2022 ओलंपिक में स्वर्ण पदकों की गिनती में कौन सा देश शीर्ष पर है? - 2022 olampik mein svarn padakon kee ginatee mein kaun sa desh sheersh par hai?

Q. 2022 बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक में पदक तालिका में कौन सा देश शीर्ष पर है?
Answer: [C] नॉर्वे
Notes: नॉर्वे ने 2022 बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक में 16 स्वर्ण के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके बाद जर्मनी ने 12 स्वर्ण और चीन ने 9 स्वर्ण जीते। यह खेल हाल ही में "बर्ड्स नेस्ट" स्टेडियम में समाप्त हुए।

<<

 2

>>

रक्षा मंत्रालय

2022 ओलंपिक में स्वर्ण पदकों की गिनती में कौन सा देश शीर्ष पर है? - 2022 olampik mein svarn padakon kee ginatee mein kaun sa desh sheersh par hai?

Posted On: 13 OCT 2022 12:10PM by PIB Delhi

सेना के तीनों अंगों की टीम के 61 स्वर्ण, 35 रजत और 32 कांस्य पदकों की प्राप्ति ने यह सुनिश्चित किया है कि वे हाल ही में गुजरात द्वारा आयोजित 36वें राष्ट्रीय खेलों 2022 में पदक तालिका में शीर्ष पर रहे हैं।सशस्त्र बलों की बेहतरीन परंपराओं में सेवा खेल नियंत्रण बोर्ड (एसएससीबी) के तत्वावधान में सर्विसेज़ टीम ने राजा भालिंद्र सिंह ट्रॉफी के गौरवशाली विजेता बनने के लिए खेलों के दौरान असाधारण दृढ़ता, कौशल एवं खेल भावना का प्रदर्शन किया, यह ट्रॉफी ओवरऑल चैंपियन को दी गई।यह राष्ट्रीय खेलों में सेवाओं के लिए लगातार चौथी ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी विजय है।

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने दिनांक 12 अक्टूबर, 2022 को सूरत के पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंडोर स्टेडियम में समापन समारोह में अध्यक्ष एसएससीबी एयर मार्शल के अनाथरमन और एसएससीबी ग्रुप के सचिव कैप्टन दिनेश सूरी को ट्रॉफी प्रदान की । सर्विसेज को ओर से एयर मार्शल ने उन सभी सेवा कर्मियों को ट्रॉफी समर्पित की जिन्होंने राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है । सचिव ने अच्छी खासी संख्या में पदक जीतने का श्रेय सभी एथलीटों के अनुशासन एवं समर्पण को दिया ।

एसएससीबी की स्थापना वर्ष 1919 में हुई थी और यह भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के संस्थापक सदस्यों में से एक है । इसी विरासत के कारण एसएससीबी को अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। तीनों सेवाओं- भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना के सर्वश्रेष्ठ एथलीट राष्ट्रीय खेलों और वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स के लिए सेवा टीम के हिस्से के रूप में चुने जाने और मैदान में उतारने के लिए इंटर-सर्विसेज स्तर पर एक कठिन चयन प्रक्रिया से गुजरते हैं ।

एसएससीबी अंतर सेवा सौहार्द और लोकाचार के बेहतरीन उदाहरणों में से एक है। एसएससीबी के अनेक त्रिकोणीय सेवा एथलीटों ने ओलंपिक और एशियाई खेलों समेत अंतरराष्ट्रीय खेलों में भाग लेकर पदक और सम्मान जीते हैं। हाल के दिनों में एसएससीबी की निरंतर सफलता देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सेवाओं द्वारा किए गए प्रयासों का एक प्रमाण है।

****

एमजी/एएम/एबी/डीए

(Release ID: 1867582) Visitor Counter : 133


भारत ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games 2022) में कुल 61 मेडल जीतकर इन खेलों में अपने अभियान का समापन किया। भारत के CWG 2022 में जीते कुल 61 पदकों में 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य पदक शामिल है। भारत के लिए बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के आखिरी दिन पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन और सात्विकसाइराज रेंकी रेडडी तथा चिराग शेट्टी की जोड़ी ने बैडमिंटन में और अचंता शरत कमल ने टेबल टेनिस में स्वर्ण पदक जीते। वहीं, जी साथियान ने टेबल टेनिस में कांस्य पदक हासिल किया जबकि भारतीय पुरुष हॉकी टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा।

