सफल जीवन में अच्छी आदतें क्या है? - saphal jeevan mein achchhee aadaten kya hai?

Good Habits in Hindi | 10 अच्छी आदतें in Hindi | अच्छी आदतें कैसे बनाएं?, अच्छी आदतें कौन-कौन सी है, छात्रों के लिए अच्छी आदतें, आदत कैसे बदले, सफल जीवन के लिए अच्छी आदतें, 10 Achi aadatein in hindi

Show

क्या आप जानते हैं? कि आपकी Daily Activity और विहैवियर का लगभग 42 से 45 प्रतिशत हिस्सा आपकी आदतों का होता है। आप दिन भर में जो भी हरकत, जो भी एक्टिविटी परफोर्म करते हैं, उनका लगभग 42 % भाग आदतन होते हैं। दोस्तों नमस्कार! आज हम अच्छी आदतों के बारे में चर्चा कर रहें हैं।

आज के लेख में आप अच्छी आदतों (Good Habits in Hindi) के बारे में विस्तार से जानेंगे। अच्छी आदतें क्या हैं? अच्छी आदतें कैसे बनाएं?, साथ ही ’10 अच्छी आदतें in Hindi में’ (सफल जीवन के लिए अच्छी आदतें) जो आपको एक सफल इंसान बनाने में सहायक होंगी।

तो चलिए जानते हैं- 10 अच्छी आदतें इन हिंदी : Good Habits in Hindi

– क्या आप जानते हैं? कि आपकी आदतें ही आपके द्वारा लिए गए छोटे-छोटे निर्णय और आपके द्वारा प्रतिदिन किए जाने वाले कार्य जैसे स्नान करना, अपने दाँत ब्रश करना, साइकिल चलाना और काम के लिए तैयार होने जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियों को करने में सक्षम बनाती हैं।

एक दिलचस्प बात यह है कि आपको इन सभी कार्यों को करने के लिए एक बार भी सोचना नहीं पड़ता : इसे कैसे करना है? एक बार आदतें बन जाने के बाद यह स्वतः ही घटित होती हैं।

आदतें मुख्यतः दो तरह की होती हैं, अच्छी आदतें और ख़राब आदतें। अच्छी आदतें वे हैं जो लाभदायक हैं, जो आपके काम को आसान बनाती हैं, और जो आपको आगे बढ़ाने, एक बेहतर इंसान बनने और सफल होने में मदद करती हैं। जबकि ख़राब आदतें आपको निम्न स्तर का इंसान बनाती हैं। आपका नुकसान करती हैं।

  • अच्छी आदतें क्या हैं? | What is Good Habit in Hindi?
  • 10 अच्छी आदतें in Hindi | 10 Good Habits in Hindi
  • अच्छी आदतों का महत्व – Benefits of Good Habits in Hindi
  • अच्छी आदतें कैसे बनाएं? – Achi aadat kaise banaye?
    • 1. अच्छी आदत बनाने के लिए हमेशा छोटी शुरूआत करें।
    • 2. बाधाओं को दूर करें।
    • 3. संतुलन बनाकर चलें।
  • सफल जीवन के लिए 10 अच्छी आदतें | 10 Good Habits in Hindi
  • 10 Good Habits | 10 अच्छी आदतें in Hindi, जो सभी के लिए जरुरी हैं।
    • 1. रोजाना मेडिटेशन का अभ्यास करना
    • 2. सुबह जल्दी उठना
    • 3. हर दिन व्यायाम करना
    • 4. विचारशील पुस्तकें पढ़ना
    • 5. दिन के शुरुआत पौस्टिक नाश्ते से करना
    • 6. आभार व्यक्त करना।
    • 7. समय का सदुपयोग करना
    • 8. पर्याप्त नींद लेने की आदत
    • 9. जिम्मेदारी लेने की आदत
    • 10. रात का भोजन परिवार के साथ बैठ कर करना
  • सफल जीवन के लिए 10 अच्छी आदतें। – Good Habits for Successful Life in Hindi
      • निष्कर्ष:

अच्छी आदतें क्या हैं? | What is Good Habit in Hindi?

