दो या अधिक उपवाक्य और, तथा, एवं जैसे योजकों से जुड़े हों तो होता है-
- सरल वाक्य
- आश्रित वाक्य
- मिश्र वाक्य
- संयुक्त वाक्य
Answer (Detailed Solution Below)
Option 4 : संयुक्त वाक्य
Free
General Awareness Mock Test
10 Questions 30 Marks 10 Mins
दो या अधिक उपवाक्य और, तथा, एवं जैसे योजकों से जुड़े हों तो होता है- संयुक्त वाक्य
- जैसे: मैंने बहुत कोशिश की, किंतु
उसने नहीं पढ़ा।
- यहाँ 'किंतु' योजक का काम कर रहा है।
- यह दो वाक्य को जोड़ रहा है।
अन्य विकल्प:
- मैंने बहुत कोशिश की, किंतु उसने नहीं पढ़ा। - संयुक्त वाक्य
- उसे सामान लाना था, इसलिए बाजार गया। - संयुक्त वाक्य
- मैं घर से निकला और वर्षा शुरू हो गई। - संयुक्त वाक्य
वाक्य | |
विचार को पूर्णता से प्रकट करनेवाली एक क्रिया से युक्त पद-समूह को | |
वाक्य के दो भेद होते है- | |
(1) उद्देश्य (Subject):- | वाक्य का वह भाग है, जिसमें किसी व्यक्ति या वस्तु के बारे में कुछ कहा जाए, उसे उद्देश्य कहते हैं। |
(2) विद्येय (Predicate):- | उद्देश्य के विषय में जो कुछ कहा जाता है, उसे विद्येय कहते है। |
रचना के आधार पर वाक्य के तीन भेद होते है- | |
(i) साधरण वाक्य या सरल वाक्य:- | जिन वाक्यों में केवल एक ही उद्देश्य और एक ही विधेय होता है, उन्हें साधारण वाक्य या सरल वाक्य कहते हैं। जैसे- 'बिजली चमकती है', 'पानी बरसा' । |
(ii) मिश्रित वाक्य:- | जिस वाक्य में एक से अधिक वाक्य मिले हों किन्तु एक प्रधान उपवाक्य तथा शेष आश्रित उपवाक्य हों, मिश्रित वाक्य कहलाता है। जैसे- मैं जनता हूँ कि तुम्हारे अक्षर अच्छे नहीं बनते। जो लड़का कमरे में बैठा है वह मेरा भाई है। |
(iii) संयुक्त वाक्य :- | जिन वाक्यों में दो या दो से अधिक सरल वाक्य योजकों (और, एवं, तथा, या, अथवा, इसलिए, अतः, फिर भी, तो, नहीं तो, किन्तु, परन्तु, लेकिन, पर आदि) से जुड़े हों, उन्हें संयुक्त वाक्य कहते है। जैसे- वह सुबह गया और शाम को लौट आया। प्रिय बोलो पर असत्य नहीं। |