हिन्दी व्याकरण में कभी न कभी आपने पर्यायवाची शब्द जरूर सुना या पढ़ा होगा। साहित्य और भाषा में पर्यायवाची शब्दों का अत्यधिक महत्व है।
आपने शायद ध्यान नहीं दिया होगा, पर रोज़मर्रा की जिंदगी में भी आप इसका भरपूर प्रयोग करते हैं। इससे हमारी भाषा और बातचीत में नयापन बना रहता है।
शब्दकोश (Dictionary) में भी पर्यायवाची शब्दों अत्यधिक प्रयोग होता है, जिससे किसी शब्द का अर्थ ढूँढने में मदद मिलती है। आइये इसे उदाहरण सहित विस्तार से समझते हैं।
पर्यायवाची शब्द के अन्य नाम क्या हैं (Paryayvachi shabd ke Name)
पर्यायवाची शब्द को कुल तीन नामों से भी जाना जाता है:
1) पर्यायवाची शब्द
2) समानार्थक शब्द
3) समानार्थी शब्द
पर्यायवाची शब्द का शाब्दिक अर्थ क्या होता है (Paryayvachi shabd ka arth)
पर्यायवाची शब्द दो पदों से मिल कर बना है – पर्याय + वाची।
• पर्याय का मतलब है – अर्थ (Meaning)
• वाची का मतलब है – बताने वाला (Witness)
अतः पर्यायवाची शब्द से तात्पर्य है – अर्थ बताने वाला। पर्यायवाची शब्दों से हमें एक ही शब्द के लिए प्रयोग होने वाले अन्य शब्दों का पता चलता है। इन सभी सभी शब्दों का एक ही अर्थ होता है।
इसी प्रकार समानार्थक / समानार्थी शब्द भी दो पदों से मिलकर बना है –
समान + अर्थक / समान + अर्थी
• समान – एक जैसे
• अर्थक / अर्थी – अर्थ वाले
अतः समानार्थक / समानार्थी का शाब्दिक अर्थ है – एक जैसे अर्थ वाले शब्द।
पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं (Paryayvachi shabd kise kahate hain)
पर्यायवाची शब्द की व्याकरणीय परिभाषा
• किसी शब्द-विशेष के लिए प्रयोग किए जाने वाले समान अर्थ वाले शब्दों को पर्यायवाची शब्द या समानार्थी शब्द कहते हैं।
• जिन शब्दों के अर्थ में समानता होती हैं, उन्हें पर्यायवाची शब्द या समानार्थक शब्द कहते हैं।
पर्यायवाची शब्द की परिभाषा (सरल शब्दों में)
जिन शब्दों की ध्वनियाँ (या रूप) अलग-अलग होती हैं, लेकिन अर्थ एक जैसे होते हैं, उन्हें पर्यायवाची शब्द या समानार्थक शब्द कहा जाता है। ऐसे शब्द दिखते तो अलग-अलग हैं, लेकिन इनका मतलब एक ही होता है।
उदाहरण के लिए,
• अमर – मृत्युंजय, अविनाशी, अनश्वर, अक्षर, अक्षय ।
• सूर्य – सूरज, दिनकर, दिवाकर, भास्कर, रवि, नारायण, आदित्य, प्रभाकर, मार्तण्ड ।
• योग्य – कुशल, सक्षम, कार्यक्षम, काबिल ।
पर्यायवाची शब्द के कितने प्रकार (भेद) होते हैं (Paryayvachi shabd ke bhed)
व्याकरण के अन्य विषयों की तरह पर्यायवाची शब्द के कोई प्रकार या भेद नहीं होते हैं। चूँकि सभी समानार्थी शब्दों पर एक जैसे नियम लागू होते हैं, इसलिए इसे विभिन्न वर्गों में बाँटने की जरूरत नहीं पड़ती है।
किन-किन भाषाओं में पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग होता है?
