यौगिक शब्द किसे कहते हैं परिभाषा - yaugik shabd kise kahate hain paribhaasha

यौगिक शब्द | Yogik Shabd in Hindi

हिंदी व्याकरण में 'यौगिक शब्द', "शब्द विचार" के भेद का ही एक प्रकार है। 

बनावट (व्युत्पत्ति) एवं रचना के आधार पर शब्दोँ के तीन भेद होते हैं- (1) रूढ़ शब्द, (2) यौगिक शब्द (3) योगरूढ़ शब्द। 

आज हम इस पोस्ट में "यौगिक शब्द" के बारे में पढ़ेंगे। आइए जानते हैं कि यौगिक शब्द किसे कहते हैं ? यौगिक शब्द का अर्थ, परिभाषा तथा उदाहरण क्या हैं। 

यौगिक शब्द का अर्थ

'यौगिक' का शाब्दिक अर्थ है "योग से बना हुआ"।

यौगिक शब्द की परिभाषा-

वे शब्द जो दो या दो से अधिक शब्दों के योग से बने होते हैं, उन्हें 'यौगिक शब्द' कहते हैं। यौगिक शब्दों के खंड किए जा सकते हैं तथा इसके प्रत्येक खंड का अर्थ होता है। 

जैसे- दीपावली (दीप + अवली), रसोईघर (रसोई + घर), मानवता (मानव + ता) आदि।

यौगिक शब्द के 50 उदाहरण 

  1. अनुपालन
  2. गीतांजलि
  3. चिकित्सालय
  4. महादेव 
  5. तीर्थाटन 
  6. महीन्द्र
  7. देवालय
  8. महोत्सव 
  9. विद्यालय
  10. सदाचार 
  11. घुड़सवार
  12. आच्छादन 
  13. अनुशासन
  14. रामायण
  15. सुरेन्द्र
  16. प्रात:काल
  17. विद्यालय
  18. अन्तःकरण
  19. मनोविकार
  20. अन्तर्राष्ट्रीय
  21. सदानन्द
  22. राष्ट्राध्यक्ष 
  23. युगान्तर 
  24. शरणार्थी
  25. सत्यार्थी
  26. प्रसंगानुकूल
  27. परमावश्यक
  28. उदयाचल
  29. ग्रामांचल 
  30. हस्तान्तरण
  31. दीक्षान्त 
  32. देशान्तर
  33. देहान्त 
  34. धर्मात्मा
  35. नवांकुर
  36. पाठशाला 
  37. पुष्पावली
  38. पुस्तकालय
  39. फलाहार
  40. भयाकुल
  41. महात्मा
  42. मात्राज्ञा 
  43. वार्तालाप
  44. विकलांग 
  45. हिमालय
  46. प्रयोगशाला
  47. मायाधीन
  48. स्नानागृह 
  49. सहानुभूति
  50. सावधान

Please Share . . .

Related Links - पढ़ें: टॉपर्स नोट्स / स्टडी मटेरियल-


यौगिक शब्द की परिभाषा क्या है?

जो शब्द कई सार्थक शब्दों के मेल से बने हों,वे यौगिक कहलाते हैं। जैसे-देवालय=देव+आलय, राजपुरुष=राज+पुरुष, हिमालय=हिम+आलय, देवदूत=देव+दूत आदि। ये सभी शब्द दो सार्थक शब्दों के मेल से बने हैं।

यौगिक शब्द कौन से हैं?

यौगिक शब्द - जो शब्द अन्य शब्दों के योग से बने हो तथा जिनके प्रत्येक खण्ड का कोई अर्थ हो, उन्हें यौगिक शब्द कहते है। जैसे - डाकघर, पीला-पन, देशवासी आदि।

योगरूढ़ शब्द का उदाहरण क्या है?

वे शब्द जो योगिक हैं किन्तु जिनका विशेष अर्थ होता है अर्थात किसी विशेष अर्थ के लिए रूढ़ हो जाते हैं, योगरूढ़ शब्द कहलाते हैं। जैसे - जलज { कमल के लिए }, दशानन { रावण के लिए }, नीलकंठ { भगवान शंकर के लिए } आदि। विशेष- बहुब्रीहि समास के सभी उदाहरण योगरूढ़ शब्द के भी उदाहरण हैं।

रूढ़ और यौगिक शब्द में क्या अंतर है?

रूढ़ शब्द और यौगिक शब्द में अंतर : (a) यौगिक शब्द का खण्ड सार्थक होता है। (b) रूढ़ शब्द मात्र वर्णों का संयोग होता है। जैसे- कल, जल, घर आदि। (b) यौगिक शब्द दो रूढ़ शब्दों का मेल से बनता है।