सपने में सांप को देखने का क्या मतलब है? - sapane mein saamp ko dekhane ka kya matalab hai?

Sapne mein saanp ka dikhai dena : कई लोगों को सपने में सांप दिखाई देते हैं। सपने में सर्प या सांप दिखाई देने के शुभ और अशुभ दोनों ही तरह के संकेत मिलते हैं। आओ जानते है कि नाग के किस तरह दिखाई देने से मिलता है कौनसा संकेत।

सपने में सांप देखना, 11 शुभ सपनें :

1. आप सपने में यदि मरा हुआ सांप देख रहे हैं तो यह माना जाता है कि अब शुभ समय आने वाला है क्योंकि आपने राहु दोष से उत्पन्न सारे कष्‍ट झेल लिए हैं।

2. रात में सोते समय अगर सपने में सफेद या सुनहरा या चमकीला सांप नजर आए, तो यह भी किस्मत खुलने का इशारा होता है। यह भी कहा जाता है कि पूर्वजों का आशीर्वाद मिलेगा।

3. सपने में सांप आपको कहीं जाते हुए दिखाई दे या आपको देखकर छुप जाए तो समझा जाता है कि पितृदेव अपकी रक्षा कर रहे हैं।

4. सांप को फन उठाए देखने का अर्थ है संपत्ति की प्राप्ति के योग।

5. खुदाई करते समय सांप निकलता हुआ दिखाई दे तो समझो धन प्राप्त होगा।

6. सफेद सांप का देखना और उसका काटना शुभ माना जाता है। इससे ढेर सारे धन की प्राप्ति होती है।

7. सपने में सांप के काटने से मर जाना दीर्घायु प्राप्ति की सूचना है।

8. सपने में सांप रास्ता काट जाए तो यह आपकी विजय और शत्रु की पराजय की सूचना है।

9. सपने में सांप को सिर पर बैठा हुआ देखना इस बात का संकेत है कि आपका मान सम्मान बढ़ेगा।

10. सपने में सांप निगल जाए तो व्यापार में उन्नती होगी।

11. सांप को बिल में जाते हुए देखने का अर्थ है अचानक धन की प्राप्ति होगी।

सपने में सांप को देखने का क्या मतलब है? - sapane mein saamp ko dekhane ka kya matalab hai?

सपने में सांप देखना, 10 अशुभ सपना :

1. कहते हैं कि सपने में बहुत सारे सांपों का दिखना अशुभ होता है। हालांकि आप सपने में इन सांपों को मार देते हैं या इनसे बचकर निकल जाते हैं तो यह समझा जाता है कि आने वाले संकट पर आप विजय पा लेंगे।

2. यदि सपने में सांप आपका पीछा कर रहा है और आप बहुत घबराए हुए हैं तो यह समझा जाएगा कि आप भविष्य के प्रति डरे हुए हैं, कोई चिंता आपको खाए जा रही है या किसी बात को लेकर आप डरे हुए हैं। यह भी हो सकता है कि आप किसी सच को स्वीकार करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं या उस राज के खुल जाने का आपको डर है। हालांकि यह सपना अशुभ माना जाता है।

3. सपने में सांप का डंसना इस बात की सूचना है कि आपको जल्द ही गंभीर रोग होने वाला है या किसी प्रकार का संकट आने वाला है। आप सतर्क हो जाएं।

4. सपने में सांप द्वारा दांत दिखाना या काट लिए जाने की पोजिशन बनाकर दांत दिखाना इस बात का संकेत है कि आपको कोई धोखा दे सकता है या किसी भी प्रकार से नुकसान पहुंचा सकता है।

5. सपने में सांप और नेवले की लड़ाई देखने का अर्थ है कि आप कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं और आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर काटना पड़ सकते हैं।

6. बार बार सांप का दिखाई देने का अर्थ है कि आपको पितृदोष हैं या आपके पितृ आपसे नाराज हैं।

7. सांप को बिल में से बहार निकलते देखना धनहानि है।

8. सपने में नाग नागिन का जोड़ा देखना आने वाले किसी संकट की सूचना है।

9. सपने में सांप का आपके उपर गिरना किसी गंभीर रोग होने का संकेत हैं।

10. सपने में बहुत बड़ा काला सांप दिखाई देना किसी खतरे का संकेत है।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

  • Hindi
  • Faith Hindi

सपने में बार-बार देखते हैं सांप, तो जान लीजिए क्या है इसका मतलब?

सोते समय सपने आना एक आम बात है कि लेकिन कई बार सपने हमें परेशान कर देते हैं खासतौर पर सपने में दिखाई देने वाली कोई अक्सर डरा देती है. इसलिए आपको कुछ सपनों का मतलब पता होना चाहिए.

सपने में सांप को देखने का क्या मतलब है? - sapane mein saamp ko dekhane ka kya matalab hai?

Sapne Me Saap Dekhna: हर सपना कुछ कहता है, जी हां नींद में आने वाले हर सपने को कोई न कोई मतलब जरूर होता है. अक्सर लोग सपने में कोई ऐसी चीज देख लेते हैं जिसे देखकर डर से नींद खुल जाती है. (Sapne me Saap) जिसके बाद मन में यही ख्याल आता है कि देखी गई वह चीज शुभ है या अशुभ. कई बार लोगों को सपने में सांप नजर आता है और इसका भी एक विशेष मतलब होता है. यहां हम आपको बताएंगे सपने (Sapne me saap dekhne ka matlab) में सांप दिखना शुभ है अशुभ.

  • अगर आपको सपने में सुनहरा या सफेद रंग का सांप नजर आता है तो समझ जाइए कि आपकी किस्मत बदलने वाली है. इसका संकेत है कि आपको जल्द ही धन की प्राप्ति होगी.
  • वहीं सपने में सुनहरे रंग का सांप दिखाई दें कि यह पितृदोष हो सकता है. यानि आपके पितृ किसी चीज से नाराज है और आपको उनकी पूजा करने की जरूरत है.
  • यदि आपको सपने में एक साथ बहुत सारे सांप नजर आए तो यह एक अशुभ संकेत है. यह भविष्य में आने वाली परेशानियों की ओर संकेत देता है.
  • अगर सपने में सांप आपका पीछा करता हुआ दिखाई दे रहा है तो इसका मतलब है कि आप किसी बात से बहुत डरे हुए हैं.
  • सपने में यदि आपको सांप ने डस लिया है तो यह किसी गंभीर बिमारी की ओर इशारा करता है.
  • सपने में मरा हुआ सांप दिखाई देने का मतलब है कि आप राहु दोष से उत्पन्न हो रहे कष्ट झेल रहे हैं.
  • सपने में सांप के दांत दिखना भी एक अशुभ संकेत है और इसका मतलब है कि आपको आने वाले समय में किसी से बड़ा धोखा मिल सकता है.
  • यदि सपने में सांप आपको कहीं जाता हुआ दिखाई दे तो समझ जाइए कि पितृ आपकी रक्षा कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यहां बताई गई सभी जानकारियां सामाजिक धारणाओं पर आधारित हैं. हम इनके सही होने का दावा नहीं करते.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें धर्म की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

सपने में सांप दिखाई देता है तो क्या होता है?

इसका संकेत है कि आपको जल्द ही धन की प्राप्ति होगी. वहीं सपने में सुनहरे रंग का सांप दिखाई दें कि यह पितृदोष हो सकता है. यानि आपके पितृ किसी चीज से नाराज है और आपको उनकी पूजा करने की जरूरत है. यदि आपको सपने में एक साथ बहुत सारे सांप नजर आए तो यह एक अशुभ संकेत है.

सांप दिखे तो क्या होता है?

आने वाला है अचानक बड़ा बदलाव सांप का अचानक रास्ता पार करते हुए दिखना इस बात का भी संकेत माना जाता है कि अब आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव अचानक से आने वाला है। आपको आने वाले बदलाव के लिए तैयार रहने की जरूरत है।