पर जज के हस्ताक्षर होंगे चाहिए और इसके साथ ही शपथ पत्र भी संलग्न करना होगा।
- उसके बाद इस फॉर्म को नगर निगम/ग्राम पंचायत जहाँ से भी आपने प्राप्त किया होगा वही जमा कर दें।
- आपका करेक्शन फॉर्म प्राधिकारी द्वारा एप्रूव्ड किये जाने के बाद आपको अपना नाम क़ानूनी तौर पर बदलने के आशय की घोषणा का विज्ञापन अखबार में देना होगा। जिसका प्रारूप नीचे दिया गया हैं –
मैं, एक्सवाईजेड , ने निवास किया, मेरा नाम ABC में बदल दिया गया है और अब से ABC के रूप में यहां से जाना जाएगा। मैंने इस आशय का एक शपथ पत्र प्रस्तुत किया है, जिस पर हस्ताक्षर किए गए थे। - और उसके बाद आपको राज्य के किसी राजपत्र में इस विज्ञप्ति को प्रकाशित करना होगा।
बर्थ सर्टिफिकेट करेक्शन ऑनलाइन कैसे करें ?
उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको राजस्थान बर्थसर्टिफिकेट करेक्शन में ऑनलाइन सुधार कैसे करें उसकी ऑनलाइन प्रोसेस बता रहें हैं यह प्रोसेस हमने आपको कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से समझाने की कोशिश की हैं। अगर आप भी Birth Certificate Correction ONLINE कैसे करें ? की प्रक्रिया जानना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। आइये देखते हैं –
जन्म प्रमाण पत्र में सुधार करने संबंधित कुछ प्रश्न और उनके उत्तर
आयु प्रमाण पत्र से क्या लाभ हैं और इसका कहाँ उपयोग किया जाता हैं ?
स्कूल में एडमिशन, रोजगार/नौकरी प्राप्त करने के लिए, विवाह हेतु आयु प्रमाण पत्र, माता-पिता की पहचान का प्रमाण, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु, पासपोर्ट का आवेदन करने के लिए, रशन कार्ड में नाम दर्ज कराने के लिए, ड्राइविंग लाइसेंस का आवेदन करने के लिए, आधार कार्ड का आवेदन करने हेतु, भामाशाह कार्ड में नाम दर्ज कराने हेतु, बीमा पॉलिसी लेने हेतु, आदि कार्यों में जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती हैं।
क्या बर्थ सर्टिफिकेट में ऑफलाइन मोड में सुधार किया जा सकता हैं ?
जी हाँ, बर्थ सर्टिफिकेट में ऑफलाइन सुधार किया जा सकता हैं। यदि आप शहरी क्षेत्र से हैं तो आपको नगर निगम जाना होगा और अगर आप ग्रामीण क्षेत्र से है तो आपको तहसील मे तहसीलदार के पास जाना होगा।
क्या ऑनलाइन मोड में जन्म प्रमाण पत्र में सुधार किया जा सकता हैं ?
जी हाँ, आप ऑनलाइन माध्यम से अपने आयु प्रमाण पत्र/जन्म प्रमाण पत्र/बर्थ सर्टिफिकेट में करेक्शन कर सकते हैं।
बर्थ सर्टिफिकेट में संशोधन कौन करा सकते हैं ?
जिनके आयु प्रमाण पत्र या जन्म प्रमाण पत्र में किसी प्रकार की कोई गलती हो गयी हैं जैसे – बच्चे का नाम, माता का नाम, पिता का नाम, पता या इंग्लिश में नाम गलत या हिंदी में नाम गलत लिखा गया हैं , वह अपने इस प्रमाण पत्र में संशोधन करा सकते हैं।
समाचार पत्र में प्रकाशित किये जाने वाली घोषणा का प्रारूप क्या हैं ?
मैं, एक्सवाईजेड , ने निवास किया, मेरा नाम ABC में बदल दिया गया है और अब से ABC के रूप में यहां से जाना जाएगा। मैंने इस आशय का एक शपथ पत्र प्रस्तुत किया है, जिस पर हस्ताक्षर किए गए थे।
राजस्थान राज्य के नागरिक जन्म प्रमाण पत्र में ऑनलाइन संशोधन कैसे कर सकते हैं ?
जन्म प्रमाण पत्र में संशोधन करने की ऑनलाइन प्रक्रिया हमने अपने लेख में आपको पूर्ण विस्तार से समझाई हैं।
जन्म प्रमाण पत्र क्या होता हैं ?
किसी भी शिशु की पहचान के लिए बनाये जाने वाला उसका सबसे पहला क़ानूनी दस्तावेज जन्म प्रमाण पत्र ही होता हैं जिसमे उससे जुडी सभी जानकारी लिखी होती हैं जैसे – शिशु का नाम , शिशु के अभिभावकों का नाम , पता , लिंग और अन्य जरूरी जानकारी लिखी होती हैं।
क्या एक वर्ष के बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र में ऑनलाइन संशोधन किया जा सकता है ?
यदि बच्चा एक वर्ष से कम उम्र का है, तो आप जन्म पंजीकरण कार्यालय पर जाएं जहां आपने आवेदन किया था। यदि बच्चा एक वर्ष से अधिक है, तो सभी रिकॉर्ड एमसीडी के मुख्य कार्यालय में स्थानांतरित हो जाते हैं। आप को वहां जाकर आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा। ये एक तरह से नया प्रमाण पत्र बनाने जैसा ही है। दस्तावेज़ जमा करने के बाद, वे आपको जन्म प्रमाण पत्र ले जाने और जमा करने की तिथि दे सकते हैं।
हेल्पलाइन नंबर
हमने इस लेख के माध्यम से आपको जन्म प्रमाण पत्र में सुधार कैसे करें और जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित अनेक सूचनाओं के बारे में सूचित किया हैं। अगर आपको इन सूचनाओं के अलावा कोई अन्य सूचना चाहिए तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते हैं। हम आपके प्रश्न का उत्तर अवश्य देंगे। आशा करते हैं इस लेख में दी गयी जानकारियों से आपको सहायता मिलेगी और आप आसानी से अपने जन्म प्रमाण पत्र में सुधार कर पाएंगे।