अच्छी आदतें एक ऐसा पॉजिटिव बिहेवियर हैं, जिसका आप लगातार अभ्यास करते हैं। जिन्हें विकसित करके आप अपने जीवन को एक बेहतरीन रूप में बदल सकते हैं।

अच्छी आदतें वे हैं जो आपको एक बेहतर जीवन जीने के करीब ले जाती हैं और एक सफल और खुशहाल जीवन जीने के लिए पहली मूलभूत जरूरत भी होती हैं।

कहा जाता है कि, आपकी आदतें ही आपका भविष्य बनाती हैं। आपकी आज की आदत जैसी भी होगी, आपका आने वाला भविष्य भी उसी के अनुसार बनता है।

सबसे जरूरी बात : आपका आज का जीवन जैसे भी है वह सब आपकी आदतों का ही परिणाम है। आप एक व्यवस्थित जीवन जी रहे हैं या आप संतुलन से बाहर हैं। यह आपकी आदतों का ही परिणाम है।

आप कितने खुश हैं या अपने जीवन से दुःखी हैं, आप जीवन में कितने सफल हैं या असफल हैं। यह सब कुछ आपकी आदतों का ही परिणाम है।

  •  जीवन में संतुलन कैसे बनाएं?

सफल जीवन में अच्छी आदतें क्या है? - saphal jeevan mein achchhee aadaten kya hai?

अच्छी आदतों (Good Habits) का एक व्यक्ति के जीवन में बहुत महत्व होता है। अगर आपके अंदर अच्छी आदतें हैं तो आप बड़े से बड़ा काम आसानी से कर सकते हैं और बड़ी से बड़ी सफलता अचीव कर सकते हैं।

अपनी अच्छी आदतों से ही एक व्यक्ति महान बनता है और लोगों के बीच सम्मान पाता है।

एक सफल व्यक्ति सफल इसलिए होता है, क्योंकि इसकी आदतें सफल लोगों वाली होती हैं। यदि आपमें सफल लोगों की अच्छी आदतें हैं तो आपको जीवन में सक्सेसफुल होने से कोई भी बाधा नहीं रोक सकती है।

आप जीवन में जो भी करते हैं उनमें से हर एक चीज की एक आदत होती है। इनमें से ढेर सारी आदतें हैं जो आप हर दिन परफॉर्म करते हैं। चलिए जानते हैं वह क्या हैं?

पहला : यह वह आदत है जिसे आप शायद ही नोटिस करते हैं। क्योंकि ये आदतें आपके जीवन का एक जरुरी हिस्सा बन चुकी हैं। जैसे दाँतो पर ब्रश करना, स्नान करना, कपड़े पहनना। इस प्रकार की आदत को आप दैनिक रूप से परफोर्म करते हैं।

जीवन में ज्यादा सक्सेसफुल होने के लिए कुछ अच्छी आदतें, जैसे किताबें पढ़ना, स्वस्थ भोजन करना, नियमित व्यायाम करना, सकारात्मक सोच रखना, नई चीजें सीखने की आदत आदि यह दुसरे प्रकार की आदत है जो अत्यंत लाभकारी होती हैं।

वहीँ तीसरे प्रकार की आदतें खराब आदतें हैं जो आपका नुकसान करती हैं। जैसे धूम्रपान करना, मादक पदार्थों का सेवन, टालमटोल करना, अधिक भोजन करना।

अच्छी आदतों का महत्व – Benefits of Good Habits in Hindi

“आपकी आदतें ही आपका भविष्य तय करती हैं।” यह कहावत तो आपने कभी न कभी जरुर सुनी होगी। इस बारे में आदतों का विज्ञान कहता है कि अगर आपके ‘जीवन का निर्माण और जीवन का विध्वंस’ यदि कोई कर सकता है तो आपके आदतें ही हैं।

अपनी दैनिक आदतों के जरिये आप अपने जीवन की दिशा को मनचाहे रास्ते पर मोड़ सकते हैं। सफलता के लिए अच्छी आदतें  विकसित करने से आप अपने जीवन को बेहतर आकार में बदल सकते हैं।

