500 के नोट पर किसके चित्र अंकित है - 500 ke not par kisake chitr ankit hai

आज की इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपको भारतीय नोटों के बारे में कुछ विशेष जानकारी देने वाले है,वैसे तो हर रोज हमारे हाथ में नोट आते और जाते रहते है लेकिन हम कभी भी ध्यान से यह नहीं देखते है की इन नोटों पर किस चीज की फोटो होती है.आखिर ऐसे कोनसे चिन्ह है जो भारतीय नोटों पर अंकित किये गये है किनकी फोटो नोटों के ऊपर होती है.

तो आज की पोस्ट में हम आपको 10 रूपये,20 रूपये,50 रूपये,100 रूपये,500 रूपये,2000 रूपये के नए नोटों पर किन Symbol ( चिन्हों ) की फोटो होती है और इनका क्या मतलब है इसकी जानकारी देने वाले है.यह जानकारी आपके बहुत काम में आ सकती है क्योकि इन पर आधारित बहुत से सवाल प्रतियोगी परीक्षा में भी पूछे जाते है.

  • ग्रहों का परिक्रमण व परिभ्रमण क्या होता है,GK question
  • मिलियन,बिलियन को अरब,खरब,करोड़ में कैसे बदलते है ?
  • 1 से 20 तक भाजकता के नियम Rule Of Divisibility

आइये तो जानते है की भारतीय नोटों पर किनकी फोटो होती है ऐसे कोनसे Symbol ( चिन्ह ) है जो नोटों पर छपे होते है.( Whose photo is on Indian notes, such is the symbol which is printed on notes ) देखिए अब तक कौन-कौन से ऐतिहासिक स्थल छप चुके है नोटों पर इसकी पूरी जानकारी.

500 के नोट पर किसके चित्र अंकित है - 500 ke not par kisake chitr ankit hai

भारतीय नोटों ( मुद्राओं ) पर किनकी तस्वीर छपी होती है ? Whose picture is printed on Indian currency notes?

10 रुपए के नोट पर कोणार्क के सूर्य मंदिर की तस्वीर छपी हुयी है.यह मंदिर गंग वंश के राजा नरसिम्हा देव प्रथम द्वारा बनाया गया था.इस मंदिर की खासियत यह है की इसे यूनिस्को की विश्व विरासत स्थल में भी शामिल किया गया है.

500 के नोट पर किसके चित्र अंकित है - 500 ke not par kisake chitr ankit hai

20 रुपए के नोट पर माउंट हैरियर राष्ट्रीय उद्यान की तस्वीर छपी होती है.यह अंडमान निकोबार द्वीप समूह में स्थित है.

500 के नोट पर किसके चित्र अंकित है - 500 ke not par kisake chitr ankit hai

50 रुपए के नोट पर कर्नाटक के हम्पी में स्थित रथ का चित्र है.यह नगर प्राचीन विजयनगर साम्राज्य की राजधानी था.

500 के नोट पर किसके चित्र अंकित है - 500 ke not par kisake chitr ankit hai

100 रुपए के नोट पर गुजरात की रानी की बावड़ी का चित्र छपा हुआ है.यह गुजरात के पाटण में स्थित है.इसका निर्माण राजा भीमदेव की पत्नी रानी उदयमती ने करवाया था.

500 के नोट पर किसके चित्र अंकित है - 500 ke not par kisake chitr ankit hai

200 रूपये की भारतीय मुद्रा पर साँची के स्तूप है.बोद्ध धर्म अनुसार इस स्तूप का निर्माण सम्राट अशोक ने करवाया था.

500 के नोट पर किसके चित्र अंकित है - 500 ke not par kisake chitr ankit hai

500 के नोट पर किसके चित्र अंकित है - 500 ke not par kisake chitr ankit hai

2000 रूपये के नोट पर मंगलयान की तस्वीर छपी हुयी है.जो भारत के मंगलयान मिशन की सफलता को प्रदर्शित करती है.भारत ऐसा पहला देश है जिसने अपने पहले ही प्रयास में मंगल ग्रह की कक्षा में मंगलयान को प्रवेश करवा दिया था.

500 के नोट पर किसके चित्र अंकित है - 500 ke not par kisake chitr ankit hai

तो पाठको आज की पोस्ट में आपने ऐसे स्मारकों,मंदिरों,किलो व अन्य प्रकार के सिंबल ( चिन्हों ) तस्वीरों के बारे में जाना जिनकी फोटो भारतीय नोटों ( मुद्राओ ) पर छपी हुयी है.


  • पैन कार्ड क्या है इसके लिए आवेदन कैसे करे हिंदी में सीखे ?

आज की पोस्ट आपको कैसे लगी,आप नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमे ज़रूर बता सकते है.इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर करना ना भूले.इसी तरह की रोचक जानकारी के लिए आप हमारे Amojeet Blog का Newsletter ज़रूर सब्सक्राइब कर ले.( भारतीय नोटों पर किसकी तस्वीर छपी हुयी होती है ) पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर ज़रूर करे.

