मुंह पर कील क्यों होती है? - munh par keel kyon hotee hai?

आजकल युवा कील-मुंहासों की समस्या से ज्यादा परेशान हैं। इनसे निजात पाने के लिए वो हर संभव नुस्खा और इलाज अपनाते हैं। कील-मुंहासे वो स्किन से संबंधित वो अवस्था है जिसमें चेहरे पर काले या लाल रंग के दाने जैसे हो जाते हैं और जब उन्हें दबाया जाता है तो सफेद रंग का कुछ निकलता है। इन्हें दबाना ठीक नहीं होता क्योंकि इसके बाद चेहरे पर गहरे दाग-धब्बे बन जाते हैं जिनसे छुटकारा पाना और भी मुश्किल हो जाता है।

कील-मुंहासे यानि पिंपल्स होने की सबसे बड़ी वजह है जंक फूड और तला-भुना खाना। इससे हमारी स्किन ऑयली हो जाती है और पिंपल्स हो जाते हैं।

पिम्प्लेस होने के कारण

  • पिंपल्स होने की एक और वजह प्रदूषण और धूल मिट्टी है जिसकी वजह से चेहरे पर गंदगी जम जाती है और इससे कील-मुंहासे हो जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि कहीं भी जाते समय अपने चेहरे को अच्छी तरह से ढंककर चलें और नियमित रूप से चेहरे की साफ सफाई करें।
  • आपको शायद यकीन ना हो लेकिन ज्यादा कॉफी पीने से भी चेहरे पर मुंहासे हो जाते हैं। दरअसल ज्यादा कॉफी या चाय पीने से शरीर में sebum बनने लगता है जो बाद में पिंपल्स को जन्म देता है।
  • ज्यादा धूम्रपान करने और शराब पीने से भी पिंपल हो जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि इनका सेवन ना किया जाए। इसके अलावा कुछ लोगों में पिंपल्स की परेशानी जेनेटिक होती है तो वहीं कुछ लोगों की स्किन बहुत ही ऑयली होती है और ऑयली स्किन पिंपल्स को जन्म देती है।
  • दवाईयों के ज्यादा सेवन से भी पिंपल्स हो सकते हैं। इसके अलावा hormonal disbalance भी पिंपल्स होने का एक बड़ा कारण है। महिलाओं और लड़कियों में तब ज्यादा पिंपल्स की समस्या देखने को मिलती है जब उनके शरीर में हॉर्मोन में बदलाव होता है या पीरियड्स होते हैं।
  • अक्सर कहा जाता है कि चेहरे की सफाई के लिए जरूरी है कि दिन में चार से पांच बार चेहरे को धोया जाए, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि बार-बार चेहरा धोने से भी पिंपल्स की शिकायत हो जाती है। इसके पीछे वजह यह है कि फेसवॉश या फिर साबुन से जब बार-बार चेहरा धोया जाता है तो उसकी वजह से चेहरा ड्राय हो जाता है और इसकी वजह से चेहरे पर पिंपल्स हो जाते हैं।

 पिम्प्लेस हटाने के इलाज

  • ज्यादा स्क्रब करने से भी चेहरे पर पिंपल हो जाते हैं। वो कैसे ? दरअसल चेहरा स्क्रब करते वक्त उसकी मालिश की जाती है जिसकी वजह से स्किन को काफी नुकसान होता है। इसके अलावा स्किन ड्राय भी हो जाती है और नतीजा ...पिंपल्स। इसीलिए स्क्रब महीने में एक या दो बार से ज्यादा ना करें।
  • धूप में ज्यादा देर रहने से भी चेहरे पर पिंपल यानि मुंहासे हो जाते हैं। दरअसल सूरज की तेज किरणें स्किन पर सीधा असर डालती हैं जिसकी वजह से मुंहासे हो जाते हैं।

मुंहासे  रोकने के उपाय

  • बार-बार चेहरा सिर्फ पानी से धोएं।
  • जंक फूड और तली-भुनी चीजों से दूर रहें
  • हेल्दी खाना खाएं। टेंशन और स्ट्रेस से दूर रहें।
  • योगा करें और खूब पानी पीएं।

चेहरे पर कील मुंहासे क्यों आते हैं?

पिंपल्स होने की एक और वजह प्रदूषण और धूल मिट्टी है जिसकी वजह से चेहरे पर गंदगी जम जाती है और इससे कील-मुंहासे हो जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि कहीं भी जाते समय अपने चेहरे को अच्छी तरह से ढंककर चलें और नियमित रूप से चेहरे की साफ सफाई करें। आपको शायद यकीन ना हो लेकिन ज्यादा कॉफी पीने से भी चेहरे पर मुंहासे हो जाते हैं

चेहरे की कील कैसे साफ करें?

इससे कील मुंहासे छिल जाते हैं, जिससे चेहरे पर घाव भी हो जाता है और निशान बन जाते हैं। पिम्पल्स हटाने के लिए आप घर में भी उपाय कर सकते हैं। इसके लिए आप नींबू को काटकर उसका रस एक कटोरी में निकालें, इसमें थोड़ा नमक और शहद मिलाकर इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। करीब 15 मिनट बाद जब यह सूख जाए तो गुनगुने पानी से धो दें।

गालों पर फुंसी क्यों होती है?

परिचय मुँहासे (Acne) त्वचा से संबंधित एक आम स्थिति है जो अधिकांश लोगों को कभी न कभी प्रभावित करती है। इसके कारण धब्बे, तैलीय और छूने पर दर्द और गरम त्वचा जैसी समस्याएँ हो सकते हैं।

चेहरे पर दाना क्यों निकलता है?

चेहरे पर दाने निकलने का कारण पसीना आना है। गर्मी में पसीना ज्यादा आता है जिसकी वजह से स्किन पोर्स बंद होने लगते हैं, और चेहरे पर दाने निकलने लगते हैं। कई बार स्किन की ठीक से सफाई नहीं होने के कारण भी चेहरे पर दाने निकलने लगते हैं।