जबकि बुरी आदतें आपको अपने लक्ष्यों से दूर ले जा सकती हैं। या इससे भी बदतर – आपकी खुशी को कम कर सकती हैं। हालांकि, अच्छी आदतों को बढ़ावा देकर, आप सफलता, खुशी और अपने मनचाहे जीवन के करीब पहुंच सकते हैं।

आप अपने व्यक्तिगत विकास (पर्सनल डेवलपमेंट) में निवेश करने के लिए समय निकालकर, आप स्वयं का एक बेहतर संस्करण बन सकते हैं।

अच्छी आदतें कैसे बनाएं? – Achi aadat kaise banaye?

यहाँ तक आने के बाद अब आपके मन में सवाल होगा कि अच्छी आदतों का विकास कैसे करें? तो मैं आपसे कहना चाहूँगा कि किसी भी आदत को बनाना मुश्किल काम नही है। इसमें ज्यादा समय नही लगता है।

लेकिन सबसे ज्यादा मुश्किल काम जो है, वह है अपनी इस आदत को बनाये रखना। जी हां, इसके लिए दृढ़ संकल्प और आत्मअनुशासित होना बहुत आवश्यक है। थोड़ी लापरवाही आपकी सारी मेहनत पर पानी फेर देती है।

हम यहां पर कुछ जरूरी टिप्स दे रहें हैं कि एक अच्छी आदत कैसे बनाएं? (Achi aadat kaise banaye) इसे जरूर पढ़ें-

1. अच्छी आदत बनाने के लिए हमेशा छोटी शुरूआत करें।

सफल जीवन में अच्छी आदतें क्या है? - saphal jeevan mein achchhee aadaten kya hai?

अच्छी आदतें विकसित करने के लिए, आपको हमेशा छोटी शुरुआत करनी होगी। छोटी शुरुआत करके, पहले किसी एक Good Habits को चुने, जिसे आप बदल रहे हैं। एक साथ सबकुछ बदलने की कोशिश कभी न करें।

ज्यादातर लोग खुद को एक दिन में ही पूरी तरह बदल देना चाहते हैं। वे खुद को एक लंबी चौड़ी लिस्ट थमा देते हैं : मुझे यह करना है, मुझे वह करना है। लेकिन कुछ ही दिन में जोश कम हो जाता है। वे फिर से वहीं आ जाते हैं, जहां से शुरुआत की थी।

ध्यान केंद्रित करने के लिए अगर आपके पास एक चीज होगी, तो स्वाभाविक रूप से अन्य बदलाव के लिए भी आपको मोटिवेशन मिलेगा।

उदाहरण के लिए, यदि आप व्यायाम की आदत चाहते हैं, तो हर दिन कुछ समय वार्मअप और पांच पुशअप्स से शुरुआत कर सकते हैं। किताबें पढ़ने की आदत चाहते हैं तो हर दिन 2 से 5 पेज पढ़ने से शुरुआत करें।

2. बाधाओं को दूर करें।

बाधाएं हर चीज में आती हैं। चाहे वह आदतें हो या आपके जीवन का लक्ष्य। समझदारी इसमें है कि आप उन सभी बाधाओं को दूर करते हुए आगे बढ़े। कुछ आदतों को निभाना मुश्किल होता है।

हो सकता है कि आप ऐसे वातावरण में रह रहे हैं जो आपके द्वारा बनाई जा रही आदत का समर्थन नहीं करेगा। या हो सकता है कि आप जो आदत अपना रहे हैं, वह लंबे समय तक बनाए रखना कठिन हो।

इसलिए अच्छी आदतें बनाने के समय आने वाली मुश्किलों को समझदारी से दूर करना सीखें और आगे बढ़ते रहे।

3. संतुलन बनाकर चलें।

संतुलन के बिना, लंबी अवधि के लिए अच्छी आदतों (Good Habits) को बनाए रखना कठिन हो सकता है। इसलिए बैलेंस बनाकर चलना अच्छा रहेगा।

