सज्जन कीर्ति सुधारक
- प्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र
- 1876 ई. में उदयपुर से प्रकाशित।
- इसके का प्रकाशन महाराणा सज्जनसिंह ने करवाया।
राजस्थान समाचार
- पहला हिन्दी दैनिक
- अजमेर से 1889 ई. में मुंशी समर्थदान द्वारा।
देश हितैषी
- 1882 ई. में अजमेर से। इसके प्रकाशक मुन्नालाल शर्मा थे।
नवीन राजस्थान
- 1922 में अजमेर से विजयसिंह पथिक ने
तरुण राजस्थान
- 1923 ई. में जयनारायण व्यास ने ब्यावर से प्रकाशित किया।
राजस्थान केसरी
- इसे वर्धा से 1920 ई. में विजयसिंह पथिक, रामनारायण चौधरी ने प्रकाशित किया।
प्रताप
- कानपुर से 1910 ई. में प्रकाशित।
- इसके प्रकाशक गणेश शंकर विद्यार्थी थे।
- इसमें बिजौलिया किसान आंदोलन की घटना को प्रकाशित किया था।
राजपूताना गजट
- 1835 ई. में प्रकाशित। मुराद अली इसके प्रकाशक थे।
नवज्योति
- अजमेर से 1936 ई. में प्रकाशित इस समाचार पत्र का प्रकाशक कप्तान दुर्गा प्रसाद थे।
आगीबाण
- राजस्थानी भाषा में प्रकाशित पहला समाचार पत्र, जिसका प्रकाशन जयनारायण व्यास ने 1932 में ब्यावर से किया।
अखंड भारत
- बंबई से 1936 ई. में जयनारायण व्यास द्वारा प्रकाशित।
औदुबर, नवजीवन
- अजमेर से हरिभाऊ उपाध्याय द्वारा 1936 ई. में प्रकाशित।
लोक सेवक
- कोटा से प्रकाशित समाचार पत्र इसका सम्पादन अभिन्नहरि ने किया।
लोकवाणी
- 1943 में जयपुर से प्रकाशित साप्ताहिक समाचार पत्र
बिजौलिया आंदोलन का नेतृत्वकर्ता विजय सिंह पथिक का मूल नाम भूपसिंह था। उनका जन्म बुलन्दशहर जिले के ग्राम गुठावली कलाँ के एक गुर्जर परिवार में हुआ था। उनके दादा इन्द्र सिंह बुलन्दशहर स्थित मालागढ़ रियासत के दीवान (प्रधानमंत्री) थे जिन्होंने 1857 के प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम में अंग्रेजों से लड़ते हुए वीरगति प्राप्त की थी। बिजौलिया आने से पूर्व वे एक क्रांतिकारी थे, वे रास बिहारी बोस के अनुयायी थे। रास बिहारी बोस ने देश व्यापी क्रान्ति के लिये उन्हें राजस्थान भेजा। किन्तु क्रान्ति असफल होने के कारण वे पकडे गये और टाटगढ़ की जेल में बंद कर दिये गये। छूटने के बाद वे चित्तौड़ के ओछड़ी गाँव में बस गए।
उन्होंने ही बिजौलिया आंदोलन का नेतृत्व स्वीकार किया। कृषकों की समस्याओं का उन्होंने ‘प्रताप’ समाचार पत्र के माध्यम से अखिल भारतीय स्तर पर प्रचारित किया। 1919 में वर्धा में राजस्थान सेवा संघ की स्थापना की और 1920 में उसे अजमेर स्थानान्तरित कर दिया। “नवीन राजस्थान” समाचार पत्र का प्रकाशन भी अजमेर से शुरू हुआ। 1922 में पथिक जी के प्रयासों से कृषकों व प्रशासन के बीच समझौता हुआ। बिजौलिया का आंदोलन जब बेगूं में फैला तो पथिक जी ने वहां के आन्दोलन की भी बागडोर संभाली और उन्हें तीन साल के लिये कारावास की सजा दे दी गई। कारावास से छूटने के बाद वे निर्वासित कर दिए गए। 