भारत ने 2018 में गोल्ड कोस्ट में 26 स्वर्ण सहित 66 पदक जीतकर तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया था। लेकिन इस बार वह उस आंकड़े को पार नहीं कर पाया। भारत को सर्वाधिक स्वर्ण और सर्वाधिक तमगे कुश्ती से हासिल हुए, जहां देश ने छह स्वर्ण, एक रजत और पांच कांस्य सहित 12 पदक जीते। भारोत्तोलकों ने भारतीय अभियान की बेहतरीन शुरुआत करते हुए तीन स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य सहित 10 पदक जीते। संकेत सरगर (पुरुष 55 किग्रा) ने चांदी का तमगा जीतकर बर्मिंघम 2022 में भारत का खाता खोला था।

20 साल के लक्ष्य सेन ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता गोल्ड

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के दूसरे दिन संकेत सागर, गुरुराज पुजारी, बिंदियारानी देवी और मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में पदक जीतकर भारत का खाता खोला। भारत ने 12 विभिन्न खेलों के स्पर्धाओं में अपने मेडल जीते। भारत कुश्ती, भारोत्तोलन, बैडमिंटन और टेबल टेनिस (पैरा टेबल टेनिस सहित) में व्यक्तिगत पदक तालिका में शीर्ष पर है। महिलाओं की फोर लॉन बॉलिंग फोर टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर इस खेल में भारत काे पहला पदक दिलाकर इतिहास रच दिया। वहीं, पुरुष टीम ने भी रजत पदक अपने नाम किया।

मुक्केबाजों ने भी बर्मिंघम में भारत का परचम  लहराते हुए सात पदक जीते। निखत ज़रीन (50 किग्रा), अमित पंघल (51 किग्रा)  और नीतू (48 किग्रा) ने स्वर्ण जीते, जबकि जैस्मीन (60 किग्रा), मोहम्मद  हुसामुद्दीन (57 किग्रा) और रोहित टोकस (67 किग्रा) ने कांसे के तमगे जीते। सागर अहलावत (92 किग्रा) ने मुक्केबाजी में भारत का एकलौता रजत जीता।

पीवी सिंधु ने राष्ट्रमंडल खेलों में पदकों की हैट्रिक लगाई। उन्होंने CWG 2022 में गोल्ड जीतने से पहले पिछले संस्करणों में रजत और कांस्य पदक जीते थे। लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने पुरुष एकल और युगल स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीता और भारत ने CWG 2022 में बैडमिंटन में छह पदक अपने नाम किए।

गोल्ड मेडल की खुशी में लक्ष्य ने फेंका रैकेट, सोशल मीडिया पर मची सनसनी

 देश   गोल्ड सिल्वर ब्रॉन्ज कुल
ऑस्ट्रेलिया  67 57 54 178
इंग्लैंड  57 66 53 176
कनाडा  26 32 34 92
भारत  22 16 23 61
न्यूजीलैंड  20 11 17 49
स्कॉटलैंड 13 11 27 49
नाइजीरिया  12 9 14 35
वेल्स 8 6 14 28
साउथ अफ्रीका 7 9 11 27
मलेशिया 8 8 8 24

एथलेटिक्स में, एल्धोस पॉल और अब्दुल्ला अबूबकर ने पुरुषों के ट्रिपल जम्प में स्वर्ण और रजत जीतने के बाद एक ऐतिहासिक कारनामा किया। अविनाश साबले ने बर्मिंघम में किसी भारतीय एथलीट द्वारा सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन किया और 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में रजत जीतकर हासिल किया। अपने पांचवें राष्ट्रमंडल खेलों में खेल रहे अनुभवी अचंता शरथ कमल ने सभी चार टेबल टेनिस स्पर्धाओं में पदक जीते, जिसमें उन्होंने मिश्रित युगल में भी स्वर्ण पदक जीता। 

