आम की सबसे अच्छी नस्ल कौन सी है? - aam kee sabase achchhee nasl kaun see hai?

हाफूस (आम)
आम की सबसे अच्छी नस्ल कौन सी है? - aam kee sabase achchhee nasl kaun see hai?

पुआल के बीच हाफूस आम
वंश Mangifera
जाति Mangifera indica
कृषिजोपजाति 'Alphonso'
उत्पत्ति India

हाफूस (अंग्रेजी में Alphanso अलफांसो, मराठी में हापुस, गुजराती में हाफूस (હાફૂસ) और कन्नड़ में आपूस (ಆಪೂಸ್), आम और जौनपुरी में स्वर्गबूटी भी कहा जाता है की एक किस्म है जिसे मिठास, सुगंध और स्वाद के मामले में अक्सर आमों की सबसे अच्छी किस्मों में से एक माना जाता है। यूरोपीय भाषाओं में इसका नाम अलफांसो, अफोंसो दि अल्बूकर्क (पुर्तगाली: Afonso de Albuquerque) के सम्मान में रखा गया है।

पकने के बाद इसे लगभग एक सप्ताह तक रखा जा सकता है और इसका यह गुण इसका निर्यात सुगम बनाता है। कीमत के मामले में यह आम भारत के सबसे महंगे आमों में से एक है और इसे मुख्यत: पश्चिम भारत में ही उगाया जाता है। इसका मौसम अप्रैल से मई के मध्य होता है और प्रत्येक आम का वजन 150 ग्राम से 300 ग्राम के मध्य होता है।

भारत में इलाके[संपादित करें]

हाफूस आमों की सबसे बेहतरीन किस्म महाराष्ट्र के कोंकण इलाके में स्थित सिंधुदुर्ग जिले की तहसील देवगढ़ में उगायी जाती है, साथ ही सबसे अच्छे आम सागर तट से 20 किलोमीटर अंदर की ओर स्थित जमीन पर ही उगते हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र का रत्नागिरि जिला, गुजरात के दक्षिणी जिले वलसाड और नवसारी भी हाफूस की पैदावार के लिए प्रसिद्ध हैं।

बिहार के कुछ क्षेत्रों में भी हापुस की पैदावार शुरू की गयी है।

चित्र[संपादित करें]

आम की सबसे अच्छी नस्ल कौन सी है? - aam kee sabase achchhee nasl kaun see hai?

आम की सबसे अच्छी नस्ल कौन सी है? - aam kee sabase achchhee nasl kaun see hai?

हापुस आम का वृक्ष जिसमें फूल लगे हुए हैं

फलों के राजा आम की विभिन्न प्रजातियां केवल देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी खासी लोकप्रिय हैं। जानिये आम की विभिन्न प्रजातियों के बारे में:

आम की सबसे अच्छी नस्ल कौन सी है? - aam kee sabase achchhee nasl kaun see hai?

आम का नाम सुनते ही सभी के मुँह में पानी आ जाता है। यह एक बहुत ही मीठा, रसीला एवं पौष्टिक फल है, जो गर्मियों के मौसम में आसानी से उपलब्ध होता है। इसे फलों का राजा भी कहा जाता है।

दुनिया में हमारा देश आम उत्पादन के क्षेत्र में पहले स्थान पर है, साथ ही यह हमारा राष्ट्रीय फल भी है। भारत में कई किस्म के आमों की पैदावार होती है, जैसे- अलफान्सो, बादामी, दशहरी, लंगड़ा, चौसा आदि।

आज हम आपको भारत में उपलब्ध आमों की सबसे लोकप्रिय प्रजातियों के बारे में बताएंगे:

1. अलफान्सो

आम की सबसे अच्छी नस्ल कौन सी है? - aam kee sabase achchhee nasl kaun see hai?

यह भारत में उपलब्ध आमों की सबसे उन्नत एवं महंगी किस्मों में से एक है। जिसे ‘हाफुस’ के नाम से भी जाना जाता है। यह सुनहरे रंग का बहुत ही मीठा एवं पौष्टिक आम होता है। इसकी पैदावार महाराष्ट्र के रत्नागिरी, रायगढ़ व कोंकण क्षेत्र में बहुतायत में होती है। 

इसका नाम एक पुर्तगाली अफसर के नाम पर पड़ा। अल्फांसो को आमों का राजा भी कहा जाता है और यह आम के प्रजातियों में सबसे महंगे में से एक है।

2. दशहरी

दशहरी आम को 18वीं शताब्दी में लखनऊ के नवाब के बाग में सर्वप्रथम देखा गया। माना जाता है कि उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गाँव ‘दशहरी’ में इस आम का मूल पौधा (mother plant) है।

3. चौसा

यह आम स्वाद में बहुत मीठा और सुनहरे पीले रंग का होता है। यह आमतौर पर गर्मी के मौसम के अंत में उपलब्ध होता है। 

4. बादामी

आम की सबसे अच्छी नस्ल कौन सी है? - aam kee sabase achchhee nasl kaun see hai?