दुनिया भर के लगभग सभी भाषाओं में पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग किया जाता है। सभी भाषाओं में एक ही शब्द के समान अर्थ वाले, अन्य शब्द भी मौजूद होते हैं।
उदाहरण के लिए हम ‘बुद्धिमान’ शब्द को चुनते हैं:
• हिन्दी: बुद्धिमान, होशियार, समझदार, पटु, चतुर
• संस्कृत: विद्वान, प्राज्ञ, विवेकशील, महाप्राज्ञ
• अँग्रेजी: Intelligent, Brilliant, Clever, Smart
ऐसा होता है कि एक ही अर्थ वाले कुछ शब्द अधिक प्रचलित होते हैं, इसलिए वो ज्यादा प्रयोग किए जाते हैं, वहीं कुछ समान शब्दों का प्रयोग कम होता है।
विभिन्न अक्षरों से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्दों की सूची
अ – से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
अचानक – अकस्मात, अनायास, एकाएक, दैवयोगा।
अर्जुन – भारत, गुडाकेश, पार्थ, सहस्रार्जुन, धनंजय।
अदृश्य – अन्तर्ध्यान, तिरोहित, ओझल, लुप्त, गायब।
आ – से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
आदर्श – प्रतिरूप, प्रतिमान, मानक, नमूना।
आधुनिक – अर्वाचीन, नूतन, नव्य, वर्तमानकालीन, नवीन, अधुनातन।
आश्चर्य – अचम्भा, अचरज, विस्मय, हैरानी, ताज्जुब।
इ – से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
इच्छा – लालसा, कामना, चाह, मनोरथ, ईहा, ईप्सा, आकांक्षा, अभिलाषा, मनोकामना।
इच्छुक – अभिलाषी, लालायित, उत्कण्ठित, आतुर
इन्द्रधनुष – सुरचाप, इन्द्रधनु, शक्रचाप, सप्तवर्णधनु।
ई – से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
ईख – गन्ना, ऊख, रसडंड, रसाल, पेंड़ी, रसद।
ईमानदार – सच्चा, निष्कपट, सत्यनिष्ठ, सत्यपरायण।
ईश्वर – परमात्मा, परमेश्वर, ईश, ओम, ब्रह्म, अलख, अनादि, अज, अगोचर, जगदीश।
उ – से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
उदाहरण – मिसाल, नमूना, दृष्टान्त, निदर्शन, उद्धरण।
उद्देश्य – प्रयोजन, ध्येय, लक्ष्य, निमित्त, मकसद, हेतु।
उपाय – युक्ति, ढंग, तरकीब, तरीका, यत्न, जुगत।
ऊ – से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
ऊँचा – उच्च, शीर्षस्थ, उन्नत, उत्तुंग।
ऊर्जा – ओज, स्फूर्ति, शक्ति।
ऊष्मा – उष्णता, तपन, ताप, गर्मी।
ऋ – से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
ऋषि – मुनि, मनीषी, महात्मा, साधु, सन्त, संन्यासी, मन्त्रदृष्टा।
ऋद्धि – बढ़ती, बढ़ोतरी, वृद्धि, सम्पन्नता, समृद्धि।
ए – से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
एकता – एका, सहमति, एकत्व, मेल –जोल, समानता, एकरूपता, एकसूत्रता, ऐक्य, अभिन्नता।
एहसान – आभार, कृतज्ञता, अनुग्रह।
एकाएक – अकस्मात, अचानक, सहसा, एकदम।
ऐ – से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
ऐश – विलास, ऐयाशी, सुख –चैन।
ऐश्वर्य – वैभव, प्रभुता, सम्पन्नता, समृद्धि, सम्पदा।
ऐच्छिक – स्वेच्छाकृत, वैकल्पिक, अख्तियारी।
ओ – से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
ओज – दम, ज़ोर, पराक्रम, बल, शक्ति, ताकत।
ओझल – अन्तर्ध्यान, तिरोहित, अदृश्य, लुप्त, गायब।
ओस – तुषार, हिमकण, हिमसीकर, हिमबिन्दु, तुहिनकण।
औ – से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
और – ‘अन्य, दूसरा, इतर, भिन्न’ या ‘एवं, तथा’।
और – अधिक, ज़्यादा।
औषधि – दवा, दवाई, भेषज, औषध।
क – से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
कल्याण – मंगल, योगक्षेम, शुभ, हित, भलाई, उपकार।
कर्म – कार्य, कृत्य, क्रिया, काम, काज।
कृतज्ञ – आभारी, उपकृत, अनुगृहीत, ऋणी, कृतार्थ, एहसानमंद।
ख – से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
खग – पक्षी, चिड़िया, पखेरू, द्विज, पंछी, विहंग, शकुनि।
खंड – अंश, भाग, हिस्सा, टुकड़ा।