संतुलन बनाने का एक सरल तरीका यह है कि नियमित रूप से एक निश्चित दिन को ब्रेक के लिए निर्धारित कर लें। जैसे यदि आप हर दिन व्यायाम करते हैं तो सप्ताह में एक दिन ब्रेक लें सकते हैं।

या यदि आप किसी डाइट प्लान को फॉलो करते हैं तो महीने में एक बार अपने मन पसंद भोजन करने के लिए जा सकते हैं। किसी भी अच्छी आदत को बनाने के बाद आपका लक्ष्य अपनी आदत को सालों तक बनाए रखना है।

इसलिए यदि आप निश्चित दिनों में खुद को कुछ ब्रेक देते हैं तो आपको अच्छी आदतें विकसित करने के अपने लक्ष्य पर टिके रहने में मदद मिलेगी।

सफल जीवन के लिए 10 अच्छी आदतें | 10 Good Habits in Hindi

  1. रोजाना मेडिटेशन का अभ्यास करें।
  2. सुबह जल्दी उठें।
  3. हर दिन व्यायाम करें।
  4. विचारशील पुस्तकें पढ़ने की आदत बनाएं।
  5. दिन के शुरुआत पौस्टिक नाश्ते से करें।
  6. आभार व्यक्त करना।
  7. समय का सदुपयोग करें।
  8. पर्याप्त नींद लेने की आदत बनाएं।
  9. जिम्मेदारी लेने की आदत
  10. रात का भोजन परिवार के साथ बैठ कर करें।

10 Good Habits | 10 अच्छी आदतें in Hindi, जो सभी के लिए जरुरी हैं।

1. रोजाना मेडिटेशन का अभ्यास करना

आपका मस्तिष्क आपके जीवन के लिए एक कंट्रोल सिस्टम की तरह होता है। यह आपके मूड, आपके विचारों, कार्यों और आप अपना जीवन कैसे जीते हैं, को नियंत्रित करता है।

यदि आपका मन अस्तव्यस्त है तो आप एक अस्तव्यस्त जीवन जिएंगे। लेकिन वहीं आपका मन शांतचित्त और सकारात्मक विचारों से परिपूर्ण है तो आप एक स्वस्थ, खुशहाल और आदर्श जीवन जीते हैं।

जब आप अच्छी आदतों का निर्माण कर रहे हैं तो सबसे पहले जो आदत बनानी चाहिए, वह आदत है ध्यान करने की। ध्यान या मेडिटेशन से आप अपने मन पर नियंत्रण पा सकते हैं।

यह आपके अंदर क्लियरिटी लाता है। साथ ही आपके फोकस को बढ़ाता है। यदि आप सेल्फ-अवेयरनेस को बढ़ाकर अपने भीतर सकरात्मकता लाना चाहते हैं तो मेडिटेशन एक अच्छी आदत है जो आपको दैनिक रूप से करना चाहिए।

2. सुबह जल्दी उठना

सुबह जल्दी उठना सबसे अच्छी आदतों में से एक है। यह सिर्फ मैं नही, दुनिया के हर सक्सेसफुल और हाई परफॉर्मर्स लोग कहते हैं।

अगर आप भी जीवन में सफल होना चाहते हैं और एक हाई परफॉर्मेंस पर्सनालिटी विकसित करना चाहते हैं तो आपको सुबह जल्दी उठने की आदत जरूर विकसित करें।

सुबह उठने के फायदे को लेकर कई किताबें भी लिखी जा चुकी हैं। जैसे The Miracle Morning, 5 AM Club, The 5 A.M. Revolution etc. इन सभी पुस्तकों में यह विस्तार से बताया गया है कि हाई परफॉर्मर्स लोग सवेरे क्यों उठते हैं? साथ ही यह भी की आपको रोज सुबह जल्दी क्यों उठना चाहिए।

  • सुबह जल्दी कैसे उठें?