इसे ‘कर्नाटक का अलफान्सो’ भी कहा जाता है, क्योंकि यह स्वाद एवं देखने में अलफान्सो से काफी मेल खाता है। 

5. लंगड़ा

इसकी पैदावार मुख्यत: उत्तर प्रदेश के बनारस जिले में होती है। यह आम पीले-हरे रंग का और अंडाकार होता है। यह भारत में सबसे लोकप्रिय आमों में से एक है। 

6. तोतापरी 

इसकी तोते की चोंच जैसी टिप होने के कारण इसे आसानी से पहचाना जा सकता है।  यह स्वाद में बहुत मीठा नहीं होता पर यह सलाद, अचार व कोल्ड ड्रिंक के लिये काफी उपयुक्त है। 

7. केसर 

गुजरात का जूनागढ़ क्षेत्र केसर आमों के लिए काफी मशहूर है। यह आम अपने स्वादिष्ट टेस्ट व केसर की खुशबू के लिए जाना जाता है। अगर आप आमरस के शौकीन हैं, तो इसके लिए यह आम सबसे उपयुक्त होता है।

8. हिमसागर 

आम की सबसे अच्छी नस्ल कौन सी है? - aam kee sabase achchhee nasl kaun see hai?

यह एक पीले रंग का फाइबर रहित क्रीमी आम होता है, जो कि मिठाइयाँ व ड्रिंक्स बनाने के लिए बहुत उपयुक्त है। इसकी पैदावार मुख्यत: बंगाल के मुर्शिदाबाद क्षेत्र में होती है। यह बहुत ही कम समय के लिये उपलब्ध होता है।

9. बंगपाली या सफ़ेदा

इस आम की पैदावार मुख्य रुप से आंध्र प्रदेश में होती है। यह फाइबर रहित, तिरछे ओवल शेप का पीले रंग का आम होता है। इसका छिलका काफी पतला होता और यह स्वाद में हल्का खट्टा भी होता है।

10. नीलम

यह आम अपनी अलग-सी और बेहतरीन खुशबू के कारण आसानी से पहचाना जाता है। यह दूसरे आमों की तुलना में छोटा होता है और इसका रंग नारंगी होता है। यह खासकर हैदराबाद में प्रचलित है और पूरे गर्मियों के मौसम में उपलब्ध रहता है।

हर प्रजाति का आम अपनेआप में बहुत ख़ास है। इसके अलबेले स्वाद, खुशबू और गुणों के कारण ही इसे सभी फलों में सिरमौर माना गया है।

Reader Interactions

आम की सबसे मीठी किस्म कौन सी है?

सिंधुरा आम ये आम मीठा होता है, फिर भी इसमें थोड़ी सी खटास होती है इसकी सुगंध आपके मुंह में लंबे समय तक रहती है. ये शेक बनाने के लिए बहुत अच्छा होता है. इसके गूदे का रंग पीला होता है. ये बाहर से लाल रंग और अंदर पीले रंग का होता है.

भारत का सबसे बढ़िया आम कौन सा है?

अलफांसो आम देश के सबसे चर्चित आमों में से एक है. इसे आमों का राजा भी कहा जाता है. इसे मुख्य रूप से महाराष्ट्र में उगाया जाता है. वहां इसे हापुस के नाम से जाना जाता है.

सबसे बेस्ट आम कौन सा होता है?

अलफांसो आम देश के सबसे चर्चित आमों में से एक है। इसकी मिठास, स्वाद और सुगंध बाकी आमों से बिल्कुल अलग है। इसकी खासियत है पकने के एक हफ्ते बाद तक इसका ख़राब न होना। इस खास गुण के कारण ही देश से बाहर निर्यात किए जाने वाले आमों में अल्फांसो सब से ज्यादा निर्यात किया जाता है

आम की सबसे महंगी किस्म कौन सी है?

इसके अलावा यह आम भारत में भी पाया जाता है। जापान में मिलने वाले दुनिया के सबसे महंगे आम का नाम तइयो नो तमांगो है। यह जापान के मियाजाकी में होता है, तो वहीं बिहार के पूणिया और मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी मिलता है।