Jharkhand Vidhan sabha Foundation Day 2021 (रांची) : झारखंड विधानसभा का 21वां स्थापना दिवस 22 नवंबर, 2021 को है. अब तक 9 विधायकों ने झारखंड विधानसभा स्पीकर के पद को सुशोभित किये हैं. झारखंड के पहले स्पीकर इंदर सिंह नामधारी को छोड़ अन्य किसी को अब तक दोबारा विधानसभा स्पीकर का दायित्व नहीं मिल पाया है. वर्तमान में रवींद्र नाथ महतो झारखंड के स्पीकर हैं. झारखंड
के पहले विधानसभा अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी ने स्पीकर के तौर पर तीन बार दायित्व का निर्वाहन किया. बिहार से झारखंड अलग राज्य बनने के बाद सबसे पहले इंदर सिंह नामधारी झारखंड विधानसभा अध्यक्ष बने. इनका कार्यकाल 22 नवंबर, 2000 से 29 मार्च, 2004 तक रहा. इसके बाद 4 जून, 2004 से 11 अगस्त, 2004 रहा. वहीं, तीसरा कार्यकाल 15 मार्च, 2005 से 14 सितंबर, 2006 तक रहा. वहीं, वर्ष 2008 में इंदर सिंह नामधारी को उत्कृष्ट विधायक के सम्मान से सम्मानित किया गया.
झारखंड के पहले स्पीकर के तौर पर इंदर सिंह नामधारी के कार्यकाल के दौरान 29 मार्च, 2004 से 29 मई, 2004 के बीच बागुन सुम्ब्रई ने झारखंड विधानसभा के कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर सदन की जिम्मेवारी निभायी. वहीं, मृगेंद्र प्रताप सिंह का कार्यकाल 18 अगस्त, 2004 से 11 जनवरी, 2005 तक रहा. इसके बाद झारखंड विधानसभा के सबा अहमद कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर 12 जनवरी, 2005 से एक मार्च, 2005 तक सदन की कार्यवाही का संचालन किया.
कांग्रेस विधायक आलमगीर आलम ने झारखंड विधानसभा की जिम्मेवारी 20 अक्टूबर, 2006 से 26 दिसंबर, 2009 तक निभाया. वहीं, बीजेपी विधायक चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह ने 6 जनवरी, 2010 से 19 जुलाई, 2013 तक झारखंड विधानसभा का संचालन किया.
झामुमो विधायक शशांक शेखर भोक्ता 25 जुलाई, 2013 से 23 दिसंबर, 2014 तक झारखंड के स्पीकर बने. इसके बाद बीजेपी विधायक दिनेश उरांव 7 जनवरी, 2015 से 24 दिसंबर, 2019 तक झारखंड विधानसभा के स्पीकर बने. वहीं, वर्तमान में रवींद्र नाथ महतो
झारखंड विधानसभा के स्पीकर हैं.
Posted By : Samir Ranjan.
Follow Us:
- Jharkhand News
- Ranchi news
- jharkhand news in hindi
- Jharkhand vidhansabha foundation day 2021
Share Via :
Published Date Sun, Nov 21, 2021, 5:06 PM IST
नए झारखंड विधानसभा अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया है?
- आलमगीर आलम
- सीपी सिंह
- इन्दर सिंह नामधारी
- रवीन्द्र नाथ महतो
Answer (Detailed Solution Below)
Option 4 : रवीन्द्र नाथ महतो
Free
100 Questions 200 Marks 60 Mins
सही उत्तर रवीन्द्र नाथ महतो है।
- रवीन्द्र नाथ महतो को सर्वसम्मति से 7 जनवरी, 2019 को झारखंड विधानसभा का अध्यक्ष चुना
गया।Additional Information
- झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक को प्रो-टर्म स्पीकर स्टीफन मरांडी ने पद की शपथ दिलाई।
- प्रो-टर्म स्पीकर ने पहले 6 जनवरी, 2020 को झारखंड विधानसभा के 81 सदस्यीय नवनिर्वाचित सभी विधायकों को शपथ दिलाई थी।
- झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने स्पीकर पद के लिए रवींद्र नाथ महतो का नाम प्रस्तावित किया था।
- झामुमो विधायक चंपई सोरेन ने तीन दिवसीय विधानसभा सत्र के दूसरे दिन प्रस्ताव का समर्थन किया था।
- सीएम ने नव निर्वाचित अध्यक्ष को नया पद ग्रहण करने की कामना की, जबकि रवींद्र नाथ महतो ने पद के लिए अपने चुनाव के लिए विधानसभा सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
- अपनी नियुक्ति पर बोलते हुए, नए झारखंड विधानसभा अध्यक्ष महतो ने कहा कि वह राज्य विधानसभा अध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वह पद की पवित्रता सुनिश्चित करेंगे और सत्ताधारी और विपक्षी सदस्यों दोनों के साथ समान व्यवहार करेंगे।
- झारखंड विधानसभा सत्र के दूसरे दिन के दौरान, राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राज्य के समग्र विकास के लिए भूमि, जल, जंगलों के संरक्षण पर जोर दिया। विधानसभा में 4,210 करोड़ रुपये के अनुपूरक बजट को सीएम हेमंत सोरेन ने भी पेश किया।
- झारखंड के वर्तमान 10 वें राज्यपाल श्री रमेश बैस हैं।
Last updated on Dec 7, 2022
SSC has released the SSC CHSL notification on 6th December 2022. Approximately 4500 vacancies have been released for recruitment. Candidates can Apply Online from 6th December 2022 to 4th January 2023. SSC has also made some major changes in the SSC CHSL Exam Pattern. Candidates who have completed Higher Secondary (10+2) can appear for this exam for recruitment to various posts like Postal Assistant, Lower Divisional Clerks, Court Clerk, Sorting Assistants, Data Entry Operators, etc. The SSC CHSL Selection Process consists of a Computer Based Exam (Tier I & Tier II). Candidates should check the SSC CHSL Eligibility Criteria before filling up the applications.