3. हर दिन व्यायाम करना

यदि आप किसी बड़े लक्ष्य पर काम कर रहे हैं, या सामान्य जीवन में भी आपका शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना बहुत जरुरी है।

व्यायाम एक अच्छी आदत है जो आपको फिजीकली और मेंटली दोनों प्रकार से फिट रखने में मदद करता है। व्यायाम के लिए आपको लंबी रेस लगाने या जिम में पसीना बहाने की आवश्यकता नहीं है।

आप सिंपली घर पर ही 15 से 20 मिनट का व्यायाम कर सकते हैं। अगर संभव हो तो कम से कम 30 मिनट के लिए सुबह की सैर पर जा सकते हैं। यह आदत आपको फिट रखने के साथ ही ज्यादा एनर्जेटिक भी बनाएगा। साथ जी आपकी प्रोडक्टिविटी भी इम्प्रूव होती है।

4. विचारशील पुस्तकें पढ़ना

अच्छी आदतें हमेशा अच्छे ज्ञान से ही आती हैं। अच्छा ज्ञान किताबों में आसानी से प्राप्त हो सकता है। किताबें आपको वह सब सीखा सकती हैं, जो एक सफल जीवन के लिए आवश्यक है।

अपने आप को बेहतर बनाना काफी कठिन हो सकता है, यदि आपको पता न हो कि बेहतर बनना क्या है? यह कैसा दिखता है? इसलिए यदि आप हर दिन किताबें पढ़ते हैं तो आपके लिए नए दृष्टिकोण रखना, नई विचारधारा अपनाना और नए कौशल सीखना काफी आसान हो जाता हैं।

इसके अलावा भी, पढ़ने से आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। कहा जाता है कि “शिक्षा ही सफलता का रहस्य है।” लेकिन शिक्षा ग्रहण करने के लिए आपको कॉलेज में एडमिशन लेने की जरूरत नहीं है।

बस आपको हर दिन किताबें पढ़ने की आदत बनानी है। यदि आप जीवन में सफल होना चाहते हैं तो पढ़ने की आदत एक अच्छी आदत है। जिसे आपको विकसित करना चाहिए।

और पढ़ें :

  • किताब पढ़ने के फायदे
  • 10 बेहतरीन प्रेरणादायक किताबें, जीवन में एक बार जरुर पढ़ें

5. दिन के शुरुआत पौस्टिक नाश्ते से करना

सुबह की शुरूआत स्वस्थ और पौस्टिक नाश्ते के साथ करना एक अच्छी आदत है। नाश्ता आपके दिन के लिए सबसे जरूरी आहार माना जाता है। बावजूद इसके ज्यादातर लोग नाश्ता नही करते हैं।

एक हेल्थी नाश्ते के लिए हाई प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर युक्त चीजें शामिल करना अच्छा होता है।

सुबह का नाश्ता आपके वजन को बैलेंस रखने में बहुत हेल्पफुल होता है। यह आपको पूरे दिन ऊर्जावान बनाए रखना है। जिससे आप अपने जरूरी काम पर लंबे समय तक टिके रह पाते हैं।

नाश्ते में ताजे फल, दलिया, ओट्स, अंकुरित अनाज अच्छे होते हैं। जिनका सेवन आपको करना चाहिए।

6. आभार व्यक्त करना।

यह एक ऐसी अच्छी आदत है जो आपको भीतर से खुश करती है। जी हां दोस्तों! आपके पास जो कुछ भी है उसके बारे में चिंतन करें और ईश्वर और उन लोगों का आभार व्यक्त करें जिनकी सहायता से आपको वह सब कुछ प्राप्त हुआ है।

दूसरों के पास आपसे अधिक है यह सोच कर उससे ईर्ष्या करने की आपको कोई आवश्यकता नहीं है। इस दुनिया में ऐसे अनगिनत लोग हैं जिनके पास आपसे बहुत कम हैं। बहुत से लोग अपनी जिंदगी में खुशी ढूढ़ रहें हैं।

यदि आपके साथ कुछ अच्छा नहीं चल रहा है या चीजें योजना के अनुसार नहीं हो रही हैं तो क्रोधित या निराश न हो। सबसे खराब दिनों में भी आपको अच्छाई ढूढ़ने की कोशिश करना चाहिए।

आभार व्यक्त करना एक अच्छी आदत है जिसे आपको विकसित करना चाहिए। यह आपको आपके मुश्किल दिनों में हिम्मत और आशा देने में मदद करेगी।

  • कृतज्ञता क्या है? यह क्यों जरुरी है?

