- Hindi News
- lifestyle
- Family
- when and how to introduce cow's milk to babies in hindi
शिशु को किस उम्र से और कैसे पिलाना चाहिए गाय का दूध
parul rohatagi | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: May 19, 2020, 9:54 AM
गाय के दूध को पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है लेकिन शिशु या बच्चों को गाय का दूध देने से पहले इसके फायदे और सही उम्र के बारे में जान लेना चाहिए।
तो चलिए जानते हैं कि बच्चों को गाय का दूध देना कब शुरू करना चाहिए और बच्चों के लिए गाय के दूध के फायदे और नुकसान क्या है।
शिशु को किस उम्र से दे सकते हैं गाय का दूध
जब तक कि बच्चा एक साल यानी 12 महीने का नहीं हो जाता, तब तक उसे गाय का दूध नहीं देना चाहिए। अमेरिकन एकेडमी ऑफ
पीडियाट्रिक्स के अनुसार 12 महीने से कम उम्र के बच्चे गाय के दूध को ब्रेस्ट मिल्क और फॉर्मूला मिल्क की तरह पचा नहीं पाते हैं। गाय के दूध में प्रोटीन और खनिज पदार्थों की उच्च मात्रा होती है जिससे शिशु की किडनी पर दबाव पड़ सकता है। एक साल का होने के बाद
बच्चे का पेट और किडनी दोनों मजबूत हो चुके हैं इसलिए ये उम्र गाय का दूध पिलाने के लिए सही है।
शिशु को गाय का दूध पिलाने के फायदे
एक साल की उम्र के बाद बच्चे को गाय का दूध पिला सकते हैं और इससे बच्चे को कई लाभ भी मिलते हैं, जैसे कि :
- मांसपेशियों का विकास : गाय के दूध में उच्च मात्रा में प्रोटीन होता है जो कि बच्चे की मांसपेशियों के स्वस्थ विकास के लिए बहुत जरूरी है।
- परिसंचरण तंत्र के लिए फायदेमंद : ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने के लिए रोजाना गाय का दूध पीना सही रहता है। ये संपूर्ण परिसंचरण तंत्र को लाभ पहुंचा सकता है।
- नसों का विकास : गाय के दूध में फोसफोलिपिड और ग्लाइकोस्फिनोलिपिड नामक लिपिड होते हैं जो नसों की कोशिकाओं के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो ये लिपिड शिशु के मस्तिष्क की नसों के विकास में मददगार होते हैं।
- हड्डियों को स्वस्थ : गाय के दूध के नियमित सेवन से शिशु को रोजाना की कैल्शियम की पूर्ति में मदद मिलती है।
बच्चे को कैसे दें गाय का दूध
गाय का दूध पचाने में मुश्किल होता है और उसे धीरे-धीरे कम मात्रा में दूध देना शुरू करना चाहिए।
- हो सकता है कि बच्चे को शुरुआत में गाय का दूध पसंद न आए इसलिए उसे चम्मच से या घूंट-घूंट कर दूध पिलाएं।
- पहली बार में गाय के दूध में कोई अन्य खाद्य पदार्थ न मिलाएं। एक गिलास में दूध डालकर उसे पीने के लिए दें। इससे बच्चे को गाय के दूध के स्वाद का पता चलेगा।
- अगर आज आपने में बच्चे को एक कप दूध दिया है तो दूध की मात्रा बढ़ा़ने से पहले एक या दो दिन रूक जाएं। धीरे-धीरे इसकी मात्रा बढ़ाना सही रहेगा।
- सुबह के नाश्ते या शाम के समय बच्चे को रोज दूध पीने की आदत डालें।
बच्चे को रोज कितना दूध दें
