सुखिया के पिता का कौन डर सच हो गया? - sukhiya ke pita ka kaun dar sach ho gaya?

प्रश्न 1. सुखिया के पिता पर कौन-सा आरोप लगाकर उसे दण्डित किया गया?
उत्तरः सुखिया के पिता को अछूत होते हुए भी चुपके से मन्दिर में घुसकर मन्दिर की पवित्रता नष्ट करने का आरोप लगाकर दण्डित किया गया।

प्रश्न 2. मरघट पहुँचकर सुखिया के पिता ने क्या देखा? 
उत्तरः मरघट पहुँचकर सुखिया के पिता ने देखा कि उसकी जान-पहचान के लोग उसकी बेटी को फूँक चुके हैं तथा उसकी बेटी राख की ढेरी में परिवर्तित हो चुकी थी।

प्रश्न 1. भक्तों ने सुखिया के पिता का अपमान किस प्रकार किया? ‘एक पूळल की चाह’ कविता के आधार पर लिखिए।
उत्तरः अछूत कहकर उसका अपमान किया। उसके आने से मंदिर की चिरकालिक पवित्रता नष्ट हो गई।
व्याख्यात्मक हल: भक्तों ने सुखिया के पिता का अपमान करते हुए कहा कि उसने मंदिर में प्रवेश करके मंदिर की पवित्रता को नष्ट कर दिया है, क्योंकि वह एक अछूत है। उन्होंने सुखिया के पिता को घेर लिया और बहुत मारपीट की।

प्रश्न 2. कौन सा डर सच्चाई में बदल गया और केसे? ‘एक फूल की चाह’ कविता के आधार पर लिखिए।
उत्तरः सुखिया ज्वर से तपने लगी और वह महामारी की चपेट में आ गई।
व्याख्यात्मक हल: सुखिया के घर के आस-पास महामारी बहुत पैळल गयी थी जिसकी चपेट में आकर कई बच्चों की मृत्यु हो चुकी थी। सुखिया के पिता के मन में यही डर था कि कहीं उसकी बेटी सुखिया भी इस महामारी की चपेट में न आ जाये इसलिए वे सुखिया को बाहर जाकर खेलने से मना करते थे। उनका यही डर सच्चाई में बदल गया। सुखिया को तेज बुखार आ गया और उसका शरीर गर्म हो उठा।

प्रश्न 3. अपनी बच्ची की बीमारी के कारण सुखिया के पिता की क्या दशा हुई? ‘एक फूल की चाह’ कविता के आधार पर लिखिए। 
उत्तरः चारों ओर अन्धकार ही अन्धकार दिखाई देने लगा। मन घोर निराशा से भर गया।
व्याख्यात्मक हल: अपनी बच्ची की बीमारी के कारण सुखिया के पिता को चारों ओर अन्धकार ही अन्धकार दिखाई देने लगा। अपनी पुत्री की अन्तिम इच्छा पूरी न कर पाने के कारण उसका मन घोर निराशा से भर जाता है। क्योंकि वह सामाजिक स्थितियों को जानता था।

प्रश्न 4. मन्दिर में सुखिया के पिता के साथ कौन-सी घटना हुई ?
उत्तरः मन्दिर में सुखिया के पिता के साथ यह घटना घटित हुई कि मन्दिर से प्रसाद लेकर लौटने के बाद सुखिया के पिता को लोगों द्वारा पहचान लिया गया कि वह अछूत है। उन्होंने उसे बहुत मारा-पीटा तथा जेल पहुँचा दिया।

प्रश्न 5. सुखिया के पिता को क्या सजा मिली ? सजा काटने के बाद उसने अपनी बेटी को कहाँ और किस रूप में पाया ?
उत्तरः सुखिया के पिता को सात दिन के कारावास की सजा मिली, वह सजा काटकर आया, घर पर उसकी बेटी नजर नहीं आई। किसी परिचित ने उसे बताया कि वह मर गई, लोग उसे शमशान की ओर ले गए हैं।

प्रश्न 6. महामारी का क्या परिणाम निकला ? ‘एक फूल की चाह’ कविता के आधार पर उत्तर लिखिए।
उत्तरः महामारी का यह परिणाम निकला कि हजारों लोग मर रहे थे। जलती चिताएँ तथा रोते-बिलखते लोग चारों ओर दिखाई दे रहे थे। चारों तरफ बीमारी व मौत के कारण त्राहि-त्राहि हो रही थी।

प्रश्न 7. मन्दिर से प्रसाद लेकर लौटने के बाद पिता की स्थिति का वर्णन कीजिए।
उत्तरः मन्दिर से प्रसाद लेकर लौटने के बाद पिता को फूल ले जाते हुए लोगों ने पकड़ लिया और अछूत कहकर उसका तिरस्कार किया। उसे जेल में सात दिन बिताने पड़े।

प्रश्न 8. जेल से छूटने के बाद सुखिया के पिता ने अपनी बच्ची को किस रूप में पाया?
उत्तरः जेल से छूटने के बाद सुखिया के पिता ने अपनी बच्ची को राख की ढेरी के रूप में पाया। वह मर चुकी थी, अतः उसे सुखिया के परिचितों ने मरघट पर फूँक दिया था। वह राख की ढेरी बन चुकी थी।

प्रश्न 9. मन्दिर में सुखिया के पिता के साथ जो व्यवहार हुआ, उससे समाज की किस कुप्रथा का पता चलता है ?
उत्तरः मन्दिर में पिता के साथ जो हुआ, उससे समाज की छुआ-छूत कुरीति के बारे में पता चलता है-एक अछूत व्यक्ति को समाज में किस तरह प्रताड़ित किया जाता है। एक असहाय पिता की विवशता है कि वह पुत्री की एक पूळल की इच्छा को पूरा नहीं कर पाया।

सुखिया के पिता का क्या डर था?

व्याख्यात्मक हल: सुखिया के घर के आस-पास महामारी बहुत पैळल गयी थी जिसकी चपेट में आकर कई बच्चों की मृत्यु हो चुकी थी। सुखिया के पिता के मन में यही डर था कि कहीं उसकी बेटी सुखिया भी इस महामारी की चपेट में न आ जाये इसलिए वे सुखिया को बाहर जाकर खेलने से मना करते थे। उनका यही डर सच्चाई में बदल गया।

भक्तों ने सुखिया के पिता पर क्या आरोप लगाया?

सुखिया का पिता अपनी बेटी की इच्छा पूरी करने के लिए मंदिर में प्रवेश कर गया। मंदिर की पवित्रता नष्ट करने और देवी का अपमान करने का आरोप लगाकर उसे सात दिन का कारावास देकर दंडित किया गया।

सुखिया का पिता दुखी क्यों हो गया?

प्रश्न 4 - सुखिया के पिता का हृदय डर के मारे क्यों काँप उठता था? (A) सुखिया की बीमारी के कारण (B) सुखिया कहीं महामारी की चपेट में ना जाए इस कारण (C) छुआछूत की समस्या के कारण

पिता सुखिया को देखने कहाँ दौड़ते हुए गए?

वे उसे देखने दौड़ते हुए श्मशान-घाट गए, जहां उनके रिश्तेदारों ने सुखिया का दाह-संस्कार किया था।