बदलते मौसम में खानपान का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है। इसलिए, बहुत ज़रूरी है कि मौसम के अनुसार अपनी डाइट का खासा ध्यान रखा जाए। कभी-कभी छोटी-छोटी गलतियों की वजह से कई बार अधिक परेशानी भी हो जाती है। अगर इंसान की डाइट सही रहे, तो वो कई परेशानियों से काफी हद तक बच सकता है। इस बदले मौसम में शरीर को पोषक तत्वों की खासा ज़रूरत होती है, और वो पोषक तत्व फल, सब्जी, ड्राई फ्रूट्स या दूध से भी मिल सकते हैं। कहा जाता है कि अगर नियमित तौर पर दूध के साथ अखरोट का सेवन किया जाएं, तो शरीर को कई लाभ मिलते हैं। आज इस लेख में हम आपको दूध के साथ अखरोट के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बाद आप भी इसका सेवन ज़रूर करना चाहेंगी।
दिमाग को करता है तेज
विधि
1. अखरोट को मिक्सी में पीस लें।
2. अब एक पैन में दूध गर्म करके उसमें अखरोट का पेस्ट डालकर उबालें। आप चाहे तो इसमें शहद मिला सकते हैं।
3. एक उबाल आने पर गैस बंद करें।
4. लीजिए आपका अखरोट वाला दूध बनकर तैयार है। इसे गुनगुना ही रात को सोने से पहले पीएं।
तो चलिए अब जानते हैं इसे पीने से मिलने वाले फायदों के बारे में...
दिल का रखे ध्यान
अखरोट व दूध में मौजूद पोषक तत्व कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में मदद करते हैं। ऐसे में दिल स्वस्थ रहने के साथ इससे जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है।
कैंसर से बचाव
अखरोट में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-कैंसर गुण होते हैं। इसे दूध में उबालकर पीने से शरीर को सभी जरूरी तत्व मिलते हैं। साथ ही कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आने का खतरा कम रहता है।
याददाशत बढ़ाए
दिमाग की आकृति के बने अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, कैल्शियम, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। ऐसे में इसे दूध में मिलाकर पीने से दिमाग बेहतर तरीके से काम करता है। साथ ही स्मरण शक्ति बढ़ने में मदद मिलती है।
ब्लड शुगर रहे कंट्रोल
इनमें विटामिन, कैल्शियम, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। ऐसे में इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। साथ ही डायबिटीज होने का खतरा कई गुणा कम रहता है।
स्किन के लिए फायदेमंद
दूध में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स हेल्थ और स्किन दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। दूसरी ओर अखरोट में एंटी-एजिंग गुण होते हैं। ऐसे में दोनों को मिलाकर पीने से बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम कर त्वचा को जवां दिखाने में मदद मिलती हैं।