शिक्षा दिवस कब से मनाया जाता है - shiksha divas kab se manaaya jaata hai

यह दिवस भारत सरकार भारत के पहले शिक्षा मंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की याद में हर 11 नवंबर को मनाया जाता है। वैधानिक रूप से इसका प्रारम्भ 11 नवम्बर 2008 से किया गया है। मौलाना अबुल कलाम आजाद का जन्म 11 नवम्बर 1888 को हुआ था। वे भारत के पहले शिक्षा मंत्री थे।

भारत की राष्ट्रीय शिक्षा संस्थाएं[संपादित करें]

"शान्ति निकेतन" अर्थात् `विश्व भारती' विश्वविद्यालय भारत की सर्वोत्कृष्ट राष्ट्रीय शिक्षा संस्था है जिसकी स्थापना डा। रवीन्द्रनाथ टैगोर ने १९०१ ई में की थी। ब्रिटिश शासन के विरुद्ध देश में जिस पुनर्जागरण तथा क्रांति के आन्दोलनों का सूत्रपात हुआ उनके कर्णधार राजा राममोहनराय, स्वामी विवेकानन्द, स्वामी दयानन्द, अरविन्द घोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर आदि देशभक्त थे। इन महापुरुषों ने जहाँ विविध क्षेत्रों में अपने मौलिक विचार प्रस्तुत किये, वहां शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्त्वपूर्ण प्रयास किये। इन्होंने भारत में अँग्रेजी शिक्षा के विनाशकारी प्रभाव को समझ कर देश की सभ्यता एवं संस्कृति के अनुकूल शिक्षा के भारतीयकरण का प्रयास किया तथा अनेक राष्ट्रीय शिक्षा संस्थाओं की स्थापना कर लोगों में देशभक्ति की चेतना जाग्रत की।

हरिद्वार की गुरुकुल कांगड़ी, अहमदाबाद की गुजरात विद्यापीठ, बनारस की काशी विद्यापीठ, बोलपुर (प. बंगाल) की शांति-निकेतन या विश्व भारती आदि इसी प्रकार के राष्ट्रीय शिक्षा केन्द्र थे। इन महापुरुषों एवं उनके द्वारा संस्थापित इन शिक्षा-संस्थाओं का भारतीय राष्ट्रीय स्वाधीनता आंदोलन में महत त्वपूर्ण योगदान रहा था।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

शिक्षा दिवस कब से मनाया जाता है - shiksha divas kab se manaaya jaata hai

विकिविश्वविद्यालय में आप राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है:

  • शिक्षा दर्शन
  • शिक्षाशास्त्री
  • शिक्षण विधियाँ
  • भारत मे शिक्षा
  • नारी शिक्षा


शिक्षा दिवस कब से मनाया जाता है - shiksha divas kab se manaaya jaata hai

When is National Education Day celebrated – नवंबर का महीना हमारे देश के इतिहास में महत्वपूर्ण तिथियों में दर्ज है। जिसमें से सबसे पहले 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस (National Education Day) और 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है| आज हम अपने इस लेख में 11 नवंबर अर्थात नेशनल एजुकेशन डे (राष्ट्रीय शिक्षा दिवस) के बारें में चर्चा करेंगे | आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि 11 नवंबर को भारत के प्रथम केंद्रीय शिक्षा मंत्री (Education Minister) मौलाना अबुल कलाम आजाद (Maulana Abul Kalam Azad) के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय (Human Resource Development Ministry-HRD) द्वारा वर्ष 2008 में आजाद जी के जन्मदिवस को शिक्षा दिवस के रूप में मान्यता प्रदान की गयी थी और इसी के बाद से प्रतिवर्ष 11 नंवबर राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है|  राष्ट्रीय शिक्षा दिवस कब मनाया जाता है ? इसके बारें में यहाँ आपको पूरी जानकारी प्रदान की जा रही है |

नई शिक्षा नीति 2020 क्या है कब लागू होगी ?

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस कब और क्यों मनाया जाता है

Why is National Education Day celebrated – भारत में प्रतिवर्ष 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस (National Education Day) के रूप में मनाया जाता है | स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात मौलाना अबुल कलाम आजाद (Maulana Abul Kalam Azad) जी नें देश के पहले शिक्षा मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी | देश के शिक्षा मंत्री के रूप में मौलाना अबुल कलाम आजाद जी नें 15 अगस्त 1947 से लेकर 2 फरवरी 1958 तक अपनी सेवाएं दी थी |   

शिक्षा दिवस कब से मनाया जाता है - shiksha divas kab se manaaya jaata hai

आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि मौलाना अबुल कलाम आजाद जी का पूरा नाम अबुल कलाम गुलाम मुहियुद्दीन था | आजाद जी एक स्वतंत्रता सेनानी होनें के साथ ही वह एक शिक्षाविद, पत्रकार और एक कुशल राजनीतिज्ञ भी थे | उन्होंने भारत की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई | सबसे खास बात यह है, कि आजाद जी के कार्यकाल के दौरान वर्ष 1951 में देश के पहले भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (Indian Institute of Technology – IIT)  की स्थापना की गई थी | इसके साथ ही वर्ष 1953 में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (University Grants Commission-UGC) की स्थापना हुई थी |

भारत में आईआईटी संस्थान की सूची | List of IIT Institute in India

अबुल कलाम आजाद जी नें आधुनिक शिक्षा प्रणाली पर जोर देने के साथ ही महिलाओं को शिक्षित करनें की पुरजोर वकालत की | उनका कहना था, कि देश के विकास के लिए  महिला सशक्तिकरण एक आवश्यक और महत्वपूर्ण है और महिलाओं के सशक्तिकरण से ही समाज में स्थिरता लायी जा सकती है | उन्होंने वर्ष 1949 में संविधान सभा में उन्होंने महिलाओं की शिक्षा के मुद्दे को उठाया था |

यूजीसी (UGC) क्या है | UGC फुल फॉर्म | कार्य | मुख्यालय | आधिकारिक वेबसाइट

अबुल कलाम आजाद से सम्बंधित जानकारी (Information about Abul Kalam Azad)

मौलाना अबुल कलाम आजाद उर्फ़ अबुल कलाम गुलाम मुहियुद्दीन जी का जन्म वर्ष 1888 में मक्का, सऊदी अरब में हुआ था | वह एक बहुत ही उत्साही और दृढ़निश्चयी छात्र थे, उन्हें अरबी, बंगाली, फारसी और अंग्रेजी सहित और कई अन्य भाषाओं में महारत हासिल थी।  अबुल कलाम आजाद जी नें अपनी किशोरावस्था में ही पत्रकारिता करना शुरू कर दिया था, जिसके परिणाम स्वरुप उन्होंने वर्ष 1912 में एक साप्ताहिक उर्दू अखबार अल-हिलाल, द क्रिसेंट (Al-Hilal, The Crescent) का प्रकाशन करना प्रारंभ कर दिया था |

दिल्ली में जामिया मिलिया इस्लामिया जैसे अनेक शिक्षण संस्थानों की स्थापना का श्रेय इन्ही को जाता है | भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद जी को वर्ष 1992 में देश के सबसे उच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया था | आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि 22 फरवरी 1958 दिल्ली में मौलाना अबुल कलाम आजाद का निधन हुआ था |

भारत की टॉप यूनिवर्सिटीज 2021 | इंजीनियरिंग | मैनेजमेंट कालेजों की सूची