वे कौन से कारक हैं, जो पृथ्वी पर तापमान के वितरण को प्रभावित करते हैं? Show
Solution
Concept: वायुमंडल का तापन एवं शीतलन Is there an error in this question or solution? APPEARS INउत्तर :भूमिका में:
भूमंडलीय धरातल पर औसत तापमान लगभग 14ºC के आस-पास होता है, परंतु तापमान के स्थानीय औसत में व्यापक भिन्नता पाई जाती है। मानचित्रों पर क्षैतिज तापक्रमों का वितरण सामान्यतया समताप रेखाओं द्वारा दिखाया जाता है। अधिकांशत: तापक्रमों का क्षैतिज वितरण अक्षांशों द्वारा निर्धारित होता है परंतु अक्षांश ही एकमात्र नियंत्रणकारी कारक नहीं होता। तापक्रम का क्षैतिज वितरण कई अन्य भौतिक कारकों पर भी निर्भर करता है। विषय-वस्तु में:
पृथ्वी के धरातल पर तापक्रम का क्षैतिज वितरण जिन अन्य कारकों पर निर्भर करता है, वे निम्नलिखित हैं- 1. अक्षांश धरातलीय सतह के पास किसी भी स्थान विशेष के वायुमंडल का तापमान उस स्थान पर प्राप्त सूर्यातप की मात्रा पर निर्भर करता है। सामान्य रूप से जितना नीचा अक्षांश होता है उसे उतनी ही अधिक सूर्यातप की मात्रा प्राप्त होती है। इसलिये सूर्यातप की मात्रा भूमध्यरेखा से ध्रुवों की ओर घटती जाती है। 2. सागर तल से ऊँचाई धरातलीय सतह से ऊँचाई के साथ प्रति एक हज़ार मीटर पर 6.5ºC की दर से तापमान में कमी होती जाती है जिसे ‘सामान्य ह्रास दर’ कहते हैं। क्योंकि वायुमंडल पार्थिव विकिरण द्वारा नीचे की परतों में पहले गर्म होता है। इस कारण पूरे विश्व में समान अक्षांशों में सागर तल के क्षेत्रों की अपेक्षा पर्वतीय क्षेत्रों का तापमान कम होता है। 3. समुद्र से दूरी किसी भी स्थान के तापमान को प्रभावित करने वाला अन्य कारक समुद्र से उस स्थान की दूरी है क्योंकि स्थल की अपेक्षा समुद्र धीरे-धीरे गर्म और धीरे-धीरे ठंडा होता है। 4. वायुसंहति तथा महासागरीय धाराएँ स्थलीय और समुद्री पवनों की तरह वायु संहतियाँ और महासागरीय धाराएँ भी तापमान को प्रभावित करती हैं। हम पाते हैं कि कोष्ण वायु संहतियों और गर्म महासागरीय धारा से प्रभावित स्थानों का तापमान अधिक होता है। वहीं, शीत वायु संहतियों और ठंडी महासागरीय धारा के प्रभाव से स्थानों का तापमान कम हो जाता है। 5. मेघ आवरण तापक्रम का वितरण एक समान वाले मेघ आवरण की सघनता, प्रकार और ऊँचाई से भी प्रभावित होता है। यह पृथ्वी के विकिरण बजट को प्रभावित करने वाला सर्वाधिक विविध कारक है। निष्कर्ष
These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 11 Geography. Here we have
given NCERT Solutions for Class 11 Geography Fundamentals of Physical Geography Chapter 9 Solar Radiation, Heat Balance and Temperature. [NCERT TEXTBOOK QUESTIONS SOLVED] (पाठ्यपुस्तक से हल प्रश्न) प्र० 1. बहुवैकल्पिक प्रश्न (ii) निम्न में से किन शहरों में दिन ज्यादा लंबा होता है? (iii) निम्नलिखित में से किस प्रक्रिया द्वारा वायुमंडल मुख्यतः गर्म होता है? (iv) निम्न पदों को उसके उचित विवरण के साथ मिलाएँ। (v) पृथ्वी के विषुवत वृत्तीय क्षेत्रों की अपेक्षा उत्तरी गोलार्ध के उपोष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों का तापमान अधिकतम होता है, इसका मुख्य कारण है प्र० 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए। (ii) वे कौन से कारक हैं, जो पृथ्वी पर तापमान के वितरण को प्रभावित करते हैं?
(iii) भारत में मई में
तापमान सर्वाधिक होता है, लेकिन उत्तर अयनांत के बाद तापमान अधिकतम नहीं होता। क्यों? (iv) साइबेरिया के मैदान में वार्षिक तापांतर सर्वाधिक होता है। क्यों? प्र० 3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए। (ii) उन प्रक्रियाओं की व्याख्या करें, जिनके द्वारा पृथ्वी
तथा इसका वायुमंडल ऊष्मा संतुलन बनाए रखते हैं। (iii) जनवरी में पृथ्वी के उत्तरी और दक्षिणी गोलार्ध के बीच तापमान के विश्वव्यापी वितरण की तुलना करें। Hope given Fundamentals of Physical Geography Class 11 Solutions Chapter 9 are helpful to complete your homework. If you have any doubts, please comment below. NCERT-Solutions.com try to provide online tutoring for you. वे कौन से कारक है जो पृथ्वी पर तापमान के वितरण को प्रभावित करता है?सही उत्तर आतपन है। आतपन सबसे महत्वपूर्ण कारक है जो पृथ्वी पर तापमान के वितरण को प्रभावित करता है।
सूर्य ताप क्या है तापमान के वितरण को प्रभावित करने वाले कारकों का वर्णन कीजिए?सूर्यताप को प्रभावित करने वाले कारक निम्नलिखित हैं_
सूर्य से स्वीकृत समस्त सूर्य ताप का 35% भाग विकिरण और परावर्तन द्वारा सूर्य में पुनः विलीन हो जाता है। 14% भाग वायु मंडल द्वारा अवशोषित कर लिया जाता है केवल 51% भाग पृथ्वी को प्राप्त होता है। इस प्रकार वायुमंडल सूर्यताप वितरण को प्रभावित करता है।
पृथ्वी के वायुमंडल के गर्म होने का कारण क्या है?सूर्य से प्राप्त होने वाली लघु तरंग विकिरण के कारण पृथ्वी गर्म नहीं होती है। ग्रीनहाउस प्रभाव के कारण पृथ्वी गर्म हो जाती है। ग्रीनहाउस प्रभाव में, ग्रीनहाउस गैसें स्थलीय विकिरण को अवशोषित करती हैं और गर्मी को वायुमंडल में पुन: प्रसारित करती हैं जिससे यह गर्म रहता है।
|