अरावली पर्वतीय प्रदेश | अरावली पर्वत श्रेणियाँ राजस्थान का एक विशिष्ट भौगोलिक प्रदेश है। अरावली विश्व की प्राचीनतम पर्वत श्रेणी है जो राज्य में कर्णवत उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम तक फैली है। ये पर्वत श्रेणियाँ उत्तर में देहली से प्रारम्भ होकर गुजरात में पालनपुर तक लगभग 692 किमी. की लम्बाई में विस्तृत है। अरावली पर्वतीय प्रदेश का विस्तार राज्य के सात जिलों- सिरोही, उदयपुर, राजसमंद, अजमेर, जयपुर, दौसा और अलवर में है।
अरावली पर्वत प्रदेश को तीन प्रमुख उप–प्रदेशों में विभक्त किया जाता है:
- (अ) दक्षिणी अरावली प्रदेश
- (ब) मध्य अरावली प्रदेश
- (स) उत्तरी अरावली प्रदेश
(अ) दक्षिणी अरावली प्रदेश–
- इसके अंतर्गत राज्य के सिरोही, उदयपुर और राजसमंद जिले आते हैं।
- इस पूर्णतया पर्वतीय प्रदेश में अरावली की श्रेणियाँ अत्यधिक सघन एवं उच्चता लिए हुए है। इसमें सिरोही जिले में माउन्ट आबू क्षेत्र में स्थित गुरुशिखर पर्वत (ऊँचाई 1722 मीटर)सर्वोच्च पर्वत शिखर है
- यहाँ की अन्य प्रमुख उच्च पर्वत चोटियाँ
- सेर (1597 मीटर)
- अचलगढ़ (1380मीटर)
- देलवाड़ा (1442मीटर)
- आबू (1295 मीटर)
- ऋषिकेश (1017मीटर)
- उदयपुर-राजसमंद क्षेत्र के उच्च पर्वत शिखर
- जरगा पर्वत (1431 मीटर)
- कुम्भलगढ़ (1224मीटर)
- लीलागढ़ (874मीटर)
- कमलनाथ की पहाडियाँ (1001मीटर)
- सज्जनगढ (938 मीटर)
- उदयपुर के उत्तर-पश्चिम में कुम्भलगढ़ और गोगुन्दा के बीच का पठारी क्षेत्र ‘भोराट का पठार’ के नाम से जाना जाता है।
(ब) मध्य अरावली प्रदेश-
- यह क्षेत्र मुख्यतः राज्य के अजमेर जिले में विस्तृत है।
- इस क्षेत्र में पर्वत श्रेणियों के साथ संकीर्णघाटियाँ और समतल स्थल भी स्थित है।
- अजमेर के दक्षिण-पश्चिम भाग में तारागढ़ (870 मीटर) और पश्चिम में सर्पिलाकार पर्वत श्रेणियाँ नाग पहाड़ (795मीटर) कहलाती हैं।
- ब्यावर तहसील में अरावली श्रेणियों के चार दर्रे स्थित है
- बर
- परवेरिया और शिवपुर घाट
- सूरा घाट दर्रा
- देबारी
(स) उत्तरी अरावली प्रदेश-
- इस क्षेत्र का विस्तार जयपुर, दौसा तथा अलवर जिलों में है।
- इस क्षेत्र में अरावली की श्रेणियाँ अनवरत न होकर दर-दर होती जाती हैं। इनमें शेखावाटी की पहाडियाँ, तोरावाटी की पहाड़ियों तथा जयपुर और अलवर की पहाड़ियाँ सम्मलित हैं।
- इस क्षेत्र में पहाड़ियों की सामान्य ऊँचाई 450 से 750 मीटर है।
- इस प्रदेश के प्रमुख उच्च शिखर
- सीकर जिले में रघुनाथगढ़ (1055मीटर)
- अलवर में बैराठ (792 मीटर)
- जयपुर में खो (920 मीटर)
- अन्य उच्च शिखर जयगढ़, नाहरगढ़, अलवर किला और बिलाली है।
आगे पढ़ें:
राजस्थान के पर्वत शिखररायसीना पहाड़ी के पास राष्ट्रपति भवन स्थित है। अरावली पर्वतमाला की कुल लम्बाई 692 किमी. है जिसमे से 550 किमी. (80 प्रतिशत ) राजस्थान में विस्तृत है। क्वार्ट्जाइट चट्टानों से अरावली पर्वतमाला का निर्माण हुआ है। राजस्थान में सर्वाधिक खनिज अरावली पर्वतमाला में पाया जाता है। उत्तर-पश्चिम में फैले विशाल थार मरुस्थल को दक्षिण-पूर्व की और आगे बढ़ने से रोकती है। अरावली पर्वतमाला का सबसे कम विस्तार अजमेर जिले है और सर्वाधिक विस्तार उदयपुर जिले में है। अरावली पर्वतमाला की समुद्र तल से औसत ऊँचाई 930 मीटर है। सिरोही में स्थित नक्की झील मीठे पानी की राजस्थान की सबसे ऊँची (1200 मीटर ) झील है।
नाल – अरावली पर्वतमाला के मध्य मेवाड़ क्षेत्र में दर्रों (तंग रास्ते ) को नाल नाम से जानते है।
प्रमुख दर्रें – हाथी गुढ़ा, परवेरिया, शिवपुरा घाट, देसूरी नाल, केवड़ा की नाल, सोमेश्वर नाल आदि है।
पगल्या नाल (जिलवा की नाल )– यह दर्रा मेजवाड़ा से मेवाड़ में आने का रास्ता है।
गिरीपद ढाल का निम्न भाग ‘बजादा’ कहलाता है। यह भाग जलोढ़ पंख से ढका होता है।
अरावली पर्वतमाला के भाग –
1. उत्तरी अरावली –
इसके विस्तार में अलवर, जयपुर,दौसा, नागौर, झुंझुनूं और सीकर जिलों का पूर्वी भाग शामिल है। यह सांभर झील से उत्तर-पूर्व में हरियाणा-राजस्थान सीमा तक फैली है।
2. मध्य अरावली –
अरावली में सर्वाधिक अंतराल इस भाग में पाया जाता है। जो मुख्यतः अजमेर जिले में विस्तृत है।
3. दक्षिणी अरावली –
इस क्षेत्र में डुँगरपुर, सिरोही, उदयपुर, चितौड़गढ़ जिले आते है। इसी क्षेत्र में अरावली की सबसे ऊँची चोटियाँ है। इसके दो भाग है –
(i) भोरठ का पठार,
(ii) आबू पर्वत खंड – यह अरावली का श्रेष्ठतम (उच्चतम ) भाग है। यह सिरोही जिले में विस्तृत है। इसे बैथोलिक (इसेलबर्ग ) भी कहा जाता है।
जेम्स टॉड ने अरावली की सबसे ऊँची चोटी गुरु शिखर (1722 मीटर ) को संतो का शिखर कहा है।मेसा का पठार – चितौड़गढ़ की पहाड़ी का पठारी भाग।
📌 राजस्थान में किन दो शहरों में पुलिस कमीश्नर प्रणाली लागू की गई
📌 'मधुबनी लोक कला' किस राज्य से सम्बन्धित है?
📌 राजस्थान पाठ्य पुस्तक मंडल ने कार्य करना प्रारंभ किया ?
📌 ब्रॉड स्पेक्ट्रम औषधि है?
📌 राजस्थानी भाषा की उत्पत्ति किस काल में हुई?
📌 सोडा .................... का सामान्य नाम है
📌 किस जनजाति में 'वालर लोकनृत्य' लोकप्रिय है
📌 राजस्थान का सर्वोच्च पर्वत शिखर-गुरुशिखर किस जिले में स्थित है
📌 राजस्थान में वानिकी एवं जैव-विविधता परियोजना किस देश की सहायता से शुरू की गई है
📌 सोडियम सल्फेट कारखाना कहाँ है?
📌 नर्मदा नहर परियोजना से किन जिलों को पानी मिल रहा है
📌 'केरीभांत की ओढ़नी' किस जाति की स्त्रियों में लोकप्रिय है ?
📌 राजस्थान की कौनसी झील में प्राप्त नील हरित शैवाल से N2 युक्त खाद प्राप्त होती है-
📌 18 कै रेट सोने में सोने का प्रतिशत है?
📌 राष्ट्रीय एकता के उत्थान हेतु महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन द्वारा दिया जाने वाला पुरस्कार है??
📌 वर्ष 2011 की जनगणना के अंतिम आँकड़ों के अनुसार राजस्थान की कुल जनसंख्या है
📌 राजस्थान की सबसे ऊँची पर्वतीय चोटी कौनसी हैं?
📌 निम्नांकित में से कौन राजस्थान विधानसभा के प्रथम गैर-कांग्रेस अध्यक्ष थे?
📌 बीकानेर के किस शासक ने सम्राट अकबर की 1570 ई. में अधीनता स्वीकार कर ली?
📌 राजस्थान में 2011 में राज्य के औसत लिंगानुपात से कम लिंगानुपात रखने , वाले कितने जिले है
📌 प्रथम कृत्रिम उपग्रह का नाम था
📌 . किराडू मंदिर स्थित है ?
📌 नयी फारसी काव्य-शैली 'सबक-ए-हिन्दी' अथवा हिन्दुस्तानी शैली के जन्मदाता थे?
📌 प्रथम भारतीय महिला का नाम बताइये जिसे एवरेस्ट पर्वत को फतह किया
📌 संविधान की कौन-सी धारा संसद को संविधान में संशोधन करने का अधिकार देती है?
📌 भारत में वीरता के लिए सैनिकों को दिया जाने वाला सवोच्य पुरस्कार कौनसा है?
📌 मूर्तिकला से सम्बन्धित सारनाथ कहाँ स्थित है
📌 भीलवाड़ा जिले में किस सम्प्रदाय की पीठ स्थित है
📌 नृत्यांगना गुलाबो किस नृत्य के लिए प्रसिद्ध है
📌 प्रथम खिलजी सुलतन जिसने रणथम्भौर दुर्ग पर आक्रमण किया, वह था?