नमक से पोछा लगाने से क्या होता है - namak se pochha lagaane se kya hota hai

Authored by Rakesh Jha | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Apr 23, 2022, 1:30 AM

Show

  • नमक से पोछा लगाने से क्या होता है - namak se pochha lagaane se kya hota hai

    चुटकी भर नमक के ये हैं बड़े फायदे

    जिस तरह थोड़ा-सा नमक खाने को स्वादिष्ट बना देता है, ठीक उसी तरह थोड़ा-सा नमक हमारी लाइफ में भी खुशियां घोल देता है। यह वास्तुशास्त्र की मान्यता है कि नमक के पानी से पोछा लगाने पर घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
    ध्यान रहे, रविवार को ऐसा करना वर्जित माना गया है। वहीं, मंगलवार को विशेषरूप से ऐसा करने की सलाह दी जाती है।

  • नमक से पोछा लगाने से क्या होता है - namak se pochha lagaane se kya hota hai

    बाथरूम में रखें नमक होगा बड़ा फायदा

    घर का वास्तुदोष दूर करने के लिए कांच के बर्तन में नमक भरकर बाथरूम में रखें। ऐसा करने से राहू का प्रभाव भी कम होता है। साथ ही कीटाणुओं से भी छुटकारा मिलता है।

  • नमक से पोछा लगाने से क्या होता है - namak se pochha lagaane se kya hota hai

    नजर उतारने के काम आता है चुटकी भर नमक

    घर में किसी को नजर लग गई हो तो एक चुटकी नमक उसके सिर से तीन बार उतारकर घर से बाहर फेंकने की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि ऐसा करने से नजर उतर जाती है।

  • नमक से पोछा लगाने से क्या होता है - namak se pochha lagaane se kya hota hai

    बच्चों को नजर से बचाता है चुटकी भर नमक

    बच्चों को नजर से बचाने के लिए सप्ताह में एक बार उन्हें नमक मिले पानी से नहलाने की सलाह दी जाती है।

  • नमक से पोछा लगाने से क्या होता है - namak se pochha lagaane se kya hota hai

    घर में सकारात्मकता बढ़ाने में कारगर है चुटकी भर नमक

    अगर घर में सभी के मन में बुरे और नकारात्मक
    खयाल आ रहे हों तब कांच के बर्तन में नमक भरकर घर में जरूर रखें। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी।

  • नमक से पोछा लगाने से क्या होता है - namak se pochha lagaane se kya hota hai

    घर में बुरी ताकतों के प्रवेश को रोकता है चुटकी भर नमक

    मान्यता है कि अगर आप बिना पिसा नमक लाल कपड़े में बांधकर अपने घर के मेन गेट पर लटका देते हैं तो घर में किसी भी बुरी ताकत का प्रवेश नहीं होता।

  • नमक से पोछा लगाने से क्या होता है - namak se pochha lagaane se kya hota hai

    कारोबार में वृद्धि कराता है चुटकी भर नमक

    कारोबर में वृद्धि के लिए भी आप लाल कपड़े में मोटा नमक बांधकर व्यापार‌िक प्रत‌िष्ठान के मुख्य द्वार पर और त‌िजोरी के ऊपर लटकाना लाभप्रद माना गया है।

  • नमक से पोछा लगाने से क्या होता है - namak se pochha lagaane se kya hota hai

    राहु के प्रभाव से मुक्ति दिलाता है चुटकी भर नमक

    राहु-केतु की खराब दशा चल रही हो तो रात को सोने से पहले नमक के पानी से हाथ-पैर धोकर सोने से लाभ होता है। साथ ही नींद भी अच्छी आती है।

  • नमक से पोछा लगाने से क्या होता है - namak se pochha lagaane se kya hota hai

    परिवार में प्रेम बढ़ाता है चुटकी भर नमक

    घर में पॉजिटिव एनर्जी के लिए रॉक साल्ट लैंप रख सकते हैं। वास्तु के अनुसार, यह परिवार में प्रेम बढ़ाता है।,

खाने का स्वाद बढ़ाने और सेहत को दुरुस्त रखने के साथ-साथ नमक कई वास्तुदोषों को दूर करता है। आइए एक्सपर्ट से जानें। 

खाने में अगर नमक न हो तो सारा स्वाद किरकिरा हो जाता है। नमक स्वाद और सेहत दोनों के लिए ही बहुत जरूरी होता है। मगर, यदि आप वास्तु शास्त्र पर विश्वास करती हैं तो यह बात जान लें कि नमक कई तरह के वास्तु दोष भी दूर करता है।

वास्तु एंव ज्योतिष शास्त्र के एक्सपर्ट पंडित दयानंद की मानें तो एक चुटकी नमक घर परिवार, सेहत, धन और कई सारी समस्याओं को दूर करने के लिए काफी होता है। मगर, इसका सही स्थान पर सही जगह प्रयोग करना जरूरी होता है। तो चलिए पंडित जी से जानते हैं कि 1 चुटकी नमक क्या-क्या कमाल दिखा सकता है। 

इसे जरूर पढ़ें:माथे पर किस उंगली से तिलक लगाने पर मिलेगा धन, सेहत और मोक्ष

नमक से पोछा लगाने से क्या होता है - namak se pochha lagaane se kya hota hai

नमक से पोछा लगाएं 

यदि आपके घर पर कोई बहुत दिन से बीमार है या आपके घर में एक के बाद एक सदस्य बीमार पड़ रहे है। इसके साथ ही घर के सदस्यों में हमेशा अनबन बनी रहती है या झगड़े होते हैं तो जाहिर है कि आपको हर जगह नकारात्मकता ही नजर आती होगी। मगर, आपको इससे छुटकारा मिल सकता है। केवल 1 चुटकी काला नमक आपको पानी में मिला कर घर का पोछ़ा लगाना होगा। यदि आप रोज ऐसा करती हैं तो आपको इसका असर दिखने लगेगा। अगर आप हर दिन नमक से पोछा लगा सकतें तो यह बहुत ही अच्छी बात है वरना आपको हर मंगलवार के दिन घर में नमक से पोछा लगाना चाहिए। इससे आपके घर से नकारात्मकता, रोग और कलेश तीनों ही दूर हो जाएंगे।

इसे जरूर पढ़ें:Vastu Tips: कर्ज से नहीं मिल रहा छुटकारा तो ये 5 वास्तु टिप्स अपनाएं, मिलेगी सुख-समृद्धि

सही जगह रखें नमक 

नमक कितना प्रभावशाली है यह तो आप सभी जानते हैं। मगर, वास्तु में नमक को सही स्थान पर सही बर्तन में रखने के बारे में बताया गया है। यदि आपकी आदत किसी भी बर्तन में नमक रख देने की है तो इसे सुधार लें। इस बात का बहुत फर्क पड़ता है कि आप किस चीज से बने बतर्न में नमक रखती हैं। ऐसी मान्यता है कि आपको हमेशा कांच से बने जार में ही नमक रखना चाहिए। इतना ही नहीं नमक के साथ एक लौंग भी डाल देनी चाहिए। इससे आपके घर में सुख और समृद्धि का वास होता है। ऐसा करने से आपको आर्थिक संकट भी कभी नहीं सताता है। किचन में लाल रंग बढ़ाता है पॉजिटिविटी, जानिए कैसे

नमक से पोछा लगाने से क्या होता है - namak se pochha lagaane se kya hota hai

मानसिक शांति के लिए 

यदि आप खुश रहना चाहती हैं तो बहुत जरूरी है कि आपका मन शांत हो। अगर आपका मन शांत नहीं तो आप बीमार भी रहती हैं और नकारात्मकता भी आपको घेरे रहती हैं(घर में लगाएंगी पौधे तो बढ़ जाएगी सुख-शांति और समृद्धि)। वास्तु के अनुसार नमक मानसिंक शांति के लिए रामबाण इलाज है। अगर आप नहाते वक्त अपने पानी में केवल चुटकी भर नमक डालती हैं तो आपको इससे मन की शांति मिलती है। इससे आपका आलस्य भी दूर भाग जाता है और आप पूरे दिन तरोताजा महसूस करती हैं। 

बीमारी हो जाती है दूर 

अगर आपके घर में कोई बहुत दिनों से बीमार है तो आपको उसके बेड के नजदीक एक कांच के जार में नमक भर कर रखना चाहिए। इस नमक को आपको हर महीने बदलना चाहिए। ऐसा करने से सेहत में सुधार होता है। ऐसा आपको तब तक करना है जब तक बीमार व्यक्ति ठीक नहीं हो जाता है। बीमारियों को कोसों दूर भगाना हैं तो घर में वास्‍तु के अनुसार करें बदलाव

घर में सुख-शांति के लिए 

हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में सुख और शांति बनी रहे। मगर, हर दिन यह संभव नहीं हो पता है। किसी न किसी बात पर मन अशांत ही रहता है। व्यक्ति कितनी भी कोशिश कर लें कोई न कोई बात उसे परेशान जरूर करती है। मगर, एक उपाय है जो आपको इससे छुटकारा दिला सकता है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि यदि आप पहाड़ी नमक को घर के एक कोने में रख दें तो आपके घर से सारी नकारात्मकता दूर हो जाती हैं और घर में सुख शांति बनी रहती है। 

इन बातों का रखें ध्यान 

  • कभी भी आप सीधी हथेली में नमक रख कर दूसरे व्यक्ति को न दें इससे आपका उससे झगड़ा हो सकता है। 
  • नमक को कभी जमीन पर न गिरने दें। अगर नमक जमीन पर गिरता है तो इससे दुर्भाग्य आता है। 

यह आर्टिकल अगर आपको अच्‍छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें और साथ ही इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

नमक से पोछा लगाने से क्या होता है - namak se pochha lagaane se kya hota hai

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, पर हमसे संपर्क करें।

नमक का पोछा कौन से दिन लगाना चाहिए?

यह वास्तुशास्त्र की मान्यता है कि नमक के पानी से पोछा लगाने पर घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ध्यान रहे, रविवार को ऐसा करना वर्जित माना गया है। वहीं, मंगलवार को विशेषरूप से ऐसा करने की सलाह दी जाती है।

नमक से लक्ष्मी कैसे आती है?

कांच की कटोरी में नमक भरकर घर के बाथरूम में रखें। इससे घर में उत्पन्न होनेवाली नकारात्मक ऊर्जा शांत रहती है। समय-समय पर इस नमक को बदलते रहना चाहिए।

टॉयलेट में नमक डालने से क्या होगा?

साथ ही राहु-केतु का दुष्प्रभाव भी कम होता है। साथ ही हफ्ते में एकबार छोटे बच्चों को पानी में नमक डालकर नहलाना चाहिए।

पोछा कब नहीं लगाना चाहिए?

घर में कब झाड़ू पोछा कब नहीं लगाना चाहिए | Pandit.