रेसलिंग में विनेश फोगट के स्वर्ण पदक की हैट्रिक पूरी करने के साथ ही भारतीय पहलवानों ने लगातार दूसरी बार सभी स्पर्धाओं में पदक जीते। राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में पहली बार, भारत ने पुरुषों और महिलाओं की हॉकी स्पर्धा दोनों में एक ही संस्करण में पदक जीते। पुरुषों ने रजत जीता जबकि महिलाओं ने कांस्य पदक।

भारतीय स्वर्ण पदक विजेताओं की सूची:

अचिंता शेउली (भारोत्तोलन) : स्वर्ण

जेरेमी लालरिनुंगा (भारोत्तोलन) : स्वर्ण
मीराबाई चानू (भारोत्तोलन) : स्वर्ण 
रूपा रानी टिर्की, लवली चौबे, नयनमोनी सैकिया , पिंकी सिंह (लॉन बॉल्स) : स्वर्ण 
बजरंग पूनिया (कुश्ती) : स्वर्ण 
साक्षी मलिक (कुश्ती) : स्वर्ण
दीपक पूनिया (कुश्ती) : स्वर्ण
रवि कुमार दहिया (कुश्ती) : स्वर्ण
विनेश फोगाट (कुश्ती): स्वर्ण 
नवीन मलिक (कुश्ती) : स्वर्ण 
निकहत जरीन (मुक्केबाजी) : स्वर्ण 
अमित पंघाल (मुक्केबाजी) : स्वर्ण 
नीतू गंघास (मुक्केबाजी) : स्वर्ण 
सुधीर (पावर लिफ्टिंग) : स्वर्ण 
पी वी सिंधू (बैडमिंटन) : स्वर्ण 
लक्ष्य सेन (बैडमिंटन) : स्वर्ण 
चिराग शेट्टी . सात्विक साइराज रंकीरेड्डी (बैडमिंटन) : स्वर्ण 
अचंता शरत कमल (टेबल टेनिस) : स्वर्ण 
शरत कमल-श्रीजा अकुला (टेबल टेनिस) : स्वर्ण
हरमीत देसाई , सानिया शेट्टी, शरत कमल, जी साथियान (टेबल टेनिस) : स्वर्ण 
भाविना पटेल (पैरा टेबल टेनिस) : स्वर्ण 
एल्डोस पॉल (त्रिकूद) : स्वर्ण ।

ओलंपिक 2022 में भारत ने कितने स्वर्ण पदक जीते?

हालांकि, स्वर्ण पदकों की संख्या में कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन रजत पदकों की संख्या दो कम हो गई। इस बार भारत ने तीन स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक जीते

2022 में कौन सा शहर दुनिया का एकमात्र ऐसा शहर होगा जिसने ग्रीष्म और शीतकालीन ओलंपिक दोनों की मेजबानी की है?

आज से 100 दिन बाद बीजिंग विश्व इतिहास का पहला शहर बनेगा जो ग्रीष्मकालीन अथवा शीतकालीन ओलंपिक खेलों की मेज़बानी करेगा। साल 2008 में ग्रीष्मकालीन खेलों की मेज़बानी करने के बाद, बीजिंग 4 फरवरी 2022 को शुरू होने वाले शीतकालीन खेलों की मेज़बानी करने के लिए तैयार है।

कॉमनवेल्थ गेम में भारत में कुल कितने पदक जीते हैं?

1934 में अपनी शुरुआत के बाद से, भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों में 564 पदक जीते हैं। इसमें 203 स्वर्ण पदक, 189 रजत पदक और 172 कांस्य पदक शामिल हैं

ओलंपिक में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय कौन हैं?

सही उत्तर अभिनव बिंद्रा है। अभिनव बिंद्रा ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में भारत के लिए स्वर्ण पदक एकत्र किया। बिंद्रा ने निशानेबाजी में 10 मीटर एयर राइफल फाइनल मेन - बीजिंग में भारत का पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता।