अंडा और दूध मिलाकर पीने से क्या होता है? - anda aur doodh milaakar peene se kya hota hai?

अंडा और दूध मिलाकर पीने से क्या होता है? - anda aur doodh milaakar peene se kya hota hai?
Combination of egg and milk is good for health

खानपान की कुछ चीजें हम लोग रोजाना खा तो लेते हैं, लेकिन उन्हें लेकर मन में कोई ना कोई सवाल तैरता रहता है। इन चीजों में से दो चीजें है अंडा और दूध। अक्सर लोग ब्रेकफास्ट में अंडा और दूध एक साथ खाते हैं। कुछ लोग अंडे को कच्चा खा लेते हैं और फिर दूध पी लेते हैं। वहीं कुछ लोग अंडे को उबालकर खाते हैं और फिर दूध पीते हैं। ऐसे में लोगों के मन में एक सवाल है जो तैरता रहता है। वो सवाल है कि क्या अंडा और दूध का सेवन एक साथ करना सेहत के लिए ठीक है। अगर आपके मन में भी अंडे और दूध के एक साथ सेवन को लेकर सवाल तैरता रहता है तो इसका जवाब यहां जानिए।

अंडा और दूध मिलाकर पीने से क्या होता है? - anda aur doodh milaakar peene se kya hota hai?

Image Source : INSTAGRAM/ELVISJOCKCHEUNG

egg

डायबिटीज पेशेंट डाइट में इस तरह शामिल करें अमरूद, अपने आप कंट्रोल होगा ब्लड शुगर लेवल

जानें अंडा और दूध में से किसमें ज्यादा होता है प्रोटीन

वैसे तो अंडा और दूध दोनों में ही प्रोटीन होता है। लेकिन ये बात भी सही है कि अंडे में दूध की तुलना में ज्यादा मात्रा में प्रोटीन होता है। दूध की तुलना में अंडे में 305 प्रतिशत ज्यादा प्रोटीन होता है। वहीं फैट की बात की जाए तो अंडे में फैट की मात्रा भी दूध से 175 प्रतिशत ज्यादा होती है। एनर्जी की बात की जाए तो 100 ग्राम दूध से आपको 61 केसीएल ऊर्जा मिलती है तो वहीं 100 ग्राम अंडे से 143 केसीएल ऊर्जा मिलती है। 

भीगे हुए चने का पानी वजन कम करने में असरदार, जानें किस तरह से करें सेवन

अंडा और दूध मिलाकर पीने से क्या होता है? - anda aur doodh milaakar peene se kya hota hai?

Image Source : INSTAGRAM/SAMANTHA.TKO

Milk 

क्या अंडे और दूध का सेवन एक साथ कर सकते हैं?
अंडे और दूध का सेवन एक साथ कर सकते हैं या फिर नहीं अब जानिए इस सवाल का जवाब। अगर आप दूध के साथ कच्चे अंडे का सेवन करते हैं तो ऐसा ना करें। इससे आपकी सेहत संबंधी कई दिक्कतें हो सकती हैं। कच्चे अंडे के साथ दूध का सेवन करने से फूड प्वाइजनिंग, पेट खराब जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप कच्चे अंडे और दूध का सेवन करना चाहते हैं तो दोनों के बीच कम से कम 1 से 2 घंटे की गैपिंग होनी चाहिए। हालांकि आप उबले अंडे के साथ दूध का सेवन कर सकते हैं। अंडे को पकाकर खाने से उससे मिलने वाला प्रोटीन आसानी से शरीर में अवशोषित हो जाता है। इसके साथ ही सेहत संबंधी किसी भी तरह की समस्या का खतरा नहीं है।  

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

Latest Health News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें हेल्थ सेक्‍शन

बड़ों के साथ-साथ बच्‍चों को भी नाश्‍ते में दूध के साथ अंडा खिलाया जाता है। माना जाता है कि अंडे के साथ दूध पीने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। अंडा और दूध दोनों ही प्रोटीन के बेहतरीन स्रोत माने जाते हैं लेकिन फिर भी बच्‍चों को दूध के साथ अंडा देने से पहले आपको यह जान लेना चाहिए कि य‍ह तरीका कितना फायदेमंद या नुकसानदायक है।

अगर आप भी अपने बच्‍चे को नाश्‍ते में दूध और अंडा खिलाती हैं, तो यहां जान लें कि बच्‍चों के लिए यह फायदेमंद है या नुकसानदायक।

​दूध के साथ अंडा खा सकते हैं

अंडा और दूध मिलाकर पीने से क्या होता है? - anda aur doodh milaakar peene se kya hota hai?

कई घंटों की नींद लेने के बाद हम नाश्‍ता करते हैं और नाश्‍ता ऐसा होना चाहिए तो दिनभर के लिए एनर्जी दे। अंडा और दूध दोनों ही नाश्‍ते में लेना अच्‍छा रहता है लेकिन ये तभी फायदा पहुंचा सकते हैं, जब इन्‍हें सही रूप में लिया जाए।

अंडा कई तरह से खाया जाता है जैसे कि उबालकर, फ्राई कर के और कच्‍चा अंडा। अंडे में कोलिन, एल्‍बुमिन और प्रोटीन होता है जो कि शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। वहीं दूसरी ओर, आप उबालकर दूध पी सकते हैं।

कच्‍चे अंडे और कच्‍चे दूध में बहुत ज्‍यादा प्रोटीन होता है जिसे शरीर ठीक तरह से पचा नहीं पाता है। इसकी वजह से पाचन खराब हो सकता है और फैट बढ़ सकता है। इसलिए नाश्‍ते में हमेशा पका हुआ अंडा ही दूध के साथ खाना चाहिए।

​अंडे के साथ दूध लेने का सही तरीका

अंडा और दूध मिलाकर पीने से क्या होता है? - anda aur doodh milaakar peene se kya hota hai?

खाने की कुछ चीजों को एक साथ लेने पर गैस्ट्रिक परेशानियां, फरमेंटेशन और अपच हो सकती है। कच्‍चे अंडे के साथ दूध लेने के भी नुकसान होते हैं। दूध के साथ कच्‍चा अंडा लेने से हाई कोलेस्‍ट्रोल लेवल की परेशानी हो सकती है जो कि दिल के लिए नुकसानदायक है और शरीर में फैट की मात्रा भी बढ़ाता है।

इन दोनों चीजों को शरीर एक साथ पचा नहीं पाता है इसलिए बेहतर होगा कि आप अपने बच्‍चे को अंडा पका कर और दूध उबालकर ही दें। इससे बच्‍चे को इन दोनों चीजों में मौजूद प्रोटीन पर्याप्‍त मात्रा में मिलेगा।

यह भी पढ़ें : आपको भी है अंडा खाने का शौक तो जरूर जानें काम की बात

​उबले अंडे के साथ दूध लेने से क्‍या होता है

अंडा और दूध मिलाकर पीने से क्या होता है? - anda aur doodh milaakar peene se kya hota hai?

उबले हुए अंडे के साथ दूध लेने पर कोई नुकसान नहीं होता है लेकिन आपको इस बात का ध्‍यान रखना है कि अंडे पूरी तरह से उबले हुए हों। अंडे के पूरे ना उबलने पर उसमें साल्‍मोनेला बैक्‍टीरिया के कण रह सकते हैं। इसलिए अंडा खाने से पहले उसे अच्‍छी तरह से उबाल लें।

अंडे के सफेद हिस्‍से में मौजूद एल्‍बुमिन से कुछ बच्‍चों को एलर्जी हो सकती है। इससे सूजन, दस्‍त, घरघराहट की आवाज, उल्‍टी और खांसी-जुकाम हो सकता है। कुछ दुर्लभ मामलों में सांस लेने में दिक्‍कत तक हो सकती है।

दूध के साथ उबले हुए अंडे खाने से उच्‍च मात्रा में प्रोटीन मिलता है और अगर अधिक मात्रा में इसका सेवन कर लिया जाए तो इसकी वजह से अपच और कई तरह के अन्‍य नुकसान हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें : क्यों दी जाती है हफ्ते के सातों दिन अंडा खाने की सलाह?

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

दूध पीने से और अंडा खाने से क्या होता है?

दूध के साथ कच्चे अंडे का सेवन आपके शरीर में हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा दे सकता है. यह आपके शरीर में अन्य समस्याओं का भी कारण बनता है, जैसे कि फूड पॉइजनिंग, बैक्टीरियल इंफेक्शन और बायोटिन की कमी.

क्या हम दूध और अंडा एक साथ खा सकते हैं?

डॉ प्रीति शुक्‍ला, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया कि, 'दोनों को एक साथ खा सकते हैं। दोनों में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। जैव उपलब्‍धता (Bioavailability)प्रोटीन की अंडे के कारण दूध की कम नहीं होती है। अंडा और दूध अच्‍छा कॉम्बिनेशन है लेकिन समस्‍या तब पैदा हो जाती है जब अंडे को कच्‍चा खाया जाए।