दुर्गा पूजा करने से क्या लाभ होता है? - durga pooja karane se kya laabh hota hai?

शुक्रवार को जरूर करें ये 5 उपाय, पारिवारिक कलह से पा सकते हैं छुटकारा

By धीरज पाल | Published: March 16, 2018 07:26 AM2018-03-16T07:26:36+5:302018-03-16T07:26:36+5:30

Show

मां दुर्गा को जपापुष्ण का फूल बेहद पसंद होता है। इसलिए मां दुर्गा का जाप करते वक्त उन्हें जपापुष्प का फूल अर्पित करें।

दुर्गा पूजा करने से क्या लाभ होता है? - durga pooja karane se kya laabh hota hai?

शुक्रवार को जरूर करें ये 5 उपाय, पारिवारिक कलह से पा सकते हैं छुटकारा

Next

नवरात्रि की शुरुआत होने वाली है। नवरात्रि से पहले शुक्रवार पड़ रहा है जिसे मां दुर्गा का दिन माना जाता है। जगत जननी व शक्ति की देवी मां दुर्गा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। शेर पर सवार, हाथों में त्रिशुल, आखों में तेज, पापियों का संहार और दुखियों के कष्ट हरने वाली आदिशक्ति मां दुर्गा को संसार की जननी माना गया है। मां के 9 रुप हैं, जिनकी पूजा अलग-अलग रूपों में की जाती है। हिंदू धर्म में प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। शुक्रवार का दिन मां दुर्गा का दिन माना जाता है।

इस दिन भक्त मां दुर्गा की पूरे मन से पूजा-अर्चना व उपवास करते हैं ताकि मां दुर्गा की कृपा हमेशा बरकरार रहे। हिंदू धर्म में किसी भी अन्य देवता की तुलना में शक्ति के रूप की पूजा करना अति लाभकारी व फलदायी माना गया है शुक्रवार के दिन मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए लोग अलग-अलग उपाय करते हैं। कोई मां दुर्गा के मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करता है तो कोई उनके लिए उपवास रखता है और पूरे दिन मां की भक्ति में लीन रहता है।

इसे भी पढ़ें- चैत्र नवरात्रि 2018: क्यों किया जाता है कलश स्थापित, जानें शास्त्रीय महत्व एवं लाभ

हिंदू मान्यताओं के मुताबिक अगर कोई सच्चे मन से मां दुर्गा की विधिवत पूजा करे तो उसकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है। मां दुर्गा को 'दुर्गतिनाशिनी' भी कहा जाता है जो जीवन से दुर्गति का नाश करती हैं। भक्त के जीनव से सारे दुख मां हर लेती हैं। 

इसे भी पढ़ें- 

मां दुर्गा को प्रसन्न करने के उपाय

मां दुर्गा की पूजा करने से कई लाभ होते हैं। जीवन सुखमय होना, पारिवारिक कलह समाप्त होना, धन-धान्य में वृद्धि होना आदि लाभ आपको प्राप्त होता है। किन्तु पूजा के अलावा हिन्दू शास्त्रों में ऐसे कई उपाय दर्ज हैं जिन्हें करने से देवी प्रसन्न होती हैं और भक्त की हर इच्छा को पूर्ण करती है। मां दुर्गा को प्रसन्न करने के उपाय सरल नहीं होते हैं लेकिन यहां हम आपको कुछ सरल शास्त्रीय उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें कर आप देवी कृपा पा सकते हैं। ये उपाय सरल हैं लेकिन इनका प्रभाव कम नहीं होता है। 