Curated by

सौरभ दीक्षित

| नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Oct 8, 2022, 3:46 PM

Indian Currency Note: क्या आपने 500 रुपये के नोट पर ध्यान दिया है। नोटबंदी के बाद जारी 500 रुपये के नए नोट पर लाल किले (Red Fort) की तस्वीर छपी है। यह देश की राजधानी दिल्ली में स्थित है। भारत के प्रधानमंत्री हर साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर ध्वज फहराते हैं।

500 के नोट पर किसके चित्र अंकित है - 500 ke not par kisake chitr ankit hai
रानी का पाव गुजरात के पाटन में स्थित है

नई दिल्ली: हम अपने रोजाना के लेन-देन में नोट और सिक्कों (Indian Currency Note) का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी यह नोटिस किया है कि इन नोटों के ऊपर आखिर छपा क्या हुआ है या फिर उसे जानने की कोशिश की है। अगर आप इन बातों से अनजान हैं तो हम आज आपको इन नोटों के ऊपर छपे हुए चित्रों के बारे में बताने जा रहे हैं। जब नोट पर छपी तस्वीर की बात आती है तो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जहन में आते हैं, लेकिन हर नोट (Indian Currency Note) पर महात्मा गांधी के अलावा कुछ और भी खास तस्वीर छपी होती हैं। क्या आपने इन पर कभी गौर किया है? हर नोट अपने आप में खास होता है। आपको 10 रुपये से लेकर 500 रुपयों तक के नोट पर भारतीय धरोहर की झलक देखने को मिलेगी। ये तस्वीरें नोट को एक अलग ही पहचान देती हैं। दो हजार के नोट पर छपी है ये तस्वीर
2000 रुपये के नोट पर आप अगर गौर करेंगे तो पिछले हिस्से में चंद्रयान की तस्वीर छपी है। चंद्रयान (Chandrayaan) भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो का एक बड़ा प्रोजेक्ट है। हालांकि अब काफी समय से बाजार में दो हजार के नोट नहीं दिख रहे हैं। ये नोट गायब से हो गए हैं। 24 सिंतबर 2014 बुधवार के दिन भारत ही नहीं विश्व के इतिहास में याद रखा जाएगा। इस दिन अपने पहले प्रयास में ही 67 करोड़ किमी का सफर तय करतके भारतीय मंगलयान ने सीधे मंगल ग्रह की कक्षा में प्रवेश कर लिया था। इसका नाम मार्स ऑर्बिटर मिशन यानी MOM था. भारत ने इस मिशन पर करीब 450 करोड़ रुपए खर्च किए थे।

500 के नोट पर किसके चित्र अंकित है - 500 ke not par kisake chitr ankit hai
कहां चला गया 2 हजार रुपये का गुलाबी नोट! याद है आखिरी बार आपने कब किया था इस्तेमाल?
लाल किले की फोटो
क्या आपने 500 रुपये के नोट पर ध्यान दिया है। नोटबंदी के बाद जारी 500 रुपये के नए नोट पर लाल किले (Red Fort) की तस्वीर छपी है। यह देश की राजधानी दिल्ली में स्थित है। भारत के प्रधानमंत्री हर साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर ध्वज फहराते हैं, साथ ही वे लाल किले की प्राचीर से देश की जनता को संबोधित करते हैं।

सांची का स्पूत
200 रुपये के नोट पर सांची का स्तूप (Sanchi Stupa) छपा हुआ है। यह मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के सांची शहर में स्थित है। यह भारत के प्राचीनतम पत्थर स्ट्रक्चर में से एक है। इसकी ऊंचाई 54 फीट है। यह यूनेस्को की लिस्ट में शामिल है। सांची का स्तूप का निर्माण सम्राट अशोक के कार्यकाल में हुआ था।

रानी का पाव
100 रुपये के नोट पर रानी की पाव (Rani ki pav) की तस्वीर छपी है। रानी का पाव गुजरात के पाटन में स्थित है। यह दुनिया की प्रसिद्ध बावड़ी में से एक है।

500 के नोट पर किसके चित्र अंकित है - 500 ke not par kisake chitr ankit hai
Indian Coins: रोज खर्च करते हैं सिक्के! कभी इसपर बने इन निशानों को देखा है? हर निशान का होता है एक खास मतलब
हम्पी मंदिर
50 रुपये के नए नोट के पीछे हम्पी मंदिर का चित्र अंकित है। हम्पी मंदिर कर्नाटक की तुंगभद्रा नदी के किनारे स्थित है। हम्पी (Hampi) कर्नाटक का एक प्राचीन गांव है। यह विजयनगर साम्राज्य के कई खंडहर मंदिर परिसरों से युक्त है। तुंगभद्रा नदी के दक्षिण तट पर यह स्थित है।

एलोरा की गुफाएं
जब आप 20 रुपये के नए नोट पर गौर करेंगे तो आपको इस पर एलोरा की गुफाओं (Ellora caves) की तस्वीर छपी मिलेगी। महाराष्ट्र के सांभाजी नगर जिले में स्थित यह गुफाएं यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल हैं। एलोरा की गुफाएं औरंगाबाद, महाराष्ट्र से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। एलोरा भारतीय पाषाण शिल्प स्थापत्य कला का सार है और यहां 34 गुफाएं हैं।

ये भी देखें

आखिर महंगे क्यों होते हैं iPhone? यहां जानें पूरी सच्चाई


सूर्य मंदिर
10 रुपये के नोट पर सूर्य मंदिर(Konark Sun Temple), कोणार्क की तस्वीर अंकित है. कोणार्क शब्द, 'कोण' और 'अर्क' शब्दों के मेल से बना है। अर्क का अर्थ होता है सूर्य, जबकि कोण से अभिप्राय कोने या किनारे से रहा होगा। यह ओडिशा के पुरी जिले में स्थित है। यह पुरी शहर से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें