परिवहन तथा संचार के विभिन्न साधनों को देश की अर्थव्यवस्था की जीवन रेखा क्यों कहा जाता है? - parivahan tatha sanchaar ke vibhinn saadhanon ko desh kee arthavyavastha kee jeevan rekha kyon kaha jaata hai?

Solution : परिवहन अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। परिवहन के कारण ही कच्चा माल कारखानों तक पहुँच पाता है और उत्पाद ग्राहकों तक पहुँच पाते हैं। किसी भी देश के विकास की दर वहाँ उत्पादित होने वाली वस्तुओं और सेवाओं तथा एक कोने से दूसरे कोने तक उनके आवगमन पर निर्भर करती है। इसलिए तेज विकास के लिए कुशल परिवहन अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है। इसके अलावा, संचार की सहूलियत, जैसे टेलिफोन और इंटरनेट, से सूचना का आदान प्रदान सहजता से होता है। स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार ने भारत की अर्थव्यवस्था को जीवंत बना दिया है। इससे हमारा जीवन और भी सुखमय हो गया है और इससे जिंदगी जीने के लिये जरूरी सुख सुविधाओं का विकास हुआ है। इन्हीं कारणों से परिवहन तथा संचार के साधन को किसी देश की जीवन रेखा तथा अर्थव्यवस्था कहा जाता है।

परिवहन और संचार के विभिन्न साधनों को अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएं क्यों कहा जाता है?

परिवहन और संचार के साधन किसी देश की जीवन रेखा तथा अर्थव्यवस्था क्यों कहे जाते हैं? परिवहन तथा संचार के साधन किसी देश की जीवन रेखा कहे जाते हैं क्योंकि देश में लोगों, तकनीकी आदि का प्रवाह इन्ही पर निर्भर करता है। माल और वस्तुओं को परिवाह के बिना एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुँचना कठिन है।

परिवहन और संचार के आधुनिक साधनों को हमारे राष्ट्र की जीवन रेखाएँ क्यों कहा गया है?

परिवहन के साधनों द्वारा उपयोगी वस्तुओं को बाजार तक पहुंचाया जा सकता है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में पैदा होने वाले अशांति, सूखा, बाढ़ ,महामारी जैसे आपदा के क्षेत्रों में सहायता कार्य करने में यातायात के साधन सहायक होते हैं। इसलिए परिवहन और संचार के आधुनिक साधनों को हमारे राष्ट्र की जीवन रेखाएं कहते हैं।

भारतीय अर्थव्यवस्था में परिवहन का क्या महत्व है?

परिवहन के साधनों द्वारा उपयोगी वस्तुएँ बाजार तथा उपभोक्ताओं तक शीघ्रता से पहुँचाई जाती है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में अशांति, सूखा, बाढ़ अथवा । महामारी जैसी समस्या का आसानी से मुकाबला किया जा सकता है और तत्काल सहायता पहुँचाने में सक्षम है।

राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखा क्या है?

→ वायु परिवहन तीव्रतम, आरामदायक व प्रतिष्ठित परिवहन का साधन है। इससे यह साबित होता है कि परिवहन तथा संचार के अनेक लाभ हैं। ये साधन देश के विकास में सहायक हैं। इसलिए ये किसी भी देश की जीवन रेखा तथा अर्थव्यवस्था कहे जाते हैं।