खम्भा – खम्भ, स्तूप, स्तम्भ।
ग – से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
गरुड़ – खगेश्वर, सुपर्ण, वैतनेय, नागान्तका
गौरव – मान, सम्मान, महत्त्व, बड़प्पन।
गति – हाल, दशा, अवस्था, स्थिति, चाल, रफ़्तार।
घ – से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
घी – घृत, हवि, अमृतसार।
घन – जलधर, वारिद, अंबुधर, बादल, मेघ, अम्बुद, पयोद, नीरद।।
घुमक्कड़ – रमता, सैलानी, पर्यटक, घुमन्तू, विचरण शील, यायावर।
च – से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
चपला – विद्युत्, बिजली, चंचला, दामिनी, तड़िता
चश्मा – ऐनक, उपनेत्र, सहनेत्र, उपनयन।
चिह्न – प्रतीक, निशान, लक्षण, पहचान, संकेत।
छ – से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
छाया – साया, प्रतिबिम्ब, परछाई, छाँव।
छटा – आभा, कांति, चमक, सौन्दर्य, सुन्दरता।
छानबीन – जाँच –पड़ताल, पूछताछ, जाँच, तहकीकात।
ज – से शुरू होने बाले पर्यायवाची शब्द
जिज्ञासा – उत्सुकता, उत्कंठा, कुतूहल।
जहाज़ – जलयान, वायुयान, विमान, पोत, जलवाहन।
जोश – आवेश, साहस, उत्साह, उमंग, हौसला।
झ – से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
झंडा – ध्वजा, केतु, पताका, निसान।
झरना – सोता, स्रोत, उत्स, निर्झर, जलप्रपात, प्रस्रवण, प्रपात।
झुकाव – रुझान, प्रवृत्ति, प्रवणता, उन्मुखता।
ट – से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
टीका – भाष्य, वृत्ति, विवृति, व्याख्या, भाषांतरण।
टक्कर – भिडंत, संघट्ट, समाघात, ठोकर।
टोल – समूह, मण्डली, जत्था, झुण्ड, चटसाल, पाठशाला।
ठ – से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
ठंड – शीत, ठिठुरन, सर्दी, जाड़ा, ठंडक
ठौर – ठिकाना, स्थल, जगह।
ठिठोली – मज़ाक, उपहास, फ़बती, व्यंग्य, व्यंग्योक्ति।
ड – से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
डगर – बाट, मार्ग; राह, रास्ता, पथ, पंथा
डर – त्रास, भीति, दहशत, आतंक, भय, खौफ़
डायरी – दैनिकी, दैनन्दिनी, रोज़नामचा।
ढ – से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
ढोंग – स्वाँग, पाखण्ड, कपट, छल।
ढंग – पद्धति, विधि, तरीका, रीति, प्रणाली, करीना।
ढाढ़स – आश्वासन, तसल्ली, दिलासा, धीरज, सांत्वना।
त – से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
तपस्या – साधना, तप, योग, अनुष्ठान।
तस्वीर – चित्र, फोटो, प्रतिबिम्ब, प्रतिकृति, आकृति।
तारीफ़ – बड़ाई, प्रशंसा, सराहना, प्रशस्ति, गुणगाना
थ – से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
थोड़ा – कम, ज़रा, अल्प, स्वल्प, न्यून।
थाह – अन्त, छोर, सिरा, सीना।
थल – धरती, ज़मीन, पृथ्वी, भूतल, भूमि।
द – से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
दिव्य – अलौकिक, स्वर्गिक, लोकातीत, लोकोत्तर।
दामिनी – बिजली, चपला, तड़ित, पीत –प्रभा, चंचला, विजय, विद्युत्, सौदामिनी।
दृढ़ – पुष्ट, मज़बूत, पक्का, तगड़ा।
ध – से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
धीरज – धीरता, धीरत्व, धैर्य, धारण, धृति।
धंधा – दृढ़, अटल, स्थिर, निश्चित।
धनुर्धर – रोज़गार, व्यापार, कारोबार, व्यवसाय
न – से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
नया – नवीन, नव्य, नूतन, आधुनिक, अभिनव, अर्वाचीन, नव, ताज़ा।
नारी – स्त्री, महिला, रमणी, वनिता, वामा, औरत।
नीरव – मौन, चुप, शान्त, खामोश, निःशब्द।
प – से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
पवित्र – पुनीत, पावन, शुद्ध, शुचि, साफ़, स्वच्छ
पृथ्वी – वसुधा, वसुन्धरा, मेदिनी, मही, भू, भूमि, इला, उर्वी, ज़मीन, क्षिति, धरती, धात्री।
प्रकाश – चमक, ज्योति, द्युति, दीप्ति, तेज़, आलोक।
