रीट 2022 में कितने पेपर होंगे? - reet 2022 mein kitane pepar honge?

हिंदी न्यूज़ करियरREET 2022: ऐसा आएगा रीट का क्वेश्चन पेपर, यहां चेक करें पेपर I और II परीक्षा का पूरा पैटर्न

RBSE REET EXAM 2022: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान, अजमेर) इस साल राजस्थान एलिजिबिलिटी एग्जामिनेशन फॉर टीचर्स (REET 2022) आयोजित करेगा।  कुछ समय पहले  राजस्थान के मुख्यमंत्री ...

रीट 2022 में कितने पेपर होंगे? - reet 2022 mein kitane pepar honge?

Priyanka Sharmaलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 09 Jan 2022 10:14 AM

RBSE REET EXAM 2022: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान, अजमेर) इस साल राजस्थान एलिजिबिलिटी एग्जामिनेशन फॉर टीचर्स (REET 2022) आयोजित करेगा।  कुछ समय पहले  राजस्थान के मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत ने घोषणा कि REET 2022 परीक्षा राज्य भर में 14 और 15 मई को आयोजित की जाएगी।  इस भर्ती परीक्षा के जरिए प्रदेश को करीब 20,000 नए शिक्षक मिल सकेंगे। इस भर्ती में विशेष शिक्षकों हेतु भी प्रावधान किया जाएगा। इससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। जो उम्मीदवार REET परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वह सिलेबस और परीक्षा पैटर्न के बारे में यहां जानें।

पेपर I के लिए पिछला साल REET सिलेबस – यहां क्लिक करें

पेपर II के लिए पिछला साल REET सिलेबस – यहां क्लिक करें

यहां जानें- परीक्षा का पैटर्न

REET 2022 पेपर I और पेपर II दो पेपरों के लिए आयोजित होने जा रहा है।   पेपर में विभाजन मुख्य रूप से इसलिए है क्योंकि परीक्षा दो शिक्षण स्तरों के लिए आयोजित की जाती है। हालांकि, दोनों पेपरों में 150 अंकों के लिए प्रत्येक में 150 प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 01 अंक दिया जाएगा। परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन नहीं है। बता दें,  पेपर I में पांच सेक्शन होते हैं जबकि पेपर II में चार सेक्शन होते हैं। प्रत्येक पेपर को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 150 मिनट का समय दिया जाएगा।

सिलेबेस

REET 2022 का पेपर I कक्षा 1 से 5 तक के लिए होगा। परीक्षा में पांच सेक्शन होंगे, जो इस प्रकार है:-

1- चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडगॉजी

2- लैंग्वेंज 1 ,

3- लैंग्वेंज 2

4- मैथेमेटिक्स

5- एनवायरमेंटल स्टडीज

=प्रश्न पत्र में प्रत्येक सेक्शन को 30 अंक का होगा।

REET 2022 का पेपर I कक्षा  6 से 8 तक के लिए होगा। पेपर II में चार सेक्शन होंगे, जो इस प्रकार है:-

1- चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडगॉजी

2- लैंग्वेंज 1 ,

3- लैंग्वेंज 2

4- मैथेमेटिक्स और साइंस

5- सोशल स्टडीज

पहले तीन सेक्शन  को छोड़कर, अंतिम दो सेक्शन  वैकल्पिक हैं और उम्मीदवार अपनी रुचि और विशेषज्ञता के अनुसार इनमें से किसी एक को चुन सकते हैं। पहले तीन सेक्शन  प्रत्येक में 30 अंकों के होते हैं जबकि तीसरा वैकल्पिक सेक्शन  60 अंकों का होता है।

बता दें, शिक्षण के मामले में उम्मीदवारों की योग्यता निर्धारित करने के लिए हर साल REET परीक्षा आयोजित की जाती है। पेपर 1 उन उम्मीदवारों के लिए है जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं और पेपर 2 कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाना चाहते हैं। परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को आजीवन वैधता वाला एक प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

हिंदी न्यूज़ करियरREET 2022 : रीट में अब होंगी दो परीक्षाएं, बदला चयन प्रक्रिया का पैटर्न

REET 2022 : रीट में परीक्षा अब दो चरणों में होगी। शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने कहा है कि रीट परीक्षा में न्यूनतम प्राप्तांक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की फिर से प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की...

रीट 2022 में कितने पेपर होंगे? - reet 2022 mein kitane pepar honge?

Pankaj Vijayलाइव हिन्दुस्तान टीम,जयपुरFri, 25 Feb 2022 09:35 AM

REET 2022 : रीट में परीक्षा अब दो चरणों में होगी। शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने कहा है कि रीट परीक्षा में न्यूनतम प्राप्तांक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की फिर से प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की जायेगी। प्रतियोगी परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर सफल अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। रीट के दूसरे चरण की परीक्षा के लिए अलग से तिथि और दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे। 

आपको बता दें कि रीट 2021 और रीट 2022 के जरिए अध्यापक लेवल-1 व लेवल-2 के कुल 62000 पदों पर भर्ती की जानी है। रीट लेवल-1 के 15,500 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। 23-24 जुलाई 2022 को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा रीट लेवल-1 और रीट लेवल-2 की परीक्षा कराई जाएगी। रीट 2022 46500 पदों के लिए होगी। इसमें लेवल-1 के 15,000 तथा लेवल-2 के 31,500 पद होंगे। लेवल-2 की रद्द हुई रीट परीक्षा के अभ्यर्थियों से फिर से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। 

रीट 2021 लेवल-1 की 15500 भर्ती में एक पद के लिए 9 अभ्यर्थी मैदान में
रीट 2021 लेवल-1 परीक्षा के जरिए हो रही 15500 पदों पर शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। करीब 1.25 लाख आवेदन आए हैं। पहली बार पदों के मुकाबले दो गुना अभ्यर्थियों को दस्तावेज और पात्रता जांच के लिए बुलाया जाएगा। इसका मतलब है कि 15500 पदों के लिए मेरिट के आधार पर 31 हजार अभ्यर्थियों की जांच होगी। लेवल-1 शिक्षक भर्ती में इस बार 1 पद के लिए 9 अभ्यर्थियों में ही मुकाबला होगा। 

रीट 2022 में कितने पास हुए?

ग़ौरतलब है कि रीट 2022 परीक्षा में कुल 3.2 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से 2.03 लाख ने परीक्षा पास की.

रीट 2022 का नया सिलेबस क्या है?

रीट सिलेबस 2022 हाइलाइट रीट सिलेबस 2022 के अनुसार पेपर I और पेपर II के बाल विकास और शिक्षाशास्त्र के प्रश्न क्रमशः 6-11 वर्ष और 11-14 वर्ष के आयु समूहों के बच्चों पर लागू शिक्षण और सीखने के शैक्षिक मनोविज्ञान पर केंद्रित होंगे। प्राथमिक और माध्यमिक चरण इस श्रेणी के अंतर्गत आते हैं।

राजस्थान रीट 2022 कब होगी?

बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन, राजस्थान की ओर से रीट, 2022 का आयोजन 23 और 24 जुलाई, 2022 को किया गया था। लेवल 1 और लेवल 2 के लिए कुल 16 लाख 44 हजार 246 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षा दो पाली में सुबह 10 से 12.30 और दोपहर 03 से शाम 05.30 बजे तक आयोजित की गई थी।

रीट में कुल कितने?

राजस्थान रीट 2022 भर्ती परीक्षा के जरिए तृतीय श्रेणी शिक्षकों के 46500 पदों पर भर्ती की जाएगी।