1927 में जब बिजौलिया में माल भूमि छोड़ने का प्रश्न उठा तो पथिक जी ने कृषकों को भूमि छोड़ने की सलाह दी। वे सम्भवतः बदली हुई राजनीतिक परिस्थितियों को भांप नहीं पाये। भूमि जब्त होने पर किसानों का मनोबल टूटा। पथिक जी के हाथों से नेतृत्व निकल कर अखिल भारतीय स्तर पर स्थानान्तरित हो गया।
विजय सिंह पथिक: कवि, लेखक और पत्रकार
पथिक जी क्रांतिकारी व सत्याग्रही होने के अलावा कवि, लेखक और पत्रकार भी थे। अजमेर से उन्होंने नव संदेश और राजस्थान संदेश के नाम से हिन्दी के अखबार भी निकाले। तरुण राजस्थान नाम के एक हिन्दी साप्ताहिक में वे “राष्ट्रीय पथिक” के नाम से अपने विचार भी व्यक्त किया करते थे। पूरे राजस्थान में वे राष्ट्रीय पथिक के नाम से अधिक लोकप्रिय हुए। उनकी कुछ पुस्तकें इस प्रकार हैं:
📌 हिन्दी भाषी भारतीयों का प्रतिशत लगभग कितना है?
📌 राजस्थान के किसान आन्दोलन के जनक के रूप में किसे जाना जाता है
📌 राजस्थान में विपक्ष के वर्तमान नेता कौन है?
📌 राम स्नेही सम्प्रदाय की प्रधान पीठ कहाँ है
📌 'चाकण मध्यम सिंचाई परियोजना' किस जिले में है
📌 वह कौन सा खनिज पत्थर है जो राजस्थान में सर्वाधिक कुल विक्रय मूल्य अर्जित करता है?
📌 सोडा .................... का सामान्य नाम है
📌 प्रसिद्ध मदनमोहन जी मंदिर स्थित है
📌 रणथम्भौर के चौहान वंश का संस्थापक था
📌 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों को मान्यता प्रदान कौन करता है?
📌 'पटवों की हवेली' स्थित है ?
📌 . 'तनोट देवीं' का मंदिर कहाँ स्थित है
📌 जाम्भेश्वर मेला कहाँ लगता है ?
📌 पुरवैया किस ऋतु से सबंधित है?
📌 मालाणी ग्राम किस नस्ल की गाय की उत्पत्ति स्थल है
📌 कितने वर्ष से कम आयु के बच्चों को कारखानों या खदानों में लगाना अपराध है ?
📌 राष्ट्रीय मरू उद्यान राजस्थान में कहाँ स्थित हैउत्तर- जैसलमेर
📌 महिलायें 'नथ' धारण करती हैं
📌 भारत के संविधान का कौनसा अनुच्छेद स्वतंत्रता का अधिकार से संबंधित है
📌 भारत में पहला भारी विद्युतीय अभियांत्रिकी कारखाना प्रारम्भ हुआ
📌 राजपूताना शब्द के प्रथम प्रयोगकर्ता थे ?
📌 लोहागढ के निर्माता -
📌 राजस्थान सेवा संघ की स्थापना कब हुई
📌 भारतीय मिलिटरी अकादमी' कहाँ स्थित है
📌 हीरे की खान राजस्थान में कहाँ है
📌 राजस्थान राज्य का कौनसा भौतिक प्रदेश टेथिस सागर का अवशेष है -?
📌 बाइनरी कोड में संख्या 7 लिखी जाती है?
📌 . राजस्थान के कौनसे लोक देवता साँपों के देवता के रूप में पूजे जाते हैं
📌 स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री कौन थे ?
📌 हल्दीघाटी के युद्ध को किस विद्वान ने ‘खमनोर का युद्ध' कहा है