शिशु को प्रतिदिन 946 मि.ली से अधिक मात्रा में गाय का दूध नहीं देना चाहिए। अधिक दूध पीने से कैलोरी का सेवन बढ़ सकता है और बच्चे के पेट में अन्य ठोस आहार के लिए जगह नहीं बचती है। अगर बच्चा बताई गई मात्रा से ज्यादा दूध मांगता है तो उसे ब्रेस्ट मिल्क या फॉर्मूला मिल्क दें।
गाय का दूध पीने के नुकसान
12 महीने से कम उम्र के शिशु को गाय का दूध देने से नुकसान हो सकते हैं। इससे उसके पेट और आंतों की अंदरूनी परत प्रभावित हो सकती है जिससे मल में खून आ सकता है। ज्यादा खून आने से आयरन डेफिशियंसी
एनीमिया हो सकता है जिससे कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इससे बचने के लिए 12 महीने की उम्र से पहले शिशु को गाय का दूध नहीं देना चाहिए।
क्या ब्रेस्ट मिल्क के साथ गाय का दूध दे सकते
हैं
मेडिकल विशेषज्ञों के अनुसार एक साल या दो साल की उम्र के बच्चों को मां के दूध के साथ गाय का दूध दे सकते हैं। अगर बच्चा गाय का दूध पीना शुरू कर दे तो भी उसे स्तनपान करवाना बंद करने की जरूरत नहीं है।
अब तो आप जान गए ना कि शिशु को किस उम्र से गाय का दूध पिलाना चाहिए और उसके लिए इसके फायदे और नुकसान क्या होते हैं।
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें
रेकमेंडेड खबरें
- टूरिस्ट डेस्टिनेशंस भारत के इन होटलों में नहीं होती बच्चों की एंट्री, इस बार उनसे कुछ दिन दूर रहकर अकेले मस्ती करने निकल लें कपल्स
- Adv: स्मार्ट टीवी खरीदने का है शानदार मौका, जल्दी कीजिए
- फिल्मी खबरें 'आदिपुरुष' में सैफ अली खान के लुक को हिंदू महासभा ने बताया 'आतंकी खिलजी', बीजेपी ने भी जताया विरोध
- कार/बाइक फेस्टिव सीजन में बढ़ी Royal Enfield की मोटरसाइकिलों की मांग, पिछले साल के मुकाबले भारत में 170% बढ़ी बिक्री
- न्यूज़ REDMI 10 पर आया तगड़ा डिस्काउंट, थोक में पड़ा है स्टॉक, दबाकर खरीद रहे हैं लोग
- साउथ सिनेमा तेलुगू सुपरस्टार्स का सबसे बड़ा क्लैश, चिरंजीवी बोले- नागार्जुन से नहीं है कोई मुकाबला
- हेल्थ वजन बढ़ाने और शरीर के एक-एक हिस्से को ताकतवर बनाने के लिए खाएं ये 6 चीजें
- न्यूज़ Amazon Sale पर इन 3 स्मार्टफोन पर मिल रहा सबसे तगड़ा डिस्काउंट, लोगों ने मचा रखी है लूट
- सलाह IT में है शानदार करियर, निजी से लेकर सरकारी नौकरी तक का ऑप्शन, यहां देखें डिटेल
- क्राइम एक शहर और दो सिर कटी लाश! कब्रिस्तान के पास काली पैंट-नीली शर्ट वाली लड़की कौन थी?
- खबरें बदतमीज जॉनसन को मिल गई सजा, पहले पठान का कॉलर पकड़ा फिर मारा था धक्का
- बाकी यूरोप रूस ने NATO बॉर्डर के पास दागीं परमाणु मिसाइलें, क्या सच होने वाली हैं पुतिन की धमकियां? केमिकल अटैक का भी अभ्यास
- चंडीगढ़ पंजाब विधानसभा में मान सरकार ने जीता विश्वास मत, कहा- BJP का 'ऑपरेशन लोटस' फेल
- राजनीति मेदांता अस्पताल में चल रहा मुलायम सिंह यादव का इलाज, भाई ने बताया अब कैसी है तबीयत