7. समय का सदुपयोग करना

आप अपने आसपास यह जरूर देखते होंगे कि कुछ लोग बहुत कम समय में ही बहुत कुछ अचीव कर लेते हैं, वही ज्यादातर लोगों कड़ी मेहनत के बाद भी ज्यादा कुछ प्राप्त नहीं कर पाते हैं।

इसका एक बड़ा कारण समय का सही इस्तेमाल न करना भी है। यदि आप किसी भी कार्य को प्रॉपर प्लानिंग के साथ करते हैं तो आप कम समय में ज्यादा अचीव कर सकते हैं, वहीं यदि आप उसी कार्य को अव्यस्थित तरीके से करते हैं तो उसका आधा भी प्राप्त करना मुश्किल होता है।

समय का सही इस्तेमाल करने का मतलब है कि आप खुद को बिना उलझाए, अपने जरूरी लक्ष्य, उनके निर्धारित समय में प्राप्त कर लें। टाइम मैनेजमेंट एक ऐसी आदत है जो आपको जीवन में कुछ भी प्राप्त करने की काबिलियत देती है। इसकी आदत आपको जरूर बनानी चाहिए।

8. पर्याप्त नींद लेने की आदत

बदलती जीवनशैली में लोगों की नींद मानो कहीं गुम सी हो गई है। हर पल किसी न किसी चीज की चिंता में लोग डूबे रहते हैं। रात करवटे बदलते हुए बीतती हैं।

बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें बिना नींद की गोली के एक घंटे सोना भी मुश्किल होता है। नींद की कमी आपकी सेहत को तो नुकसान करती ही है।

यह आपके दिमाग को भी बहुत नुकसान पहुंचाती है। इससे आपके याददाश्त और सोचने की क्षमता पर प्रभाव पड़ता है। स्वास्थ्य को बेहतर बनाये रखने के लिए पर्याप्त नींद लेना एक अच्छी आदत जिसे आपको विकसित करने की आवश्यकता है।

अच्छी नींद लेने का तरीका यह है कि आप हमेशा एक ही समय पर सोने जाएं। और 7 से 8 घंटे की नींद लेने के बाद सुबह फ्रेस मूड के साथ उठें।

9. जिम्मेदारी लेने की आदत

आप अपने जीवन की 100 प्रतिशत जिम्मेदारी लेने की आदत बनाएं। जब तक आप जिम्मेदारी नहीं लेंगे या अपने साथ घटित होने वाली हर घटना की रेस्पोंसबिलिटी नही लेंगे, आप जीवन में कभी सफल नहीं हो सकते।

जिंदगी में कुछ बुरा हो जाये, या अगर किसी फेलियर का सामना करना पड़े तो ज्यादातर लोग अपना पल्लू झाड़ लेते हैं। यानी वे उस चीज की जिम्मेदारी नहीं लेते।

लोग हमेशा दूसरों को ब्लेम करते हैं, वे अपनी किस्मत को ब्लेम करते हैं : यह उनकी वजह से गलत हुआ, मेरी किस्मत अच्छी नही है, मुझमें वह करने की क्षमता नही है, यह मुझसे नही होगा आदि।

लेकिन एक सफल जीवन की अच्छी आदत यह है कि आप जिम्मेदारी लेना सीखें। इससे आप अपनी कमियों और फेलियर के कारण को ढूढ़ पाएंगे। साथ ही उन्हें दूर करके आगे बढ़ पाएंगे।

10. रात का भोजन परिवार के साथ बैठ कर करना

एक खुशहाली भरा जीवन जीने के लिए सर्वोत्तम गुणों में से एक गुण यह है : आप दिन के कम से कम एक टाइम का भोजन अपने परिवार के साथ बैठकर करें।