1.  वैसे किसी भी दुख को हरने के लिए मां दुर्गा के नाम का जाप ही काफी है। शास्त्रों के मुताबिक किसी भी लोक का हर पापी दुर्गा के नाम से डरता है। यदि जीवन में कोई परेशानी चल रही है तो आप मां दुर्गा के किसी भी मंत्र का जाप करें। आप मां दुर्गा के बीज मंत्र का जाप करना चाहिए जो इस प्रकार है- "ऊँ ह्रीं दुं दुर्गायै नम:"। इस मंत्र का आप एक माला (108 बार) जाप कर सकते हैं। रोजाना या फिर कम से कम शुक्रवार को इस मंत्र का जाप करने से लाभ मिलता है। ध्यान रहे, मां दुर्गा के मंत्रों का जाप यदि रात्रि में किया जाए तो अधिक फलदायी होता है। 


दुर्गा पूजा करने से क्या लाभ होता है? - durga pooja karane se kya laabh hota hai?

2. मां दुर्गा को जपापुष्ण का फूल बेहद पसंद होता है। इसलिए मां दुर्गा का जाप करते वक्त उन्हें जपापुष्प का फूल अर्पित करें। ऐसा करने से मां प्रसन्न होती है। साथ ही शुक्रवार के दिन मां दुर्गा के पूजा के समय आप पानी वाला नारियल, सुपारी, लौंग, इलायची , रोली, चावल, गुलाब( लाल रंग),देशी घी, अगरबत्ती आदि समाग्री का चढ़ावा कर सकते हैं। 

3. शुक्रवार के दिन मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए चंडी पाठ या फिर दुर्गा सप्तशती पाठ करना बेहद महत्व बताया गया है। यह दोनों ही पाठ यदि कोई नियमानुसार पढ़ लें तो उस पर मां दुर्गा की अपार कृपा होती है।

4. मां दुर्गा संसार के सभी जीव-जंतु व प्राणी से प्यार करती हैं। इसलिए पूजा पाठ के अलावा आपको गरीबों को दान करना चाहिए। साथ ही भूखे-प्यासे जानवरों की मदद करने से भी मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं। 

5.मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए आप एक शुक्रवार के दिन उपवास भी कर सकते हैं। 

Web Title: worship goddess maa durga friday puja and vrat vidhi family

पूजा पाठ से जुड़ी हिंदी खबरों और देश दुनिया खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा लाइक करे

संबंधित खबरें

दुर्गा चालीसा पढ़ने से क्या फल मिलता है?

मां दुर्गा को जल्‍द प्रसन्‍न करने और उनका आशीर्वाद सदैव अपने परिवार पर बनाएं रखने के लिए प्रत्‍येक मनुष्‍य को हर रोज या फिर विशेष तौर पर नवरात्र में दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए. मां की स्‍तुति के लिए शास्‍त्रों में भी चालीसा पाठ को सर्वोत्‍तम माना गया है. नमो नमो दुर्गे सुख करनी। नमो नमो अंबे दुःख हरनी॥

दुर्गा पूजा से क्या लाभ है?

दुर्गा पूजा हिंदू धर्म के सबसे पावन और पवित्र त्योहारों में से एक है। इसकी तैयारी में लोग महीनों पहले से लगे होते हैं। इस साल नवरात्र के शुरुआत 26 सितंबर से हुई हैं। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में मां दुर्गा के अलग -अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है।

मां दुर्गा का शक्तिशाली मंत्र कौन सा है?

'शरणागतदीनार्तपरित्राणपरायणे, सर्वस्यार्तिहरे देवि नारायणि नमोऽस्तुते'. चैत्र नवरात्रि की अवधि में दुर्गा सप्तशती के इस मंत्र का जाप करने से जीवन में आ रही तमाम समस्या का समाधान मिलता है. 'देहि सौभाग्यमारोग्यं देहि मे परमं सुखम्, रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि'.

मां दुर्गा की रोज पूजा कैसे करें?

नवरात्रि के पहले दिन इनकी ही पूजा करनी चाहिए। मां के सामने धूप, दीप जलाएं और देसी घी का दीपक जलाकर मां की आरती उतारें। इसके बाद शैलपुत्री माता की कथा, दुर्गा स्तुति या दुर्गा चालीसा का पाठ करें