क्या सांप के बच्चे में भी जहर होता है? - kya saamp ke bachche mein bhee jahar hota hai?

सपोले को बच्चा समझ नहीं खाएं धोखा, होता है बड़े सांप से अधिक खतरनाक, जहर के साथ आता है अंडे से बाहर

जहरीले सांप के बच्चे को कम खतरनाक समझना घातक होता है। नन्हें सांप में भी इतना जहर होता है कि किसी इंसान की मौत हो जाए। सांप का बच्चा अंडे से जहर के साथ बाहर आता है। 

New Delhi, First Published Jul 3, 2022, 6:03 AM IST

नई दिल्ली। मानसून आने के साथ ही देश में सांप द्वारा डसे जाने की घटनाएं बढ़ गईं हैं। भारत में हर साल सांप द्वारा डसे जाने के चलते 50 हजार से अधिक लोगों की मौत हो जाती है। इनमें से अधिकतर मौतें नाग, करैत, सॉ स्केल्ड वाइपर और रसेल्स वाइपर के चलते होती है। 

जहरीले सांप के मामले में उम्र और आकार से धोखा नहीं खाना चाहिए। सपोले को बच्चा समझ यह नहीं सोचना चाहिए कि इससे खतरा नहीं है। सच्चाई यह है कि कम उम्र के सांप अपनी ही प्रजाति के बड़े सांप से अधिक खतरनाक होते हैं। सांप का बच्चा अंडे से जहर के साथ बाहर आता है। उसके विष की ग्रंथी में जहर भरा होता है और दांत डसने के लिए तैयार होते हैं। इसका कारण है कि अंडे से बाहर आते ही सांप के बच्चे को अपने दम पर ही शिकार करना होता है और अपनी रक्षा करनी होती है। दूसरे जानवरों की तरह उसे माता-पिता की सुरक्षा नहीं मिलती। 

खतरनाक होता है छोटे सांप का हमला
सांप के लिए उसका जहर कीमती होता है। वह इसका इस्तेमाल शिकार करने और अपनी रक्षा करने के लिए करता है। जब तक जरूरी नहीं हो सांप अपना जहर बर्बाद नहीं करता। यही कारण है कि नाग जैसे सांप कई बार नकली हमला भी करते हैं। ऐसे में सांप डसता तो है, लेकिन शिकार के शरीर में जहर नहीं डालता। बड़े सांप हमला करने पर एक बार में ही अपना पूरा जहर शिकार के शरीर में नहीं डालते। 

छोटे सांप के मामले में ऐसा नहीं होता। कम उम्र के सांप को पता नहीं होता कि एक बार में कितना जहर डालना है। वह अपना पूरा जहर शिकार के शरीर में डाल देता है। छोटे सांप का जहर में भी बड़े सांप जितना ही घातक होता है। सर्प विशेषज्ञ जोस लुइस कहते हैं कि अंडे से हाल ही में निकले सांप का जहर अधिक कॉन्सन्ट्रेटर होता है। अगर वह किसी को डस ले तो यह जानलेवा साबित होता है।

मानसून में अंडे से बाहर आते हैं सांप
जोस लुइस के अनुसार सांप गर्मी के दिनों में अंडे देते हैं। गर्मी के मौसम के अंत और मानसून की शुरुआत में अंडों से सपोले बाहर आते हैं। मानसून के दौरान ही इंसानों का सांपों से सामना होने की संभावना अधिक होती है। यही कारण है कि सांप के डसने के अधिकतर मामले इसी मौसम में देखे जाते हैं। जोस लुइस कहते हैं कि जहरीले सांपों से दूर ही रहना चाहिए। अगर कोई सपोला घर या किसी ऐसी जगह आ जाए जहां से उसे हटाना जरूरी हो तो बाल्टी से ढककर उसे एक जगह रोका जा सकता है। इसके बाद बचाव दल के आने का इंतजार करना चाहिए।

Last Updated Jul 3, 2022, 6:03 AM IST

क्या सांप का बच्चा जहरीला होता है?

जहरीले सांप के बच्चे को कम खतरनाक समझना घातक होता है। नन्हें सांप में भी इतना जहर होता है कि किसी इंसान की मौत हो जाए। सांप का बच्चा अंडे से जहर के साथ बाहर आता है।

सांप के बच्चे के काटने से क्या होता है?

अधिकांश सांप के काटने से काटने के आसपास दर्द और सूजन हो सकती है। जो जहरीले होते हैं उन्हें बुखार, सिरदर्द, आक्षेप और सुन्नता भी हो सकती है। हालांकि, ये लक्षण काटने के बाद तीव्र भय के कारण भी हो सकते हैं। काटने से कुछ लोगों में एलर्जी की प्रतिक्रिया हो सकती है, जिसमें एनाफिलेक्सिस शामिल हो सकता है।

क्या सांप का बच्चा लोगों को काट सकता है?

बच्चे बड़ों से ज्यादा खतरनाक नहीं होते। वे काटने में तेज हो सकते हैं, लेकिन वे अपने शरीर को नियंत्रित करने में 100% सक्षम हैं । उनका जहर और एक वयस्क का जहर एक ही है, बूंद के लिए बूंद।

घर में सांप के बच्चे निकले तो क्या होता है?

- इतना ही नहीं, शगुन शास्त्र के मुताबिक घर में काले सांप के बच्‍चे का आना भी बेहद शुभ माना जाता है. यह किसी बड़ी इच्‍छा के पूरे होने या किसी महत्‍वपूर्ण काम में सफलता मिलने की ओर संकेत करता है.

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग