सर्दियों में खाए जाने वाले फलों की सूची - sardiyon mein khae jaane vaale phalon kee soochee

रांची, (ड‍िज‍िटल डेस्‍क)। ठंड का मौसम तेजी से परवान चढ़ रहा है। झारखंड में तापमान हर द‍िन तेजी से ग‍िर रहा है। इसल‍िए सेहत का ख्‍याल रखना बेहद जरूरी है। हमें अपने खान-पान पर व‍िशेष ध्‍यान देना होगा। अगर इसमें चूक गए तो सर्दी मुसीबत बन जाएगी। आहर व‍िशेषज्ञ कहते हैं क‍ि सर्द‍ियों में शरीर को गर्म रखने के ल‍िए हमें सूप और गर्म तासीर वाली चीजों का सेवन करना चाह‍िए। आइए, आज हम बात करते हैं कुछ ऐसे फलों की ज‍िन्‍हें खाकर आप सर्दी में गर्मी का एहसास करेंगे।

सर्दियों में खाए जाने वाले फलों की सूची - sardiyon mein khae jaane vaale phalon kee soochee

Ranchi : जगन्नाथपुर में शादी का झांसा देकर दो नाबालिगों के साथ यौन शोषण,पोक्सो ऐक्ट के तहत मामला दर्ज

यह भी पढ़ें

मौसम्‍बी का जूस पीना नहीं भूलें

सर्द‍ियों के मौसम में चाहें तो आप मौसम्बी का जूस रोजाना एक ग्‍लास पी सकते हैं। यह इस मौसम के ल‍िए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है। यही तत्‍व रोग प्रत‍िरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करता है। नियमित रूप से हर द‍िन एक ग्‍लास जूस पीना चाह‍िए। यह आपको कई बीमारियों को बचाने में मददगार साब‍ित होगा।

सर्दियों में खाए जाने वाले फलों की सूची - sardiyon mein khae jaane vaale phalon kee soochee

रांची के पहाड़ी मंदिर को अतिक्रमण से बचाने के लिए होगा चारदीवारी का निर्माण, भूस्खलन रोकने के लिए होगा सर्वे

यह भी पढ़ें

अनार रखेगा ब्‍लड सर्कुलेशन ठीक

सर्दियों में अनार खाना क‍िसी सूरत में नहीं भूलें। यह बाजार में आसानी से कहीं भी म‍िल जाएगा। अनार चाहें तो आप यूं ही खा सकते हैं या चाहें तो इसका जूस भी सेवन कर सकते हैं। व‍िशेषज्ञ बताते हैं क‍ि यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर रखता है। सर्दियों में खून संबंध‍ित तमाम द‍िक्‍कतों को यह न‍ियंत्र‍ित रखता है। न‍ियम‍ित रूप से इसका सेवन करने से चमड़े की चमक बनी रहती है। यह वजन भी नहीं बढ़ने देता है। खून की कमी भी दूर करने में सक्षम है।

सर्दियों में खाए जाने वाले फलों की सूची - sardiyon mein khae jaane vaale phalon kee soochee

Jharkhand : रांची पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, चाईबासा से करेंगे 2024 के लोकसभा चुनावों के प्रचार का शंखनाद

यह भी पढ़ें

हर द‍िन एक नाशपाती जरूर खाएं

नाशपाती इस मौसम का बेहतरीन फल है। सर्दियों में इसका हमें सेवन जरूर करना चाह‍िए। यह ऐसा स्‍वाद‍िष्‍ट फल है जो ठंड के मौसम में बहुत आसानी से कहीं भी उपलब्‍ध होता है। इसमें व‍िटाम‍िन सी और ई जैसे तत्‍व पाए जाते हैं। यह दोनों तत्‍व आपको कई बीमार‍ियों से महफूज रखेंगे। आप चाहें तो इस फल का जूस भी सेवन कर सकते हैं। यह आपके आंत को स्‍वस्‍थ रखता है। वजन कम करने में भी मददगार साब‍ित होगा।

सर्दियों में खाए जाने वाले फलों की सूची - sardiyon mein khae jaane vaale phalon kee soochee

नियुक्ति प्रक्रिया में पांच साल लगाने के बाद महज 6 अभ्यर्थी का किया चयन, लेक्चरर की कमी से जूझ रहे पॉलिटेक्निक

यह भी पढ़ें

एक सेब खाना तो ब‍िल्‍कुल मत भूलें

सुबह नाश्‍ते के बाद हर द‍िन एक सेब जरूर खाएं। यह ऐसा फल है जो हर बीमार और सेहतमंद आदमी के ल‍िए फायदेमंद है। सर्दी हो या गर्मी का मौसम, सेब सेहत के ल‍िए लाभकारी ही साब‍ित होता है। अगर आप खुद को फिट रखना चाहते हैं, तो रोजाना एक सेब जरूर खाएं। इसमें विटामिन ए, पोटैशियम, फाइबर जैसे कई तत्‍व पाए जाते हैं। यह मस्तिष्क और शारीरिक का साथ देता है। इसके विकास में अहम भूम‍िका अदा करता है। आप चाहें तो सर्दियों में इसका जूस भी पी सकते हैं। यह वजन नहीं बढ़ने देता है।

सर्दियों में खाए जाने वाले फलों की सूची - sardiyon mein khae jaane vaale phalon kee soochee

गोवा में दो दिवसीय RSS की समन्वय बैठक प्रारंभ, उठा जैनों के पवित्र तीर्थ स्थल सम्मेद शिखर का मामला

यह भी पढ़ें

आलूबुखारा का सेवन भी सर्द‍ियों के अनुकूल

सर्दी के मौसम में प्लम (आलूबुखारा) का सेवन आप कर सकते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इम्यूनिटी बूस्ट बढ़ाने का काम करता है। इतना ही नहीं यह ऐसा फल है जो कैंसर की बीमारी रोकने में भी सहायक है। इसमें कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर के कारणों को खत्‍म कर देते हैं। इसका सेवन कर आप सर्दियों में शरीर को मजबूत बना सकते हैं। इस मौसम में यह आपको आसानी से कहीं भी उपलब्‍ध हो जाएगा।

सर्दियों में खाए जाने वाले फलों की सूची - sardiyon mein khae jaane vaale phalon kee soochee

बाबाधाम के बाद अब शिर्डी पहुंचे विवादों में रहने वाले विधायक डॉ. इरफान अंसारी, कहा- सभी धर्मों में है आस्‍था

यह भी पढ़ें

पेट को दुरुस्‍त रखे एक अमरूद

आपको लगता है क‍ि सर्दी के मौसम में अमरूद खाने से जुकाम हो जाएगा, तो ऐसी कोई बात नहीं। डर‍िए नहीं, अमरूद जरूर खाइए। यह आपके पेट और पाचनतंत्र को हमेशा दुरुस्‍त रखेगा। पेट को यह साफ करने में भी सक्षम है। इसमें व‍िटाम‍िन सी जैसे तत्‍व पाए जाते हैं, जो रोग प्रत‍िरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करते हैं। कोरोना के इस दौर में इसका सेवन जरूर करें। बाजार में देसी और बाहरी अमरूद इस समय भरपूर मात्रा में उपलब्‍ध है। इसका स्‍वाद भी ठीक है।

सर्दियों में खाए जाने वाले फलों की सूची - sardiyon mein khae jaane vaale phalon kee soochee

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम पहुंचेंगे रांची, करेंगे लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज, जानें उनका पूरा कार्यक्रम

यह भी पढ़ें

संतरा कभी शाम में मत खाइए

इम्यूनिटी बढ़ाने में सक्षम संतरा मौसमी फल है। यह बाजारी में सहज रूप से इस समय उपलब्‍ध है। इसका सेवन सर्दियों में जरूर करना चाह‍िए। स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। हां, रात के समय इसका सेवन नहीं करना चाह‍िए। इसमें विटामिन सी की मात्रा भपपूर होती है। यही कारण है क‍ि यह इम्यूनिटी बूस्ट करता है। चाहें तो आप इसका जूझ भी नाश्‍ते के दौरान ले सकते हैं। इसमें व‍िटाम‍िन ई और कॉपर भी होते हैं। यह सर्दी, खांसी को दूर करने में सहायक होता है।

सर्दियों में खाए जाने वाले फलों की सूची - sardiyon mein khae jaane vaale phalon kee soochee

जैन समुदाय की मांग के आगे झुका केंद्र, सम्‍मेद शिखर पर नहीं होगी इको-टूरिज्‍म एक्टिविटी, सीएम ने लिखा था पत्र

यह भी पढ़ें

केला खाइए द‍िन भर बनी रहेगी एनर्जी

सर्द‍ियों में केला खाने की बात सामने आने पर कोई भी यह समझ लेता है क‍ि सर्दी हो जाएगी। लेक‍िन ऐसी कोई बात नहीं है। आप सर्द‍ियों में बेह‍िचक केला का सेवन कर सकते हैं। हां, इसे रात के समय मत खाइए। सुबह में नाश्‍ते के बाद या दोपहर बाद तक खा सकते हैं। केला आपके शरीर को ऊर्जावान बनाए रखेगा। यानी आपका एनर्जी लेवल ठीक रहेगा। हां, यद‍ि पहले से सर्दी जुकाम हो तो इसे मत खाइए।

सर्दियों में कौन कौन से फल खाने चाहिए?

नाशपाती ठंड में आप नाशपाती का सेवन कर सकते हैं. ... .
अनार जरूर खाएं सर्दियों में ब्लड सर्कुलेशन से जुड़ी समस्याएं होने की संभावना रहती है. ... .
सेब है फायदेमंद सर्दी में आप सेब का सेवन भी कर सकते हैँ. ... .
अमरुद जरूर खाएं कई लोगों का मानना होता है कि सर्दियों में अमरूद का सेवन नहीं करना चाहिए, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है..

ठंडी में कौन कौन से फल मिलते हैं?

ठंड में कौन सा फल खाएं: सर्दियों में करें इन 8 फलों का सेवन, कई....
नाशपाती का करें सेवन सर्दियों में नाशपाती का सेवन काफी ज्यादा किया जाता है। ... .
अनार है फायदेमंद ... .
सेब है लाभकारी ... .
अमरुद का करें सेवन ... .
केला है पोषण से भरपूर ... .
प्लम है असरकारी ... .
संतरा इम्यूनिटी करे बूस्ट ... .
मौसम्बी से है फायदेमंद.

कौन सा फल सबसे गर्म होता है?

"गर्म / गर्म" फलों में आड़ू, लोंगान, लीची और चेरी शामिल हैं; "तटस्थ" फलों में अनानास, अंगूर, नागफनी और प्लम शामिल हैं। चीकू।

सर्दी में कौन से फल नहीं खाने चाहिए?

जुकाम में खाने के लिए फल | Fruits To Eat In Cold.
इन फलों से करें परहेज.