राम शब्द रूप, संस्कृत में राम का शब्द रूप कैसे लिखें, अगर आप इन प्रश्नों का उत्तर जानने के लिए हमारे इस ब्लॉग पर आए हैं तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं |
राम शब्द रूप को जानने से पहले हमें इसकी प्रकृति के बारे में जानना अति आवश्यक हो जाता है, ताकि हमें याद करने में आसानी हो और हम कभी एक ही चीज ना खोजें।
संबंधित लेख : संस्कृत व्याकरण में उपसर्ग
राम शब्द के शब्द रूप को जाने से पहले चलिए हम राम शब्द के कुछ और महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हैं -
राम शब्द का अर्थ
आपने यह जरूर सुना होगा या जानते होंगे कि राम दशरथ के ज्येष्ठ सुपुत्र का नाम था जिन्होंने रावण का वध किया था और पुरे विश्व में धर्म स्थापना की अलग कीर्तिमान स्थापित की।
परंतु क्या आप राम शब्द के अर्थ को भी जानते हैं ?
दरअसल राम शब्द संस्कृत के दो धातुओं, रम् और घम से बना है। जिसमें रम् का अर्थ है रमना या निहित होना, और वही घम का अर्थ है ब्रह्मांड का खाली स्थान ।
इस प्रकार राम का शाब्दिक अर्थ हुआ, सकल ब्रह्मांड में निहित या रमा हुआ तत्व यानी चराचर में विराजमान स्वयं ब्रम्ह।
शास्त्रों में लिखा है, “रमन्ते योगिनः अस्मिन सा रामं उच्यते” अर्थात, योगी ध्यान में जिस शून्य में रमते हैं उसे राम कहते हैं।
राम शब्द का संधि विच्छेद
क्योंकि आज हम राम के बारे में जानने वाले हैं, तो हम आपको राम से संबंधित कोई भी प्रश्न शेष नहीं रहने देना चाहते हैं?
आपके मन में आया होगा कि राम कितना छोटा शब्द है, तो क्या इसका संधि विच्छेद संभव है ? संभव है तो, आखिर राम का संधि विच्छेद क्या है ?
दरअसल राम शब्द का संधि विच्छेद थोड़ा विवादास्पद है, बहुत से व्याकरण विधाओं का मानना है कि राम एक पद है एवं इस का संधि विच्छेद नहीं किया जा सकता क्योंकि संधि विच्छेद के नियम के अनुसार संधि दो या दो से अधिक पदों के मेल को कहा जाता है।
वही कई ज्ञानी यह भी कहते हैं, कि राम शब्द का संधि विच्छेद र् + आम , र + आम , इत्यादि में से कोई एक हो सकता है।
अब आप सोच रहे होंगे की मैंने तो आपकी दुविधा को और भी बढ़ा दिया तो मैं आपको स्पष्ट कर दू कि राम शब्द का वास्तविक में कोई संधि विच्छेद नहीं किया जा सकता है क्योकि यह एक पद है।
राम शब्द का शब्द रूप
तो अब आपकी बेसब्री का ज्यादा इम्तिहान न लेते हुए आपको राम शब्द का शब्द रूप बता देते है , जिसके लिए आप हमरे कंटेंट को पढ़ रहें हैं -
प्रथमा | रामः | रामौ | रामाः |
द्वितीया | रामम् | रामौ | रामान् |
तृतीया | रामेण | रामाभ्याम् | रामैः |
चतुर्थी | रामाय | रामाभ्याम् | रामेभ्यः |
पञ्चमी | रामात् | रामाभ्याम् | रामेभ्यः |
षष्ठी | रामस्य | रामयोः | रामाणाम् |
सप्तमी | रामे | रामयोः | रामेषु |
सम्बोधन | हे राम! | हे रामौ! | हे रामाः! |
राम शब्द रूप बिलकुल बालक के जैसा व्यहवार करता है तो इसका यह अर्थ यह है की यह भी उसी श्रेणी में आता है तो हमें यह शंका नहीं रखनी चाहिए की राम या बालक मुख्य शब्द रूप है , आप अकारान्त पुल्लिंग शब्द के किसी भी शब्द को मुख्य मान कर उसका ज्ञात कर सकते हैं |
अन्य महत्वपूर्ण शब्द रूप
- बालक शब्द रूप
- अस्मद् शब्द रूप
- लता शब्द रूप
- बालिका शब्द रूप - संस्कृत व्याकरण
- नदी शब्द रूप
- साधु शब्द रूप
- युष्मद् शब्द रूप
- तत्/ तद् शब्द रूप - तीनों लिंगो में
- भानु शब्द रूप
- भाषा किसे कहते हैं
- शब्द किसे कहते हैं
Homeसंस्कृत-हिन्दी शब्दकोश (य से व)राम का हिंदी अर्थ- meaning of sanskrit to hindi word RAM
संस्कृत शब्दकोश : शब्द राम (RAM) का हिन्दी मे अर्थ ( Sanskrit to Hindi Dictionary) , संस्कृत शब्द राम का हिंदी में मतलब- translation and definition in Hindi language. Sanskrit Hindi Free Dictionary. , Meaning of राम (RAM) in Hindi
राम का हिंदी अर्थ- meaning of sanskrit to hindi word RAM
राम :- | राम- देवता Shrii राम |
{ ID}
संस्कृत शब्द राम का हिंदी में मतलब राम- देवता Shrii राम होता है । Sanskrit Word RAM (राम ) Meaning in Hindi is Ram- Lord Ram Shrii (राम- देवता Shrii राम)
find all sanskrit words on this website, if found any wrong word please comment in below comment box.