जी हां दोस्तों! आजकल व्यक्ति अपने जिंदगी में, अपने कार्यों और व्यवसाय में इतने बिजी हो गए हैं कि उनको परिवार के साथ बैठकर भोजन करने का वक्त ही नहीं मिल पाता।

रात का भोजन एक साथ बैठकर करने से बड़ो के साथ साथ बच्चों के लिए भी फायदेमंद है। इससे उन्हें आपके साथ अधिक घुलने-मिलने और आपके साथ वक्त बिताने का मौका मिलता है।

एक साथ भोजन करने से आपकी मानसिक स्थिति भी बहुत अच्छी रहती है। साथ ही आपके पारिवारिक रिश्तों में मधुरता और मजबूती आती है।

सफल जीवन के लिए 10 अच्छी आदतें। – Good Habits for Successful Life in Hindi

निष्कर्ष:

तो दोस्तों यह हैं 10 अच्छी आदतें। (10 Good Habits in Hindi)जो हर इंसान में जरूर होना चाहिए। दोस्तों आप कमेंट में लिखकर हमें बताएं कि आपमें इनमें से कौन सी आदतें है? अपने व्यक्तित्व विकास की यात्रा में आप इनमें से कौन सी आदत सबसे पहले विकसित कर रहे हैं? हमें लिखकर बताएं।

धन्यवाद!

3 आप में कौन कौन सी अच्छी आदतें हैं कोई तीन आदतें लिखो?

निबंध 1 (300 शब्द) – अच्छी आदतों के फायदे.
रात को जल्दी सोना और सुबह जल्दी उठ जाना।.
दूसरों के प्रति हमेशा विनम्र और अच्छे विचार बनाये रखना।.
अपने बड़ो, शिक्षक, और अपने मित्रों के प्रति आदर भाव रखना।.
अच्छी संगत में अपना समय बिताना।.
हमेशा अच्छा पढ़ना और सीखने की कोशिश करना।.
अनुशासन में रहकर अपनी पढ़ाई करना।.

10 अच्छी आदतें क्या हैं?

छात्रों के लिए 25 अच्छी आदतें.
सुबह समय से उठें रोज सुबह जल्दी उठने का नियम बनाएं। ... .
किताबें व्यवस्थित रखें ... .
अपने कमरे को साफ रखें ... .
अच्छी सोच रखें और खुद को प्रेरित करें ... .
अच्छे दोस्तों की संगत ... .
हमेशा प्रसन्न रहें ... .
पढ़ाई का समय निर्धारित करें ... .
हमेशा विनम्र रहें.

सबसे अच्छी आदत कौन सी है?

सफल व्यक्ति की 5 अच्छी आदतें.
जल्दी उठना: सुबह का समय बहुत लाभकारी होता है। ... .
व्यायाम करना: स्वस्थ जीवन के लिए शरीर का स्वस्थ होना आवश्यक है। ... .
स्वयं को तैयार करना: यदि आपका आत्मविश्वास ऊंचा है तो आप आधी लढाई तो जीत ही जाते हैं।.

तुम्हारी अच्छी आदतें क्या है?

Bad habits: हर कोई चाहता है कि वह हमेशा जवां रहे और लोग उससे कहे कि तुम्हारी त्वचा से तो तुम्हारी उम्र का पता ही नहीं चलता है. अगर आप भी हमेशा जवां दिखना चाहते हैं, तो अपनी ये 5 गलत आदतें आज ही सुधार लें.

स्वस्थ रहने की अच्छी आदतें कौन कौन सी है?

स्वस्थ रहने की 10 अच्छी आदतें.
कहीं भी बाहर से घर आने के बाद, किसी बाहरी वस्तु को हाथ लगाने के बाद, खाना बनाने से पहले, खाने से पहले, खाने के बाद और बाथरूम का उपयोग करने के बाद हाथों को अच्छी तरह साबुन से धोएं। ... .
घर में सफाई पर खास ध्यान दें, विशेषकर रसोई तथा शौचालयों पर। ... .
ताजी सब्जियों–फलों का प्रयोग करें।.