फ – से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
फ़ौरन – तत्काल, तत्क्षण, तुरन्ता
फौज़ – सेना, लश्कर, पल्टन, वाहिनी, सैन्य।
फणीन्द्र – शेषनाग, वासुकी, उरगाधिपति, सर्पराज, नागराज।
ब – से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
बहुत – ज़्यादा, प्रचुर, प्रभूत, विपुल, इफ़रात, अधिक।
बुद्धि – प्रज्ञा, मेधा, ज़ेहन, समझ, अकल, गति।
बिजली – तड़ित, दामिनी, विद्युत, सौदामिनी, चंचला, बीजुरी।
भ – से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
भरोसा – सहारा, अवलम्ब, आश्रय, प्रश्रय।
भास्कर – चमकीला, आभामय, दीप्तिमान, प्रकाशवान।
भाई – अग्रज, अनुज, सहोदर, तात, भइया, बन्धु।
म – से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
मनीषी – पण्डित, विचारक, ज्ञानी, विद्वान्।
माँ – मातु, माता, मातृ, मातरि, मैया, महतारी, अम्ब, जननी, जनयित्री, जन्मदात्री।
मज़ाक – उपहास, हँसी, मखौल, मसखरी, व्यंग्य, छींटाकशी।
य – से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
यात्रा – भ्रमण, देशाटन, पर्यटन, सफ़र, घूमना।
याद – सुधि, स्मृति, ख्याल, स्मरण।
युद्ध – रण, जंग, समर, लड़ाई, संग्राम।
र – से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
रानी – राज्ञी, महिषी, राजपत्नी।
रक्षा – बचाव, संरक्षण, हिफ़ाजत, देखरेख।
रात – रैन, रजनी, निशा, विभावरी, यामिनी, तमी, तमस्विनी, शर्वरी, विभा, क्षपा, रात्रि
ल – से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
लालसा – तृष्णा, अभिलाषा, लिप्सा, लालच।
लगातार – सतत, निरन्तर, अजस्र, अनवरत।
लता – बेल, वल्लरी, लतिका, प्रतान, वीरुध।
व – से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
वृक्ष – द्रुम, पादप, तरु, विटप।
विद्या – ज्ञान, शिक्षा, गुण, इल्म, सरस्वती।
विधि – शैली, तरीका, नियम, रीति, पद्धति, प्रणाली, चाल।
श – से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
शिष्ट – शालीन, भद्र, संभ्रान्त, सौम्य, सज्जन, सभ्य।
शेर – सिंह, नाहर, केहरि, वनराज, केशरी, मृगेन्द, शार्दूल, व्याघ्र।
शाश्वत – सर्वकालिक, अक्षय, सनातन, नित्य।
ष – से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
षड्यंत्र – साज़िश, दुरभिसंधि, अभिसंधि, कुचक्र
षडानन – षटमुख, कार्तिकेय, षाण्मातुर
स – से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
संकल्प – वृत, दृढ़ निश्चय, प्रतिज्ञा, प्रण।
समीक्षा – विवेचना, मीमांसा, आलोचना, निरूपण।
स्तुति – प्रार्थना, पूजा, आराधना, अर्चना।
ह – से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
हित – कल्याण, भलाई, भला, उपकार।
हिमालय – हिमगिरि, हिमाद्रि, गिरिराज, शैलेन्द्र।
हाथ – कर, हस्त, पाणि, भुजा, बाहु, भुजाना
क्ष – से शुरू होने बाले पर्यायवाची शब्द
क्षणभंगुर – अस्थिर, अनित्य, नश्वर, क्षणिका
क्षुब्ध – व्याकुल, विकल, उद्विग्न।
क्षमता – शक्ति, सामर्थ्य, बल, ताकत।
समापन एवं मंथन
आशा है, हिन्दी व्याकरण के इस अहम विषय – पर्यायवाची को आप अच्छी तरह समझ गए होंगे। उदाहरणों की लंबी सूची इसमें सहायक हुई होगी।
लेकिन आपको पर्यायवाची का प्रयोग करते समय थोड़ी सावधानी भी रखनी चाहिए। क्योंकि कभी-कभी शब्दों के अर्थ एक जैसे होते हैं, लेकिन भाव अलग-अलग होते हैं।
जैसे – “उस व्यक्ति में दान देने की ताकत है।“ यह शब्द सही नहीं लग रहा है। इसे ऐसे लिखें – “उस व्यक्ति में दान देने का सामर्थ्य है।“ दोनों शब्दों का अर्थ एक ही है, पर भाव अलग है। ऐसे समय पर थोड़ी सावधानी रखिए।
पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग अवश्य करें, इससे आपके शब्दकोश का भंडार बढ़ता है और भाषा की गुणवत्ता बढ़ती है।